Top 20 अजमेर में घूमने की जगह। Ajmer Tourist Place in Hindi

दोस्तों स्वागत है आप सभी का अजमेर शहर अरावली पर्वत श्रेणी की तारागढ़ पहाड़ी की ढलान पर स्थित राजस्थान का एक बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। अगर आप अजमेर शहर घुमने जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में मैं आपको अजमेर में घूमने की 20 जगहों के बारे में बताऊंगा। इतिहास में इस शहर को अजयमेरू के नाम से जाना जाता था,

क्योंकि इस शहर की स्थापना अजयदेव नामक राजा ने 11वीं सताब्दी में की थी। इस आर्टिकल में मैं आपको अजमेर में घूमने की जगह और इसी के साथ साथ अजमेर जाने का सही समय और रुकने की जगह के बारे में भी पूरी जानकारी दूंगा। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़िए।

Table of Contents

अजमेर में घूमने की जगह – Ajmer Me Ghumne Ki Jagah

अगर आप धार्मिक व प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते है तो अजमेर आप के लिए एक अच्छा विकल्प है। अजमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

1. दरगाह शरीफ – Dargah Sharif

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

अजमेर की दरगाह के नाम से मशहूर दरगाह अजमेर शहर की रौनक बनाए रखती है, यह दरगाह फारस से आये एक सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की है, ऐसी मान्यता है कि चिश्ती ने अपना पूरा जीवन गरीबों और शोषित वर्ग को समर्पित कर दिया था। अजमेर के लोग इस दरगाह से जुड़ी अनेक प्रकार की कहानियां संजोग कर रखते हैं

एक ऐसी भी मान्यता है कि राजा अकबर ने यहां पर चांदी के बर्तन भेंट किए थे जिससे कि इस दरगाह में चांदी की मात्रा बहुत अधिक है अभी भी अगर आप इस दरगाह में जाएंगे तो आपको बहुत से चांदी के दरवाजे देखने को मिलेंगे, यह चांदी के दरवाजे और बहुत सारी कलाकृतियां मिलकर इस दरगाह की भव्यता को और भी बढ़ा देती है।

2. आनासागर झील – Ana Sagar Lake

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

आना सागर झील अजमेर में घूमने के सुप्रसिद्ध स्थानों में से एक है, अगर आप झील में घूमने के दीवाने हैं तो आपको अजमेर जरूर आना चाहिए, यह झील महाराजा अनाजी के द्वारा लगभग 1150 ईसवी में बनाई गई थी, बाद में मुगल राजाओं ने भी यहां पर बहुत से बदलाव किए थे।

आप इस झील में बोटिंग भी कर सकते हैं, यहां पर बोट चलाने का अलग ही मजा है लेकिन बहुत अधिक गर्मी पड़ने की वजह से कई बार गर्मियों में यह झील सूख जाती है, हालांकि सरकार ने इसको जिंदा रखने के बहुत से प्रयास किए हैं,

और इसको एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस बनाने के लिए भी इसके आसपास कई सुंदर चीजें रखी गई है, अगर आप अजमेर आ रहे हैं तो आपको आना सागर झील जरूर आना चाहिए।

3. ढाई दिन का झोपड़ा – adhai-din ka jhonpra

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

ढाई दिन का झोपड़ा नामक प्रसिद्ध मस्जिद दरगाह शरीफ के पीछे ही स्थित है, यह भी अजमेर में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थलों में से एक है।

एक बार इस मस्जिद के नाम पर जाइए ढाई दिन का झोपड़ा कई लोगों का मानना है कि इसका यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसको बनाने में ढाई दिन लगे थे और कई लोगों का एक अलग मत है कि यह एक प्रसिद्ध त्योहार के ढाई दिन बाद बनी थी।

दोस्तों यह मस्जिद 1153 ईस्वी में बनाई गई थी और यह एक हिंदू राजा के द्वारा ही बनाई गई थी, शुरुआत में यह एक संस्कृत कॉलेज हुआ करती थी जिसे मुगल राजाओं ने बदलकर मस्जिद बना दिया था।

4. अकबर का पैलेस और म्यूजियम – Akbar’s Palace & Museum

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल
अजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल 

दिल-ए-आराम नामक बाग में स्थित यह पैलेस अजमेर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है, अजमेर में घूमने की जगह में शुमार अकबर का पैलेस नाम का यह म्यूजियम 1949 में सरकार द्वारा बनाया गया था, इस म्यूजियम में बहुत सी पुरानी चीजें और मुगल काल के कई दस्तावेज भी रखे गए हैं।

इस म्यूजियम में ₹25 की एंट्री फीस लगती है और सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम तक ही यह म्यूजियम खुला रहता है। इस म्यूजियम में आपको आठवीं शताब्दी के हिंदू राजाओं से जुड़े भी कई प्रमाण और कई वस्तुएं मिलेंगी।

5. तारागढ़ किला – Taragarh Fort

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

तारागढ़ किला अजमेर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जिसका निर्माण सन् 1354 में किया गया था। इस तारागढ़ किला को अजमेर की सैन्य गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में प्रयोग किया था।

इस तारागढ़ किला का निर्माण प्राचीन समय में होने के कारण इसकी दिवारों पर विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर चित्रकला की गई है। और साथ ही इस तारागढ़ किले की संरचना बहुत ही खूबसूरत है जो कि अपनी इन खूबसूरती के कारण अजमेर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है।

6. नारेली जैन मंदिर – Nareli Jain Temple

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

नारेली जैन मंदिर अजमेर का एक प्रसिद्ध पवित्र तीर्थ स्थल है जो कि प्राचीन संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है। इन पत्थरों पर बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की हुई है। इस नारेली जैन मंदिर को और भी आकर्षित बनाने के लिए इसके चारों तरफ सुंदर-सुंदर बगीचे लगाए हुए हैं।

इस नारेली जैन मंदिर में आदिनाथ की बहुत ही खूबसूरत 22 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। और इस मंदिर में कई छोटे-छोटे मंदिर बनाए गए है। इनकी दिवारों पर बहुत ही खूबसूरत चित्रकला की गई है। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण अजमेर का यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।

7. फॉय सागर झील – Foy Sagar Lake

फॉय सागर झील अजमेर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है इस झील का निर्माण मानव के द्वारा किया गया है। इस झील का निर्माण अजमेर में सूखे की कमी को दूर करने के लिए किया गया है।

अब यह झील एक महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉट बन गया है। जहाँ पर छोटे बच्चों के लिए विभिन्न एक्टिविटी भी देखने को मिलती है। जिनके द्वारा बच्चे यहाँ पर भरपूर आंनद लेते है। इन सभी क्रियाओं के द्वारा फॉय सागर झील अजमेर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है।

8. पृथ्वीराज चौहान स्मारक – Prithviraj Chauhan Memorial

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल
अजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल

पृथ्वीराज चौहान स्मारक अजमेर के प्रमुख स्मारक में से एक है जो कि अजमेर में तारागढ़ रोड के ऊपर स्थित है। इस स्मारक का निर्माण एक वीर एवं साहसी योद्धा पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।

पृथ्वीराज चौहान को एक घोड़े पर बैठे हुए और हाथ में एक धनुष बाण लिए हुए प्रतीत किया गया है। इस स्मारक में काले संगमरमर के पत्थरों का प्रयोग किया गया है। यह स्मारक बहुत ही खूबसूरत बनी हुई है। इन खूबसूरती के कारण यह अजमेर का एक पर्यटन स्थल बन गया है।

9. फोर्ट मसूदा – Fort Masuda

फोर्ट मसूदा अजमेर का एक प्रसिद्ध व ऐतिहासिक किला है जो अजमेर से 55 किलोमीटर दूर मसूदा में स्थित है। यह एक बहुत ही प्राचीन फोर्ट है जो आज से कुछ वर्ष पहले राजा, महाराजा का महल हुआ करता था पंरतु अब यह अजमेर का एक पर्यटन स्थल बन गया है।

इसकी दिवारों पर आज भी आपको प्राचीन चित्रकला देखने को मिलेगें। इस किले में आपको जगह-जगह कुछ ना कुछ नया देखने को मिलेगा। इस किले को देखने व यहाँ घूमने के लिए प्रति वर्ष काफी संख्या में पर्यटक आते है।

10. साईं बाबा मंदिर – Sai Baba Temple

अजमेर में घूमने की जगहAjmer Me Ghumne Ki Jagahअजमेर क्यों प्रसिद्ध हैअजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलअजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

साईं बाबा मंदिर अजमेर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो कि अजमेर के अजय नगर में स्थित है। 1999 में निर्मित यह साईं बाबा मंदिर 4 बीघा से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह मंदिर प्राचीन वास्तुकला व चित्रकला के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इस मंदिर का संपूर्ण निर्माण संगमरमर के पत्थरों से किया गया है। जो कि अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

11. सोनीजी की नसियां – Soniji’s Veins

अजमेर में घूमने के लिए सोनी जी की नसियां भी एक आकर्षक जगह है जो कि अजमेर में पृथ्वीराज मार्ग पर स्थित है। इसका संपूर्ण निर्माण लाल पत्थरों से किया गया है जिसके कारण इसे लाल मस्जिद के नाम से जाना जाता है।

मंदिर के अंदर जैन धर्म की आस्था के अनुसार कई आकृतियों का निर्माण किया गया है। जो कि इस सोनीजी की नसियां को और भी खूबसूरत बनाती है। यह अजमेर का एक धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ अजमेर का पर्यटन स्थल भी बन गया है। यहाँ पर घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटन आते रहते है।

12. दुर्गा बाग – Durga Bagh

अगर आप अपनी अजमेर यात्रा के दौरान किसी शांतिपूर्ण जगह की खोज में है तो दुर्गा बाग आप के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। जो कि आना सागर झील के किनारे स्थित है।

जहाँ पर हरे भरे पेड़-पौधे और यहाँ का सुगंधित वातावरण आपको आंनद की अनुभूति का आभास करायेगा। यह दुर्गा बाग झील के किनारे स्थित होने के कारण पिकनिक मनाने के लिए भी एक अच्छा स्थान है। यहाँ पर आप ठडी़-ठडी़ हवा व प्राकृतिक वातावरण का आंनद ले सकते है।

13. क्लॉक टॉवर – Clock Tower

अगर आप अजमेर के नजदीक घूमने की खूबसूरत जगह की खोज में है तो क्लॉक टॉवर आप के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसका निर्माण महारानी विक्टोरिया की याद में किया गया है। इस क्लॉक टॉवर की वास्तुकला बहुत ही खूबसूरत है।

इस क्लॉक टॉवर की ऊपर की बालकनियों से आप दूर-दूर तक के खूबसूरत नजारों को देख सकते है। यह क्लॉक टॉवर अपने निर्माण व वास्तुकला के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। जिसके कारण यहाँ प्रति वर्ष काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

14. महाराणा प्रताप स्मारक – Maharana Pratap Memorial

महाराणा प्रताप स्मारक अजमेर में घूमने का एक अच्छा पर्यटन स्थल है जो कि अजमेर की पहाडियों के ऊपर स्थित है। यहाँ पर महाराणा प्रताप की काफी बडी़ स्मारक बनाई हुई है। इस स्मारक में महाराणा प्रताप को घोड़े के ऊपर बैठाया दिखाया गया है।

यह स्मारक पहाडी़ पर स्थित होने के कारण आप यहाँ से अजमेर के और भी सुंदर-सुंदर दृश्यों को देख सकते है। इस स्मारक का निर्माण बहुत ही अद्भुत तरीके से किया गया है। जिसके कारण यहाँ घूमने के लिए पर्यटक आते है।

15. डियर पार्क – Deer Park

डियर पार्क अजमेर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल है जहाँ का शांतिपूर्ण वातावरण पर्यटकों को बहुत ही अच्छा लगता है। यहाँ पर आपको बहुत सारे हिरण देखने को मिलेगें।

यह जगह अजमेर में पिकनिक के लिए सबसे अच्छी जगह है। जहाँ पर आपको शांतिपूर्ण माहौल व हर जगह कुछ ना कुछ नई चीज देखने को मिलेगी। जिसके कारण अजमेर के इस डियर पार्क में घूमने के लिए पर्यटक आते है।

16. सुभाष उद्यान – Subhash Garden

सुभाष उद्यान अजमेर की सबसे फेमस जगहों में शामिल है जो कि आना सागर झील के तट पर स्थित है। यहाँ पर आप कई प्रकार के वन्य जीव को देख सकते है। वन्य जीव के साथ साथ यहाँ पर आप अनेक स्टेचू भी देख सकते है।

इस सुभाष उद्यान में कई जगह फव्वारे भी लगे हुए है और साथ ही साथ इस उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए अनेक झुले भी बने हुए है। जिनके द्वारा बच्चे यहाँ मौज-मस्ती कर सकते है। अगर आप इन सभी चीजों को देखना पसंद करते है तो अपनी अजमेर यात्रा के दौरान इस उद्यान में घूमने जरूर आएं।

17. अजयपाल मंदिर – Ajaypal Temple

अजयपाल मंदिर अजमेर का एक बहुत ही सुंदर धार्मिक स्थल है जो कि अजमेर से 25 किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच बना हुआ है। यहाँ से आप प्राकृतिक नजारा देख सकते है।

यहाँ पर वर्षा के समय सुंदर झरने बहते हुए देखने को मिलेगें। इस अजयपाल मंदिर के अंदर कई छोटे-छोटे कुंड बनाए गए है जो कि नहाने के लिए प्रयोग किए जाते है। साथ ही यहाँ पर आप साइकिलिंग और ट्रैकिंग का भी आंनद ले सकते है। यहाँ पर आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलता है।

18. अकबर का महल – Akbar’s Palace

अकबर का महल अजमेर का एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसको 1570 में अकबर के द्वारा निर्मित करवाया गया था। यह प्राचीन समय में अकबर का महल हुआ करता था जिसे अब संग्रहालय का नाम दिया गया है।

इस महल के अंदर एक प्राचीन संगमरमर के पत्थरों से निर्मित मूर्ति है जो इस महल की सुंदरता को और भी आकर्षक बनाती है। साथ ही यहाँ पर प्राचीन राजा, महाराजाओं की सुंदर-सुंदर चित्रकला भी देखने को मिलती है।

19. बिरला सिटी वाटर पार्क – Birla City Water Park

बिरला सिटी वाटर पार्क अजमेर का सबसे बड़ा व सबसे प्रसिद्ध वाटर पार्क है जहाँ पर आपको कई प्रकार की एक्टिविटी जैसे- रेन डांस, वाटर फॉल, स्लाइड, जंबो राइड और मिनी ट्रेन आदि देखने को मिलती है। जिसमें छोटे व बडे़ सभी इन गेम का आंनद ले सकते है।

यह विरला सिटी वाटर पार्क मौज मस्ती करने का सबसे अच्छा स्थान है। यहाँ पर आकर आप बहुत ही उत्साहित महसूस करेगें। इस बिरला सिटी वाटर पार्क का आंनद लेने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते है।

20. दौलत बाग – Daulat Bagh

दौलत बाग अजमेर का एक बहुत ही सुंदर बाग है जो कि हरियाली से घिरा हुआ है। इस बाग के प्रवेश द्वार के पास एक बहुत बड़ा फव्वारा लगा हुआ है जो इस बाग की सुंदरता को और बढ़ाता है।

अगर आप अजमेर में  पिकनिक मनाने की जगह को खोज रहे है तो आपको बता दे कि यह दौलत बाग पिकनिक मनाने का सबसे उचित स्थान है। यहाँ पर चारों तरफ सुंदर-सुंदर फूल लगे हुए है। यहाँ पर आपको शांतिप्रिय माहौल देखने को मिलता है।

अजमेर में घूमने का यात्रा प्लान – Ajmer Travel Plan

अजमेर में बहुत सी जगह प्रसिद्ध है, जिनके बारे में मैंने ऊपर बताया है, अगर आप अजमेर अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना चाहिए, सबसे पहले आपको अजमेर की दरगाह पर जाना चाहिए, इसके बाद आपको अन्ना सागर झील पर जाना चाहिए, झील पर घूमने के बाद आप ढ़ाई दिन का झोपड़ा नामक स्थान पर है जा सकते है।

यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है इसके बाद आप अकबर के पैलेस और म्यूजियम को देख सकते हैं तथा अगर आपके पास समय बचता है तो आपको नारेली जैन मंदिर में भी जरूर जाना चाहिए, यह भी अत्यधिक प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है, राजस्थान का पहनावा बहुत ही विचित्र तथा खूबसूरत होता है, अगर आपके पास समय बचता है तो आपको जैसलमेर की मार्केट में जाना चाहिए तथा राजस्थानी भोजन और पहनावा जरूर ट्राई करना चाहिए।

अजमेर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Visiting Time Ajmer In Hindi

अगर आप अजमेर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि अजमेर में घूमने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से मार्च तक का है। क्योंकि इस समय मौसम अच्छा रहता है और पर्यटक भी घूमने के लिए आते रहते है। जिसके कारण यहाँ का माहौल और भी सुंदर बन जाता है। जिससे आप अजमेर की यात्रा का पूरा आंनद ले सकते है।

अजमेर में मार्च के बाद घूमने के लिए जाना इतना अच्छा नहीं है क्योंकि मार्च के बाद अजमेर में तापमान ज्यादा रहता है। जिससे आप अजमेर में घूमने पर जल्दी थक जाएगें। और अपनी यात्रा का भरपूर मात्रा में आंनद नहीं ले पाओगे। इसलिए आपके लिए अजमेर में घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है।

अजमेर में रुकने की जगह – Where To Stay In Ajmer In Hindi

अजमेर एक पर्यटन स्थल होने के कारण प्रति वर्ष काफी संख्या में घूमने के लिए पर्यटक आते रहते है। जिसके कारण अजमेर में पर्यटकों को रूकने के लिए होटल व रेस्टोरेंट उपलब्ध किए गए हैं। आप जितने दिनों तक चाहे उतने दिनों तक अजमेर के होटल या रेस्टोरेंट में ठहर सकते है। अजमेर में आपको कम बजट से लेकर हाई बजट तक के होटल व रेस्टोरेंट देखने को मिल जाऐगें। आप अपने बजट के अनुसार इन होटल व रेस्टोरेंट में रूक सकते है।

अगर आपको होटल या रेस्टोरेंट में रूकना अच्छा नहीं लगता है तो अजमेर प्राचीन समय से ही धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। जिसके कारण अजमेर में धार्मिक स्थलों के नजदीक धर्मशाला बनी हुई है। जिसमें आप तीन-चार दिनों तक आराम से रूक सकते है। यहाँ पर आपको सभी प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध मिलेगी।

अजमेर का प्रसिद्ध भोजन – Prasidh Food In Ajmer In Hindi

अजमेर अपने प्रसिद्ध व खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध भोजन के लिए भी जाना जाता है। अजमेर शहर का भी अपना प्रसिद्ध भोजन है। जिन्हें यहाँ घूमने आने वाले पर्यटक बडे़ ही आंनद के साथ खाते है।

अजमेर शहर के प्रसिद्ध भोजन में दाल बाटी चूरमा, बाजरे की खिचड़ी, घेवर, राजस्थानी पुलाव, गट्टे की सब्जी, मटन करी, मटन बिरयानी आदि है। आप जब कभी भी अजमेर शहर में घूमने के लिए जाएं तो अजमेर शहर के इन प्रसिद्ध भोजन का स्वाद लेना कभी भी ना भूलें।

अजमेर कैसे जाएं – How To Reach Ajmer In Hindi

अगर आप अजमेर शहर में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि आप अजमेर शहर में घूमने के लिए निम्नलिखित साधनों के द्वारा अजमेर जा सकते है।

सड़क मार्ग से अजमेर कैसे जाएं – How To Reach Ajmer By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा अजमेर की यात्रा करना चाहते है तो हम आपको बता दे कि राजस्थान का अजमेर शहर भारत के विभिन्न शहरों व नगरों जैसे- दिल्ली, चड़ीगढ, जयपुर, उदयपुर आदि शहरों के साथ सड़क मार्ग के द्वारा बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। जहाँ से आप आसानी से बस या कोई अन्य साधन के द्वारा अजमेर पहुंच सकते है।

ट्रेन से अजमेर कैसे जाएं – How To Reach Ajmer By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के माध्यम से अजमेर की यात्रा करना चाहते है तो आपको बता दे कि अजमेर का अपना प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं जो मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ आदि रेलवे स्टेशन के साथ बहुत ही अच्छे प्रकार से जुड़ा हुआ है। तो आप इनमें से किसी भी शहर से अजमेर ट्रेन की यात्रा करके अजमेर पहुंचे सकते है।

हवाई जहाज से अजमेर कैसे जाएं – How To Reach Ajmer By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज के द्वारा अजमेर की यात्रा करना चाहते है तो आपको बता दे कि अजमेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा है जो अजमेर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सांगानेर हवाई अड्डा भारत के विभिन्न हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई अहमदाबाद हवाई अड्डा आदि के साथ बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है।

जहाँ से आप आसानी से सांगानेर हवाई अड्डा पहुंच सकते है। वहाँ से आपको अजमेर जाने के अनेक साधन उपलब्ध मिल जाएगें जिनके द्वारा आप आसानी से अजमेर पहुंच सकते है।

FAQs:-

अजमेर क्यों प्रसिद्ध है?

अजमेर में आपको खूबसूरत पर्यटन स्थल व प्राचीन धार्मिक स्थल देखने को मिलेगें। यहाँ पर आपको अनेक भरपूर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। जिनके कारण यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है। इसी कारण अजमेर भारत में पर्यटन स्थल के रूप प्रसिद्ध है।

अजमेर कहाँ स्थित है?

अजमेर भारत देश के राजस्थान राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है। अजमेर अरावली पर्वत श्रेणी की तारागढ़ पहाडी़ पर स्थित है।

अजमेर घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है?

अगर आप अजमेर में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि अजमेर में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 15 से 20 हजार रूपए खर्च होना आम बात है।

Ajmer Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको अजमेर में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “Top 20 अजमेर में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अजमेर में घूमने जाएं, तो उन्हें कोई दिक्कत या परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Read More:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment