Top 20 गंगटोक में घूमने की जगह। Best Tourist Places In Gangtok In Hindi

भारत के सिक्किम राज्य के सबसे बड़े शहर गंगटोक में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है जो अपनी सुंदरता से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक गंगटोक घूमने आते हैं। यहां से आप कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। समुद्र तल से लगभग 5400 फिट की ऊंचाई पर स्थित गंगटोक की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत है जो पर्यटकों को रोमांच से भर देती है।

गंगटोक धार्मिक आस्था में भी बहुत महत्व रखता है। चारों ओर हिमालय से घिरा हुआ यह स्थान प्राचीन मंदिरों, बर्फीले पहाड़ों, मठों और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है प्रकृति प्रेमियों के लिए गंगटोक स्वर्ग समान है। परिवार के साथ छुट्टियां बिताना हो या फिर दोस्तो के साथ एंजॉय करना हो गंगटोक बहुत ही अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

Table of Contents

गंगटोक में घूमने की जगह – Gangtok Me Ghumne Ki Jagah

गंगटोक सिक्किम के साथ साथ भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. गंगटोक के प्रमुख पर्यटन स्थल नाथुला पास – Nathula Pass, Gangtok In Hindi

भारत और चीन की सीमा पर स्थित नाथुला पास गंगटोक का बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि यहां पर जाने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है जिसको आप गंगटोक में हासिल कर सकते हैं।

यहां पर सिर्फ भारतीय लोगों के जाने की परमिशन है विदेशी नागरिकों को यहां पर जाने की परमिशन नहीं है। यहां पर आप भारत और चीन के सैनिकों को देख सकते हैं। समुद्र तल से लगभग 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नाथुला पास गंगटोक से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत देखने लायक है।

2. गंगटोक में घूमने की जगह रूमटेक मठ – Rumtek Monastery, Gangtok In Hindi

पारंपरिक तिब्बत शैली में निर्मित यह प्राचीन मठ गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध मठों में से एक है जो गंगटोक शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मठ की वास्तुकला अद्भुत है। इस मठ में आप को कई मूर्तियां और चित्र देखने को मिल जाएंगे। यहां पर जाने के बाद आप के मन को बेहद शांति की अनुभूति होगी।

3. गंगटोक घूमने की खूबसूरत जगह एमजी रोड – MG Road, Gangtok In Hindi

अगर आप गंगटोक में खरीददारी करना चाहते हैं तो एमजी रोड गंगटोक में शॉपिंग हब के नाम से मशहूर है जहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ कई मनपसंद चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर कई रेस्तरां और होटल भी मौजूद है। लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि प्रदूषण की वजह से इस जगह पर वाहनों के लिए जाने की परमिशन नहीं है पैदल यात्री ही यहां पर जा सकते हैं।

4. गंगटोक के प्रमुख मंदिर हनुमान टोक – Hanuman Tok, Gangtok In Hindi

लगभग 7210 फिट की ऊंचाई पर स्थित हनुमान टोक मंदिर गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक जाते हैं। इस मंदिर की निगरानी भारत की सेना के द्वारा की जाती है। इसके अलावा इस मंदिर के यहां का वातावरण भी बेहद सुहावना है। अगर आप गंगटोक की यात्रा कर रहे हैं तो इस मंदिर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

5. गंगटोक की प्रसिद्ध झील त्सोमगो झील – Tsomgo Lake, Gangtok In Hindi

चारों ओर पहाड़ों से घिरी हुई यह झील गंगटोक की बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध झील है जो गंगटोक शहर से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग 12000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों का मन मोह लेती है। सर्दी के मौसम में यह झील जम जाती है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो यह झील आप के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

6. गंगटोक के प्रमुख मठ फोडांग मठ – Phodang Monastery, Gangtok In Hindi

फोडांग मठ गंगटोक ही नहीं बल्कि सिक्किम के सबसे प्रमुख मठों में से एक है जो गंगटोक से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग 4400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मठ के यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी बेहद खूबसूरत और देखने लायक है जो यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांच से भर देती है। इस मठ की दीवारों को खूबसूरत चित्रों द्वारा चित्रित किया गया हैं।

7. गंगटोक में घूमने की जगह हिमालयन जूलॉजिकल पार्क – Himalayan Zoological Park, Gangtok In Hindi

लगभग 1760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में आप को कई वन्य जीव और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। वन्य जीव प्रेमी लोग इस पार्क को बेहद पसंद करते हैं। गंगटोक से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पार्क को 1991 में स्थापित किया गया। बच्चो के साथ घूमने के लिए यह पार्क बहुत अच्छा विकल्प है। कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का खूबसूरत दृश्य भी आप यहां से देख सकते हैं।

8. गंगटोक घूमने की खूबसूरत जगह सेवन सिस्टर वॉटरफॉल – Seven Sister Watarfall, Gangtok In Hindi

गंगटोक से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेवन सिस्टर वॉटरफॉल प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस वॉटरफॉल में 7 अलग अलग झरने शामिल हैं जो एक बीहड़ चट्टान के आस पास मौजूद है।

यह वॉटरफॉल गंगटोक-लाचुंग राजमार्ग पर स्थित है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो अपनी गंगटोक यात्रा के दौरान इस स्थान को देखने जरूर जाएं। मानसून के मौसम में यहां का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है।

9. गंगटोक में घूमने वाली जगह गणेश टोक – Ganesh Tok, Gangtok In Hindi

लगभग 6400 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह लोकप्रिय खूबसूरत मंदिर है जो भगवान गणेश को समर्पित है। यह मंदिर गंगटोक से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा यहां का शान्त और प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

10. गंगटोक के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन ताशी व्यू पॉइंट – Tashi View Point, Gangtok In Hindi

ताशी व्यू पॉइंट गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जिसका निर्माण ताशी नामग्याल के द्वारा किया गया जो पहले सिक्किम के राजा थे। यहां से आप हिमालय पर्वत श्रृंखला का बहुत ही खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

यह स्थान गंगटोक शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बर्फीले पहाड़ और शांत हरा भरा वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग के जैसा है।

11. गंगटोक के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा हरभजन सिंह मंदिर – Baba Harbhajan Singh Temple, Gangtok In Hindi

बाबा हरभजन सिंह मंदिर गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो लगभग 3950 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह मंदिर बाबा हरभजन सिंह जी की समाधि पर बना हुआ है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं।

यहां का मनोरम दृश्य भी पर्यटकों को बेहद लुभाता है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी गंगटोक यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

12. गंगटोक में घूमने की जगह दो ड्रूल चोर्टेन – Do Drul Chorten, Gangtok In Hindi

दो ड्रुल चोर्टेन गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध स्तुपो में आता है जिसका निर्माण 1945 में किया गया। इस स्तूप में लगभग 108 प्रार्थना चक्र मौजूद है। पहियों में कुछ खास मंत्रों को उकेरा गया है जिनको घुमाकर जाप कर सकते हैं। यहां का शान्त और सुखद माहौल पर्यटकों के मन को बेहद शांति की अनुभूति कराता है।

13. गंगटोक घूमने की अच्छी जगह पुष्प प्रदर्शनी केंद्र – Flower Exhibition Centre, Gangtok In Hindi

अगर आप फूलों से भरा हुआ खूबसूरत दृश्य देखना पसंद करते हैं तो आप के लिए यह स्थान बहुत अच्छा विकल्प है। यहां पर आप को कई प्रकार के फूल देखने को मिल जाएंगे। यह स्थान एमजी मार्ग से कुछ दूर रिज पार्क के नीचे मौजूद है।

फूलो से युक्त यहां का मनोरम वातावरण पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। अपनी गंगटोक यात्रा के दौरान इस स्थान को देखना नहीं भूले।

14. गंगटोक के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट रेशी हॉट स्प्रिंग्स – Reshi Hot Springs, Gangtok In Hindi

रेशी हॉट स्प्रिंग्स गंगटोक का एक प्रसिद्ध गर्म पानी का झरना है वैसे तो आप को सिक्किम में कई गर्म पानी के झरने देखने को मिल जाएंगे लेकिन इस झरने का एक अलग ही धार्मिक महत्व है। धार्मिक महत्व के कारण यह झरना पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कहा जाता है कि इस झरने में कई औषधीय गुण होते हैं।

15. गंगटोक में घूमने के प्रमुख स्थान कवी लॉन्ग स्टॉक – Kavi Longstok, Gangtok In Hindi

कवी लॉन्ग स्टॉक गंगटोक का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जो गंगटोक से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर पास में एक उत्तम बौद्ध मठ मौजूद है जो बौद्ध धर्म के अनुयायियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। बौद्ध धर्म की मान्यताओं के करीब से जानने के लिए यह स्थान बहुत अच्छा है।

16. गंगटोक में देखने लायक जगह भंजकरी वॉटरफॉल – Bhanjkri Watarfall, Gangtok In Hindi

गंगटोक शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह वाटरफॉल गंगटोक का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों का मन मोह लेता है। 40 फिट की ऊंचाई से गिरने वाले इस झरने का दृश्य बहुत आकर्षक होता है। लगभग 2 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह फॉल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

17. गंगटोक के प्रमुख दर्शनीय स्थल रांका मठ – Ranka Monastery, Gangtok In Hindi

रांका मठ गंगटोक के सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक मठों में शामिल हैं जो देखने में बहुत ही खूबसूरत है। लिंगदम मठ के नाम से मशहूर यह बौद्ध मठ गंगटोक शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां पर आस पास बर्फ से ढके पहाड़ और हरा भरा प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

18. गंगटोक से देखने लायक जगह कंचनजंगा – Kanchanjanga In Hindi

गंगटोक से आप कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। कंचनजंगा दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पहाड़ो से घिरे हुए कंचनजंगा का नजारा देखना पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। कंचनजंगा का नजारा देखना आप की गंगटोक यात्रा का एक यादगार पल होगा।

19. गंगटोक में घूमने की जगह त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री – Tsuk La Khang Monastery, Gangtok In Hindi

यह मठ बौद्धों के लिए पूजा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जिसका निर्माण 19 वी शताब्दी मे किया गया। रॉयल पैलेस परिसर में स्थित यहां पर शास्त्रों का विस्तृत संग्रह देखने को मिल जाएगा।

यहां पर राजघराने के विवाह और राज्याभिषेक किए जाते थे। इस मठ के अंदर की दीवारों को खूबसूरत चित्रों से सजाया गया है। अगर आप गंगटोक की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

20. गंगटोक में एन्जॉय की जगह रोपवे – Ropeway, Gangtok In Hindi

अगर आप गंगटोक की यात्रा कर रहे हैं तो रोपवे का आनंद उठाना नही भूले रोपवे की सवारी करना आप की गंगटोक यात्रा का बेहद अद्भुत रोमांचक अनुभव होगा। रोपवे की सवारी कर के आप चारों ओर पहाड़ों से घिरे हुए गंगटोक शहर का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

गंगटोक घूमने का यात्रा प्लान – Gangtok Travel Plan

दोस्तों अगर आप गंगटोक में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यह सिक्किम का बहुत ही खूबसूरत प्रदेश है, यहां पर आपको इस ट्रैवल प्लान के हिसाब से यात्रा करनी चाहिए, सबसे पहले आपके रूमटेक में जाना चाहिए, Rumtek Monastery देखने के बाद आप त्सोम्गो झील पर जाइए तथा कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कीजिए।

इसके बाद गणेश और हनुमान के मंदिर में जाइए, मंदिरों को यहां पर टोक के नाम से भी जाना जाता है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप एमजी मार्ग पर घूमने के लिए जा सकते हैं, यह बहुत ही खूबसूरत गली है यहां पर आपको भोजन व्यवस्था मिलेगी तथा कई प्रकार के इंटरटेनमेंट ऑप्शन मिलेंगे, गंगटोक में तासी व्यू प्वाइंट भी काफी मशहूर है, यहां से बेहद ही शानदार नजारा दिखता है।

गंगटोक घूमने का सही समय – Best Visiting Time Gangtok In Hindi

गंगटोक घूमने का सबसे अच्छा समय पूरे साल भर ही अच्छा माना जाता है। गंगटोक का वातावरण पूरे साल भर सुखद होता है। लेकिन सबसे अच्छे समय की बात करे तो वो सितंबर से लेकर दिसंबर माह तक का होता है। मानसून के मौसम में गंगटोक की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू कि इस दौरान यहां पर भारी बारिश की संभावना रहती है जिसकी वजह से आप की यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं।

गंगटोक का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन – Local Famous Food Gangtok In Hindi

गंगटोक में आप को कई तरह के फूड देखने को मिल जाएंगे लेकिन थूकपा, थेनथूक, गया खो, फग्शापा, दाल भात, वाचिपा और खापसे आदि गंगटोक के फेमस फूड है जिनके स्वाद का लुप्त आप अपनी गंगटोक यात्रा के दौरान उठाना नही भूले।

गंगटोक कैसे जाएं – How To Reach Gangtok In Hindi

हवाई जहाज से गंगटोक कैसे जाएं – How To Reach Gangtok By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा गंगटोक की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि गंगटोक में कोई हवाई अड्डा नही है लेकिन गंगटोक के सबसे नजदीक बागडोगरा का हवाई अड्डा है जो पश्चिम बंगाल में स्थित है।

यह हवाई अड्डा गंगटोक से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो भारत के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद से गंगटोक पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से गंगटोक कैसे जाएं – How To Reach Gangtok By Road In Hindi

गंगटोक सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से अपनी गंगटोक यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा गंगटोक के आस-पास के प्रमुख शहरों से गंगटोक के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

ट्रेन से गंगटोक कैसे जाएं – How To Reach Gangtok By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा गंगटोक की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि गंगटोक में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है लेकिन गंगटोक के सबसे नजदीक न्यू जलपाईगुड़ी में रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन गंगटोक से लगभग 115 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आप टैक्सी की सुविधा से गंगटोक पहुंच सकते हैं।

गंगटोक का नक्शा – Map Of Gangtok

FAQ

1 – गंगटोक के प्रमुख शॉपिंग मार्केट कौनसे हैं?

Ans – अगर आप गंगटोक में खरीददारी करना चाहते हैं तो एमजी मार्ग बाजार, हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय और लाल बाजार गंगटोक के प्रमुख बाजार है जहां से आप खरीददारी कर सकते हैं।

2 – गंगटोक की यात्रा कितने दिन की होनी चाहिए?

Ans – गंगटोक में अच्छे से घूमने के लिए कम से कम 2 से 3 दिन का समय निकाल कर जाना चाहिए।

Best Visiting Places In Gangtok In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने गंगटोक में घूमने की जगह के बारे में जानकारी प्राप्त की हैं, अगर आप गंगटोक की यात्रा करते हैं तो अपनी यात्रा में ऊपर बताये गए पर्यटन स्थलों को जरूर शामिल करें जिससे आप अपनी यात्रा को यादगार और आनंदमयी बना सको। इसके साथ ही जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment