हिमाचल प्रदेश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल और उनकी जानकारी

हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन राज्यों में से एक है। हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह बेहद लोकप्रिय है। अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों की वजह से हर साल हिमाचल प्रदेश देश दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, प्राचीन मंदिर और झीलें पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। सेबो के उत्पादन के लिए भी हिमाचल प्रदेश काफी प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश के उत्तर में जम्मू कश्मीर, पूर्व में उत्तरांचल, पश्चिम में पंजाब और दक्षिण में उत्तरप्रदेश की सीमाएं हैं।

कुल्लू, मनाली, शिमला और धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर्यटक अपनी हिमाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं। अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह

सिंधु घाटी सभ्यता के समय के दौरान यह स्थान महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक था। काफी हद तक हिमाचल प्रदेश का इतिहास उत्तर भारत के इतिहास से मिलता जुलता है। हर्ष और मौर्य शासकों ने मुगलों के आने से पहले यहां पर राज किया था। भारत की आजादी के बाद 1950 में संविधान के लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश को एक राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

आज के समय में हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं और हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अन्त तक जरूर पड़े।

1. हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह मनाली

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मनाली भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। पीर पंजाल श्रेणी की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओ से गिरा हुआ यह प्राकृतिक स्थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटको को बेहद रोमांचित कर देता है।

समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली हर साल भारी मात्रा में पर्यटकों को आकर्षित करता है। हिमालय में बसे खूबसूरत मनाली में ओक और देवदार के पेड़ो सी घिरी घाटियां बेहद मनमोहक दृश्य होता है।

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए मनाली सबसे अच्छा विकल्प है। हनीमून जोड़ो के लिए भी मनाली बेहद लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। मनाली में घूमने की जगह में रोहतांग पास, सोलांग वेली प्रमुख जगह है।

2. हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल शिमला

भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद लोकप्रिय है। पहाड़ों और हरे भरे खूबसूरत जंगलो का प्राकृतिक दृश्य आप यहां पर देख सकते हैं।

यहां पर आप को कई मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। शिमला में घूमने की जगह में रिज, मॉल रोड और टॉय ट्रेन शिमला आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो शिमला को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

3. हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह धर्मशाला

बर्फ से ढके धोलाधार पर्वत धर्मशाला को बेहद खूबसूरत दृश्य बनाते है। हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक धर्मशाला कांगड़ा से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को दलाई लामा के पवित्र निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है।

समुद्र तल से 1475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित धर्मशाला अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शान्त और हरे भरे प्राकृतिक वातावरण में सुकून का समय बीता सकते हैं।

4. हिमाचल प्रदेश का बेहद खास पर्यटन स्थल कसौली

चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में स्थित कसौली एक पहाड़ी शहर है। भीड़ भाड़ भरे वातावरण से कुछ दूर शान्त वातावरण में स्थित यह स्थान हिमाचल प्रदेश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। देवदार के पेड़ और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है।

भारत के मशरूम शहर के नाम से मशहूर यह शहर पूरे साल एक सुखद जलवायु का अहसास कराता है। इस क्षेत्र के घने जंगलों में आप को वन्य जीवों की लुप्त प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

5. हिमाचल प्रदेश का आकर्षण केंद्र कुफरी

शिमला से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुफरी हिमाचल प्रदेश का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अधिक ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से सर्दियों के मौसम में आप को यहां पर सब तरफ बर्फ दिखाई देगी।

वैसे कुफरी में ज्यादा देखने लायक कुछ नहीं है परन्तु आप खूबसूरत प्राकृतिक माहौल में अपने परिवार के साथ कुछ समय बीता सकते हैं।

6. हिमाचल प्रदेश की घूमने लायक जगह स्पीति घाटी

चारों ओर हिमालय से गिरा हुआ यह स्थान हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 12500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान बर्फ से ढके पहाड़, ठंडे रेगिस्तान, और

घाटियों के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साल में 6 महीना यह जगह बर्फ से ढकी रहती हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो आप यह स्थान देखने जरूर जाएं।

7. हिमाचल प्रदेश का आकर्षण केंद्र किन्नौर

किन्नौर बसपा, सतलज और स्पीति नदी के बीच में स्थित एक ऐसी जगह है जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद लोकप्रिय है। पहाड़ों और यहां का हरा भरा वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेता है।

किन्नौर के आस पास मंदिर और बौद्ध मठ भी है जहां धार्मिक आस्था रखने वाले लोग दर्शन करने जा सकते हैं। शान्त प्राकृतिक वातावरण में थोड़ा समय बिताने के लिए यह स्थान अच्छा विकल्प है।

8. हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह बीर बिलिंग

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है जो कि पैराग्लाइडिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पैराग्लाइडिंग के लिए इस स्थान को दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है जो हर साल वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करता है।

यहां पर हर साल भारी मात्रा में देशी और विदेशी सैलानी आते हैं। इसके अलावा यह स्थान मैडिटेशन के लिए भी जाना जाता है यहां पर मैडिटेशन का एक प्रमुख केंद्र भी है। इस स्थान को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है।

9. हिमाचल प्रदेश की बेहतरीन जगह कुल्लू

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से काफी प्रसिद्ध है। देवदार के पेड़ो और खूबसूरत मनोरम दृश्यों के साथ यह स्थान एक खुली घाटी है। जो पर्यटक मनाली जाना पसंद करते है वो कुल्लू भी जरूर जाते हैं।

ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों में भी भाग आप यहां पर ले सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए जगन्नाथी देवी मंदिर और रघुनाथ मंदिर कुल्लू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां पर आप दर्शन करने जा सकते हैं।

10. हिमाचल प्रदेश का आकर्षण केंद्र लाहुल स्पीति

लाहुल स्पीति हिमाचल प्रदेश का एक ठंडा मरुस्थलीय इलाका है। यहाँ पर बर्फ के पहाड़ और रंग बिरंगे मठ पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। टेढ़े मेढे रास्तों पर बाइकिंग करना बेहद सुखद अनुभव होता है।

प्रदूषण मुक्त शांत प्राकृतिक वातावरण में आप अपने साथ कैमरा ले जाना नहीं भूले क्यू कि आप यहां पर अपने यादगार पलो को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

11. हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह मलाना

मलाना हिमाचल प्रदेश का एक ग्रामीण इलाका है जो कि पार्वती घाटी और कुल्लू घाटी से गिरा हुआ है। यहां के लोगो का अलग तरह का रहन सहन और संस्कृति पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

शान्त और खुला प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित करता है। चंदेरखानी और देओ टिब्बा चोटियों की छाया इस गांव पर पड़ती है जिसकी वजह से यहां का दृश्य बेहद मनोरम होता है।

12. हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल पब्बर घाटी

यह स्थान हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है। शान्त और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बेहद लुभाता है। ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैम्पिंग जैसी रोमांचक चीजों का आप यहां पर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय प्राकृतिक शान्त वातावरण में बीता सकते हैं।

13. हिमाचल प्रदेश का आकर्षण केंद्र लांगजा

लांगजा भारत और तिब्बत के बीच स्थित कटोरी के आकार का इलाका है। जहां पर बुद्ध की हजार साल पुरानी प्रतिमा लगी हुई है। इसके अलावा यहां पर आप को प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो आप अपनी लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल करें।

14. हिमाचल प्रदेश में घूमने की खूबसूरत जगह कांगड़ा

खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण में स्थित कांगडा को देवी देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यहां का प्राकृतिक वातावरण भी बेहद सुनहरा होता है।

यहां के धार्मिक स्थलों का हिमाचल प्रदेश में बहुत महत्व है। ऊंचाई वाले पहाड़, शांत और हरा भरा वातावरण पर्यटकों के मन को भाव विभोर कर देता है।

15. हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल बैरोट

बैरोट हिमाचल प्रदेश के काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। सूर्य की किरणों के साथ यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

झील और झरनों की वजह से यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। हिमाचल प्रदेश का यह स्थान प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है।

16. हिमाचल प्रदेश की मशहूर जगह चेल

पहाड़ो पर बसा यह स्थान हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का शान्त वातावरण पर्यटकों को रोमांचित कर देता है।

छुट्टियां बिताने के लिए अपने पार्टनर के साथ यह स्थान बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके अलावा आप यहां पर अपने परिवार और बच्चों के साथ भी कुछ समय सुकून का यहां बीता सकते हैं।

17. हिमाचल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंडी

मंडी हिमाचल प्रदेश के बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से भारी मात्रा में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक अद्भुत है।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झीलें मंडी की सुंदरता को चार चांद लगाती है। पहाड़ों का खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है।

18. हिमाचल प्रदेश की खास जगह डलहोजी

धौलाधार पहाड़ों के बीच स्थित यह स्थान हिमाचल प्रदेश का काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखकर पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है।

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए यह स्थान काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रकृति प्रेमी लोगो के लिए यह बेहद पसंदीदा स्थान है।

19. हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह खज्जियार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित यह स्थान एक बेहद खूबसूरत प्राकृतिक छोटा सा गांव है। जिसे भारत का मिनी स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है। पारिवारिक छुट्टियां बिताने के साथ साथ यह स्थान हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है।

झील, जंगल, चारागाह और ऊंची घाटियां यहां पर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। शान्त और सुनहरा प्राकृतिक माहौल यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोहित कर देता है।

20. हिमाचल प्रदेश का आकर्षक चम्बा

चम्बा हिमाचल प्रदेश के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। देवदार और चीड़ के पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान समुद्र तल से 1524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों का हरा भरा खूबसूरत दृश्य आप यहां पर देख सकते हैं।

अगर आप अपनी हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान प्रकृति की गोद में शान्त वातावरण में कुछ समय अपने परिवार या दोस्तो के साथ बिताना चाहते हैं तो यह स्थान अच्छा विकल्प है।

हिमाचल प्रदेश का यात्रा प्लान – Himachal Pradesh Travel Plan

दोस्तों अगर आप हिमाचल प्रदेश अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको एक हफ्ते से 10 दिन की हिमाचल प्रदेश की यात्रा अवश्य करनी चाहिए, आपको अपनी यात्रा शिमला से शुरू करनी चाहिए, शिमला में माल रोड जैेसी घूमने की बहुत सी जगह है, इसके बाद आपको मनाली जाना चाहिए तथा रोहतांग दर्रे को भी देखना चाहिए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप धर्मशाला में घूमने के लिए जा सकते हैं, यह दलाई लामा का घर है, यहां पर पास में ही भागसू नामक जबरदस्त वॉटरफॉल भी स्थित है।

आप यहां पर कांगड़ा वैली और कांगड़ा किले पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं, यहां पर मशरुर पत्थर वाला मंदिर भी बेहद प्रसिद्ध है, इसके अलावा स्पीति वैली और कल्लू जैसी जगह भी घूमने के लिए शानदार और सुप्रसिद्ध मानी जाती है।

हिमाचल प्रदेश घूमने का सही समय

अगर आप अपने परिवार, दोस्तो या पार्टनर के साथ हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे कि मार्च से ले कर जून तक गर्मियों का मौसम सबसे ज्यादा अच्छा हिमाचल प्रदेश की यात्रा के लिए माना जाता है।

इसी समय सबसे ज्यादा पर्यटक हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना पसंद करते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मनाली और शिमला जैसे हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं।

हिमाचल प्रदेश का स्थानीय भोजन

हिमाचल प्रदेश में आप को खाने में दाल, शोरबा, चावल, ब्रेड और सब्जियां आदि आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन उत्तर भारत के दूसरे राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में लोग मांसाहारी भोजन को ज्यादा पसंद करते हैं। लाल मांस और गेहूं की रोटी यहां का सबसे प्रसिद्ध भोजन है।

इसके अलावा सीडू, भगतेरी, काली दाल, खट्टा, आलू पलड़ा, यहां के प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन है। अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो यहां के स्थानीय भोजन के स्वाद का लुप्त उठाना ना भूले।

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर

धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश में कई लोकप्रिय और प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप दर्शन करने जा सकते हैं। बैजनाथ मंदिर, केलेश्वर महादेव मंदिर, श्री नैना देवी जी मंदिर, हिडिंबा देवी मंदिर, जाखू मंदिर और भीमा काली मंदिर हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।

हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे

हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन राज्यों में शामिल होने की वजह से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और हवाई मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। तीनो में से किसी भी मार्ग का चयन कर के आप आसानी से हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे

अगर आप अपनी हिमाचल प्रदेश की यात्रा सड़क मार्ग से करना चाहते हैं तो यह आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। हिमाचल प्रदेश भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप खुद की कार से आराम से हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं।

इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, और चंडीगढ़ जैसे भारत के प्रमुख शहरों से आप को बस की सुविधा भी हिमाचल प्रदेश के लिए मिल जाएगी।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

पहाड़ी इलाका होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में कोई बड़ा रेलवे ट्रैक तो नही है परन्तु शिमला से 90 किलोमीटर दूर कालका रेलवे स्टेशन पर आप पहुंच सकते हैं। यहां से आप सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

या फिर कालका से हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिए प्रसिद्ध टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं यह ट्रेन खूबसूरत पहाड़ी दृश्यों से हो कर गुजरती हैं।

हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे

अगर आप हवाई जहाज से हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश के शिमला में भुंतर हवाई अड्डा, कुल्लू में जुब्बडहट्टी हवाई अड्डा और कांगड़ा में गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं।

यह हवाई अड्डे भारत के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। यहां हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में कहा ठहरें

अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं और वहां पर रात को ठहरने के लिए होटल के बारे में सोच रहे हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे कि हिमाचल प्रदेश में आप को लो बजट से लेकर हाई बजट के कई होटल और

गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे आप अपनी सुविधानुसार कोई भी होटल ले सकते हैं। इसके अलावा रिसॉर्ट और बंगलो की लग्जरी सुविधा भी मिल जाएगी। यहां पर आप चाहे तो होटल ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश का नक्शा

FAQs

  1. हिमाचल प्रदेश किसलिए प्रसिद्ध है

    हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए ऊंचे पहाड़, मंदिर, झीलें और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

  2. हिमाचल प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध क्या है।

    कुल्लू मनाली, शिमला और धर्मशाला यहां पर सबसे प्रसिद्ध है।

  3. हिमाचल प्रदेश को कितने भागो में बाटा गया है।

    हिमाचल प्रदेश को 4 भागो में बाटा गया है।

  4. हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है।

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।

Best Visiting Places In Himachal Pradesh In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने हिमाचल प्रदेश में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में विस्तार से जानना हैं। अगर आप या आपका कोई दोस्त या फिर परिवार से कोई भी हिमाचल प्रदेश की यात्रा करता हैं तो उसे इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

इसलिए पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वे अपनी हिमाचल प्रदेश की यात्रा को सफल और यादगार बना सके।

Related Articles:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment