भारत के प्रसिद्ध मंदिर – Top 10+ Famous Temples In India

भारत में हजारों मंदिर मौजूद हैं भारत के प्रसिद्ध मंदिर यहां की खूबसूरत ऐतिहासिक संस्कृति को दर्शाते हैं। भारत एक धर्म प्रधान देश है जो अपने ऐतिहासिक मंदिरो के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। भारतीय लोगों के साथ-साथ दुनियाभर के श्रद्धालु भारी संख्या में भारत के मंदिरो में दर्शन करने आते हैं। मंदिर प्राचीन समय से अब तक भारतीय समाज और संस्कृति का अभिन्न अंग बने हुए हैं।

भारत में अनेक ऐसे मंदिर मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती और कलात्मकता अद्भुत देखने लायक है। भारत को कई विविध संस्कृतियों और धर्मों का घर भी कहा जाता है। मंदिरो की भूमिका इंसान के धार्मिक जीवन तक ही सीमित नहीं होती अपितु देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी दर्शाती है। भारत में कई मंदिर सदियों पुराने है लेकिन उनकी भव्यता आज भी बेहद अद्भुत और आकर्षक है।

Table of Contents

भारत के प्रसिद्ध मंदिर – Bharat ke 10 Sabse Prasidh Mandir

भारत के मंदिरो की सूची बहुत ही लंबी है क्यू कि भारत में हजारों मंदिर मौजूद हैं उन में से 10 मंदिरो के नाम चुनना बहुत ही मुश्किल है लेकिन फिर भी हमने कोशिश कर के भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की सूची बनाई है जो भारत में बहुत लोकप्रिय है। अगर आप भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिरों के नाम और उनकी जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. भारत के ऐतिहासिक मंदिर केदारनाथ मंदिर – Kedarnath Temple, India In Hindi

केदारनाथ मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय मंदिरो में से एक है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। गढ़वाल हिमालय की पर्वत श्रंखला पर मौजूद यह मंदिर उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। भगवान शिव जी को समर्पित यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो की सबसे ऊंचा है।

कहा जाता है कि इस मंदिर को पांडवों ने स्थापित किया था। इस मंदिर के यहां तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर लंबे पहाड़ी रास्ते पर चलकर जाना पड़ता है। लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह मंदिर सामान्यतौर पर श्रद्धालुओ के लिए अप्रैल से नवंबर माह तक ही दर्शन के लिए खुलता है।

समुद्र तल से लगभग 11750 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर सर्दी के मौसम में चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ रहता है। सर्दियों के मौसम में यह इलाका पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है। इसके अलावा इस मंदिर के यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी बहुत खूबसूरत है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

2. भारत के प्रसिद्ध मंदिर वैष्णो देवी मंदिर – Vaishno Devi Temple, Bharat In Hindi

भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित वैष्णो देवी मंदिर एक गुफा मंदिर है जो कि त्रिकुटा पहाड़ियों में लगभग 5200 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। मां वैष्णो देवी का यह निवास स्थान जम्मू के कटरा शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत पवित्र स्थान माना जाता है

जो श्रद्धालुओ के लिए साल भर खुला रहता है। इस मंदिर के यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 12 किलोमीटर पैदल या फिर घुड़सवारी करके भी जा सकते हैं। इसके अलावा इस मंदिर के यहां तक पहुंचने के लिए अब तो हेलीकॉप्टर की भी सुविधा हैं।

सर्दियों के मौसम में इस मंदिर के आस पास की पहाड़ियां बर्फ से ढक जाती है जो बहुत ही मनमोहक दृश्य होता है। इस मंदिर के यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी देखने लायक है श्रद्धालुओ के साथ-साथ यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है।

3. भारत के प्राचीन मंदिर मीनाक्षी मंदिर – Meenakshi Temple, India In Hindi

भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई शहर में स्थित मीनाक्षी मंदिर भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। 12 वी शताब्दी मे निर्मित इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है जो भारी संख्या में श्रद्धालुओ के साथ-साथ दुनियाभर पर्यटकों को भी आकर्षित करती है।

वैगई नदी के दक्षिणी तट पर स्थित यह मंदिर मुख्य रूप से देवी पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती की एक साथ पूजा की जाती है। यह मंदिर हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का बहुत प्रसिद्ध केंद्र है। देवी पार्वती का जन्म स्थान होने की वजह से यह स्थान श्रद्धालुओ के बीच बहुत लोकप्रिय है।

इस मंदिर के 14 प्रवेश द्वार या गोपुरम है जिनमें से 4 को सबसे प्रमुख द्वार माना जाता है यह 4 द्वार चारों दिशाओं में स्थित है जो बहुत ही आकर्षक हैं।

4. भारत के प्रमुख मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर – Kashi Vishwanath Temple, Bharat In Hindi

भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी शहर में गंगा नदी के तट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे प्रमुख मंदिरो में से एक है जहां पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्य और आकर्षक वास्तुकला अद्भुत देखने लायक है। मंदिर के पास में ही गंगा नदी में स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है भारी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं। काशी विश्वनाथ धाम लगभग 5 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

पहले काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए गलियों और संकरे रास्तों से होकर जाना पड़ता था लेकिन अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद गंगा घाट से सीधे कॉरिडोर के रास्ते काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच सकते हैं। वाराणसी को दुनिया के सबसे प्राचीन और पवित्र शहरों में से एक माना जाता है।

5. भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल तिरुपति बालाजी मंदिर – Tirupati Balaji Temple, India In Hindi

आंध्रप्रदेश के चितुर जिले में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। यह मंदिर अपने रहस्यों और चमत्कारिक शक्तियों के लिए जाना जाता है। भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर को वेंकटेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदुओ की धार्मिक आस्था का केंद्र तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरो में से एक है। समुद्र तल से लगभग 850 फिट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को 7 पहाड़ियों का मंदिर भी कहा जाता है क्यूकि जिस पहाड़ी पर यह मंदिर बना हुआ है वहा पर आस पास 7 चोटियां मौजूद है।

6. भारत के प्रसिद्ध मंदिर द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish Temple, Bharat In Hindi

भारत के गुजरात राज्य के द्वारका शहर में स्थित द्वारकाधीश मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही प्रसिद्ध केंद्र है जिसे जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कृष्ण भगवान को समर्पित इस मंदिर में कृष्ण भगवान को द्वारका के राजा के रूप में पूजे जाते हैं। द्वारकाधीश मंदिर प्रसिद्ध 4 धामों में से एक है।

समुद्र तल से लगभग 40 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर लगभग 2500 वर्ष प्राचीन बताया जाता है। मंदिर के ऊपर ध्वज लगा हुआ है जो भगवान सूर्य और चंद्रमा को दर्शाता है जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान कृष्ण तब तक मौजूद रहेंगे जब तक सूर्य और चंद्रमा मौजूद रहेंगे।

7. भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल जगन्नाथ मंदिर – Jagannath Temple, Bharat In Hindi

भारत के ओडिशा राज्य के पूरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर का निर्माण लगभग 12 वी शताब्दी मे किया गया जिसमे भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। प्रसिद्ध 4 धामों में से एक यह मंदिर हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र स्थान है

जहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 45 मंजिल की ऊंचाई वाले इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है। यहां पर होने वाली विशाल रथ यात्रा बहुत प्रसिद्ध है जिसमे हजारों लोग सम्मिलित होते हैं। इस मंदिर को लेकर आज भी कई रहस्य बने हुए हैं।

8. भारत के ऐतिहासिक मंदिर बद्रीनाथ मंदिर – Badrinath Temple, India In Hindi

भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर हिंदुओ के प्रसिद्ध 4 धाम तीर्थ में शामिल हैं। गढ़वाल पहाड़ी इलाके में स्थित इस मंदिर को बद्रीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 3130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर का उल्लेख प्रसिद्ध विष्णु पुराण और स्कंद पुराण जैसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। यह मंदिर गर्मी के मौसम के दौरान 6 महीनों के लिए ही खुला रहता है सर्दियों के मौसम में बर्फबारी की वजह से यहां की यात्रा करना मुश्किल होता है।

9. भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल महाकालेश्वर मंदिर – Mahakaleshwar Temple, India In Hindi

भारत के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नामक शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र स्थान माना जाता है इस मंदिर को लेकर आज भी कई रहस्य बने हुए हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर यहां पर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ होती है। कहा जाता है की इस मंदिर में दर्शन करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है।

10. भारत के प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर – Siddhivinayak Temple, Bharat In Hindi

भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई जैसे महानगर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर में से एक है जो की भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1801 में लक्ष्मण विठु और देउबाई पाटिल ने करवाया था। यह मंदिर मुंबई के सबसे अमीर मंदिरो में से एक है

जहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सच्चे मन से यहां पर कोई प्रार्थना करता है तो भगवान गणपति जी उनकी हर मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। कहा जाता है कि मंदिर में मौजूद भगवान गणपति जी की प्रतिमा स्वयंभू हैं।

11. भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल अक्षरधाम मंदिर – Akshardham Temple, Bharat In Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। यमुना नदी के तट पर स्थित यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का प्रसिद्ध केंद्र है। इस मंदिर को श्रद्धालुओ के लिए 2005 में खोला गया। इस मंदिर की सबसे आकर्षक बात यह है कि

इस मंदिर ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापक हिंदू मंदिर के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह को बनाया हैं। लगभग 100 एकड़ के विशाल भू भाग में फैले हुए इस मंदिर का निर्माण जटिल नक्काशी दार संगमरमर और बलुआ पत्थरों से किया गया।

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमने का यात्रा प्लान – Travel Plan to Visit India’s Most Famous Temples

दोस्तों अगर आप भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमना चाहते हैं तो इसमें आपको 2 से 3 सप्ताह का यात्रा प्लान जरूर बनना चाहिए, आपको अपनी यात्रा की शुरुआत भारत की राजधानी दिल्ली से करनी चाहिए, राजधानी दिल्ली में अक्षरधाम नामक खूबसूरत मंदिर है जो अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है, इसके बाद आपको वाराणसी के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेनी चाहिए वाराणसी में काशी विश्वनाथ नामक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है, जहां पर आपको दर्शन करने चाहिए।

इसके बाद आपको मथुरा तथा वृंदावन में जाना चाहिए, यह भूमि भगवान कृष्ण के प्रेम से और ओत्त प्रोत है, मथुरा तथा वृंदावन में घूमने के बाद आपको पुष्कर में जाना चाहिए, पुष्कर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित खूबसूरत शहर है, मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसे बसाया था।

FAQ

1 – भारत का सबसे प्राचीन मंदिर कौनसा है?

Ans – भारत और हिंदू धर्म का इतिहास हजारों वर्ष पुराना रहा है इसलिए सबसे प्राचीन मंदिर के बारे में जानना बहुत मुश्किल है लेकिन कुछ तथ्यों के आधार पर बिहार राज्य के खेमुर में स्थित मुंडेश्वरी मंदिर को भारत का सबसे प्राचीन मंदिर बताया जाता है। मंदिर में भगवान शिव और माता दुर्गा की पूजा की जाती है।

2 – भारत का सबसे अमीर मंदिर कौनसा है?

Ans – पद्मनाथ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है जो भारत के तिरुवनंतपुरम शहर में मौजूद हैं। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर की कुल संपत्ति लगभग 1 लाख करोड़ रूपए हैं।

3 – भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौनसा है और कहां है?

Ans – भारत का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर श्रीरंगनाथ मंदिर है जो भारत के तमिलनाडु राज्य के त्रिचि नामक स्थान पर स्थित है।

4 – भारत में सबसे ज्यादा मंदिर किस राज्य में है?

Ans – भारत के तमिलनाडु राज्य में सबसे ज्यादा मंदिर मौजूद हैं।

5 – भारत में कुल कितने मंदिर है?

Ans – भारत में कुल कितने मंदिर है इसके बारे में सही से बता पाना तो लगभग असंभव है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक बताया जाता है कि भारत में लगभग 10 लाख से भी अधिक मंदिर मौजूद हैं।

6 – विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कौनसा है?

Ans – दुनियां का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अंकोरवाट मंदिर है जो कंबोडिया नामक देश में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

Top 10 Famous Temples In India In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भारत के टॉप 10+ भारत के प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जाना हैं, अगर आप आप एक आस्तिक व्यक्ति हैं और भगवान के दर्शन और प्रार्थना में विश्वास रखते हैं तो ऊपर बताये भारत के प्रसिद्ध मंदिरो में दर्शन के लिया जा सकते हैं और अपनी आस्था को ढृढ़ कर सकते हैं।

और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे वे भी भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध और मंदिरो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment