नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में अगर आप यह जानना चाहते है कि अमेरिका में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां पर घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों को कभी भी निराश नहीं करते है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बतायेगें, कि आप अमेरिका में कौन कौन से मुख्य पर्यटन स्थल पर घुम व देख सकते है। दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमने का सपना हर व्यक्ति का होता है उनमें अमेरिका भी एक बहुत ही सुंदर देश है। जहाँ घूमने के लिए अन्य देशों से पर्यटक आते है।
आज हम आपको अमेरिका में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे और अमेरिका के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे।
अमेरिका में घूमने की जगह – America Me Ghumne Ki Jagah
अमेरिका एक बहुत बड़ा व खूबसूरत देश है जहाँ पर घूमने की हर व्यक्ति की इच्छा होती है। अगर आप भी अमेरिका देश में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि अमेरिका घूमने का एक बहुत ही अच्छा देश है। अमेरिका के खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।
1. न्यूयॉर्क – New York
न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध नगर है। जो अपनी बड़ी-बड़ी इमारतों के लिए जाना जाता है। न्यूयॉर्क में आपको अनेक सुंदर-सुंदर पर्यटन स्थल देखने को मिलेगें। जिसके कारण ही यह न्यूयॉर्क नगर अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध नगर है।
न्यूयॉर्क में आपको स्टैचू ऑफ लिबर्टी, टाइम्स स्क्वायर, ब्रुकलिन ब्रिज, साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट, न्यूयार्क पब्लिक लाइब्रेरी आदि घूमने की जगह देखने को मिलेगें। ये अमेरिका के न्यूयॉर्क की सबसे प्रसिद्ध घूमने की जगह है। जहाँ घूमने के लिए प्रति वर्ष काफी संख्या में पर्यटक आते है।
2. फोर्ट लॉडरडेल – Fort Lauderdale
फोर्ट लॉडरडेल अमेरिका के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो अपने समुद्री तटों के कारण बहुत फेमस है। यह अमेरिका का दक्षिण-पूर्वी तटीय भाग है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
यह फोर्ट लॉडरडेल शहर नाइटलाइफ के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह शहर एक सपने की दुनिया की तरह बना हुआ है। जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इनके साथ साथ यहाँ पर आपको संग्रहालय और ऐतिहासिक जगह भी देखने को मिलेगी।
3. लॉस एंजिल्स – Los Angeles
लॉस एंजिल्स अमेरिका की सबसे खूबसूरत जगह में शामिल है। यह लॉस एंजिल्स अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जिसे प्रसिद्ध होलीवुड फिल्मों का घर भी कहा जाता है।
यह लॉस एंजिल्स शहर कई दर्शनीय स्थलों से घिरा हुआ है। यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में ग्रिफिथ पार्क, हेरिटेज स्क्वायर संग्रहालय, ब्रैडबरी बिल्डिंग, डोहेनी हवेली आदि है। जो अपने खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है जिसके कारण ही यहाँ पर प्रति वर्ष काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।
4. सैन डिएगो – San Diego
सैन डिएगो अमेरिका का एक प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जो अमेरिका का एक शांति प्रिय स्थान है। यह शहर सफेद रेत वाले समुद्र तट की वजह से बहुत फेमस है। यहाँ समुद्र तट पर पर्यटकों की भीड़ प्रति वर्ष लगी रहती है।
समुद्र तट के साथ साथ यहाँ सैन डिएगो में कुछ और भी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। सैन डिएगो के प्रमुख पर्यटन स्थल संग्रहालय, ऐतिहासिक पार्क,स्मारक और थीम पार्क आदि है। जो अमेरिका में घूमने के लिए बहुत ही आकर्षित केंद्र है। ये अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।
5. वाशिंगटन – Washington
वाशिंगटन अमेरिका का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो साथ ही अमेरिका की राजधानी भी है। यह वाशिंगटन शहर अपने खूबसूरत संग्रहालयों और स्मारकों के लिए जाना जाता है। यहाँ पर आपको ऊंची-ऊंची इमारतें जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। जिनके द्वारा आप वाशिंगटन शहर की दूर दूर तक की सुंदरता को देख सकते है।
साथ ही वाशिंगटन शहर अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। इनके साथ ही यह व्हाइट हाउस और राजधानी भवन के लिए भी जाना जाता है। जिसके कारण यहाँ घूमने के साथ पर्यटक आते रहते है।
6. लास वेगास – Las Vegas
लास वेगास अमेरिका का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ पर आपको घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलते है।
लास वेगास में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल मोब म्यूजियम, लाल रॉक घाटी, शूटिंग रेंज, पेरिस लास वेगास आदि है। ये प्रमुख पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती के कारण लास वेगास को और भी आकर्षित बनाते है जिसके कारण यहाँ काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।
7. येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान – Yellowstone National Park
येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान अमेरिका के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है जो अमेरिका का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। जो अमेरिका के तीन राज्यों में फैला हुआ है। यह येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान वनस्पतियों और जीव जंतुओं का आवास है।
यहाँ पर आप प्राकृतिक सुंदरता व विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं को देख सकते है। अगर आप भी एक प्रकृतिक प्रेमी है तो अमेरिका के येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए जरूर आएं और अपनी अमेरिका यात्रा का भरपूर मात्रा में आंनद लें।
8. प्यूर्टो रिको – Puerto Rico
प्यूर्टो रिको भी अमेरिका का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि एक समुद्र तटीय बीच है। यह बीच बहुत ही खूबसूरत व फेमस बीच में से एक है। यहाँ पर आप सुंदर कैरिबियन समुद्र तट, पानी के नीचे के अनुभव और अद्भुत नजारे आदि देख सकते है।
यह एक शांति प्रिय स्थान है जहाँ पर आप अकेले में भी समय व्यतीत कर सकते है। यहाँ पर आप सूर्योदय के खूबसूरत नजारे को भी देख सकते है। यह प्यूर्टो रिको अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
9. शिकागो- Chicago
शिकागो अमेरिका की एक आकर्षित जगह है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। साथ ही शिकागो अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर अपनी सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
यहाँ पर आप प्राकुतिक सुंदरता से भरपूर मीठे पानी की झील, संगीत और कला आदि देखने को मिलेगी। और साथ ही यहाँ पर आप को खूबसूरत संग्रहालय, पार्क और समुद्र तट आदि देखने को मिलेगें। ये सभी पर्यटन स्थल शिकागो शहर को और भी खूबसूरत बनाते है।
10. होनोलुलु- Honolulu
होनोलुलु भी एक आकर्षित केंद्र स्थल है यह होनोलुलु अमेरिका की हवाई राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर राज्य के सबसे ज्यादा व्यक्ति रहते है। यह होनोलुलु शहर अपने ऐतिहासिक स्थलों, कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है।
साथ ही यह होनोलुलु शहर खरीदारी का भी एक आकर्षित केंद्र स्थल है। यहाँ पर आपको अनेक घूमने की खूबसूरत जगह देखने को मिल जाएगी। होनोलुलु सैन्य रक्षा का एक प्रसिद्ध केंद्र भी रहा है। जिसके कारण यहाँ प्रति वर्ष घूमने के लिए पर्यटक आते है।
11. ऑरलैंडो – Orlando
ऑरलैंडो अमेरिका की सबसे खूबसूरत व आकर्षित जगह है जिसे ‘द थीम पार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। इस ऑरलैंडो शहर में सबसे ज्यादा संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।
अमेरिका के ऑरलैंडो के प्रमुख पर्यटन स्थल में मैजिक किंगडम पार्क, डिज्नी के हॉलीवुड स्टूडियो, सीवर्ल्ड ऑरलैंडो आदि है। यहाँ पर पर्यटक बहुत ज्यादा मात्रा में घूमने के लिए आते है क्योंकि ये पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।
12. सैन फ्रांसिस्को – San Francisco
सैन फ्रांसिस्को भी अमेरिका की एक खूबसूरत जगह में शामिल है जहाँ सैन फ्रांसिस्को के शानदार दृश्य देखने को मिलते है। इस सैन फ्रांसिस्को शहर ने अपने अंदर अनेक सुंदर-सुंदर दृश्य को सजों कर रखा है। सैन फ्रांसिस्को में देखने का सबसे अच्छा दृश्य गोल्डन गेट ब्रिज है।
जिसका डिजाइन बहुत ही खूबसूरत ढंग से किया गया है। साथ ही इस सैन फ्रांसिस्को शहर में आपको अनेक संग्रहालय और कला देखने को मिलेगें। और यहाँ पर आपको सुंदर-सुंदर अनेक पार्क भी देखने को मिलेगें। यहाँ पर आकर आपका मन प्रसन्नता से भर जायेगा।
13. बोस्टन – Boston
अमेरिका का बोस्टन शहर भी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो साथ में अमेरिका का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक केंद्र भी रहा है। यहाँ पर आप को घूमने के लिए अनेक सुंदर-सुंदर संग्रहालय, पार्क और अनेक बडी़ बड़ी इमारतें देखने को मिल जाऐगें। साथ ही यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थल में सलेम, प्लिमोथ प्लांटेशन, मार्था वाइनयार्ड आदि है।
ये यहाँ के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ पर आपको भरपूर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल जाएगी। और साथ ही यहाँ पर आपको अनेक सुंदर-सुंदर लुभावने दृश्य देखने को मिल जाएगें।
14. मियामी – Miami
मियामी अमेरिका का एक खूबसूरत समुद्री तटीय शहर है जो अपने समुद्री तटों और हनीमून के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहाँ पर अनेक बडी़-बड़ी कंपनियां बनी हुई है जिसके कारण यहाँ पर अनेक सुंदर-सुंदर पर्यटन स्थल है।
मियामी शहर रात को लाइटों के द्वारा जगमगा उठता है और अपनी खूबसूरती के दृश्य को प्रस्तुत करता है। यहाँ पर आकर आप कभी भी बौर नहीं होगें क्योंकि यहाँ पर आपको हर जगह कुछ ना कुछ खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते है। यह मौज मस्ती करने का सबसे अच्छा और प्रमुख शहर है।
15. योसेमाइट नेशनल पार्क (कैलिफोर्निया) – Yosemite National Park (California)
अमेरिका का योसेमाइट नेशनल पार्क एक खूबसूरत प्राकृतिक प्रेमी पार्क है। यह पार्क बहुत ही खुबसूरत है और प्राकृतिक वातावरण से भरा हुआ है। यह अकेले में समय व्यतीत करने का सबसे अच्छा स्थान है।
इस योसेमाइट नेशनल पार्क में आपको अनेक एक्टिविटी देखने को मिलेगा। यहाँ पर आप उड़ानों के साथ, घुड़सवारी ट्रेल्स, बाइकिंग ट्रेल्स और रॉक क्लाइम्बिंग आदि का आंनद ले सकते है। साथ ही यहाँ पर आप अनेक जीव जंतु भी देख सकते है। यह प्राकृतिक प्रेमी के लिए एक उचित स्थान है।
16. माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल – Mount Rushmore National Memorial
माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल अमेरिका का एक अभिन्न अंग है जो अमेरिका के इतिहास और संस्कृति को प्रस्तुत करता है। यहाँ पर ग्रेनाइट पत्थर के एक बहुत बडे़ टुकड़े पर अमेरिका के चार राष्ट्रपतियों के चेहरों को अंकुरा गया है।
यह चेहरे बहुत ही सुंदर तरीके से बनाए गए है। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते है। साथ ही यहाँ पर आपको और भी नक्काशी देखने को मिल जाऐगी। इनकी तरफ पर्यटकों को आकर्षित करने में प्राकृतिक वातावरण का अहम योगदान है।
17. मॉल ऑफ अमेरिका – Mall Of America
मॉल ऑफ अमेरिका मिनेसोटा अमेरिका का सबसे बड़ा मॉल है जो मिनियापोलिस शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मॉल में आप को शापिंग करने के लिए अनेक दुकानें बनी हुई है। साथ ही यहाँ पर आप को सभी प्रकार की सुविधा भी देखने को मिलती है।
यहाँ पर एक इनडोर पार्क भी बना हुआ है। जिसमें आप मौज मस्ती कर सकते है। यह अमेरिका का एक बहुत ही अच्छा मॉल है। जिसमें आप आराम से दो-चार दिनों तक अनेक सुंदर-सुंदर चीजें देख सकते है। यहाँ पर घूमने व शापिंग करने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते है।
18. हेनरी फोर्ड म्यूजियम – Henry Ford Museum
हेनरी फोर्ड म्यूजियम अमेरिका का एक प्राचीन और अविश्वसनीय संग्रहालय हैं जिसमें अनेक कलाकृतियों को सजों कर रखा है। यह अमेरिका का एक बहुत ही सुंदर म्यूजियम है।
इस हेनरी फोर्ड म्यूजियम में कई संग्रहालय भी बने हुए है। जिनमें अनेक सुंदर-सुंदर वस्तुओं को रखा गया है। अगर आप अमेरिका के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप अमेरिका के इस हेनरी फोर्ड म्यूजियम में जरूर जाएं।
19. ओमाहा का हेनरी डोरली चिड़ियाघर – Omaha’s Henry Doorly Zoo
ओमाहा का हेनरी डोरली चिड़ियाघर अमेरिका का एक बहुत ही खूबसूरत चिड़ियाघर है जहाँ पर अनेक जीव जंतु निवास करते है। इस चिड़ियाघर में एक बहुत बड़ा तितली मंडप बना हुआ है। जिसे आप करीब से देख सकते है।
यहाँ पर आपको मोर, हिरण, शेर, चिता और बंदर आदि जानवर देखने को मिल जाऐगें। इस चिड़ियाघर को और भी सुंदर बनाने में प्राकृतिक सुंदरता का अहम योगदान है। जहाँ पर आपको हर जगह कुछ नई चीज देखने को मिलेगी।
20. देवदार प्वाइंट – Cedar Point
अमेरिका का यह एक देवदार प्वाइंट बच्चों के मनोरंजन का एक बहुत ही अच्छा स्थान है। इस देवदार प्वाइंट में आप सबसे ऊंची और सबसे तेज सवारी की सुविधा का आंनद ले सकते है।
साथ ही यहाँ पर आप रोलर कोस्टर, मिलेनियम फोर्स और टॉप थ्रिल ड्रैगस्टर आदि गेम का आंनद ले सकते है। यह देवदार प्वाइंट बच्चे और बडो़ के मनोरंजन करने का सबसे अच्छा स्थान है।
अमेरिका घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Visiting Time America In Hindi
अमेरिका घूमने के लिए आप पूरे साल में किसी भी समय जा सकते है। अमेरिका एक बड़ा देश होने के कारण यहाँ की जलवायु में विविधता पाई जाती है। अगर आप भी अमेरिका देश में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि अमेरिका में घूमने के लिए मई से सितम्बर तक का समय सबसे अच्छा है।
इस समय अमेरिका में घूमने के लिए अन्य देशों से पर्यटक आते रहते है। क्योंकि इस समय यहाँ का वातावरण बहुत ही सुखद होता है। जिसके कारण पर्यटक अमेरिका में घूमने का आंनद लेते है।
अमेरिका में रूकने की जगह – Where To Stay In America In Hindi
अगर आप अमेरिका देश की यात्रा करना चाहते है तो आपको बता दे कि अमेरिका एक बहुत ही विकसित देश है जिसके कारण अमेरिका में आपको सभी प्रकार की सुविधा देखने को मिलेगी। अमेरिका में रूकने के लिए बहुत ही लग्जरी होटल व रेस्टोरेंट बने हुए है।
आप अपने बजट के अनुसार अमेरिका के होटल व रेस्टोरेंट में ठहर सकते है। यहाँ पर आपको सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी। आप जितने दिनों तक चाहे उतने दिनों तक आराम से रूक सकते है और अपनी अमेरिका घूमने की यात्रा का आंनद ले सकते है।
अमेरिका का प्रसिद्ध भोजन – Prasidh Food In America In Hindi
अमेरिका अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी जाना जाता है। जिन्हें घूमने आने वाले पर्यटक बहुत ही आंनद के साथ खाते है।
अमेरिका के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन में बर्गर, मैकरोनी, पनीर, पसलियां, मीट पाई, हैम बर्गर, काबुली पुलाव आदि है। आप जब कभी भी अमेरिका में घूमने के लिए जाएं तो अमेरिका के इन प्रसिद्ध भोजन और व्यंजनों का स्वाद लेना कभी भी ना भूलें।
अमेरिका कैसे जाएं – How To Reach America In Hindi
भारत के दिल्ली, मुबंई, चडीगढ जैसे कई प्रमुख शहरों से अमेरिका के लिए फ्लाइट की सुविधा आसानी से मिल जाएगी जिसके कारण आप आराम से अमेरिका पहुँच सकते है। अमेरिका के हवाई अड्डे के बाहर ही आप को बस या टैक्सी आदि की सुविधा मिल जाएगीे। जिसके द्वारा आप अपने गंतव्य स्थान पर पहुँच सकते है और अमेरिका घूमने की यात्रा का आंनद ले सकते है।
अमेरिका के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temple In America In Hindi
अमेरिका में आप को कई प्रमुख हिंदू मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहाँ पर आप भगवान जी के दर्शन करने के लिए जा सकते है। अमेरिका के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में श्री महा वल्लभ गणपति देवस्थानम, शिव विष्णु मंदिर, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, श्री लक्ष्मी मंदिर, मालिबू हिंदू मंदिर आदि है। जहाँ पर प्रति वर्ष काफी संख्या में श्रृद्धालु दर्शन करने के लिए आते है।
अमेरिका घूमने जाने का खर्चा – America Travel Expenses
अगर आप अमेरिका घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि भारत से अमेरिका घूमने जाने के लिए 45 से 50 हजार रूपए फ्लाइट का किराया है। और अमेरिका का टूरिस्ट वीजा बनाने में 160 से 165 डाॅलर यानि की भारत रूपए में 13 से 14 हजार रूपए और अमेरिका में घूमने का खर्चा लगभग 200 डाॅलर प्रति दिन यानि कि 16 से 17 हजार भारतीय रूपए।
अगर आप अमेरिका में शापिंग करना चाहते है तो आपको बता दे कि अमेरिका में शापिंग के दौरान आप को अमेरिका मुद्रा देने होते है। शापिंग के लिए आपके 300 से 350 डाॅलर की भारतीय रूपए के अनुसार 24 से 28 हजार रूपए और रहने, खाने व टैक्सी किराया आदि अलग से है।
FAQs:-
अमेरिका क्यों प्रसिद्ध है?
अमेरिका एक बहुत ही विकसित देश है जिसके कारण यहाँ पर ऊंची-ऊंची गगनचुम्बी इमारतें बनी हुई है और साथ ही अमेरिका में घूमने के लिए बहुत ही सुंदर-सुंदर अनेक पर्यटन स्थल है। जिसके कारण अमेरिका देश पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
अमेरिका कहाँ पर स्थित है?
अमेरिका कनाडा और मेक्सिको के बीच में स्थित है।
अमेरिका की राजधानी क्या है?
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी॰ सी॰ है। जो कोलंबिया में पोटोमेक नदी के तट पर स्थित है।
America Tourist Place In Hindi
दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको अमेरिका में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने अमेरिका के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक तरीके से बता दिया है।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “Top 20 अमेरिका में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अमेरिका में घूमने जाएं, तो उन्हें कोई दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े।
Read More:-
- मालदीव में घूमने की बेहतरीन जगह
- मलेशिया में घूमने की बेहतरीन जगह
- सिंगापुर में घूमने लायक अच्छी जगह
- नेपाल में घूमने लायक अच्छी जगह
- दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी