Top 20 मेघालय में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह की जानकारी विस्तार से

भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक मेघालय में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है जहां पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। मेघालय में आप ऊंचे ऊंचे पहाड़, झरने, झीलें, गुफाएं, घाटियां और प्राकृतिक सुंदरता के बेहद खूबसूरत अद्भुत नजारे देख सकते हैं जो यहां पर आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

अगर आप प्राकृतिक सुंदरता युक्त जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो मेघालय आप के लिए बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। शिलांग मेघालय की राजधानी है जिसको ब्रिटिश काल के दौरान पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता था। दोस्तों के साथ एंजॉय करना हो या फिर परिवार के साथ छुट्टियां बिताना हो घूमने के लिए मेघालय बेस्ट विकल्प है।

Table of Contents

मेघालय में घूमने की जगह – Meghalaya Me Ghumne Ki Jagah

प्रकृति प्रेमियों के लिए मेघालय स्वर्ग से कम नहीं है इसके अलावा मेघालय का इतिहास भी बेहद रोचक रहा है। मेघालय के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. मेघालय में घूमने की सबसे अच्छी जगह शिलांग – Shillong, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

शिलांग मेघालय राज्य की राजधानी है जो मेघालय की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। शिलांग एक ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर आप चारों तरफ से पहुंच सकते हैं। गुवाहाटी से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान समुद्र तल से 1490 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इस हिल स्टेशन को बादलों के निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो अपनी मेघालय यात्रा के दौरान शिलांग घूमने जरूर जाएं।

2. मेघालय के पर्यटन स्थल चेरापूंजी – Cherrapunji, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

चेरापूंजी मेघालय के साथ साथ भारत का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। चेरापूंजी अपने स्वच्छ और प्राचीन परिवेश के साथ एक उत्कृष्ट स्थान है।

यहां की शांत और शीतल जलवायु पर्यटकों को रोमांच से भर देती है। थेलेन फॉल्स, नोह कालिकाई फॉल्स और नोह स्निग्थियांग फॉल्स आदि पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

3. मेघालय में घूमने की जगह तूरा शहर – Tura City, Meghalaya In Hindi

वेस्ट गारो हिल्स में स्थित तूरा मेघालय का एक काफी खूबसूरत और बड़ा शहर है। यहां पर मौजूद नोकेरेक नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है जिसको देखने काफी संख्या में पर्यटक आते हैं, यह पार्क तूरा शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा भी आप को तूरा शहर में कई पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे।

4. मेघालय टूरिज्म में घूमें मौसिनराम – Mawsynram, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मौनिसराम प्राकृतिक सुंदरता युक्त मेघालय का बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। चेरापूंजी और मौनिसराम दोनों आस पास ही है।

मानसून के मौसम में यहां का हरा भरा और सुखद वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। इस गांव का आकार शिवलिंगम के जैसा है। यह गांव स्टेलेग्माइट को एकत्रित करने के लिए भी प्रसिद्ध है।

5. मेघालय में घूमने वाली जगह डॉकी – Dawki, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित डॉकी मेघालय के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले में स्थित है। यहां पर मौजूद उमंगोट नदी में नाव की सवारी का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

वसंत महीनों के दौरान यहां का वातावरण बहुत ही आनंददायक होता है। यह स्थान मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यह स्थान भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार का प्रमुख केन्द्र भी है।

6. मेघालय में घूमने लायक जगह जवाई शहर – Jowai City, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

जयंतिया हिल्स में स्थित जवाई मेघालय का एक काफी खूबसूरत आकर्षक पर्यटन स्थल है जो की प्राकृतिक सुंदरता के बेहद खूबसूरत नजारे प्रस्तुत करता है। यह स्थान विशाल विरासत और संस्कृतियों का अद्भुत मिश्रण है।

यहां पर मौजूद थडलास्केन झील और लालोंग पार्क पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप मेघालय की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

7. मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाघमारा – Baghmara, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मेघालय में स्थित बाघमारा प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां पर आप नदी, झील और हरे भरे पहाड़ आदि देख सकते हैं। वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

इसके अलावा यहां पर बाघमारा रिजर्व फॉरेस्ट भी है जहां पर आप लंगूर, हाथी और कई प्रकार के पक्षी आदि देख सकते हैं। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

8. मेघालय में घूमने की जगह नोंगपोह – Nongpoh, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

नोंगपोह मेघालय का एक खूबसूरत छोटा सा शहर है जो कि पूर्वी खासी हिल्स के उत्तर में स्थित है। ब्रह्मपुत्र मैदानों के पास मौजूद यह स्थान शिलांग पहुंचने से पहले एक खूबसूरत लोकप्रिय ठहराव है।

यहां का शान्त, हरा भरा और खूबसूरत मनोरम वातावरण युक्त दृश्य पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां पर जाने के बाद आप के मन को बेहद शांति का आभास होगा।

9. मेघालय टूरिस्ट डेस्टिनेशन मावसई गुफा – Mawsmai Cave, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मावसई गुफा भी मेघालय का एक बेहद लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह स्थान चेरापूंजी के मध्य से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

भूलभूलैया की तरह इस गुफा में खूबसूरत चमकती हुई रोशनी और कई पत्थर देख सकते हैं। इस गुफा की लंबाई लगभग 150 किलोमीटर है। अगर आप मेघालय की यात्रा कर रहे हैं तो इस गुफा को भी देखने जरूर जाएं।

10. मेघालय के दर्शनीय स्थल दावकी झील – Dawki, Meghalaya In Hindi

दावकी झील मेघालय की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक सुखद वातावरण का आनंद उठाने आते हैं। इस झील में नाव की सवारी करना आप के लिए बहुत ही खूबसूरत और यादगार अनुभव होगा।

इसके अलावा यह स्थान भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र भी है। सुकून का कुछ समय बिताने के लिए यह झील बहुत अच्छा स्थान है।

11. मेघालय में घूमने की खूबसूरत जगह बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान – Balphakram National Park, Meghalaya In Hindi

मेघालय में घूमने की जगह बहुतमेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलमेघालय के दर्शनीय स्थल मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान मेघालय के सबसे प्रसिद्ध उद्यानों में से एक है जो कि मेघालय के गारो हिल्स के दक्षिण में स्थित है। गुफाओं के लिए प्रसिद्ध यह पार्क बहुत ही खूबसूरत पार्क है। समुद्र तल से लगभग 3000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह पार्क अपनी प्राचीन खूबसूरती के लिए जाना जाता है

जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह पार्क लगभग 220 वर्ग किलोमीटर के विशाल भू भाग में फैला हुआ है जहां पर आप कई प्रकार के जानवर और पक्षी देख सकते हैं।

12. मेघालय में घूमने की शानदार जगह नोहकलिकाई जलप्रपात – Nohkalikai Watarfalls, Meghalaya In Hindi

नोहकलिकाई जलप्रपात मेघालय का बेहद खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो कि दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले झरनों में से एक है। इस झरने की ऊंचाई लगभग 332 मीटर है।

यहां का हरा भरा और खूबसूरत मनोरम वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो यह झरना आप के लिए बेस्ट स्थान है।

13. मेघालय में घूमने की जगह जयंतिया हिल्स – Jaintia Hills, Meghalaya In Hindi

जयंतिया हिल्स भी मेघालय का काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है जो की एक राजसी पहाड़ियों की भूमि है और यह पूर्व जयंतिया साम्राज्य का हिस्सा है। यह स्थान समृद्ध प्राकृतिक वनस्पतियों और खनिज संपदा से भरा हुआ है।

यह पर्वत श्रृंखला भारत और म्यांमार की सीमा में फैली हुई है। मेघालय में मौजूद यह पहाड़ी कई पटकाई पहाड़ियों का प्रमुख हिस्सा है हालाकि गारो और खासी पहाड़ियों के मुकाबले जयंतिया हिल्स छोटी पहाड़ी है।

14. मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हाथी झरना – Elephant Falls, Meghalaya In Hindi

हाथी झरना मेघालय का बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय झरना है जो कि प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह जलाशय हाथी के आकार जैसा दिखाई देता है इसलिए इस झरने का नाम हाथी झरना पड़ा

हालाकि 1897 में भूकंप की वजह से यहां पर मौजूद चट्टान क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा इस झरने के आस पास का हरा भरा प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

15. मेघालय घूमने की शानदार जगह उमियम झील – Umiam Lake, Meghalaya In Hindi

उमियम झील मेघालय की बहुत ही खूबसूरत झील है जो मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित है। यह एक मानव निर्मित झील है जो शिलांग से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रकृति की गोद में स्थित इस झील के आस पास का मनोरम वातावरण बेहद सुकून प्रदान करता है। कई लोग झील के यहां पर पिकनिक मनाने भी आते हैं। अगर आप मेघालय की यात्रा कर रहे हैं तो इस झील को देखने जरूर जाएं।

16. मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल मावलिननांग गांव – Mawlynnong Village, Meghalaya In Hindi

मावलिननांग गांव मेघालय के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, इस गांव को गॉड्स ओन गार्डन के नाम से भी जाना जाता है।

साल 2003 में इस गांव को एशिया के सबसे साफ सुथरे गांव का दर्जा प्राप्त हुआ। इस गांव का एकदम साफ सुथरा और मनोरम वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

17. मेघालय की लोकप्रिय जगह खासी हिल्स – Khasi Hills, Meghalaya In Hindi

खासी हिल्स मेघालय का बेहद लोकप्रिय और खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। खासी हिल्स का नाम मेघालय की खासी जनजाति के नाम पर रखा गया। खासी पहाड़ी गारो और खासी रेंज का एक प्रमुख हिस्सा है और

बड़ी पटकाई पहाड़ी की श्रंखला के एक खूबसूरत हिस्से के रूप में जानी जाती है। एशिया का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप नोंगखूम द्वीप भी इसी स्थान पर मौजूद है। यहां का प्राकृतिक सुंदरता युक्त हरा भरा वातावरण मन को आनंद से भर देता है।

18. मेघालय में देखने लायक जगह कैलांग रॉक – Kyllang Rock, Meghalaya In Hindi

मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैलांग रॉक मेघालय के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है। यहां पर लाल ग्रेनाइट से बनी एक विशालकाय चट्टान कैलांग रॉक मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स में

रखी गई एक खूबसूरत विशाल गुम्बद हैं, इस चट्टान की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 5400 फिट है और चौड़ाई लगभग 1 हजार फिट है। इस चट्टान को देखना आप के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा।

19. मेघालय में घूमने की जगह लेडी हैदरी पार्क – Lady Hydari Park, Meghalaya In Hindi

लेडी हैदरी पार्क मेघालय के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय खूबसूरत पार्कों में से एक है जो यहां पर आने वाले पर्यटकों को जरूर पसंद आता है। इस विशाल पार्क को एक खूबसूरत मिनी चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है जहां पर आप कई प्रकार के पक्षी देख सकते हैं।

यह पार्क प्रांत की पहली महिला लेडी हैदरी को समर्पित किया गया है। गार्डन में बैठकर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं।

20. मेघालय का पर्यटन स्थल डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज – Double Decker Living Root Bridge, Meghalaya In Hindi

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज मेघालय का बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है जो कि चेरापूंजी से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह ब्रिज 3 किलोमीटर लंबा है और 2400 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।

इस पुल को खासी जनजाति के लोगों द्वारा बनाया गया जो भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अगर आप मेघालय की यात्रा कर रहे हैं तो इस ब्रिज को देखने जरूर जाएं।

मेघालय का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Local Famous Food Meghalaya In Hindi

मेघालय अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ अपने स्वादिष्ट भोजन और व्यंजनों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है, यहां पर आप को कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन और व्यंजन देखने को मिल जाएंगे जिसमें जादो, पुमालोई, नखम बीची, बम्बू

शूट्स, दोहे जेम, मोमो, मिनिल सोंगा, तुंग रिंबाई, दोहनीयनग, मीसा मच पूरा, मेलिम चिकन, मोमोज और पुडोह आदि शामिल हैं। अगर आप मेघालय की यात्रा कर रहे हैं तो यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाना नही भूले।

मेघालय घूमने का सही समय – Best Visiting Time Meghalaya In Hindi

वैसे तो आप मेघालय घूमने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक का होता है। इसी समय के दौरान यहां का वातावरण बेहद खुशनुमा होता है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

मेघालय के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temple In Meghalaya In Hindi

मेघालय में आप को कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिल जाएंगे, काली मंदिर, मातृ मंदिर, नर्तियांग दुर्गा मंदिर, महादेव खोला धाम, श्री श्री नरसिंह अखाड़ा मंदिर, शनि मंदिर, गरीचना हनुमान मंदिर और शिलांग बौद्ध मठ आदि मेघालय के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और मंदिर है जहां पर आप अपनी मेघालय यात्रा के दौरान दर्शन करने जा सकते हैं।

मेघालय कैसे जाएं – How To Reach Meghalaya In Hindi

हवाई जहाज से मेघालय कैसे जाएं – How To Reach Meghalaya By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा मेघालय की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि मेघालय में कोई भी हवाई अड्डा नही है लेकिन मेघालय के सबसे नजदीक गुवाहाटी का हवाई अड्डा है

जो कि भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे पर आप को टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी जिसकी मदद से आप मेघालय पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से मेघालय कैसे जाएं – How To Reach Meghalaya By Road In Hindi

मेघालय सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी मेघालय यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आस पास के कई शहरों से मेघालय के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

ट्रेन से मेघालय कैसे जाएं – How To Reach Meghalaya By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा मेघालय की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि मेघालय के सबसे नजदीक गुवाहाटी का रेलवे स्टेशन है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से टैक्सी या बस के द्वारा मेघालय पहुंच सकते हैं।

मेघालय का नक्शा – Meghalaya Map

FAQs

1 – मेघालय की राजधानी क्या है?

Ans – मेघालय की राजधानी शिलांग है।

2 – मेघालय क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है, मेघालय में आप को कई खूबसूरत पर्वत श्रृंखला, झरने, झीलें और नदियां देखने को मिल जाएगी।

3 – मेघालय के प्रमुख शहर कौन कौन से हैं?

Ans – शिलांग, चेरापूंजी, तूरा और बाघमारा मेघालय के प्रमुख शहर है।

Meghalaya Tourist Place In Hindi

तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने मेघालय में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं। आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment