Top 20 गुवाहाटी में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

भारत के असम राज्य में स्थित गुवाहाटी में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है जो देश और दुनिया से भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर बसा हुआ बेहद आकर्षक और ऐतिहासिक शहर है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक है पहाड़ों का खूबसूरत दृश्य आप यहां से देख सकते हैं।

इसके अलावा यह शहर धार्मिक आस्था में भी बहुत महत्व रखता है यहां पर आप को कई प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे जिसमें कामाख्या देवी मंदिर यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। गुवाहाटी में आप विभिन्न तरह की एडवेंचर एक्टिविटी का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए गुवाहाटी बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

Table of Contents

गुवाहाटी में घूमने की जगह – Guwahati Mein Ghumne Ki Jagah

गुवाहाटी प्रकृति प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। गुवाहाटी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. गुवाहाटी की फेमस जगह कामाख्या देवी मंदिर – Kamakhya Devi Temple, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है।

अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी गुवाहाटी यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं यहां पर जाने के बाद आप के मन को बेहद सुकून का आभास होगा।

2. गुवाहाटी का प्रसिद्ध मंदिर उमानंद मंदिर – Umananda Temple, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

उमानन्द मंदिर भगवान शिव को समर्पित बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय मंदिर है जो कि एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर को भस्मकुटा या भस्मकला के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के आस पास का वातावरण भी काफी सुहावना है जो श्रद्धालुओ के साथ साथ पर्यटकों को भी बहुत पसंद आता है।

3. गुवाहाटी में घूमने की जगह असम राज्य संग्रहालय – Assam State Museum, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

गुवाहाटी के केंद्र में स्थित असम राज्य संग्रहालय एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर आप प्राचीन इतिहास और समृद्ध संस्कृति से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतिहास प्रेमियों के बीच यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप भी ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानना पसंद करते है तो यह संग्रहालय आप के लिए बहुत अच्छा स्थान है।

4. गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल चिड़ियाघर – Zoo, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

लगभग 430 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ गुवाहाटी चिड़ियाघर असम के साथ साथ भारत के सबसे प्रमुख चिड़ियाघरों में से एक है। घने वनस्पति से घिरे हुए इस चिड़ियाघर को हेंगारी वन क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है।

यहां का शान्त हरा भरा और खूबसूरत मनोरम वातावरण पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। अपनी गुवाहाटी यात्रा के दौरान इस चिड़ियाघर को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

5. गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य – Pobitora Wildlife Sanctuary, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य गुवाहाटी के नजदीक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो की गुवाहाटी से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप एक सींग वाले गेंडे भारी संख्या में देख सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर आप कई प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां भी देख सकते हैं। अगर आप वन्य जीव प्रेमी है तो यह अभ्यारण्य आप के लिए काफी अच्छा स्थान है।

6. गुवाहाटी की अच्छी जगह उमानंद द्वीप – Umananda Island, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना उमानंद द्वीप गुवाहाटी के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है जो की दुनिया के सबसे छोटे द्वीपों में आता है। कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहां पर

भगवान शंकर की तपस्या को भंग करते हुए कामदेव भस्म हो गए थे। यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। काफी संख्या में पर्यटक इस द्वीप को देखने आते हैं।

7. गुवाहाटी के प्रमुख मंदिर इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple, Guwahati In Hindi

इस्कॉन मंदिर भी गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल हैं जो कि भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है काफी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं।

यहां पर जाने के बाद मन के बेहद सुकून की प्राप्ति होती है। अगर आप गुवाहाटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस मंदिर को देखने जरूर जाएं।

8. गुवाहाटी में घूमने की जगह नेहरू पार्क – Nehru Park, Guwahati In Hindi

नेहरू पार्क गुवाहाटी के सबसे प्रसिद्ध पार्कों में से एक है जो की बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छा स्थान है। यह पार्क कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से घिरा हुआ है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पर क्वॉलिटी टाइम बिताने आते हैं। अगर आप भी गुवाहाटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस पार्क को देखने जा सकते हैं।

9. गुवाहाटी का प्रमुख दर्शनीय स्थल भुवनेश्वरी मंदिर – Bhuvaneswari Temple, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

भुवनेश्वरी मंदिर गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है जिसकी ऊंचाई काफी अधिक है। यह मंदिर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के आस पास का वातावरण भी काफी सुहावना है जो पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। यहां पर आप सुकून का कुछ समय बिता सकते हैं।

10. गुवाहाटी टूरिस्ट डेस्टिनेशन वशिष्ठ आश्रम – Vashistha Ashram, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में घूमने की जगहगुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलगुवाहाटी के प्रमुख मंदिरGuwahati Tourist Place In Hindi

वशिष्ठ आश्रम गुवाहाटी के आकर्षक स्थानों में आता है जहां पर लोग अपनी गुवाहाटी यात्रा के दौरान एक बार जरूर जाना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि गुरु वशिष्ठ को हिंदू धर्म के महान ग्रंथ रामायण लिखने का श्रेय जाता है।

कहा जाता है कि गुरु वशिष्ठ ने ही इस आश्रम का निर्माण करवाया था और अपने जीवन का अंतिम समय इसी आश्रम में बिताया था।

11. गुवाहाटी की फेमस जगह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kaziranga National Park, Guwahati In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी का काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है यहां पर आप भारी संख्या में एक सींग वाले गेंडे देख सकते हैं। इस उद्यान को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है।

यहां पर आप कई प्रकार की प्रजातियों के जानवर देख सकते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह स्थान बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां का शान्त और हरा भरा खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

12. गुवाहाटी में घूमने वाली जगह दिसपुर – Dispur, Guwahati In Hindi

दिसपुर गुवाहाटी के आस पास बहुत ही अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। ट्रैकिंग ट्रेल और और खूबसूरत झरने पर्यटकों को रोमांच से भर देते हैं। इसके अलावा यहां पर मौजूद शंकरदेव कलाक्षेत्र का सांस्कृतिक संग्रहालय भी

पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, संग्रहालय में आप विभिन्न प्रकार के उत्सवों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

13. गुवाहाटी में घूमने की जगह मानस नेशनल पार्क – Manas National Park, Guwahati In Hindi

अगर आप वन्य जीव देखना पसंद करते हैं तो मानस नेशनल पार्क आप के लिए बेस्ट विकल्प है जहां पर आप विभिन्न प्रकार के वन्य जीव देख सकते हैं। हिमालय की गोद में बसे इस पार्क को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।

काफी संख्या में यह पार्क पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है अगर आप गुवाहाटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस पार्क को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

14. गुवाहाटी की खूबसूरत जगह अकोलैंड – Accoland, Guwahati In Hindi

गुवाहाटी शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अकोलैंड एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो की काफी बड़ा जल मनोरंजन पार्क है जिसको महल की तरह बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया गया है।

यहां पर आप विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। काफी संख्या में पर्यटक यहां पर मौज मस्ती के लिए आते हैं। अगर आप गुवाहाटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

15. गुवाहाटी की लोकप्रिय जगह हाजो – Hajo, Guwahati In Hindi

हाजो गुवाहाटी का एक प्राचीन प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है जो हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह स्थान भगवान शिव, भगवान विष्णु, माता दुर्गा, बुद्ध और प्रमुख मुस्लिम संतो को समर्पित है।

गुवाहाटी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस स्थान पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी गुवाहाटी यात्रा के दौरान इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

16. गुवाहाटी में देखने लायक फैंसी बाजार – Fancy Bazar, Guwahati In Hindi

फैंसी बाजार गुवाहाटी का काफी आकर्षक बाजार है जहां पर आप कई प्रकार की फैंसी चीजों की खरीददारी कर सकते हैं, इस बाजार में आप को कई छोटी बड़ी दुकानें और स्टॉल आदि देखने को मिल जाएगी। इस बाजार को पिस्सू बाजार के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां का स्ट्रीट फूड पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

17. गुवाहाटी में एंजॉय के लिए राफ्टिंग – Rafting, Guwahati In Hindi

अगर आप गुवाहाटी की यात्रा कर रहे हैं तो यहां पर राफ्टिंग का आनंद उठाना नही भूले, गुवाहाटी की कामेंग नदी में आप राफ्टिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। घने जंगल से घिरा हुआ यह स्थान बहुत ही खूबसूरत और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहां पर जाने के बाद आप का मन बेहद रोमांच से भर जाएगा।

18. गुवाहाटी का प्रसिद्ध विज्ञान केंद्र – Science Centre, Guwahati In Hindi

1994 में स्थापित यह विज्ञान केंद्र गुवाहाटी का काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है जो गुवाहाटी के बाहरी इलाके जवाहर नगर खानापारा में स्थित है। इसमें कई दुर्लभ उपकरण, डेमो प्रयोग सेटअप, मशीनरी, दुर्लभ विज्ञान उपकरण आदि शामिल हैं। विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी अच्छा स्थान है।

19. गुवाहाटी में घूमने की जगह नवग्रह मंदिर – Navagraha Temple, Guwahati In Hindi

नवग्रह मंदिर गुवाहाटी का एक बेहद आकर्षक मंदिर है जो कि गुवाहाटी में दक्षिण पूर्वी चित्रचल पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यह मंदिर खगोलीय पिंडों को समर्पित है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। अपनी गुवाहाटी यात्रा के दौरान इस मंदिर को भी देखने जा सकते हैं।

20. गुवाहाटी पर्यटन स्थल जनार्दन मंदिर – Janardana Temple, Guwahati In Hindi

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के शुक्लेश्वर घाट पर शुक्लेश्वर की पहाड़ी पर मौजूद है। यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था में काफी महत्व रखता है। इस मंदिर के यहां से आप ब्रह्मपुत्र नदी का बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक नजारा देख सकते हैं। आस पास का हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

गुवाहाटी में घूमने का यात्रा प्लान – Guwahati Travel Plan

दोस्तों अगर आप गुवाहाटी में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको मेरे द्वारा दिया गया यात्रा प्लान जरूर फॉलो करना चाहिए, इस यात्रा प्लान के हिसाब से सबसे पहले आपको ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर टहलना चाहिए, यहां परपास में ही आपको कामाख्या देवी का प्रसिद्ध मंदिर मिलेगा जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है, आपको इस मंदिर पर जरूर करना चाहिए और यहां की खूबसूरत वास्तुकला को निहारता चाहिए, आपको मंदिर के बारे में रोचक जानकारी जरूर लेनी चाहिए तथा लोकल लोगों से मंदिर के अनुभवों के बारे में जरूर पूछना चाहिए।

दोस्तों अगर आप गुवाहाटी में जा रहे हैं तो आपको उमानंद नमक आइसलैंड पर जरूर जाना चाहिए, जो गुवाहाटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है, यहां पर उमानंद नामक प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है जो अपनी पवित्रता के लिए जाना जाता है, इसके अलावा गुवाहाटी में और भी बेहद प्रसिद्ध जगह हैं, अगर आपके पास समय बचता है तो आपको वहां भी जरूर जाना चाहिए।

गुवाहाटी का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Guwahati In Hindi

गुवाहाटी अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों के साथ साथ स्वादिष्ट भोजन और व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

मछली और अदरक की करी, न्गा थोंगबा, कटहल गिरी की चटनी, पास्ता, पिज्जा, पाव भाजी, चाट, केक आदि गुवाहाटी के स्वादिष्ट भोजन और व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद उठाना नही भूले।

गुवाहाटी घूमने का सही समय – Best Visiting Time Guwahati In Hindi

वैसे तो आप गुवाहाटी घूमने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो वो अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक का होता है। इस दौरान गुवाहाटी का वातावरण काफी सुहावना होता है सबसे ज्यादा पर्यटक इसी समय के दौरान गुवाहाटी की यात्रा करते हैं।

गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temple In Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में आप को कई खूबसूरत और प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उमानंद मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, भुवनेश्वरी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और वशिष्ठ आश्रम आदि गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर आप अपनी गुवाहाटी यात्रा के दौरान जरूर जाएं।

गुवाहाटी कैसे जाएं – How To Reach Guwahati In Hindi

गुवाहाटी सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से गुवाहाटी पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से गुवाहाटी कैसे जाएं – How To Reach Guwahati By Flight In Hindi

अगर आप अपनी गुवाहाटी यात्रा के लिए हवाई मार्ग का चयन करते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि गुवाहाटी शहर से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है जो कि भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग से गुवाहाटी कैसे जाएं – How To Reach Guwahati By Road In Hindi

गुवाहाटी असम की राजधानी होने के साथ साथ भारत के प्रमुख शहरों में से एक होने की वजह से भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी गुवाहाटी यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा भारत के कई प्रमुख शहरों से गुवाहाटी के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

ट्रेन से गुवाहाटी कैसे जाएं – How To Reach Guwahati By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा गुवाहाटी की यात्रा करना चाहते हैं तो गुवाहाटी जंक्शन रेलवे स्टेशन यहां का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप ट्रेन द्वारा आराम से अपनी गुवाहाटी यात्रा कर सकते हैं।

गुवाहाटी का नक्शा – Map Of Guwahati

FAQs

1 – गुवाहाटी क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – गुवाहाटी हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है यह स्थान खूबसूरत प्राचीन मंदिरों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

2 – गुवाहाटी किसकी राजधानी है?

Ans – गुवाहाटी भारत के असम राज्य की राजधानी है।

Guwahati Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने गुवाहाटी में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने परिवारजनों के साथ शेयर करें।

Read More Articles:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment