Top 20 भोपाल में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह – Bhopal Tourist Places In Hindi

झीलों की नगरी के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। भोपाल और भोपाल के आस पास आपको कई ऐसे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो पर्यटकों को भाव विभोर कर देते हैं।

भोपाल का बड़ा तालाब और छोटा तालाब पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। भोपाल भारत के सबसे साफ सुथरे शहरों में आता है जिसकी वजह से यह शहर पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। परिवार के साथ घूमना हो या फिर दोस्तो के साथ एन्जॉय करना हो भोपाल बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

Table of Contents

भोपाल में घूमने की जगह – Bhopal Mai Ghumne Ki Jagah

भोपाल का इतिहास भी बेहद प्राचीन रहा है भोपाल का प्राचीन नाम भूपाल हुआ करता था जो की भोपाल के महाराजा भुपाल के नाम पर रखा गया और बाद में इसे बदलकर भोपाल कर दिया गया। भोपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. भोपाल में घूमने की सबसे अच्छी जगह बड़ा तालाब – Upper Lake, Bhopal In Hindi

बड़ा तालाब भोपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण राजा भोज ने करवाया था जो की भारत की सबसे प्राचीन मानव निर्मित झीलों में से एक है। यहां पर आप नाव की सवारी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इस झील के पास में एक कमला पार्क नाम का गार्डन भी मौजूद है जहां पर आप अपने परिवार के साथ कुछ समय शांत वातावरण में बीता सकते हैं।

2. भोपाल के पर्यटन स्थल सांची स्तूप – Sanchi Stupa, Bhopal In Hindi

सांची स्तूप भोपाल का ऐतिहासिक प्राचीन पर्यटन स्थल है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण महान सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान किया गया। यह स्तूप भोपाल के साथ साथ पूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में से एक है।

स्तूप के विशाल गुबंद में एक तिजौरी है जिसमे भगवान बुद्ध के अवशेष रखे हुए हैं। इस स्तूप को देखने का समय सुबह 8.30 बजे से शाम के 5.30 बजे तक का होता है। अगर आप भोपाल की यात्रा कर रहे हैं तो सांची स्तूप को देखने जरूर जाएं।

3. भोपाल में घूमने की जगह वन विहार राष्ट्रीय उद्यान – Van Vihar National Park, Bhopal In Hindi

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का बेहद लोकप्रिय उद्यान है जहां पर आप को कई प्रकार के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे जिसमें चीतल, सांभर, ब्लैकबक, साही, बाघ, चीता, जंगली सुअर, लकड़बग्घा और ब्लू बुल आदि शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां पर कई प्रकार के विदेशी फूलों की प्रजातियां भी देख सकते हैं। यहां का शान्त हरा भरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत लुभाता है। प्रकृति प्रेमियों द्वारा इस उद्यान को बहुत पसंद किया जाता है।

4. भोपाल में घूमने लायक जगह लोअर झील – Lower Lake, Bhopal In Hindi

छोटा तालाब के नाम से मशहूर लोअर झील भोपाल की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है। इस झील के यहां का वातावरण मन को बेहद शांति और सुकून प्रदान करने वाला होता है। इस झील का निर्माण 1794 में किया गया है जो भोपाल की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। अगर आप शांत वातावरण में सुकून का कुछ समय बिताना चाहते हैं तो इस झील को देखने जरूर जाएं।

5. भोपाल के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन भीमबेटका गुफ़ाएं – Bhimbetka Caves, Bhopal In Hindi

भीमबेटका गुफाएं भोपाल का प्राचीन पर्यटन स्थल है जो भोपाल से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि यह गुफाएं हजारों साल पुरानी है जिनको युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है। यहां पर कई गुफाएं बनी हुई है जिनकी दीवारों पर आदिमानवों द्वारा पेंटिंग की हुई है।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह इलाका प्राचीन समय में आदिमानव का रिहायशी इलाका हुआ करता था। हरे भरे वनस्पतियों से घिरा हुआ यहां का आकर्षक वातावरण बेहद खूबसूरत अद्भुत अनुभव का आभास कराता है।

6. भोपाल के प्रमुख मंदिर बिरला मंदिर – Birla Temple, Bhopal In Hindi

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित बिरला मंदिर भोपाल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। यह मंदिर अरेरा पहाड़ियों के नजदीक स्थित है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व यहां पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है उस दौरान यहां पर भारी भीड़ होती हैं।

मंदिर परिसर के अंदर रामायण और गीता के उपदेश अंकित किए गए हैं। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी भोपाल यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

7. भोपाल में घूमने वाली जगह शौकत महल – Shaukat Mahal, Bhopal In Hindi

शौकत महल भोपाल में पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है जो की इस्लामी वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इस महल की जटिल नक्काशी देखने लायक है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। शौकत महल भोपाल की ऐतिहासिक इमारत है अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखना पसंद करते हैं तो इस महल को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

8. भोपाल में घूमने के प्रमुख स्थान ट्राइबल म्यूजियम – Tribal Museum, Bhopal In Hindi

अगर आप आदिवासी संस्कृति देखना पसंद करते हैं तो ट्राइबल म्यूजियम आप के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है यहां पर आप आदिवासी संस्कृति को करीब से देख सकते हैं। म्यूजियम में आप को आदिवासियों से संबंधित कई चित्र देखने को मिल जाएंगे। इतिहास और संस्कृति प्रेमियों द्वारा इस स्थान को बहुत पसंद किया जाता है।

9. भोपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थल भोजपुर मंदिर – Bhojpur Temple, Bhopal In Hindi

भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित भोजपुर मंदिर भोपाल का काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भोपाल शहर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर की भीड़ भाड़ भरे वातावरण से मुक्त यह स्थान अपने शान्त वातावरण के लिए जाना जाता है। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी मे राजा भोज ने करवाया था।

10. भोपाल में घूमने की जगह मानव संग्रहालय – Manav Museum, Bhopal In Hindi

लगभग 200 एकड़ के विशाल भू भाग में फैले हुए इस म्यूजियम में आप इंसानी दुनिया और संस्कृति को देख सकते हैं। इस संग्रहालय में प्राचीन समय में इंसानों के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीजें मौजूद है जिसमे बर्तन, झोपड़िया, खाने की चीजे और कलाकृतिया आदि शामिल हैं। प्राचीन संस्कृति देखना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत अच्छा है।

11. भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल शाहपुरा झील – Shahpura Lake, Bhopal In Hindi

शाहपुरा झील भोपाल के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय झील है जहां पर सुबह और शाम के समय भारी संख्या में लोग वॉकिंग के लिए जाते हैं। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहद लुभाता है। भोपाल के केंद्र में स्थित इस झील के यहां पर आप अपने परिवार के साथ सुकून का कुछ समय बीता सकते हैं।

12. भोपाल में घूमने की खूबसूरत जगह अमरगढ़ वॉटरफॉल – Amargarh Watarfall, Bhopal In Hindi

अगर आप शहर की भीड़ भाड़ भरे वातावरण से दूर शांत प्राकृतिक वातावरण में अपने परिवार या दोस्तो के साथ विकेंड पर छुट्टी बिताना चाहते हैं तो गर्मियों के मौसम में यह स्थान आप के लिए बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। घने जंगलों से घिरा हुआ यह वॉटरफॉल शीतल हवाओं के साथ बेहद मनोरम वातावरण प्रस्तुत करता है।

आस पास का हरा भरा वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। यह वॉटरफॉल भोपाल शहर से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

13. भोपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनुआभान टेकरी भोपाल – Manuaabhan Tekri, Bhopal In Hindi

मनुआभान टेकरी पहाड़ी चोटियों के ऊपर स्थित भोपाल की काफी खूबसूरत जगह है जहां से आप शहर का आकर्षक दृश्य देख सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत है जो काफी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा इस पहाड़ी की चोटी पर एक जैन मंदिर भी मौजूद है जहां पर आप दर्शन करने भी जा सकते हैं।

14. भोपाल में घूमने लायक जगह भारत भवन – Bharat Bhavan, Bhopal In Hindi

अगर आप साहित्य, कला और इतिहास में रुचि रखते हैं तो अपनी भोपाल यात्रा के दौरान भारत भवन को देखने जरूर जाएं। बड़ी झील के नजदीक स्थित यह स्थान विभिन्न प्रकार की कलाओं का केंद्र है। इसके अलावा यहां पर मनोरंजन के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं जिसमें नाच गान आदि शामिल हैं।

15. भोपाल में घूमने की जगह गौहर महल – Gauhar Mahal, Bhopal In Hindi

गौहर महल का नाम भोपाल की प्रथम महिला शासक कूदीसिया बेगम के नाम पर रखा गया जिनको गौहर बेगम के नाम से भी जाना जाता था। यह महल भोपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है। हर साल जनवरी और फरवरी माह में इस महल में भोपाल महोत्सव का आयोजन होता है जिसमे भारी संख्या में पर्यटक सम्मिलित होते हैं।

16. भोपाल की प्रसिद्ध मस्जिद मोती मस्जिद – Moti Masjid, Bhopal In Hindi

मोती मस्जिद भोपाल की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है जिसकी वास्तुकला बेहद अद्भुत खूबसूरत देखने लायक है। यह मस्जिद मुस्लिमों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। हर साल यहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस मस्जिद का निर्माण 19वी शताब्दी में किया गया। इस मस्जिद की वास्तुकला दिल्ली की जामा मस्जिद से मिलती जुलती है लेकिन यह मस्जिद उतनी बड़ी नही है।

17. भोपाल के प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल डीबी सिटी मॉल – DB City Mall, Bhopal In Hindi

डीबी सिटी मॉल भोपाल का प्रसिद्ध मॉल होने के साथ-साथ भारत के सबसे बड़े मॉल में से एक है जो की लगभग 13 लाख वर्ग फुट के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। इस मॉल में कई ब्रांडेड शोरूम के अलावा फूड कोर्ट और रेस्तरां मौजूद है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ खरीददारी के साथ-साथ भरपूर मौज मस्ती कर सकते हैं।

18. भोपाल के प्रमुख वॉटर पार्क क्रिसेंट वॉटर पार्क – Crescent Watar Park, Bhopal In Hindi

अगर आप गर्मियों के मौसम में भोपाल के आस-पास घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो क्रिसेंट वॉटर पार्क बहुत ही अच्छी जगह है। यह वॉटर पार्क भोपाल के सबसे प्रमुख वॉटर पार्कों में से एक है जहां पर गर्मियों के मौसम में भारी संख्या में लोग एन्जॉय करने जाते हैं। इस वॉटर पार्क में आप विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी को भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं।

19. भोपाल में घूमने की फेमस जगह शौर्य स्मारक – Shouray Smarak, Bhopal In Hindi

लगभग 12 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ शौर्य स्मारक भोपाल के श्यामला हिल्स में स्थित है। यह स्मारक देश के लिए शहीद होने वाले वीरो की शौर्य गाथा से रूबरू करवाता है। इस स्मारक में ग्रेनाइट के पत्थर से बना 62 फुट ऊंचा स्तंभ मौजूद है। इस स्मारक को देखने के बाद आप के मन में देश भक्ति की प्रबल भावना पैदा हो जाएगी।

20. भोपाल में घूमने की जगह सेर सपाटा – Sair Sapata, Bhopal In Hindi

लगभग 24 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ सैर सपाटा भोपाल के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में आता है जो की मनोरंजन के लिए और कप्पल के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आप कार डेशिंग, जोरिंग और जंगल की पैदल यात्रा जैसे आनंददायक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

इस स्थान पर लक्ष्मण जुले की तरह एक पुल बना हुआ है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है इस पुल के बारे में कहा जाता है कि यह पुल भारत का प्राचीन पहला पैदल यात्री पुल है।

भोपाल में घूमने का यात्रा प्लान – Bhopal Travel Plan

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी तथा बहुत ही खूबसूरत शहर है, यहां पर घूमने के लिए आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना चाहिए आईये मैं आपको एक बेहतरीन यात्रा प्लान देता हूं, भोपाल में घूमने के लिए सबसे पहले आपको बड़ा तालाब नामक झील पर घूमने के लिए जाना चाहिए, यहां पर आप नौका विहार कर सकते हैं तथा इसके किनारो पर घूम के आनंद ले सकते हैं, इसके अलावा यहां पर वन विहार नेशनल पार्क भी है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

भोपाल में आईकॉनिक ताज उल मस्जिद भी है जो देश की बड़ी मस्जिदों में से एक मानी जाती है, इसके साथ में ही गौहर महल स्थित है जो अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए जाना जाता है, इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आप भारत भवन और स्टेट म्यूजियम में घूमने के लिए जा सकते हैं, यहां पर खूबसूरत शांति स्तूप भी स्थित है जो यूनेस्को द्वारा संरक्षित है।

भोपाल का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Bhopal In Hindi

भोपाल में आप को कई तरह के भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन चक्की की शाक, भोपाली गोश्त कोरमा, बिरयानी पिलाफ, मावा बाटी, भुट्टे की किस, सिख कबाब, रोगन जोश, दाल बाफला, जलेबी और पोहा भोपाल के सबसे प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद अपनी भोपाल यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

भोपाल घूमने का सही समय – Best Visiting Time Bhopal In Hindi

भोपाल में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक होता है। इसी समय के दौरान पर्यटक सबसे ज्यादा भोपाल की यात्रा करते हैं। गर्मियों के मौसम में भोपाल की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू कि इस दौरान यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती हैं।

भोपाल के प्रमुख शॉपिंग मार्केट – Famous Shopping Market In Bhopal In Hindi

अगर आप अपनी भोपाल यात्रा के दौरान अपने परिवार या दोस्तो के साथ खरीददारी करना चाहते हैं तो चौक बाजार, बिट्टन बाजार, न्यू मार्केट और सराफा बाजार आदि भोपाल के प्रमुख शॉपिंग बाजार है जहां से आप कपड़ो, जूतों आदि कई तरह की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

भोपाल कैसे जाएं – How To Reach Bhopal In Hindi

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी होने की वजह से भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से भोपाल की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से भोपाल कैसे जाएं – How To Reach Bhopal By Flight In Hindi

भोपाल शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजा भोज हवाई अड्डा भोपाल का प्रमुख हवाई अड्डा है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से भोपाल कैसे जाएं – How To Reach Bhopal By Road In Hindi

भोपाल मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख शहरों में से एक होने की वजह से सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी भोपाल यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा इंदौर, मुंबई और दिल्ली जैसे भारत के कई प्रमुख शहरों से भोपाल के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

ट्रेन से भोपाल कैसे जाएं – How To Reach Bhopal By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा भोपाल की यात्रा करना चाहते हैं तो भोपाल का रेलवे स्टेशन भारत के कई प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप ट्रेन द्वारा आसानी से अपनी भोपाल यात्रा कर सकते हैं।

भोपाल का नक्शा – Map Of Bhopal

FAQ

1 – भोपाल में सबसे अच्छी जगह घूमने की कौन सी है?

Ans – बड़ा तालाब, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, शाहपुरा लेक, भारत भवन और लोअर झील भोपाल में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।

2 – भोपाल क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – भोपाल में कई छोटे बड़े झील और तालाब मौजूद हैं इसलिए भोपाल झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है।

Best Tourist Places In Bhopal In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की हैं, अगर आप भोपाल की यात्रा करते हैं तो ऊपर बताये पर्यटन स्थलो की यात्रा जरूर करें और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment