Top 16 उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

उत्तर भारत में स्थित भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह बहुत ही आकर्षक हैं। जहां पर घूमने के लिए देश और दुनिया से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। उत्तर प्रदेश अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ धार्मिक आस्था में भी बहुत महत्व रखता है

यहां पर हिंदुओ के कई प्रमुख और पवित्र तीर्थ स्थल मौजूद है। इसके अलावा दुनिया के 7 अजुबो में से एक ताजमहल भी उत्तर प्रदेश में ही मौजूद है। उत्तर प्रदेश में आप को कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो अपनी खूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

Table of Contents

उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह – U P Mein Ghumne Ki Jagah

उत्तर प्रदेश का इतिहास भी बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक रहा है इतिहास प्रेमियों के लिए उत्तर प्रदेश स्वर्ग से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थानों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. उत्तरप्रदेश की प्रसिद्ध जगह मथुरा – Mathura, Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

मथुरा उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो की भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गोवर्धन हिल, राधा कुंड, कंस किला, विश्राम घाट और मथुरा संग्रहालय आदि मथुरा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिनको आप मथुरा में जरूर देखने जाए।

2. उत्तरप्रदेश में घूमने की जगह आगरा – Agra, Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल के लिए प्रसिद्ध आगरा भारत के साथ-साथ दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आगरा में आप को ताजमहल के अलावा भी कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएगी जो इतिहास प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

यहां पर आप को कई उद्यान, किले, महल और मकबरे देखने को मिल जाएंगे। ताजमहल, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, चौसठ खंभा, सुर सरोवर, मरियम का मकबरा और चिनी का रौजा आदि आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल है जिनको आप आगरा में जरूर देखने जाएं।

3. उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान वाराणसी – Varanasi, Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

गंगा नदी के तट पर बसे वाराणसी शहर को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है जो की हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र स्थान है। यह शहर गंगा नदी पर मौजूद घाटों, मंदिरो और घुमावदार गलियों के लिए जाना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है

जो कि भगवान शिव जी को समर्पित है इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अस्सी घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, भारत माता मंदिर, कठवाला मंदिर, राम नगर किला और मन मंदिर आदि वाराणसी के प्रमुख दर्शनीय स्थल है जहां पर आप वाराणसी में जरूर घूमने जाएं।

4. उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लखनऊ – Lucknow, Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है यह शहर कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है जिनको देखने भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, हजरतगंज, लखनऊ चिड़ियाघर, लखनऊ संग्रहालय, अंबेडकर पार्क, छतर मंजिल और रूमी दरवाजा आदि लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर आप लखनऊ में घूमने जा सकते हैं।

5. उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल अयोध्या – Ayodhya, Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

हिंदुओ के आराध्य भगवान श्री राम की जन्म भूमि के नाम से मशहूर अयोध्या हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध स्थान है। यहां पर आप को कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे। राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर,

नागेश्वर नाथ मंदिर, राम कोट, कनक भवन मंदिर, त्रेता के ठाकुर, मोती महल, गुलाब बारी और गुप्तार घाट आदि अयोध्या के लोकप्रिय पर्यटन स्थल और मंदिर है जहां पर आप अयोध्या में घूमने और दर्शन करने जा सकते हैं।

6. उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वृंदावन – Vrindavan, Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

भगवान श्री कृष्ण से संबंधित वृंदावन में आप को कई खूबसूरत और प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे। यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रेम मंदिर वृंदावन का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है।

गोविंद देव जी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर, रंगनाथ जी मंदिर, केशी घाट, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और शाहजी मंदिर आदि वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर और पर्यटन स्थल है जहां पर आप घूमने और दर्शन करने जा सकते हैं।

7. उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह प्रयागराज – Prayagraj, Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक प्रयागराज उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। इसको पहले इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता था। यहां पर हर 12 साल में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

गंगा, यमुना और सरस्वती 3 पवित्र नदियों का मिलन इस स्थान पर होता है ओर यहां पर स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है। त्रिवेणी संगम, अक्षय वट, बड़े हनुमान जी मंदिर, नैनी ब्रिज, फन गांव वॉटर पार्क और सोमेश्वर महादेव मंदिर आदि प्रयागराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर आप घूमने और एन्जॉय करने जा सकते हैं।

8. उत्तर प्रदेश टूरिस्ट प्लेस सारनाथ – Sarnath, Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

उत्तर प्रदेश में स्थित सारनाथ बेहद लोकप्रिय स्थान है जो की बौद्ध स्थल के रूप में बहुत प्रसिद्ध है। यह स्थान वाराणसी के नजदीक स्थित है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

चौखंडा स्तूप, सारनाथ संग्रहालय, धमेक स्तूप, बोधिवृक्ष, धारमराजिका स्तूप और थाई मंदिर आदि सारनाथ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

9. उत्तरप्रदेश की ऐतिहासिक जगह झांसी – Jhansi, Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की वजह से झांसी पूरे भारत में प्रसिद्ध है झांसी का इतिहास बेहद प्राचीन और रोचक रहा है। झांसी उत्तर प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में आता है। झांसी का किला, गणेश मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और रानी महल आदि झांसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं।

10. यू पी में घूमने की जगह चित्रकूट – Chitrakoot, Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानउत्तर प्रदेश में घूमने की जगहउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलUttarpradesh Tourist Place In Hindi

चित्रकूट को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है जो की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। यह स्थान अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। हनुमान धारा, कामादगिरी, जानकी कुण्ड और राम धारा आदि चित्रकूट के लोकप्रिय पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल है जहां पर आप घूमने जा सकते हैं।

11. यू पी में देखने लायक अलकनंदा – Alaknanda, U P In Hindi

दरअसल अलकनंदा कोई जगह नहीं है बल्कि एक खूबसूरत क्रूज है जो की वाराणसी में गंगा नदी के सफर का आनंद प्रदान करता है। इस क्रूज में बैठकर आप वाराणसी में गंगा नदी के घाटों को निहार सकते हैं। इस क्रूज में बैठना आप की यात्रा का अद्भुत अनुभव होगा। यह क्रूज बहुत ही मन मोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।

12. उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह कुशीनगर – Kushinagar, Uttarpradesh In Hindi

कुशीनगर उत्तरप्रदेश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है जहां पर आप को कई मंदिर और खूबसूरत स्तूप देखने को मिल जाएंगे। भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक यह स्थान बौद्ध धर्म में काफी महत्व रखता है। अगर आप उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

13. उत्तरप्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल दुधवा राष्ट्रीय उद्यान – Dudhwa National Park, Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। यह उद्यान भारत और नेपाल सीमा पर स्थित है जो की

बारहसिंगा और बाघों के लिए भारत के साथ साथ दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा भी आप को यहां पर कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।

14. उत्तर प्रदेश की खूबसूरत जगह गोरखपुर – Gorakhpur, Uttarpradesh In Hindi

भारत नेपाल सीमा पर राप्ती नदी के तट पर बसा गोरखपुर शहर उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो कि धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। मुख्य रूप से यह शहर गोरखनाथ मंदिर के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है

जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। इसके अलावा भी यहां पर आस पास कई मंदिर और पर्यटन स्थल मौजूद है जहां पर आप घूमने जा सकते हैं।

15. उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय जगह मेरठ – Meerut, Uttarpradesh In Hindi

मेरठ भी उत्तर प्रदेश का एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर आप को कई धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। यह शहर दिल्ली से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ओघड़नाथ शिव मंदिर, मनसा देवी मंदिर, सूरज कुंड पार्क, गांधी पार्क और शहीद स्मारक आदि मेरठ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर आप मेरठ में घूमने जा सकते हैं।

16. उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह कानपुर – Kanpur, Uttarpradesh In Hindi

कानपुर उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है जहां पर आप को कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। इस शहर को उत्तर प्रदेश का औद्योगिक और वाणिज्यिक शहर भी कहा जाता है।

श्री राधा कृष्ण मंदिर, बिठूर, कांच का मंदिर, चिड़ियाघर, जाजमऊ, मोती झील, जापानी गार्डन और इस्कॉन मंदिर आदि कानपुर के खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां पर आप कानपुर में घूमने जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में घूमने का यात्रा – UP Travel Plan

उत्तर प्रदेश बहुत ही खूबसूरत राज्य है, यहां पर आपके घूमने और देखने के लिए कई चीजे हैं, अगर आप यहां पर अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको यह ट्रैवल प्लान फॉलो करना चाहिए, सबसे पहले आपको आगरा में आ जाना है, और यहां के ताजमहल को देखना है, इसके बाद आपको आगरा से सीधे वाराणसी जाना है, और यहां गंगा आरती में शामिल होना है तथा मंदिरों में भ्रमण करना है।

वाराणसी के बाद आपको लखनऊ जाना है, और लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा देखकर आपको अयोध्या में आ जाना है, अयोध्या में राम जन्मभूमि और मंदिर देख सकते हैं और इसके बाद अगर आपके पास से समय बचता है तो आप बाकी के स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं, ध्यान रखिए कि अगर आप वाराणसी में जा रहे हैं तो यह दुनिया का सबसे प्राचीन शहर माना जाता है और यहां पर काशी विश्वनाथ नामक बेहद ही खूबसूरत मंदिर स्थित है।

उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन और व्यंजन – Local Famous Food Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों के साथ साथ लजीज व्यंजनो के लिए भी जाना जाता है। यू पी में आप को कई स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिल जाएंगे जिसमें चाट, समोसा, कचोरी, पाव भाजी, रस मलाई, रबड़ी, खीर और पकौड़े आदि कई व्यंजन शामिल हैं जिनके स्वाद का आनंद आप अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर – U P Ke Prasidh Mandir

उत्तर प्रदेश में आप को कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिल जाएंगे जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, प्रेम मंदिर मथुरा, दशावतार मंदिर ललितपुर, भारत माता मंदिर वाराणसी, भगवान राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या, गोरखनाथ जी मंदिर गोरखपुर, संकट मोचन मंदिर वाराणसी, गोविंद देव जी मंदिर वृंदावन और बाबा सोमनाथ मंदिर देवरिया आदि शामिल हैं जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

उत्तर प्रदेश घूमने का सही समय – Best Visiting Time Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो कि अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक का होता है। गर्मी के मौसम में उत्तर प्रदेश की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू कि इस दौरान यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश कैसे जाएं – How To Reach Uttarpradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश भारत के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक होने की वजह से भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से उत्तर प्रदेश कैसे जाएं – How To Reach Uttarpradesh By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से उत्तर प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश के कई शहर ट्रेन मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं जिससे आप ट्रेन द्वारा आसानी से अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से उत्तर प्रदेश कैसे जाएं – How To Reach Uttarpradesh By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा उत्तर प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो आगरा, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के हवाई अड्डे उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं जिससे आप हवाई जहाज द्वारा आराम से अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश कैसे जाएं – How To Reach Uttarpradesh By Road In Hindi

उत्तर प्रदेश भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण राज्य है जिसकी वजह से यह राज्य भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिससे आप आराम से सड़क मार्ग द्वारा अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा भारत के कई प्रमुख शहरों से उत्तरप्रदेश के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश का नक्शा – Map Of Uttarpradesh

FAQs

1 – उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख शहर कोन से है?

Ans – लखनऊ, कानपुर, आगरा और गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख शहर है।

2 – उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?

Ans – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।

Uttarpradesh Tourist Place In Hindi

दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment