Top 20 पांडिचेरी में घूमने की प्रसिद्ध जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

भारत के दक्षिण में स्थित पांडिचेरी में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और पूरे भारत में प्रसिद्ध है। पांडिचेरी भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित यह स्थान दोस्तो या परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बहुत ही अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह स्थान चेन्नई से लगभग 158 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

जिसकी प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है। सुबह और शाम के समय समुद्र तट का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहां पर आप कई प्रकार की वॉटर एक्टिविटी को भी भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर कई पर्यटन स्थल मौजूद है जिसमे मंदिर, खूबसूरत समुद्र तट, चर्च और संग्रहालय आदि शामिल हैं।

Table of Contents

पांडिचेरी में घूमने की जगह – Pondicherry Mein Ghumne Ki Jagah

पांडिचेरी का इतिहास भी बेहद प्राचीन और रोचक रहा है कहा जाता है कि प्राचीन समय में पांडिचेरी को वेदपुरी नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा यह स्थान श्री अगस्त्य ऋषि का निवास स्थान भी हुआ करता था। पांडिचेरी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. पांडिचेरी में घूमने की अच्छी जगह पैराडाइज बीच – Paradise Beach, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

पैराडाइज बीच पांडिचेरी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है यह बीच चुन्नमबार में स्थित है जो की शहर के नजदीक स्थित है। सुनहरी रेत से भरा हुआ यह समुद्र तट काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बीच के यहां पर ठंडी समुद्री हवा बेहद सुकून का आभास कराती है।

पक्षियों की चहचहाट के बीच इस समुद्र तट पर टहलना आप के लिए बहुत ही सुखद और यादगार अनुभव होगा। यहां से आप सूर्योदय का बहुत ही खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। विभिन्न प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाने के साथ साथ यहां पर बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

2. पांडिचेरी में घूमने की जगह प्रोमेनेड बीच – Promenade Beach, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

प्रोमेनेड बीच पांडिचेरी का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो कि लगभग 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यहां पर काफी संख्या में लोग खेलने और भ्रमण करने आते हैं। शाम के समय इस बीच पर टहलना पर्यटकों को बहुत लुभाता है। इस बीच के आस पास कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद है

जिसमे पुराने लाइटहाऊस, वार मेमोरियल, हेरिटेज टाउन हॉल और महात्मा गांधी जी की मूर्ति आदि शामिल हैं जहां पर भी आप घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो इस बीच के आस पास कई फूड स्टॉल भी मौजूद है।

3. पांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अरबिंदो आश्रम – Arbindo Ashram, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

अरबिंदो आश्रम पांडिचेरी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो कि पांडिचेरी के व्हाइट टाउन में स्थित है। इस आश्रम का नाम इसके निर्माता श्री अरबिंदो घोष के नाम पर रखा गया जिसकी नीव 1926 में रखी गई। कई लोग यहां पर अपने मन की शांति के लिए आते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए यह आश्रम बहुत अच्छा स्थान है।

4. पांडिचेरी में घूमने वाली जगह ऑरोविले – Auroville, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

पांडिचेरी शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान तमिलनाडु राज्य में स्थित है जिसको अरबिंदो आश्रम की शिष्या मिर्रा अल्फासा ने स्थापित किया। इस स्थान को यूनिवर्सल टाउन के नाम से भी जाना जाता है क्यू कि यहां पर सभी प्रकार की संस्कृतियों के लोग शांति से रहते हैं। कई देशों के लोग इस टाउन के निवासी हैं।

5. पांडिचेरी के प्रसिद्ध बीच सेरेनिटी बीच – Serenity Beach, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

सेरेनिटी बीच पांडिचेरी शहर के बाहरी इलाके में स्थित है जो कि शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर कोट्टाकुप्पम स्थित है। शांत वातावरण में स्थित यह बीच हनीमून मनाने के लिए बहुत अच्छा डेस्टिनेशन है। इस बीच के यहां पर मौजूद रेत पर चलना आप के लिए शानदार पल होगा। शहर से थोड़ा दूर होने की वजह से यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं होती है।

6. पांडिचेरी टूरिस्ट प्लेस लाइट हाउस – Light House, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

लाइट हाउस पांडिचेरी का एक बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस हाउस का निर्माण फ्रांसीसी शासनकाल के दौरान किया गया जो की समुद्री पर्यटकों को सही मार्ग दिखाने के काम आता है।

लेकिन वर्तमान में यह स्थान पांडिचेरी के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो का हिस्सा है। यहां से आप पांडिचेरी का अद्भुत नजारा देख सकते हैं इसके अलावा यहां पर कई प्रकार के खूबसूरत पक्षी भी देखने को मिल जाते हैं।

7. पांडिचेरी में घूमने के स्थान राज निवास – Raj Niwas, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

राज निवास पांडिचेरी की एक बेहद खूबसूरत प्राचीन इमारत है जिसका निर्माण 18वी शताब्दी मे किया गया। यह इमारत वर्तमान में पांडिचेरी के उपराज्यपाल का निवास स्थान है। आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह इमारत आम लोगों के लिए खुली नही रहती है लेकिन इसको आप बाहर से देख सकते हैं।

8. पांडिचेरी में घूमने की जगह यानम बीच – Yanam Beach, Pondicherry In Hindi

यानम बीच भी पांडिचेरी के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में आता है जहां पर आप शहर की भीड़ भाड़ भरे वातावरण से मुक्त शांत और सुनहरे वातावरण में सुकून का कुछ समय बीता सकते हैं। इस बीच को राजीव गांधी बीच के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तट के किनारे पर मौजूद कुर्सियों पर बैठकर आप समंदर की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं।

9. पांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर – Gokilambal Thirukameswar Temple, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर पांडिचेरी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। यह खूबसूरत मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है अगर आप भी धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी पांडिचेरी यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

10. पांडिचेरी में घूमने लायक जगह बॉटनिकल गार्डन – Botanical Garden, Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी में घूमने की जगहपांडिचेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिरपांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलPondicherry Tourist Place In Hindi

यह गार्डन पांडिचेरी के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जिसको 19वी शताब्दी मे स्थापित किया गया। लगभग 22 एकड़ के विशाल भू भाग में फैले हुए इस गार्डन में आप कई प्रकार के देशी और विदेशी पेड़ पौधों की प्रजातियां देख सकते हैं।

यहां का शान्त और खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां पर एक्वेरियम भी मौजूद है जहां पर आप कुछ खूबसूरत मछलियां भी देख सकते हैं।

11. पांडिचेरी की प्रसिद्ध झील ऑस्टेरी झील – Ousteri Lake, Pondicherry In Hindi

ऑस्टेरी झील पांडिचेरी की बहुत ही खूबसूरत झील है जो कि पांडिचेरी शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। इस झील में आप नाव की सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इस झील के आस-पास कई रेस्तरां भी मौजूद है जहां पर आप कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद उठा सकते हैं।

12. पांडिचेरी की फेमस जगह फ्रेंच युद्ध स्मारक – French War Memorial, Pondicherry In Hindi

फ्रेंच वार मेमोरियल पांडिचेरी की ऐतिहासिक जगह है जो की पांडिचेरी के व्हाइट टाउन में स्थित है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कई फ्रांसीसी सैनिकों ने अपनी जान गवाई थी इसलिए उन सब की याद में इस स्मारक का निर्माण किया गया। इसके अलावा इस स्मारक के पास में एक खूबसूरत बगीचा भी मौजूद है जहां पर बैठकर आप कुछ समय बीता सकते हैं।

13. पांडिचेरी में घूमने की जगह अरिकामेडू – Arikamedu, Pondicherry In Hindi

अरिकामेडु पांडिचेरी के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। यहां पर आप रोमन संस्कृति की झलक देख सकते हैं। अरिकामेडु के खंडहर पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

यह स्थान पहली बार प्राचीन समय में रोमन व्यापारियों के साथ व्यापार के लिए इस्तेमाल किया गया जो की एक प्रमुख बंदरगाह था। अगर आप पांडिचेरी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

14. पांडिचेरी के प्रसिद्ध मंदिर श्री मनाकुला विनयगर मंदिर – Shri Manakula Vinayagar Temple, Pondicherry In Hindi

यह मंदिर पांडिचेरी के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो की हिंदुओ के आराध्य भगवान गणेश जी को समर्पित है। यह मंदिर हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि एक बार एक फ्रांसीसी व्यक्ति ने मंदिर में मौजूद भगवान गणेश जी की मूर्ति को हटाने की कोशिश की थी उस दौरान मूर्ति वहां से हट जाने के बाद फिर से वहां प्रकट हो जाती है जिसको देखकर वह व्यक्ति हैरान हो गया और भगवान का भक्त हो गया।

15. पांडिचेरी के प्रमुख दर्शनीय स्थल वरदराजा पेरूमल मंदिर – Varadaraja Perumal Temple, Pondicherry In Hindi

वरदराजा पेरूमल मंदिर पांडिचेरी का बेहद खूबसूरत और प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण लगभग 12वी शताब्दी में किया गया। धार्मिक आस्था में काफी महत्व रखने वाले इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

इस मंदिर की संरचना देखने लायक है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी पांडिचेरी यात्रा के दौरान इस मंदिर में भी दर्शन करने जा सकते हैं।

16. पांडिचेरी के प्रमुख तीर्थ स्थल चिदंबरम – Chidambram, Pondicherry In Hindi

चिदंबरम एक खूबसूरत मंदिर शहर है जो की पांडिचेरी शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुख्य रूप से यह स्थान भगवान नटराज मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा भी आप को यहां पर कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे। धार्मिक आस्था में यह स्थान काफी महत्व रखता है। काफी संख्या में श्रद्धालु चिदंबरम के मंदिरो में दर्शन करने आते हैं।

17. पांडिचेरी का प्रमुख पर्यटन स्थल स्कूबा डाइविंग – Scuba Diving, Pondicherry In Hindi

स्कूबा डाइविंग आप की पांडिचेरी यात्रा का अद्भुत अनुभव होगा जहां पर आप समुद्र की गहराई में जा कर समुद्री जीवन और जीवों को करीब से देख सकते हैं। स्कूबा डाइविंग आप की पांडिचेरी यात्रा का यादगार पल होगा। हर साल भारी संख्या में पर्यटक इसका आनंद उठाने आते हैं।

18. पांडिचेरी के विभिन्न एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स – Watar Sports, Pondicherry In Hindi

समुद्र तटों के लिए मशहूर पांडिचेरी में आप कई प्रकार की वॉटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। भारी संख्या में पर्यटक यहां पर विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी का आनंद उठाने आते हैं जिसमे पैरासेलिंग, केला बोट राइड्स और स्कूबा डाइविंग आदि जैसी रोमांचक गतिविधियां शामिल हैं।

19. पांडिचेरी में घूमने की जगह चुन्नम्बर बोट हाउस – Chunnambar Boat House, Pondicherry In Hindi

समुद्र की सैर करना किसको पसंद नही होता है हर कोई चाहता है कि वो समुद्र की सैर का आनंद उठाए इसके लिए आप चुन्नम्बर बोट हाउस जा कर अपनी पसंद के अनुसार स्पीड या रेगलुर बोट ले कर समुद्र की सैर करने जा सकते हैं। समुद्र की सैर करना आप की पांडिचेरी यात्रा को बेहद रोमांचक बना देगा।

20. पांडिचेरी में घूमने की खूबसूरत जगह बेसिलिका ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस – Basilica Of The Secred Heart Of Jesus, Pondicherry In Hindi

यह स्थान पांडिचेरी के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में आता है जो कि एक लोकप्रिय चर्च है। इस चर्च को फ्रांसीसी मिशनरियों के द्वारा 1908 में स्थापित किया गया। जिसको 2011 में बेसिलिका का दर्जा दे दिया गया। क्रिसमस और नया साल जैसे अवसर यहां पर बहुत ही भव्य और आकर्षक तरीके से मनाए जाते हैं। अगर आप पांडिचेरी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

पांडिचेरी में घूमने का यात्रा प्लान – Pondicherry Travel Plan

दोस्तों पांडिचेरी में आकर सबसे पहले आपको रहने की जगह की व्यवस्था करनी चाहिए, आपको कोई होटल या गेस्ट हाउस लेना चाहिए, इसके बाद सबसे पहले आपको व्हाइट टाउन में घूमने के लिए जाना चाहिए, जो फ्रांसीसी वास्तुकला में बनी बहुत ही खूबसूरत जगह मानी जाती है, यह पूरी गली है, इसमें आप कोई चीज देख सकते हैं इसके बाद आपको सेक्रेड हार्ड ऑफ जीसस नामक स्थान पर जाना चाहिए और यहां पर अरविंद नमक खूबसूरत आश्रम भी स्थित है।

दूसरे दिन आपको पॉन्डिचेरी के समुद्र किनारो का भ्रमण करना चाहिए, यहां पर बंगाल की खाड़ी का किनारा लगता है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप फ्रांस के कल्चर और इतिहास के बारे में यहां पर कई चीज देख सकते हैं, पांडिचेरी में आपको फ्रांसीसी औपनिवेशिक काल की कई चीज देखने को मिलेगी।

पांडिचेरी का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Local Famous Food Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी के व्यंजनों पर आप को ज्यादातर फ्रांसीसी व्यंजनों से मिलता जुलता प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा पांडिचेरी में आप को कई तरह के भारतीय व्यंजन भी देखने को मिल जाएंगे जिनके स्वाद का आनंद आप अपनी पांडिचेरी यात्रा के दौरान उठा सकते हैं।

पांडिचेरी घूमने का सही समय – Best Visiting Time Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो कि नवंबर से मार्च महीने तक का होता है। इसी दौरान पर्यटक सबसे ज्यादा पांडिचेरी की यात्रा करते हैं। गर्मी के मौसम में पांडिचेरी की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू कि इस दौरान यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पांडिचेरी कैसे जाएं – How To Reach Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से पांडिचेरी पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से पांडिचेरी कैसे जाएं – How To Reach Pondicherry By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा पांडिचेरी की यात्रा करना चाहते हैं तो विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन पांडिचेरी का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से ट्रेन मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिससे आप ट्रेन द्वारा आराम से अपनी पांडिचेरी यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से पांडिचेरी कैसे जाएं – How To Reach Pondicherry By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा पांडिचेरी की यात्रा करना चाहते हैं तो पांडिचेरी हवाई अड्डा यहां का प्रमुख हवाई अड्डा है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से पांडिचेरी कैसे जाएं – How To Reach Pondicherry By Road In Hindi

पांडिचेरी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थानों में से एक होने की वजह से सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से अपनी पांडिचेरी की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा चेन्नई और बैंगलोर जैसे भारत के कई प्रमुख शहरों से पांडिचेरी के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

पांडिचेरी का नक्शा – Pondicherry Map

Pondicherry Tourist Place In Hindi

दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने पांडिचेरी में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना, अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment