Top 20 अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय और धार्मिक स्थल Ayodhya Tourist places In Hindi

सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या में घूमने की जगह बहुत ही ऐतिहासिक और प्रसिद्ध है। अयोध्या हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत पवित्र स्थान है जहां पर हिंदुओ के आराध्य भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। अयोध्या हिंदू धर्म के 7 सबसे पवित्र शहरों में से एक है। मंदिरो और घाटों के शहर के नाम से मशहूर अयोध्या में आप को कई छोटे बड़े मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

दुनिया के प्राचीन स्थानों में से एक अयोध्या में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अयोध्या में आप हिन्दू धर्म और संस्कृति को करीब से देख सकते हैं यहां जाने के बाद आपको अपने आप पर हिंदू होने का गर्व होगा। अयोध्या के घाटों पर स्नान करना बहुत ही पवित्र माना जाता है कहा जाता है कि यहां पर स्नान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है।

Table of Contents

अयोध्या में घूमने की जगह – Ayodhya Ke Prmukh Mandir

हिंदुओ के प्रमुख तीर्थ स्थल अयोध्या का इतिहास हजारों वर्ष पुराना रहा है जिसका प्राचीन नाम कौशल देश हुआ करता था। अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री राम जन्मभूमि – Shree Ram Janmbhumi, Ayodhya In Hindi

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में आता है जहां पर प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। अयोध्या में रामकोट नामक पहाड़ी पर मौजूद यह स्थान हिंदुओ की आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान है। भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने जाते हैं। यह स्थान अयोध्या रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित है। अगर आप अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

2. अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर हनुमान गढ़ी – Hanuman Gadhi, Ayodhya In Hindi

हनुमान गढ़ी अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो भगवान हनुमान जी को समर्पित है। कहा जाता है कि प्रभु श्री राम ने अयोध्या की रक्षा के लिए भगवान हनुमान जी को इस जगह पर विराजमान रहने की आज्ञा दी थी। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है जहां से आप अयोध्या का बेहद आकर्षक नजारा देख सकते हैं। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करना नही भूले।

3. अयोध्या में घूमने की जगह राम की पौड़ी – Ram Ki Poudhi, Ayodhya In Hindi

राम की पौड़ी अयोध्या में स्थित धार्मिक आस्था का प्रसिद्ध केंद्र है जो सरयू घाट के ऊपर स्थित है। कहा जाता है कि यहां पर स्नान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रामायण काल के दौरान भगवान राम के भाई लक्ष्मण जी सभी तीर्थ स्थानों का भ्रमण करना चाहते थे

तब भगवान श्री राम ने सरयू नदी के तट पर इस पौड़ी की स्थापना की थी कि संध्या के वक्त सभी तीर्थ यहां पर स्नान करने प्रस्तुत होंगे और जो भी उस समय इसमें स्नान करेगा उसको सभी तीर्थों के समान ही पुण्य की प्राप्ति होगी।

4. अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थल कनक भवन – Kanak Bhawan, Ayodhya In Hindi

कनक भवन अयोध्या का लोकप्रिय स्थल है जहां पर विराजमान भगवान श्री राम और माता सीता की सोने के मुकुट वाली प्रतिमाएं लोगों को बहुत आकर्षित करती है। यह स्थान अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर के नजदीक स्थित है। इस भवन की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है। इस भवन के एक हिस्से में अद्भुत गीत और संगीत का आयोजन होता है जो श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर देता है।

5. अयोध्या में घूमने की अच्छी जगह त्रेता के ठाकुर – Treta Ke Thakur, Ayodhya In Hindi

इस खूबसूरत मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आकर्षक मूर्तियां स्थापित है। कहा जाता है कि यह वह स्थान है जहां पर भगवान राम ने अश्वमेघ यज्ञ किया था जहां पर बाद में मंदिर का निर्माण किया गया। त्रेता के ठाकुर अयोध्या का प्राचीन मंदिर है जो नया घाट के नजदीक स्थित है।

6. अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थल नागेश्वर नाथ मंदिर – Nageshwar Nath Temple, Ayodhya In Hindi

नागेश्वर नाथ मंदिर अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में आता है जिसके बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने करवाया था। यह मंदिर राम की पौड़ी के किनारे पर मौजूद है। यहां पर स्थित शिवलिंग को प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने जाते हैं।

7. अयोध्या के प्रमुख घाट गुप्तार घाट – Guptar Ghat, Ayodhya In Hindi

गुप्तार घाट अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध घाटों में से एक है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह वो स्थान है जहां पर हिंदुओ के आराध्य भगवान श्री राम ब्रह्मलीन हुए थे। भगवान राम ने अपने पुत्रों लव और कुश को राजपाट सौंपकर इसी स्थान पर गुप्त रूप से जल समाधि ली थी।

सरयू नदी के तट पर स्थित इस घाट को बेहद पवित्र माना जाता है। यहां पर स्नान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इस घाट के यहां पर कई मंदिर भी मौजूद है जहां पर आप दर्शन करने जा सकते हैं।

8. अयोध्या में घूमने की जगह सीता की रसोई – Sita Ki Rasoi, Ayodhya In Hindi

कहा जाता है कि यह वो स्थान है जहां पर रामायण काल के दौरान सीता जी खाना बनाया करते थे इसलिए यह स्थान श्रद्धालुओ के बीच बहुत लोकप्रिय है। दरअसल यह एक मंदिर है जहां पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं स्थापित है

इसके अलावा इस मंदिर के एक कोने में रसोई का मॉडल बना हुआ है जिसको सीता जी की रसोई के नाम से जाना जाता है। यह स्थान अयोध्या के राजकोट के नजदीक स्थित है।

9. अयोध्या के अच्छे पर्यटन स्थल राजा मंदिर – Raja Temple, Ayodhya In Hindi

राजा मंदिर अयोध्या के आकर्षक मंदिरो में आता है जहां पर अनेक देवी देवताओं की खूबसूरत प्रतिमाएं स्थापित है। सरयू नदी के तट पर स्थित यह मंदिर काफी श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मंदिर हिंदू वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। यहां से आप सरयू नदी का आकर्षक नजारा देख सकते हैं जो पर्यटकों को बेहद लुभाता है।

10. अयोध्या के प्रमुख पार्क रामकथा पार्क – Ramkatha Park, Ayodhya In Hindi

रामकथा पार्क अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध और बड़े पार्कों में से एक है जहां पर आप अपने परिवार के साथ सुकून का कुछ समय बीता सकते हैं। यह पार्क काफी बड़े भू भाग में फैला हुआ है जो कई सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा है। यहां का शान्त वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

11. अयोध्या में घूमने वाली जगह दशरथ महल – Dashrath Mahal, Ayodhya In Hindi

दशरथ महल अयोध्या के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो हनुमान गढ़ी से कुछ दूरी पर स्थित है। राजा दशरथ भगवान श्री राम के पिताजी और अयोध्या के महाराजा थे। इसके अलावा इस महल के अंदर के मंदिर भी मौजूद है जहां पर भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं स्थापित है। इस महल की वास्तुकला देखने लायक है।

12. अयोध्या में घूमने की जगह गुलाब बाड़ी – Gulab Barhi, Ayodhya In Hindi

यह गार्डन पहले कई प्रकार के फूलों से भरा हुआ रहता था जिसकी वजह से इस स्थान का नाम गुलाब बाड़ी पड़ गया परंतु अब यहां पर किसी भी प्रकार के गुलाब के फूल नहीं है। इसका निर्माण 18 वी शताब्दी मे किया गया। अगर आप अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

13. अयोध्या के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन तुलसी स्मारक भवन – Tulsi Smarak Bhawan, Ayodhya In Hindi

रामचरित्र मानस की संरचना करने वाले महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी की याद में निर्मित यह भवन एक विशाल पुस्तकालय और अयोध्या रिसर्च संस्थान हैं। इस भवन का निर्माण 1969 में किया गया। काफी संख्या में लोग यहां पर घूमने जाते हैं अगर आप साहित्य में रुचि रखते हैं तो इस भवन को देखने जरूर जाएं।

14. अयोध्या के प्रमुख स्थान मोती महल – Moti Mahal, Ayodhya In Hindi

मोती महल अयोध्या से कुछ दूरी पर स्थित मुगल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है जो बेगम उनमतुज्जोरा का निवास स्थान हुआ करता था। रोजाना काफी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। कलात्मक शैली के लिए जाना जाने वाला यह महल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

15. अयोध्या में घूमने लायक जगह मणी पर्वत – Madi Parwat, Ayodhya In Hindi

मणी पर्वत अयोध्या का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसके बारे में कहा जाता है कि रामायण काल के दौरान लक्ष्मण जी के मूर्छित हो जाने पर संजीवनी की तलाश में हनुमान जी पूरे पहाड़ को उठा कर ले आए थे, पहाड़ को ले जाते समय इस पहाड़ का एक छोटा सा टुकड़ा टूटकर रास्ते में अयोध्या में गिर गया था। मणी पर्वत हनुमान जी द्वारा ले जाए जा रहे पहाड़ का टुकड़ा माना जाता है। इसलिए यह पर्वत पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

16. अयोध्या में घूमने की खूबसूरत जगह सूरज कुंड – Suraj Kund, Ayodhya In Hindi

अयोध्या में स्थित सूरज कुंड एक प्राकृतिक पानी का कुंड है जहां पर जाने के बाद आप के मन को बेहद शांति का आभास होगा। यह कुंड अयोध्या के महाराजा दशरथ जी के समाधि स्थल से कुछ दूरी पर मौजूद हैं। कहा जाता है कि भगवान सूर्य की उपासना करने और

स्नान करने के लिए प्रभु श्री राम के वंशज यहां पर आया करते थे। इस कुंड के जल को बहुत पवित्र माना जाता है कहा जाता है कि यहां पर स्नान करने से स्किन संबंधित समस्या दूर होती हैं।

17. अयोध्या जिले के पर्यटन स्थल अशर्फी भवन – Asharfi Bhawan, Ayodhya In Hindi

अशर्फी भवन अयोध्या का लोकप्रिय धार्मिक स्थान है जहां पर मंदिर के निर्माण के दौरान सोने के सिक्के मिले थे इसलिए इस स्थान को अशर्फी भवन के नाम से जाना जाता है। इस भवन में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की खूबसूरत प्रतिमाएं स्थापित है जिनके आप दर्शन कर सकते हैं।

18. अयोध्या में घूमने की जगह सरयू नदी के घाट – Saryu Nadi Ke Ghat, Ayodhya In Hindi

सरयू नदी दुनिया की सबसे प्राचीन नदियों में से एक है जिसके तट पर अयोध्या में कई घाट बने हुए हैं जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। इन घाटों पर स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है।

घाटों के आस पास कई खूबसूरत मंदिर भी मौजूद है जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं।

19. अयोध्या के प्रमुख मंदिर बड़ी देवकाली देवी मंदिर – Badi Devkali Devi Temple, Ayodhya In Hindi

बड़ी देवकाली देवी मंदिर अयोध्या के प्रमुख प्राचीन मंदिरो में शामिल हैं जो गिरजा देवी को समर्पित है। भगवान श्री राम की कुलदेवी के रूप में जाना जाने वाले इस मंदिर में काफी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

इस मंदिर का पास में एक खूबसूरत कुंड भी मौजूद है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इसके अलावा इस मंदिर में ओर भी अनेक देवी देवताओं के दर्शन कर सकते हैं।

20. अयोध्या में देखने लायक जगह बड़े हनुमान जी मंदिर – Bde Hanuman Ji Temple, Ayodhya In Hindi

बड़े हनुमान जी का मंदिर अयोध्या का बेहद लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जिसके प्रवेश द्वार पर भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है इसलिए इस मंदिर को बड़े हनुमान जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है।

इसके अलावा इस मंदिर परिसर में भगवान शिव और भगवान कृष्ण की मूर्तियां भी स्थापित है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

अयोध्या में घूमने का यात्रा प्लान – Ayodhya Travel Plan

दोस्तों अयोध्या में भगवान श्री राम लला का मंदिर बन रहा है, अगर आप अयोध्या में घूमना चाहते हैं तो आपको यात्रा प्लान के हिसाब से यात्रा करनी चाहिए, सबसे पहले जाते ही आपको भगवान राम का भव्य मंदिर देखना चाहिए तथा आपको इस मंदिर को अच्छे से निहारने में पूरा दिन चला जाएगा, यह बहुत ही विशालकाय मंदिर बनाया गया है तथा इस मंदिर में आपको अलग-अलग देवी देवताओं के कई छोटे मंदिर मिल जाएंगे।

भगवान राम का मंदिर देखने के बाद आपको पास में स्थित सरयू नदी पर जाना चाहिए, सरयू नदी पर रोज शाम को आरती होती है, इसे बिल्कुल भी मिस मत कीजिएगा, इस आरती में शामिल होइए तथा सरयू नदी के किनारे टहलिए, दोस्तों राम मंदिर के पास में एक खूबसूरत म्यूजियम भी बनाया जा रहा है, इसे भी आपको जरुर देखना चाहिए।

अयोध्या जाने का सही समय – Best Time to Visit in Ayodhya In Hindi

अयोध्या घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का होता है इसी समय के दौरान लोग अयोध्या की यात्रा करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में अयोध्या की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू कि इस दौरान यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अयोध्या में कहा ठहरें – Where To Stay In Ayodhya In Hindi

अयोध्या में ठहरने के लिए आप को कई होटल और धर्मशाला देखने को मिल जाएंगे जिनमें Ac और Non Ac रूम उपलब्ध है। अगर आप होटल में ठहरना चाहते हैं तो 500 से लेकर 1000 रूपए तक अच्छा रूम मिल जाएगा।

अयोध्या कैसे जाएं – How To Reach Ayodhya In Hindi

सड़क मार्ग से अयोध्या कैसे जाएं – How To Reach Ayodhya By Road In Hindi

अयोध्या हिंदुओ का प्रमुख तीर्थ स्थल है जिसकी वजह से यह स्थान भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से अपनी अयोध्या यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या के आस पास के शहरों से अयोध्या के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

हवाई जहाज से अयोध्या कैसे जाएं – How To Reach Ayodhya By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा अयोध्या की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि अयोध्या में कोई भी हवाई अड्डा नही है लेकिन अयोध्या के सबसे नजदीक लखनऊ का हवाई अड्डा है जो अयोध्या से लगभग 132 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद से अयोध्या पहुंच सकते हैं। अयोध्या में जल्दी ही हवाई अड्डा बनने की संभावना है।

ट्रेन से अयोध्या कैसे जाएं – How To Reach Ayodhya By Train In Hindi

अयोध्या का रेलवे स्टेशन भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिससे आप आसानी से ट्रेन द्वारा अपनी अयोध्या यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन से अयोध्या की यात्रा करना आप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अयोध्या का नक्शा – Map Of Ayodhya

FAQ

1 – अयोध्या क्यों प्रसिद्ध हैं?

Ans – हिंदुओ के आराध्य भगवान श्री राम का जन्म स्थान अयोध्या हिंदुओ के प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भारत के साथ साथ दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

2 – अयोध्या का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौनसा है?

Ans – वर्तमान में हनुमान गढ़ी अयोध्या का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान हनुमान जी को समर्पित है लेकिन अब अयोध्या में जल्दी ही भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने वाला हैं।

Best Visiting Places In Ayodhya In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने अयोध्या में घूमने की जगह या अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और दर्शनीय स्थलों के बारे में जाना हैं, अगर आप अयोध्या की यात्रा करते हैं तो अपनी यात्रा में ऊपर बताये स्थानों को जरूर शामिल करें, जिससे आपकी यात्रा सफल और यादगार बन सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment