Best 20 राजगीर में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

बिहार राज्य के नालंदा जिले में मौजूद राजगीर में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है। खूबसूरत वादियों और जंगल से घिरा हुआ यह स्थान बहुत ही मनोरम और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ यह स्थान धार्मिक आस्था में भी काफी महत्व रखता है। शांति प्रतीक के रूप में मशहूर राजगीर में आप को बौद्ध धर्म, जैन धर्म और हिंदू धर्म के कई धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे।

कहा जाता है कि भगवान महावीर और भगवान बुद्ध ने यहां पर कुछ समय व्यतीत किया था। खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों से घिरे हुए इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है। राजगीर और इसके आस पास कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद है जिसमे मंदिर, महल, उद्यान, अखाड़े और झील आदि शामिल हैं। राजगीर के पर्यटन स्थल यहां पर आने वाले पर्यटकों को कभी निराश नहीं करते।

Table of Contents

राजगीर में घूमने की जगह – Rajgir Mein Ghumne Ki Jagah

राजगीर का इतिहास भी बेहद प्राचीन और रोचक रहा है कहा जाता है कि राजगीर प्राचीन समय में मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। राजगीर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. राजगीर में शीशा का पुल – Glass Bridge, Rajgir In Hindi

राजगीर में स्थित शीशा का पुल बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है यह पुल भारत का दूसरा शीशे का पुल है पहला शीशे का पुल सिक्किम राज्य में स्थित है। इस शीशे के पुल पर चलना आप के लिए एक बेहद अद्भुत और सुखद अनुभव होगा। भारी संख्या में पर्यटक इस शीशे के पुल पर चलने का आनंद उठाते हैं।

प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए वातावरण के बीच इस पुल पर चलना पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। अगर आप राजगीर की यात्रा कर रहे हैं तो इस पुल को देखने जरूर जाएं इसके बिना आप की राजगीर यात्रा अधूरी है।

2. राजगीर में घूमने की जगह वाइल्डलाइफ सफारी – Wildlife Safari, Rajgir In Hindi

राजगीर में मौजूद वाइल्डलाइफ सफारी भी बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो की वन्य जीव और पक्षी प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस चिड़ियाघर में आप को कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देखने को मिल जाएंगे

जिसमें बाघ, तेंदुआ, हिरण, भालू, बायसन, शेर, चीता और लकड़बग्घा आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह स्थान कई प्रकार के ऐसे पक्षियों का घर है जो विलुप्त होने की कगार पर है।

3. राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल वेणुवन – Venuvan, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

वेणुवन राजगीर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। कहा जाता है कि वेणुवन को राजा बिम्बिसार ने वेलुवना बौद्ध और बांस ग्रोव को अपने आवास स्थान के रूप में दान दिया था। यहां पर एक खूबसूरत पार्क और एक बड़ा तालाब भी मौजूद है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

4. राजगीर में घूमने वाली जगह नेचर सफारी – Nature Safari, Rajgir In Hindi

प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए इस स्थान पर आप विभिन्न तरह की रोमांचक एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं जिसमे जिपलाइन, रेसलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, स्काई साइकलिंग, आर्चरी रिंग, ग्लास ब्रिज और सस्पेंशन ब्रिज के अलावा भी कई प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी शामिल हैं। पहाड़ों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

5. राजगीर टूरिस्ट प्लेस रोपवे – Ropeway, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

राजगीर रोपवे में बैठना आप की राजगीर यात्रा का अद्भुत अनुभव होगा। इस रोपवे के द्वारा पहाड़ों में बने विश्व प्रसिद्ध शांति स्तूप तक पहुंचा जाता है। इस रोपवे में बैठकर आप पहाड़ों का हरा भरा प्राकृतिक सुंदरता युक्त बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

यह रोपवे लगभग 1000 फिट की ऊंचाई तक ले जाता है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण देखना पसंद करते हैं तो अपनी राजगीर यात्रा के दौरान इस रोपवे में बैठना नहीं भूले।

6. राजगीर में घूमने लायक जगह ग्रीधाकुटा – Gridhakuta, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

गिद्ध चोटी के नाम से मशहूर यह स्थान बौद्ध धर्म का बहुत ही लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जो की एक खूबसूरत पहाड़ी चोटी है। कहा जाता है कि यह स्थान उन प्रमुख स्थानों में से एक है जहां पर गौतम बुद्ध के द्वारा सबसे पहले प्रचार किया गया। यहां से आप प्राकृतिक सुंदरता से युक्त बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

7. राजगीर के दर्शनीय स्थल मखदूम कुंड – Makhdum Kund, Rajgir In Hindi

मुस्लिम सूफी संत मखदूम शाह के लिए जाना जाने वाला यह स्थान राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां पर मौजूद कुंड और गर्म झरने पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अगर आप राजगीर की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

8. राजगीर में घूमने की जगह सोन भंडार – Sonbhandar, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

यह स्थान राजगीर का बेहद लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसके बारे में कहा जाता है कि प्राचीन समय में राजा बिम्बिसार का खजाना इसी स्थान पर रखा जाता था। यह स्थान राजगीर के पहाड़ों में स्थित एक गुफा स्थल है। इसके अलावा यहां का वातावरण भी काफी सुहावना है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

9. राजगीर टूरिस्ट डेस्टिनेशन कुंडलपुर – Kundalpur, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

24 वे जैन तीर्थकर भगवान महावीर के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध यह स्थान भी राजगीर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में आता है। गौतम स्वामी जी का जन्म स्थान भी यह स्थान कहा जाता है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। यहां पर मौजूद भगवान महावीर की प्रतिमा पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है जो कि साढ़े चार फिट ऊंची है।

10. राजगीर में घूमने की अच्छी जगह वीरयातन संग्रहालय – Veerayatan Museum, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

यह संग्रहालय जैन धर्म के अनुयायियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है जहां पर 24 जैन तीर्थकरो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर जैन धर्म के 24 तीर्थकरो के बारे में ऐतिहासिक जानकारी रखी हुई है। अगर आप राजगीर की यात्रा कर रहे हैं तो इस संग्रहालय को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

11. राजगीर की ऐतिहासिक जगह सारिपुत्र स्तूप – Sariputra Stupa, Rajgir In Hindi

सारिपुत्र स्तूप राजगीर का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है सारिपुत्र गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय शिष्यों में से एक थे जिन्होंने भगवान बुद्ध के मार्ग दर्शन पर चलकर मोक्ष मार्ग चयन किया। यहां पर उनकी अस्थियों को रखा गया।

इस स्तूप की संरचना पिरामिड के आकार जैसी है। इतिहास प्रेमियों के बीच यह स्थान काफी प्रसिद्ध है अगर आप भी ऐतिहासिक स्थल देखना पसंद करते हैं तो इस स्तूप को देखने जा सकते हैं।

12. राजगीर के प्रमुख धार्मिक स्थल तपोधर्मा मंदिर – Tapodharma Temple, Rajgir In Hindi

तपोधर्मा मंदिर राजगीर के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है जो की एक बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। इस मंदिर के आस पास गर्म झरने मौजूद है जिनके बारे में कहा जाता है कि इनमे औषधीय गुण है।

13. राजगीर में घूमने की जगह घोड़ा कटोरा झील – Ghora Katora Lake, Rajgir In Hindi

राजगीर में घूमने की जगह

घोड़ा कटोरा झील राजगीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जहां पर पिकनिक मनाने काफी लोग आते हैं। यह झील घोड़े के समान दिखाई देती है। इस झील का पानी एकदम साफ सुथरा है। झील के यहां का मनोरम वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां के शांत और सुनहरे वातावरण में आप सुकून का कुछ समय बीता सकते हैं।

14. राजगीर में घूमने की फेमस जगह सप्तपर्णी गुफा – Saptaparni Caves, Rajgir In Hindi

राजगीर की वैभव पहाड़ी पर स्थित सप्तपर्णी गुफाएं काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर पहली बौद्ध परिषद की मेजबानी हुई थी जिसमे सैंकड़ों बौद्ध भिक्षुओं ने हिस्सा लिया था जिसका नेतृत्व महाकश्यप जी ने किया था। अपनी राजगीर यात्रा के दौरान इस स्थान को भी देखने जरूर जाएं।

15. राजगीर का ऐतिहासिक स्थान बिम्बिसार जेल – Bimbisar Jail, Rajgir In Hindi

बिम्बिसार जेल राजगीर का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। कहा जाता है कि यह वह स्थान है जहां पर बिम्बिसार के पुत्र अजातशत्रु ने सिंहासन पर कब्जा करने के लिए अपने ही पिता को जेल में बंदी बनाकर रखा था। इसके अलावा इस स्थान पर चारों ओर पहाड़ियों का हरा भरा और खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

16. राजगीर में घूमने की शानदार जगह जरासंध का अखाड़ा – Jarasandh Akhada, Rajgir In Hindi

कहा जाता है यह वह स्थान है जहां पर भीम और जरासंध के बीच भीषण युद्ध हुआ था जिसमें भीम ने जरासंध को पराजित कर दिया था। यह ऐतिहासिक स्थान धार्मिक आस्था में भी काफी महत्व रखता है। नेचर सफारी पार्क के अंदर मौजूद यह स्थान घने जंगल में स्थित है।

17. राजगीर के प्रसिद्ध मंदिर नौलखा मंदिर – Naulakha Temple, Rajgir In Hindi

राजगीर शहर में मुख्य रोड पर स्थित नौलखा मंदिर राजगीर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सफेद और लाल पत्थरों से निर्मित यह मंदिर बहुत ही आकर्षक देखने लायक है।

यह मंदिर जैन धर्म के 20वे तीर्थ कर भगवान मुनिसुवर्तस्वामी जी को समर्पित है। इसके अलावा अगर आप यहां पर ठहरना चाहते हैं तो धर्मशाला भी मौजूद है जहां पर आप ठहर सकते हैं।

18. राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल मनियार मठ – Maniyar Math, Rajgir In Hindi

मनियार मठ राजगीर के प्रमुख ऐतिहासिक प्राचीन पर्यटन स्थलों में आता है जो कि विश्व शांति स्तूप जाने वाले मुख्य मार्ग पर मौजूद है। इस मठ की संरचना पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। अपनी राजगीर यात्रा के दौरान इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

19. राजगीर में घूमने की जगह पांडू पोखर – Pandu Pokhar, Rajgir In Hindi

राजहरा पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित पांडू पोखर राजगीर का बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय प्राकृतिक पार्क है। लगभग 22 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह पार्क मनोरंजन के लिए बहुत अच्छा स्थान है। झील का शान्त मनोरम वातावरण और नौका विहार पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। बच्चो और परिवार के साथ घूमने के लिए यह स्थान बहुत अच्छा है।

20. राजगीर के प्रमुख तीर्थ स्थल पावापुरी नालंदा – Pawapuri Nalanda, Rajgir In Hindi

यह स्थान जैन धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जो कि एक बेहद पवित्र स्थान है। यह स्थान बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख आकर्षक स्थानों में आता है, कहा जाता है कि इसी स्थान पर प्राचीन समय में भगवान महावीर को दफनाया गया। पावापूरी को अपापुरी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

राजगीर में घूमने का यात्रा – Rajgir Travel Plan

दोस्तों अगर आप बिहार के नालंदा में स्थित राजगीर में अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको यात्रा प्लान के हिसाब से यात्रा करनी चाहिए, यहां पर मैं आपके लिए बहुत ही खूबसूरत यात्रा प्लान दे रहा हूं, आइये इसे देख लेते हैं।

सबसे पहले आपको बोद्ध गया में घूमना चाहिए तथा यहां के मंदिरों में दर्शन करने चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत और धार्मिक स्थान है, इसके बाद आपको महाबोधि नमक मंदिर में जाना चाहिए जो यूनेस्को द्वारा संरक्षित मंदिर है, मान्यता है कि इस स्थान पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था, आप पास में स्थित बौद्ध के वृक्ष को भी देख सकते हैं।

अगर आपके पास समय अधिक है तो आप यहां पर मेडिटेशन जरूर कीजिए, यहां पर बौद्धिक सरोवर और सुजाता मंदिर भी है, जिसे जरूर देखना चाहिए, पास में खूबसूरत म्यूजियम भी है, जहां पर बहुत सी ऐतिहासिक चीज दिखाई जाती है, आप इसे देखने के लिए भी जरूर जा सकते हैं।

राजगीर का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Rajgir In Hindi

राजगीर खूबसूरत प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप को कई स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिल जाएंगे जिसमें चंद्रकला, लिट्टी चोखा, पेडाकिया, खाजा, मटन कबाब, चना घुगनी, रेशमी कबाब, खजुरिया और केसर पेड़ा आदि शामिल हैं जिनके स्वाद का आनंद आप अपनी राजगीर यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

राजगीर घूमने का सही समय – Best Visiting Time Rajgir In Hindi

राजगीर घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो की अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक होता है। यह समय राजगीर घूमने के लिए वातावरण के अनुकूल और सुखद होता है। सबसे ज्यादा पर्यटक इसी समय के दौरान राजगीर की यात्रा करने आते हैं।

राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir In Hindi

ट्रेन से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से राजगीर पहुंचना चाहते है तो यह विकल्प आप के लिए काफी अच्छा है। राजगीर का रेलवे स्टेशन भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप आसानी से ट्रेन द्वारा अपनी राजगीर यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से राजगीर कैसे जाएं – How To Reach Rajgir By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा राजगीर की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि राजगीर में कोई भी हवाई अड्डा नही है लेकिन पटना में स्थित जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा राजगीर के सबसे नजदीक हवाई अड्डा है जो कि राजगीर से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद लेकर आसानी से राजगीर पहुंच सकते हैं।

राजगीर का नक्शा – Rajgir Map

FAQs

1 – राजगीर क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – राजगीर 5 पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो की अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ बेहद पवित्र धार्मिक स्थान के रूप में बहुत प्रसिद्ध है।

2 – राजगीर किस जिले में है?

Ans – राजगीर नालंदा जिले में स्थित है जो कि भारत के बिहार राज्य में मौजूद हैं।

Rajgir Tourist Place In Hindi

तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने राजगीर में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment