Top 20 कर्नाटक में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन राज्यों में से एक कर्नाटक में घूमने की जगह बहुत ही आकर्षक हैं जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल पर्यटकों को कभी निराश नहीं करते हैं। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले इस राज्य में आप को कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे

जिसमें मंदिर और खूबसूरत समुद्र तट आदि शामिल हैं जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। बैंगलोर कर्नाटक की राजधानी है जो कि भारत के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। दोस्तों के साथ एंजॉय करना हो या फिर परिवार के साथ छुट्टियां बिताना हो कर्नाटक बेस्ट विकल्प है।

Table of Contents

कर्नाटक में घूमने की जगह – Karnataka Mein Ghumne Ki Jagah

कर्नाटक का इतिहास भी बेहद प्राचीन और रोचक रहा है इस स्थान पर प्राचीन समय में मौर्य, नंद, कदंब और बादामी चालुक्य आदि कई शासकों का शासन रहा है। कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. कर्नाटक में घूमने की सबसे अच्छी जगह बैंगलोर – Bangalore, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

गार्डन सिटी के नाम से मशहूर बैंगलोर कर्नाटक के साथ-साथ भारत के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय शहरों में आता है इस शहर का वातावरण बहुत ही खुशनुमा है जहां पर आप को कई गार्डन, झीलें, मॉल्स और मंदिर आदि देखने को मिल जाएंगे।

यह शहर अब भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित हो गया है जहां पर हर साल भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह शहर अपनी नाइट लाइफ के लिए बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं तो बैंगलोर घूमने जरूर जाएं।

2. कर्नाटक में घूमने की जगह कुर्ग – Coorg, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो कर्नाटक राज्य में स्थित कुर्ग आप के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है, यह स्थान चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो प्राकृतिक सुंदरता से युक्त बहुत ही खूबसूरत और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

हरियाली से भरा हुआ यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह स्थान कर्नाटक का बेहद लोकप्रिय कॉफी उत्पादक हिल स्टेशन है जो कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है।

3. कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी – Hampi, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

हम्पी कर्नाटक के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में आता है जो अपने प्राचीन खंडहरों के लिए जाना जाता है। इस स्थान को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।

पहाड़ियों और घाटियों के बीच में स्थित हम्पी में आप को कई खूबसूरत ऐतिहासिक मंदिर, स्मारक और प्राकृतिक सुंदरता युक्त पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

4. कर्नाटक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोकर्ण – Gokarna, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

गोकर्ण में आप को हिंदुओ के कई धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, यहां पर कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। यह स्थान लोकप्रिय धार्मिक स्थान होने के साथ साथ खूबसूरत पर्यटन स्थल है

जहां पर आप खूबसूरत समुद्र तट का बहुत ही आकर्षक नजारा देख सकते हैं। अगर आप कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

5. कर्नाटक में घूमने वाली जगह उडुपी – Udupi, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

उडुपी कर्नाटक के प्रमुख शहरों में आता है जो कि एक तरफ से पश्चिमी घाट वही दूसरी ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

उडुपी मैंगलोर से लगभग 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले इस शहर में आप को कई प्रसिद्ध मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे।

6. कर्नाटक का आकर्षण केंद्र मुरुदेश्वर – Murudeshwar, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

अरब सागर के तट पर स्थित मुरुदेश्वर कर्नाटक का लोकप्रिय शहर है जो कि धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र स्थान है। इस शहर में भगवान शिव की विशाल मूर्ति स्थापित है जो दुनिया में मौजूद भगवान शिव जी की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है। इसके अलावा यहां पर मौजूद समुद्र तट पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

7. कर्नाटक में घूमने की जगह मंगलुरु – Mangalore, Karnataka In Hindi

मंगलुरु एक तटीय शहर है जो कर्नाटक के प्रमुख शहरों में आता है। इस शहर में आप को खूबसूरत समुद्र तट और कई लोकप्रिय मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

इसके अलावा यहां पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का बेहद आकर्षक नजारा भी देख सकते हैं। यह शहर बैंगलोर से लगभग 255 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप स्वादिष्ट समुद्री भोजन का भी लुप्त जरूर उठाए।

8. कर्नाटक टूरिस्ट प्लेस मैसूर – Mysore, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

मैसूर कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह शहर पैलेस के लिए जाना जाता है। यह शहर अपनी शाही विरासत, जटिल वास्तुकला, योग, चंदन और रेशमी साड़ियों के लिए पूरे भारत में बेहद प्रसिद्ध है।

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला यह शहर चामुंडी हिल की तलहटी में स्थित है जो कि कर्नाटक के सबसे प्रमुख शहरों में आता है। मैसूर पैलेस भारत के सबसे आकर्षक महलों में से एक है।

9. कर्नाटक के दर्शनीय स्थल दांडेली – Dandeli, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

जंगलों और वन्य जीवों से घिरा हुआ यह स्थान कर्नाटक का बेहद खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा यह स्थान काली नदी में एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, नेचर वॉक, फिशिंग और

नाइट कैपिंग के लिए भी पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर आप काली नदी में व्हाइट वॉटर राफ्टिंग और दांडेली वन्य जीव अभयारण्य को देखने जरूर जाएं।

10. कर्नाटक में घूमने लायक जगह चिकमंगलुर – Chikmanglur, Karnataka In Hindi

कर्नाटक में घूमने की जगह

मुल्लायनगिरी रेंज की तलहटी में स्थित यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है जो अपने हरे भरे जंगलों, यागाची नदी और और शांत खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। हेब्बे वॉटर फॉल, केम्मनगुंडी, मुल्लायनगिरी,

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान और बाबा बुदनगिरी आदि चिकमंगलूर के आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा यह स्थान कॉफी उत्पादन के लिए भी जाना जाता है।

11. कर्नाटक के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेलूर – Belur, Karnataka In Hindi

बेलूर कर्नाटक का एक बेहद प्रसिद्ध खुबसूरत मंदिर शहर है जो की कर्नाटक के हासन जिले में स्थित है। यहां पर भगवान विष्णु के अवतार भगवान चेनेकवा को समर्पित एक खूबसूरत भव्य होयसल मंदिर है जो श्रद्धालुओ के बीच बहुत लोकप्रिय है।

इस मंदिर की खूबसूरत जटिल नक्काशी देखने लायक है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। इसके अलावा भी आप को बेलूर में कई पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे।

12. कर्नाटक में घूमने की जगह पत्तदकल – Pattadakal, Karnataka In Hindi

पत्तदकल कर्नाटक का ऐतिहासिक स्थान है जो कर्नाटक के बगरकोट जिले में स्थित बेहद खूबसूरत शहर है। इस स्थान को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।

यहां पर आप को कई ऐतिहासिक इमारते देखने को मिल जाएगी जिसमें बेहद खूबसूरत प्राचीन मंदिर आदि शामिल हैं जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। इतिहास प्रेमियों के बीच यह स्थान बेहद लोकप्रिय है।

13. कर्नाटक में घूमने के स्थान नंदी हिल्स – Nandi Hills, Karnataka In Hindi

नंदी हिल्स कर्नाटक का बेहद लोकप्रिय आकर्षक पर्यटन स्थल है जो कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का शान्त और हरा भरा सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद पसंद आता है।

यहां से सूर्योदय का बहुत ही आकर्षक नजारा देख सकते हैं। यह स्थान समुद्र तल से 4850 फिट की ऊंचाई पर स्थित है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

14. कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवबाग – Devbagh, Karnataka In Hindi

देवबाग कर्नाटक का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। यहां का बेहद सुनहरा प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। खूबसूरत पहाड़ों और कैसूरिनास के पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। अगर आप कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं तो अरब सागर तट पर स्थित देवबाग को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

15. कर्नाटक की फेमस जगह बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – Bandipur National Park, Karnataka In Hindi

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के सबसे प्रमुख उद्यानों में से एक है जहां पर आप को कई प्रकार के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे जिसमें हाथी, भालू, हिरण, हॉर्नबिल्स और पैंथर आदि शामिल हैं। यह स्थान पहले मैसूर के राजा का शिकारगाह हुआ करता था। पेड़ पौधों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

16. कर्नाटक की खूबसूरत जगह शिवनासमुद्र फॉल्स – Shivnasamudra Falls, Karnataka In Hindi

शिवनासमुद्र फॉल्स कर्नाटक के सबसे खूबसूरत झरनो में से एक है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। मानसून के मौसम में यहां का खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है।

पिकनिक मनाने के लिए भी यह स्थान काफी अच्छा स्थान है इसके अलावा आप यहां पर ट्रैकिंग, फिशिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह स्थान बेहद लोकप्रिय है।

17. कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थल नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान – Nagarhole National Park, Karnataka In Hindi

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर आप कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देख सकते हैं जिसमे बाघ, तेंदुआ, हाथी, सियार, हिरण, गौर, सांभर, नेवला और लकड़बग्घा आदि शामिल हैं।

यह उद्यान कर्नाटक के मैसूर जिले में स्थित है जो कि कई वन्य जीवों का घर है। पेड़ पौधों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

18. कर्नाटक में घूमने की जगह बीजापुर – Bijapur, Karnataka In Hindi

बीजापुर कर्नाटक का एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जहां पर आप को कई प्रसिद्ध स्मारक और इमारतें देखने को मिल जाएगी। इतिहास प्रेमियों के बीच यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। बीजापुर कर्नाटक का एक प्रमुख व्यवसायिक जिला है। अगर आप कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

19. कर्नाटक की अच्छी जगह काबिनी – Kabini, Karnataka In Hindi

काबिनी नदी के तट पर स्थित यह स्थान कर्नाटक के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है जो प्राकृतिक सुंदरता का बेहद खूबसूरत अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। यह एक रोमांचकारी स्थान है जहां का सुहावना वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। इसके अलावा आप यहां पर कई प्रकार की रोमांचक गतिविधियों का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

20. कर्नाटक का आकर्षक पर्यटन स्थल श्रवणबेलगोला – Shravanabelagola, Karnataka In Hindi

श्रवणबेलगोला कर्नाटक का एक बेहद प्रसिद्ध आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां पर मौजूद भगवान गोमतेश्वर की विशाल मूर्ति पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है जो की 58 फिट लंबी है। भगवान श्री गोमतेश्वर प्रथम जैन तीर्थकर भगवान आदिनाथ के पुत्र थे।

यह स्थान कर्नाटक के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल में आता है जो की जैनियो का प्रसिद्ध पवित्र तीर्थ स्थान है। इसके अलावा भी श्रवणबेलगोला में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है जहां पर आप घूमने जा सकते हैं।

कर्नाटक में घूमने का यात्रा – Karnataka Travel Plan

दोस्तों अगर आप कर्नाटक में अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको यह यात्रा प्लान फॉलो करना चाहिए, सबसे पहले आपको यहां पर बेंगलुरु में आ जाना है, बेंगलुरु में अच्छे से घूमने के बाद आपको मैसूर जरूर देखना चाहिए, मैसूर में भी घूमने की बहुत सी जगह है, मैसूर के बाद आपको यहां पर हसन नामक जगह पर आ जाना है, जहां पर आप के देखने के लिए बहुत सी चीज मिलेगी, इसके बाद आपको यूनेस्को द्वारा संरक्षित हंपी में आ जाना है, हंपी में आपको बहुत से पुराने मंदिर और घर मिलेंगे जो देखने लायक है।।

इतनी जगह पर घूमने के बाद भी अगर आपके पास समय बचता है तो आप बदामी में घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां पर पत्थर कटाई का शानदार नमूना देख सकते हैं, इसके बाद आपको गोवा में भी जरूर जाना चाहिए, यहां पर आप यहां के शानदार समुद्र किनारा को देख सकते हैं।

कर्नाटक घूमने का सही समय – Best Visiting Time Karnataka In Hindi

कर्नाटक घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का होता है। इसी समय के दौरान पर्यटक सबसे ज्यादा कर्नाटक की यात्रा करना पसंद करते हैं। इस समय यहां का वातावरण बहुत सुखद और सुहावना होता है जो पर्यटकों को बेहद पसंद आता है।

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Karnataka In Hindi

कर्नाटक में आप को कई तरह के स्वादिष्ट भोजन और व्यंजन देखने को मिल जाएंगे जिनमें से ज्यादातर व्यंजन महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से मिलते जुलते है। कर्नाटक में आप को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन मिल जाएंगे।

नीर डोसा, कोर्री गस्सी, कुंडापुरा कोली सारू, मैसूर मसाला डोसा, मैसूर पाक, कुर्ग पांडी करी, हालबाई, बीसी बेले बाथ, रावा केसरी, उडुपी सांभर और मैसूर बोंडा आदि कर्नाटक के स्वादिष्ट भोजन और व्यंजन है जिनके स्वाद का लुप्त आप अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

कर्नाटक के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temple Karnataka In Hindi

कर्नाटक में आप को कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उडुपी श्री कृष्ण मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर, दुर्गापारमेश्वरी मंदिर, मुरुदेश्वरा मंदिर, श्री विरुपाक्षेश्वरा मंदिर, सुब्रमण्य मंदिर, अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर, भूतनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर और विद्याशंकर मंदिर आदि कर्नाटक के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहां पर आप अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान दर्शन करने जा सकते हैं।

कर्नाटक कैसे जाएं – How To Reach Karnataka In Hindi

कर्नाटक सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से अपनी कर्नाटक की यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से कर्नाटक कैसे जाएं – How To Reach Karnataka By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा कर्नाटक की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि कर्नाटक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर जैसे भारत के कई प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप भारत के कई शहरों से ट्रेन द्वारा अपनी कर्नाटक की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से कर्नाटक कैसे जाएं – How To Reach Karnataka By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा कर्नाटक की यात्रा करना चाहते हैं तो कर्नाटक में 6 प्रमुख हवाई अड्डे है जिसमे बैंगलोर, मंगलौर, मैसूर, हुबली, बेलगाम, बीजापुर और हम्पी के हवाई अड्डे शामिल हैं जो भारत के कई शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं जिससे आप हवाई जहाज द्वारा आराम से अपनी कर्नाटक की यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से कर्नाटक कैसे जाएं – How To Reach Karnataka By Road In Hindi

कर्नाटक भारत के प्रमुख राज्यों में से एक होने की वजह से भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप आसानी से सड़क मार्ग द्वारा कर्नाटक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा भारत के कई प्रमुख शहरों से कर्नाटक के लिए बसों की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।

कर्नाटक का नक्शा – Map Of Karnataka

FAQs

1 – कर्नाटक के प्रमुख शहर कौन से हैं?

Ans – बैंगलोर, मैंगलोर, मैसूर, हुबली और बेलगाम कर्नाटक के सबसे प्रमुख शहर है।

2 – कर्नाटक की राजधानी क्या है?

Ans – बैंगलोर कर्नाटक की राजधानी है।

Karnataka Tourist Place In Hindi

तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने कर्नाटक में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment