ऊटी में घूमने की 20 सबसे अच्छी जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित ऊटी में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है, ऊटी एक आकर्षक हिल स्टेशन है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत है। नीलगिरी की पहाड़ियों में बसे इस हिल स्टेशन को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, ऊटी को उदगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है,

ऊटी मैसूर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का शान्त प्राकृतिक सुंदरता युक्त हरा भरा मनोरम वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है, यहां जाने के बाद मन को बेहद सुकून का आभास होता है। दोस्तों या परिवार के साथ घूमना हो या फिर हनीमून मनाना हो ऊटी बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

Table of Contents

ऊटी में घूमने की जगह – Ooty Me Ghumne Ki Jagah

ऊटी भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि ऊटी का मौसम सर्दियों के दौरान बहुत ठंडा होता है इसलिए सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े और जरूरी सामान साथ में ले जाना ना भूले। ऊटी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. ऊटी झील (Ooty Lake)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

ऊटी झील ऊटी के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो की 2.5 किलोमीटर लंबी है जिसको 1825 में निर्मित किया गया। नीलगिरी पहाड़ियों के बीच स्थित यह झील प्राकृतिक सुंदरता का बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती है। चारों ओर का खूबसूरत मनोरम वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

इस झील में आप नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं भारी संख्या में पर्यटक इस झील को देखने आते हैं। आप भी अगर ऊटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस झील को देखने जरूर जाएं।

2. मुरुगन मंदिर (Murugan Temple)

मुरुगन मंदिर ऊटी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि भगवान मुरुगन को समर्पित है, इस मंदिर की आकर्षक वास्तुकला देखने लायक है। एल्क हिल पर स्थित इस भव्य मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

इस मंदिर के आस पास का वातावरण भी काफी सुहावना है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी ऊटी यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

3. एमराल्ड झील (Emrald Lake)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

एमराल्ड झील ऊटी के आस पास घूमने की बहुत अच्छी जगह है जो काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। साइलेंट वैली नामक स्थान पर मौजूद यह झील ऊटी से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यहां पर बहुत आकर्षक होता है। झील के आस पास सुहावने वातावरण में आप अपने परिवार के साथ एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं।

4. डोड्डाबेट्टा चोटी (Doddabetta Peak)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

ऊटी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह चोटी लगभग 8600 फिट की ऊंचाई पर स्थित है जो कि दक्षिण भारत का सबसे अधिक ऊंचाई वाला स्थान है। यहां से आप नीलगिरी के बेहद खूबसूरत और मनमोहक दृश्य देख सकते हैं

भारी संख्या में पर्यटक इस स्थान को देखने आते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है।

5. नीलगिरी पर्वत रेलवे (Nilgiri Mountain Railway)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

दरअसल यह कोई स्थान नहीं है बल्कि यह एक पहाड़ों, सुरंगों और पुलों और खूबसूरत वादियों से गुजरती हुई टॉय ट्रेन यात्रा है। यह यात्रा मेट्टूपालयम से शुरू होती है जो लगभग 5 घंटे के सफर के बाद ऊटी पहुंचती हैं।

इस ट्रेन से आप प्राकृतिक सुंदरता के बहुत ही खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। अपनी ऊटी यात्रा के दौरान इस ट्रेन की यात्रा का सफर करना नही भूले यह आप के लिए यादगार पल होगा।

6. बोटैनिकल गार्डन (Botanical Garden)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

बोटैनिकल गार्डन ऊटी में घूमने की जगह में सबसे शीर्ष स्थानों में आता है यह गार्डन लगभग 22 हेक्टेयर के विशाल भू भाग में फैला हुआ है जहां पर आप को कई प्रकार के पेड़ो और फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

यहां पर मौजूद एक जीवाश्म वृक्ष 20 मिलियन वर्ष पुराना है जो यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

7. प्यकारा जलप्रपात (Pykara Watarfall)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

प्यकारा वॉटरफॉल ऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जो कि ऊटी से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यह वॉटरफॉल एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है।

आस पास का हरा भरा और सुहावना वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। यहां पर आप शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। अगर आप ऊटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस वॉटरफॉल को देखने जरूर जाएं।

8. हिमस्खलन झील (Avalanche Lake)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

हिमस्खलन झील ऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आती है जो कि ऊटी से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ों से घिरी हुई यह झील प्राकृतिक सुंदरता युक्त बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती है,

आस पास का शान्त हरा भरा और सुहावना वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पर अपने परिवार या दोस्तो के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने आते हैं।

9. कामराज सागर झील (Kamaraj Sagar Lake)

अगर आप अपनी ऊटी यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण में सुकून का कुछ समय बिताना चाहते हैं तो कामराज सागर झील आप के लिए बेहतरीन विकल्प है। हरे भरे जंगल और पहाड़ियों से घिरा हुआ यहां का खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

दरअसल यह एक बांध है जो कि ऊटी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील के आस पास के इलाकों में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

10. फर्नहिल महल (Fernhill Palace)

ऊटी में घूमने की जगहऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलोंOoty Tourist Places In Hindi

फर्नहील महल ऊटी के प्रमुख आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि एक भव्य महल है। यह पैलेस मैसूर के महाराजा का ग्रीष्मकालीन बंगला था जिसको 1844 में निर्मित किया गया।

महल की भव्य डिजाइन औपनिवेशिक युग की याद दिलाती है। अगर आप ऊटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

11. हिरण पार्क (Hiran Park)

लगभग 22 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा स्थान है। यहां पर आप को चिथल और सांभर जैसे हिरणो की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। 1986 में स्थापित यह पार्क तमिलनाडु के सबसे प्रमुख पार्कों में आता है।

यहां का शान्त और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है यह पार्क ऊटी झील से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

12. गोल्फ क्लब (Golf Club)

195 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह स्थान 7200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो की गोल्फ के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों से घिरा हुआ यहां का खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को बेहद लुभाता है। यह स्थान ऊटी की सबसे फेमस जगहों में आता है अपनी ऊटी यात्रा के दौरान इस स्थान को भी देखने जरूर जाएं।

13. मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान (Mudumalai National Park)

अगर आप वन्य जीव प्रेमी और प्रकृति प्रेमी है तो यह उद्यान आप के लिए बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप को कई प्रकार के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे। इस स्थान को टाइगर रिजर्व भी घोषित किया गया है।

इसके अलावा यहां का शान्त और हरा भरा वातावरण भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ कुछ अच्छा समय बिता कर सकते हैं।

14. कलहट्टी जलप्रपात – Kalhatti Watarfall, Ooty In Hindi

कलहट्टी वॉटरफॉल ऊटी के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है जो की एक बेहद खूबसूरत झरना है। यह झरना ऊटी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यहां का शान्त और प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। कहा जाता है कि महान संत अगस्त्य प्राचीन समय में कभी यहां पर रहे थे।

15. रोज गार्डन (Rose Garden)

रोज गार्डन भी ऊटी के शानदार पर्यटन स्थलों में आता है जो कि लगभग 4 हैक्टेयर के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। यहां पर आप को कई प्रकार के गुलाब के फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

गुलाब के फूलों की सुंदरता के बीच आप बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यहां का हरा भरा और खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

16. मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान (Mukurti National Park)

मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ ऊटी का एक लोकप्रिय आकर्षक स्थान है जो कि 80 वर्ग किलोमीटर के भू भाग में फैला हुआ है। आस पास नदियों का पानी होने की वजह से यहां पर आप को कई जीव जंतु और पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

नीलगिरी बायो रिजर्व का यह हिस्सा ट्रैकिंग के लिए काफी अच्छा है। पेड़ पौधों से घिरा हुआ यहां का सुहावना वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

17. वेनलॉक प्वाइंट (Wenlock Point)

ऊटी से घूमने की जगह में वेनलॉक प्वाइंट भी एक आकर्षक स्थान है जो की एक खूबसूरत व्यू प्वाइंट है। इस व्यू प्वाइंट से आप पाइन फॉरेस्ट के साथ साथ दूर तक का दृश्य देख सकते हैं जो कि बेहद मनमोहक नजारा होता है।

इस व्यू प्वाइंट तक पहुंचने के लिए थोड़ी चढ़ाई भी चढ़नी पड़ती है। पेड़ पौधों से घिरा हुआ यहां आस पास का शान्त और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

18. स्टोन हाउस (Stone House)

स्टोन हाउस ऊटी का एक लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसका निर्माण जॉन सुलीवन ने सन् 1822 में करवाया था। इस हाउस की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है जो काफी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

इस बंगले को स्थानीय लोग काल बंगला भी कहते हैं। अगर आप ऊटी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

19. पाइन फॉरेस्ट (Pine Forest)

पाइन फॉरेस्ट भी ऊटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जो कि देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ खूबसूरत जंगल है, इन देवदार के लंबे लंबे पेड़ो के बीच घुड़सवारी करना आप के लिए यादगार अनुभव होगा। पेड़ो से घिरा हुआ यहां का सुखद वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

20. वैक्स वर्ल्ड – Wex World, Ooty In Hindi

वैक्स वर्ल्ड ऊटी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है जहां पर आप को भारत की कई महान हस्तियों की मूर्तियां देखने को मिल जाएगी जिसमे महात्मा गांधी, गोपाल कृष्ण गोखले, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और बाल गंगाधर तिलक आदि की मूर्तियां शामिल हैं।

यहां पर स्थानीय लोगों की जीवन शैली को दर्शाने वाली प्रतिकृति को भी प्रदर्शित किया गया है। यह स्थान शहर के केंद्र से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ऊटी में घूमने का यात्रा प्लान – Ooty Travel Plan

दोस्तों अगर आप तमिलनाडु के ऊटी में घूमना चाहते हैं तोआपको मेरे द्वारा बनाया गया यात्रा प्लान जरूर फॉलो करना चाहिए, सबसे पहले आपको यहां के बोटैनिकल गार्डन से यात्रा शुरू करनी चाहिए, बोटैनिकल गार्डन में आप कई प्रकारके पेड़ पौधों की नई प्रजातियां देख सकते हैं, इसके बाद आपको नीलगिरी की पहाड़ी रेलवे स्टेशन पर जरूर जाना चाहिए, यह रेलवे स्टेशन यूनेस्को द्वारा संरक्षित रेलवे स्टेशन है, यह नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित है जो बेहद ही सुंदर है, यहां से नजारा काफी खूबसूरत प्रतीत होता है।

इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आपको ऊटी की झील पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, झील पर आप नौका विहार कर सकते हैं, तथा झील पर घूमने के बाद आपको यहां के रोज गार्डन में खूबसूरत गुलाब के फूल देखने के लिए जरूर जाना चाहिए, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है।

ऊटी जाने का सही समय – Best Visiting Time Ooty In Hindi

वैसे तो आप ऊटी घूमने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन सबसे अच्छे समय की बात करे तो वो मार्च से लेकर जून और सितंबर से लेकर नवंबर महीनें तक का समय है। इसी समय के दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक ऊटी की यात्रा करना पसंद करते हैं। इस दौरान यहां का वातावरण बहुत सुखद और आनंददायक होता है।

ऊटी का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Ooty In Hindi

ऊटी की हसीन खूबसूरत वादियों में आप चाय की चुस्कियों के साथ कई स्थानीय फेमस फूड का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं जिसमे अवियल, पिज्जा, पेस्ट्री और ब्रेड, स्ट्रॉबेरी और कबाब आदि शामिल हैं। यहां की हसीन वादियों में इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाना नही भूले।

ऊटी कैसे पहुंचे – How To Reach Ooty In Hindi

ऊटी जाने के लिए आप सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग में से अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से ऊटी पहुंच सकते हैं।

1. हवाई जहाज से ऊटी कैसे जाएं – How To Reach Ooty By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा ऊटी की यात्रा करना चाहते हैं तो ऊटी से लगभग 86 किलोमीटर की दूरी पर कोयंबटूर हवाई अड्डा स्थित है जो कि भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, यहां से आप टैक्सी की मदद से ऊटी पहुंच सकते हैं।

2. ट्रेन से ऊटी कैसे जाएं – How To Reach Ooty By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा ऊटी की यात्रा करना चाहते हैं तो ऊटी से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर मेट्टूपलयम रेलवे स्टेशन मौजूद है जो कि आस पास के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद से आसानी से ऊटी पहुंच सकते हैं।

3. सड़क मार्ग से ऊटी कैसे जाएं – How To Reach Ooty By Road In Hindi

ऊटी सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी ऊटी यात्रा कर सकते हैं इसके अलावा आस पास के कई शहरों से ऊटी के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

ऊटी का नक्शा – Map Of Ooty

FAQs

1 – ऊटी क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – ऊटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है।

2 – ऊटी कहां है?

Ans – ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित है।

Ooty Tourist Places In Hindi

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने ऊटी में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे