Top 15 शिलांग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह

भारत के खूबसूरत मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है जो हर साल देश और दुनिया से भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। समुद्र तल से 1491 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिलांग एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। शिलांग की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए शिलांग स्वर्ग से कम नहीं है। आकर्षक रमणीय पहाड़ों के कारण इस स्थान को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। पहाड़, झरने, झील और गुफाएं शिलांग की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। शिलांग भारत का पहला ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर चारो तरफ से जा सकते हैं।

Table of Contents

शिलांग में घूमने की जगह – Shillong Me Ghumne Ki Jagah

शिलांग को बादलों के निवास के नाम से भी जाना जाता है शिलांग में आप के मन को बेहद सुकून का आभास होगा। अगर आप शिलांग की यात्रा कर रहे हैं तो शिलांग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. शिलांग घूमने की अच्छी जगह उमियम झील – Umiam Lake, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

शिलांग से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उमियम झील शिलांग का बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह एक मानव निर्मित जलाशय है जिसका निर्माण 1960 के दशक में उमियाम नदी पर किया गया। यहां पर आप कई प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं

जिसमें बोटिंग आदि शामिल हैं। पहाड़ियों और जंगल के बीच स्थित यह जलाशय प्राकृतिक सुंदरता युक्त बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। अगर आप शिलांग की यात्रा कर रहे हैं तो इस झील को देखने जरूर जाएं।

2. शिलांग पर्यटन में शिलांग पीक – Shillong Peak, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

शिलांग पीक शिलांग का सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला स्थान है जहां से आप प्राकृतिक सुंदरता का बेहद अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। समुद्र तल से 6450 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान पूरे शहर हिमालय, आस पास के झरनो और पहाड़ों के हरे भरे वातावरण

युक्त बहुत ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। शिलांग पीक भारतीय वायु सेना के अड्डे पर स्थित है यहां पर वायु सेना का एक रडार स्टेशन भी मौजूद है। सुरक्षा के कारणों से यहां पर जाने से पहले भारी चैकिंग की जाती है।

3. शिलांग में घूमने की जगह हाथी झरना – Elephant Falls, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो हाथी झरना आप के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। शिलांग शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झरना हरे भरे वातावरण युक्त बेहद मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

इस झरने के तल पर एक चट्टान मौजूद है जो हाथी के जैसी दिखाई देती है इसलिए इस झरने का नाम हाथी झरना पड़ा। चट्टानों से गिरती क्रिस्टल साफ पानी की आवाज मन को बेहद सुकून प्रदान करती है। इन खूबसूरत झरनो में तीन अलग अलग झरने है।

4. शिलांग के पर्यटन स्थल डॉन बॉस्को संग्रहालय – Don Bosco Museum, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

डॉन बॉस्को संग्रहालय शिलांग के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है जो मेघालय के सांस्कृतिक इतिहास और जनजातीय संस्कृति को दर्शाता है। इस संग्रहालय में आप को स्वदेशी लेखों और कलाकृतियों का अद्भुत संग्रह देखने को मिल जाएगा।

इस संग्रहालय में 7 मंजिल और 17 गैलरी शामिल हैं जिनमें पेंटिंग, कलाकृतियां, मूर्तियां और आकृतिया आदि प्रदर्शित है। अगर आप शिलांग की यात्रा कर रहे हैं तो इस संग्रहालय को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

5. शिलांग की फेमस जगह डेविड स्कॉट ट्रेल – David Scott Trail, Shillong In Hindi

अगर आप शिलांग के आस पास घूमने के अच्छे स्थान की तलाश में हैं तो डेविड स्कॉट ट्रेल आप के लिए बहुत अच्छा स्थान है। यह ट्रैकिंग ट्रैक शिलांग के आस पास सबसे रोमांचक साहसिक गतिविधियों में से एक है। यहां पर मौजूद पगडंडी हॉर्स कार्ट ट्रैक का हिस्सा है जिसको डेविड स्कॉट नामक ब्रिटिश प्रशासक ने बनवाया था।

इस खूबसूरत पगडंडी पर ट्रैकिंग करते हुए आप सुरम्य घाटियों, झरनो, क्रिस्टल साफ पानी की तेज धारा, हरे भरे घने जंगल का बेहद खूबसूरत और मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए यह स्थान बहुत अच्छा है।

6. शिलांग में घूमने वाली जगह लेडी हैदरी पार्क – Lady Hydari Park, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

लेडी हैदरी पार्क शिलांग के सबसे लोकप्रिय पार्कों में से एक है जिसका नाम राज्य की पहली महिला और असम के राज्यपाल की पत्नी लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया। इस बगीचे को जापानी शैली में बनाया गया है।

यहां पर एक छोटी सी झील भी मौजूद है जहां पर आप रंगीन मछलियां और बतख देख सकते हैं। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

7. शिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वार्ड्स झील – Wards Lake, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

वार्ड्स झील शिलांग के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में आती है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह एक कृत्रिम झील है जो वनस्पति उद्यान से घिरी हुई है जिसमें पत्थर के फुटपाथ और एक खूबसूरत फव्वारा मौजूद है।

झील के बीच में बना लकड़ी का पुल पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है इसके अलावा इस झील में आप नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैं।

8. शिलांग में घूमने की जगह कैथेड्रल चर्च – Cathedral Church, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

कैथेड्रल चर्च शिलांग की सबसे प्रसिद्ध चर्चो में से एक है मदर मैरी की मूर्ति के साथ सफेद संगमरमर में निर्मित यह चर्च पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। कैथेड्रल चर्च के अंदर क्रॉस के कुछ खूबसूरत टेराकोटा स्टेशन है जो यीशु के जीवन की घटनाओं को प्रदर्शित करते हैं। अपनी शिलांग यात्रा के दौरान इस चर्च को भी देखने जा सकते हैं।

9. शिलांग में घूमने लायक जगह लैटलम घाटी – Laitlum Canyons, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो यह स्थान आप के लिए बहुत अच्छा स्थान है। पहाड़ों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा वातावरण बहुत ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।

खासी पहाड़ियों में बसा यह स्थान अपने खूबसूरत शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर जाने के बाद आप के मन को बेहद सुकून का आभास होगा।

10. शिलांग टूरिस्ट प्लेस वायु सेना संग्रहालय – Air Force Museum, Shillong In Hindi

शिलांग में घूमने की जगहशिलांग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलशिलांग के दर्शनीय स्थल शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

वायु सेना संग्रहालय शिलांग के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। विभिन्न रॉकेट, लड़ाकू विमानों के लघु चित्र, मिसाइल, रैंक मेडल, बैज और पुरस्कार प्रदर्शित करने वाली दीर्घाओं के साथ

यह म्यूजियम कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पूर्वी वायु कमान परिसर के भीतर स्थित यह संग्रहालय शिलांग का काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है।

11. शिलांग के दर्शनीय स्थल फान नोंगलाइट पार्क – Phan Nonglait Park, Shillong In Hindi

फान नोंगलाइट पार्क शिलांग के सबसे लोकप्रिय पार्कों में आता है जो कि शहर के बीच में स्थित है। चिड़ियाघर में आप हिमालयी ब्लैक बियर, सियार, साही और तेंदुआ आदि कई जंगली जानवरों को देख सकते हैं।

पार्क के अंदर मौजूद पेड़ पौधों से युक्त हरा भरा वातावरण और तालाब यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। इसके अलावा झील में नौका विहार का भी आनंद उठा सकते हैं।

12. शिलांग में घूमने की जगह ऑल सेंट्स कैथेड्रल – All Saints Cathedral, Shillong In Hindi

ऑल सेंट्स कैथेड्रल शिलांग की सबसे पुरानी चर्चों में से एक है जिसको देखने काफी लोग आते हैं। यह इमारत लकड़ी की छतो के साथ एक औपनिवेशिक शैली की अद्भुत वास्तुकला को दर्शाती है। सन्डे के दिन अधिक संख्या में पर्यटक इस चर्च को देखने आते हैं। अपनी शिलांग यात्रा के दौरान इस चर्च को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

13. शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल स्वीट फॉल्स – Sweet Falls, Shillong In Hindi

स्वीट फॉल्स शिलांग का बेहद खूबसूरत और विशाल झरना है जो हैप्पी वैली से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस फॉल्स की ऊंचाई 95 मीटर है जो कि बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

यह स्थान पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि इस झरने का सफर थोड़ा मुश्किल भरा है। प्रकृति प्रेमियों के द्वारा इस स्थान को बेहद पसंद किया जाता है।

14. शिलांग टूरिज्म में घूमें मावलिननांग गांव – Mawlynnong Village, Shillong In Hindi

मावलिननांग गांव पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस गांव को मेघालय राज्य में गॉड्स ओन गार्डन के रूप में भी जाना जाता है।

साल 2003 में इस गांव ने एशिया में सबसे स्वच्छ गांव होने का दर्जा प्राप्त किया था। इस गांव का एकदम साफ सुथरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

15. शिलांग में घूमने की जगह मौसिनराम – Mawsynram, Shillong In Hindi

मौसिनराम एक बेहद खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। मानसून के मौसम में यहां का हरा भरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। मौनिसराम और चेरापूंजी दोनों आस पास ही है।

इस गांव का आकार शिवलिंगम की भाती हैं और इस गांव को स्टैलाग्माइट को इक्कठा करने के लिए जाना जाता है। अगर आप शिलांग की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

शिलांग में घूमने का यात्रा – Shillong Travel Plan

दोस्तों अगर आप शिलांग में अच्छे से घूमना चाहते हैं, तो आपको यह यात्रा प्लान जरूर फॉलो करना चाहिए, सबसे पहले आपको शिलांग में आकर रहने की व्यवस्था कर लेनी है, इसके बाद आपको यहां की झील पर घूमने के लिए जाना चाहिए, इसके बारे में मैंने ऊपर बताया है, झील के किनारो पर आप घूम सकते हैं यहां का दृश्य बेहद ही खूबसूरत है, आप यहां पर नौका विहार भी कर सकते हैं, इसके बाद आपके शहर के पुलिस बाजार में जाना चाहिए, और यहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं, और खाना खा सकते हैं।

इसके बाद आपको शिलांग की गलियों में घूमना चाहिए तथा यहां के कल्चर और विरासत को जरुर देखना चाहिए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां के स्टेट म्यूजियम को देखने के लिए जा सकते हैं, यहां पर और भी बहुत से खूबसूरत मंदिर और स्थान है, जिनके बारे में मैंने ऊपर बताया है।

शिलांग का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Shillong In Hindi

शिलांग अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ स्वादिष्ट भोजन और व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। मोमोज, जादो, जलेबी, चाउमीन, डोनिंग, पुखलिन, दोह खलीह आदि शिलांग के प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद आप अपनी शिलांग यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

शिलांग घूमने का सही समय – Best Visiting Time Shillong In Hindi

शिलांग घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम माना जाता है। गर्मी का मौसम यहां पर वातावरण के अनुकूल होता है। सबसे ज्यादा पर्यटक शिलांग की यात्रा गर्मी के मौसम में ही करते हैं। अगर आप भी शिलांग की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो गर्मी का मौसम बेस्ट रहेगा।

शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong In Hindi

हवाई जहाज से शिलांग कैसे जाएं – How To Reach Shillong By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा शिलांग की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि शिलांग में कोई भी हवाई अड्डा नही है लेकिन शिलांग के सबसे नजदीक उमरोई हवाई अड्डा है जो कि शिलांग से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह हवाई अड्डा बारापानी के पास में स्थित है अन्य शहरों के साथ इस हवाई अड्डे की सीमित कनेक्टिविटी है। लेकिन शिलांग से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुवाहाटी हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई मार्ग द्वारा शिलांग पहुंचने के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डा अच्छा विकल्प है।

सड़क मार्ग से शिलांग कैसे जाएं – How To Reach Shillong By Road In Hindi

शिलांग सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी शिलांग यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा गुवाहाटी से आप को शिलांग के लिए बस की सुविधा भी मिल जाएगी।

ट्रेन से शिलांग कैसे जाएं – How To Reach Shillong By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा शिलांग की यात्रा करना चाहते हैं तो शिलांग के सबसे नजदीक गुवाहाटी के रेलवे स्टेशन है जो की शिलांग से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुवाहाटी से आप टैक्सी द्वारा आसानी से शिलांग पहुंच सकते हैं इसके अलावा गुवाहाटी से शिलांग के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

शिलांग का नक्शा – Map Of Shillong

FAQs

1 – शिलांग किसकी राजधानी है?

Ans – शिलांग भारत के मेघालय राज्य की राजधानी है।

2 – गुवाहाटी से शिलांग की दूरी कितनी हैं?

Ans – गुवाहाटी से शिलांग की दूरी 98 किलोमीटर है।

Shillong Tourist Place In Hindi

तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने शिलांग में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं अगर आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

इन्हें भी पढ़े

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment