Top 10 लुधियाना में घूमने की सबसे अच्छी जगह और उनकी संपूर्ण जानकारी

भारत के पंजाब राज्य में सतलज नदी के किनारे पर स्थित लुधियाना में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है जो हर साल देश और दुनिया से भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। लुधियाना पंजाब राज्य का सबसे बड़ा शहर है जो कि ओल्ड सिटी और न्यू सिटी 2 भागों में बटा हुआ है। लुधियाना को भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है,

लुधियाना में आपको कई ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए लुधियाना बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो यहां के पंजाबी ढाबों पर कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

Table of Contents

लुधियाना में घूमने की जगह – Ludhiana Me Ghumne Ki Jagaha

लुधियाना का इतिहास भी बेहद प्राचीन और रोचक रहा है इस शहर का नाम लोधी राजवंश के नाम पर रखा गया लुधियाना की स्थापना सिकंदर लोदी के द्वारा नियुक्त प्रमुखों के द्वारा की गई थी। लुधियाना के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. लुधियाना की सबसे अच्छी जगह लोधी किला – Lodhi Fort, Ludhiana In Hindi

लोधी किला लुधियाना के नजदीक स्थित बेहद खूबसूरत ऐतिहासिक और प्राचीन पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राचीन सुंदरता से यहां पर आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है, हालाकि यह संचरना अब एक खंडहर में तब्दील हो चुकी है।

प्राचीन समय में यह किला महाराजा रणजीत सिंह और सिकंदर लोधी के साम्राज्य के गौरव का प्रवेश द्वार हुआ करता था। अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो यह किला आप के लिए शानदार विकल्प है।

2. लुधियाना में घूमने की जगह फिल्लौर किला – Phillaur Fort, Ludhiana In Hindi

लुधियाना में घूमने की जगहलुधियाना के पर्यटन स्थललुधियाना के दर्शनीय स्थललुधियाना का प्रमुख पर्यटन स्थल

फिल्लौर किला लुधियाना के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है जो काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह किला महाराजा रणजीत सिंह जी के सेनापति दीवान मोकम चंद के द्वारा डिजाइन किया गया है जिसकी वास्तुशिल्प बेहद अद्भुत देखने लायक है। अपनी लुधियाना यात्रा के दौरान इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

3. लुधियाना के पर्यटन स्थल महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय – Maharaja Ranjeet Singh War Museum, Ludhiana In Hindi

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय का निर्माण देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर साहसी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया। इस जगह को देखने के बाद आप के मन में एक प्रबल देश भक्ति की भावना पैदा हो जाएगी।

लगभग 4 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह स्थान काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह संग्रहालय सैनिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वर्दी, कवच और हथियारों को प्रदर्शित करता है इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को दर्शाने वाला यहां का साउंड एंड लाइट शो पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण केंद्र है।

4. लुधियाना घूमने की जगह आलमगीर – Alamgir, Ludhiana In Hindi

आलमगीर लुधियाना के नजदीक बेहद प्रसिद्ध गांव है जो की लुधियाना शहर के मध्य से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गांव में स्थित श्रीमान जी साहिब गुरुद्वारा पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण केंद्र है जिसको आलमगीर

गुरुद्वारा के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान सिख धर्म में बहुत महत्व रखता है। अगर आप लुधियाना की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

5. लुधियाना का प्रसिद्ध मॉल पैविलियन मॉल – Pavilion Mall, Ludhiana In Hindi

लुधियाना में घूमने की जगहलुधियाना के पर्यटन स्थललुधियाना के दर्शनीय स्थललुधियाना का प्रमुख पर्यटन स्थल

अगर आप लुधियाना में खरीददारी और भरपूर मौज मस्ती करना चाहते हैं तो यह मॉल आप के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। यहां पर आप को कई ब्रांडेड शोरूम, फूड कोर्ट, मल्टीप्लेक्स, सुपरमार्केट और किड्स जॉन आदि देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप भरपूर मौज मस्ती और खरीददारी कर सकते हैं। यह मॉल लुधियाना के फव्वारा चौक के केंद्र में स्थित है।

6. लुधियाना के दर्शनीय स्थल गुरुद्वारा नानकसर जगराओ – Gurudwara Nanaksar Jagraon Ludhiana In Hindi

लुधियाना में स्थित यह गुरुद्वारा सिखों की धार्मिक आस्था का बेहद लोकप्रिय केंद्र है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नानकसर सरोवर के किनारे पर स्थित यह गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के संस्मरण के रूप में प्रसिद्ध है। 1975 में सिख संत बाबा ने अपने अनुयायियों के साथ कलरान में इस गुरुद्वारे की स्थापना की,

इस गुरुद्वारे की सबसे आकर्षक बात यह है कि हर साल अगस्त महीने में 5 दिनों के लिए उत्सव का आयोजन होता है जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। यह गुरुद्वारा लुधियाना से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गुरुद्वारा लुधियाना के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में आता है।

7. लुधियाना में घूमने की जगह नेहरू रोज गार्डन – Nehru Rose Garden, Ludhiana In Hindi

लगभग 27 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ नेहरू रोज गार्डन लुधियाना के बीचों बीच स्थित बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय गार्डन है। यहां पर आप को हजारों पेड़ पौधे और कई किस्मों के गुलाब के फूल देखने को मिल जाएंगे।

यह गार्डन मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग के लिए बहुत अच्छा स्थान है। पानी के फव्वारों के साथ यह गार्डन एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक इस गार्डन को देखने आते हैं।

8. लुधियाना का आकर्षण टाइगर सफारी – Tiger Safari, Ludhiana In Hindi

लुधियाना में घूमने की जगहलुधियाना के पर्यटन स्थललुधियाना के दर्शनीय स्थललुधियाना का प्रमुख पर्यटन स्थल

टाइगर सफारी लुधियाना के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। लुधियाना के जीटी रोड पर स्थित इस स्थान पर आप कई प्रकार के वन्य जीवों को देख सकते हैं जिसमे बाघ, खरगोश,

काले हिरण आदि शामिल हैं। यहां की जीप सवारी पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। अगर आप वन्य जीव और प्रकृति प्रेमी है तो अपनी लुधियाना यात्रा के दौरान इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

9. लुधियाना का प्रमुख पर्यटन स्थल हार्डिज वर्ल्ड – Hardys World, Ludhiana In Hindi

हार्डिज वर्ल्ड पंजाब के सबसे बड़े वॉटर पार्कों में से एक है, लगभग 20 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह वॉटर पार्क लुधियाना में जालंधर जीटी रोड पर स्थित है। इस वॉटर पार्क में आप कई प्रकार की रोमांचक वॉटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं

भारी संख्या में पर्यटक यहां पर एन्जॉय करने आते हैं। इसके अलावा इस वॉटर पार्क के परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और खाने पीने के लिए रेस्टोरेंट की सुविधा भी मौजूद है।

10. लुधियाना में घूमने की जगह राख बाग पार्क – Rakh Bagh Park, In Hindi

राख बाग पार्क लुधियाना के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है जो हरे भरे लैंडस्केप और टॉय ट्रेन के साथ जॉगर्स, वॉकर और बच्चो के लिए बहुत अच्छा स्थान है। इस पार्क में बच्चों के लिए खेलने की जगह और व्यायाम करने के लिए मशीनें मौजूद है।

यहां का हरा भरा और शांत मनोरम वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। अगर आप लुधियाना की यात्रा कर रहे हैं तो इस पार्क को भी अपनी लिस्ट में शामिल जरूर करे।

लुधियाना में घूमने का यात्रा प्लान – Ludhiana Travel Plan

दोस्तों लुधियाना पंजाब का बहुत ही खूबसूरत शहर है, यहां पर घूमने के लिए आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना आवश्यक है, सबसे पहले आपको यहाँ की कल्चर और विरासत को देखना चाहिए, यहाँ पर फिलुरी का किला देखना चाहिए, यह 19वीं शदी मैं स्थापित मिलिट्री का किला है, यहां पर बहुत ही खूबसूरत म्यूजियम भी है, जिसे आप देख सकते हैं, लुधियाना का यह म्यूजियम बहुत ही रोचक माना जाता है।

इसके बाद आपको लुधियाना की मार्केट में जाकर शॉपिंग करनी चाहिए, लुधियाना कपड़े के लिए बहुत ही मशहूर है, यहां पर आप कपड़े की शॉपिंग कर सकते हैं, यहां पर आप पारंपरिक पंजाबी परिधान खरीद सकते हैं, आपको यह एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, इसके बाद आपको महाराजा रणजीत सिंह वार म्यूजियम में जाना चाहिए, आपको यहां के गुरुद्वारा चरण कमल शाहीब पर जरूर ही जाना चाहिए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप आसपास के खूबसूरत गांव में घूमने के लिए जा सकते हैं।

लुधियाना घूमने का सही समय – Best Visiting Time Ludhiana In Hindi

लुधियाना घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो कि अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक होता है, इस दौरान यहां का वातावरण काफी सुखद होता है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

लुधियाना का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Ludhiana, In Hindi

वैसे तो आप को लुधियाना में कई प्रकार के भोजन देखने को मिल जाएंगे लेकिन पनीर और चिकन का स्वाद काफी स्वादिष्ट है। यहां के भोजन की सबसे खास बात यह है कि भोजन को तंदूर में तैयार किया जाता है। सरसों का साग और मक्का की रोटी, कड़ी चावल, राजमा चावल, छोले भटूरे और लस्सी आदि भी लुधियाना के सबसे प्रमुख स्वादिष्ट व्यंजनों में आते हैं।

लुधियाना कैसे जाएं – How To Reach Ludhiana In Hindi

सड़क मार्ग से लुधियाना कैसे जाएं – How To Reach Ludhiana By Road In Hindi

लुधियाना सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी लुधियाना यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा भारत के कई प्रमुख शहरों से लुधियाना के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

हवाई जहाज से लुधियाना कैसे जाएं – How To Reach Ludhiana By Flight In Hindi

लुधियाना में एक हवाई अड्डा मौजूद है हालाकि इस हवाई अड्डे से सीमित उड़ाने ही संचालित होती है, लेकिन लुधियाना के सबसे नजदीक चंडीगढ़ का हवाई अड्डा है जो लुधियाना से लगभग 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चंडीगढ़ हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की सुविधा से लुधियाना पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से लुधियाना कैसे जाएं – How To Reach Ludhiana By Train In Hindi

लुधियाना में मौजूद रेलवे स्टेशन भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप भारत के कई प्रमुख शहरों से ट्रेन द्वारा आराम से अपनी लुधियाना यात्रा कर सकते हैं।

लुधियाना का नक्शा – Map Of Ludhiana

Ludhiana Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने लुधियाना में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

Read More:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment