Best 20 भारत में सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह की संपूर्ण जानकारी

भारत में सर्दियों मे घूमने की जगह में कई खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल शामिल हैं जहां पर सर्दियों के मौसम के दौरान भारी संख्या में पर्यटक घूमने और एन्जॉय करने जाते हैं। बहुत से लोग बर्फीली जगहों पर बर्फबारी का आनंद उठाने जाते हैं तो बहुत से लोग जैसलमेर जैसी रेतीली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में ही घूमना पसंद करते हैं हालाकि भारत में हर मौसम के अनुरूप अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद है। जहाँ पर्यटक अपनी मर्जी से मौसम के अनुसार पर्यटन स्थल का चुनाव कर सकते हैं। भारत में मौजूद अनेक खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ भरपूर मौज मस्ती कर सकते हैं।

Table of Contents

भारत में सर्दियों में घूमने की जगह – India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagah

भारत में कई लोकप्रिय प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मौजूद है जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. भारत में सर्दियों में घूमने की खूबसूरत जगह गोवा – Goa, India In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

वैसे तो गोवा घूमने के लिए आप पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन गोवा घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है इस समय के दौरान गोवा का वातावरण बेहद सुखद और आनंददायक होता है जो यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत पसंद आता है, इसी समय के दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक गोवा की यात्रा करते हैं।

हनीमून मनाना हो या फिर दोस्तों के साथ मौज मस्ती, पार्टी करना हो गोवा बहुत ही शानदार जगह है। नया साल गोवा में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है भारी संख्या में पर्यटक यहां पर नए साल के अवसर पर एन्जॉय करने आते हैं। अगर आप न्यू ईयर मनाने गोवा जाने की सोच रहे हैं तो अपने लिए होटल पहले ही बुक करा लें

बाकी होटल मिलना काफी मुश्किल हो जाता है या फिर बहुत ज्यादा चार्ज देना पड़ता है। गोवा के खूबसूरत समुद्र तट और नाइटलाइफ पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है, यहां के समुद्र तटों पर आप विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

2. भारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थल अंडमान द्वीप समूह – Andaman Islands, Bharat In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

सर्दियों में घूमने के लिए अंडमान द्वीप समूह भारत के सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है जहां के प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण में घूमना मन को बेहद शांति प्रदान करता है। अंडमान निकोबार एक बेहद खूबसूरत द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना हुआ है जिन में से कुछ ही द्वीपों पर लोग निवास करते हैं।

कई सारे पेड़ पौधों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा और शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत लुभाता है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह को गार्डन ऑफ ईडन भी कहा जाता है। समुद्री जीवन को आप यहां पर करीब से निहार सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।

यहां के खूबसूरत समुद्र तटों पर आप अपने परिवार के साथ एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। अगर आप भारत में सर्दियों में घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो अंडमान निकोबार द्वीप समूह अच्छा विकल्प है।

3. भारत में सर्दियों में घूमने की जगह जैसलमेर – Jaisalmer, India In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

भारत के राजस्थान राज्य में स्थित जैसलमेर सर्दियों में घूमने की काफी आकर्षक जगह है यह एक थार मरुस्थलीय इलाका है जहां के रेतीले टीले सर्दियों के मौसम में बहुत ही सुनहरा दृश्य प्रस्तुत करते हैं। गर्मियों के मौसम में जैसलमेर का वातावरण बहुत गर्म रहता है लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां का थार मरुस्थलीय सुंदरता युक्त सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

भारी संख्या में पर्यटक सर्दियों के मौसम में जैसलमेर की यात्रा करते हैं। ऊंट की सवारी, जिप सवारी, क्वाड बाइकिंग, पैरासेलिंग और रेगिस्तान में कैंपिंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियों का भरपूर आनंद आप यहां पर उठा सकते हैं। जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

4. सर्दियों में घूमने के लिए भारत की अच्छी जगह मनाली – Manali, Bharat In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो की हिमालय की बर्फीली पर्वतमालाओ में बसा हुआ है। बर्फीली पहाड़ियों से घिरा हुआ यहां का प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। मनाली भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है जहां पर हर साल लाखों लोग घूमने और एन्जॉय करने आते हैं।

बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए और कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों के लिए मनाली बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। सोलंग घाटी मनाली का सबसे आकर्षक स्थान है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो सर्दियों में घूमने के लिए मनाली बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

5. भारत में सर्दियों में घूमने की फेमस जगह जयपुर – Jaipur, India In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

भारत के राजस्थान राज्य में स्थित जयपुर एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है, जयपुर राजस्थान की राजधानी है जो अपने समृद्ध वास्तुकला के लिए जाना जाता है। पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आप को कई ऐतिहासिक, धार्मिक और आधुनिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जिसमें महल, किले, मंदिर और मॉल आदि शामिल हैं। गर्मियों के मौसम में यहां पर काफी गर्मी पड़ती है।

इसलिए सर्दियों का मौसम जयपुर घूमने के लिए बहुत अच्छा है इस समय के दौरान यहां का वातावरण बहुत सुहावना होता है। जयपुर के बाजारों में खरीददारी करना और स्ट्रीट फूड का आनंद उठाना आप के लिए अद्भुत अनुभव होगा। अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए जयपुर बहुत अच्छी जगह है।

6. भारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगह धर्मशाला – Dharamshala, India In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

धर्मशाला सर्दियों मे घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है यह स्थान भारत के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। कांगड़ा शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है

जिसको दलाई लामा के निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। इस इलाके के निचले डिविजन को धर्मशाला के नाम से जाना जाता है वही ऊपरी डिविजन को मैकलोडगंज के नाम से जाना जाता है।

7. भारत में ठंड में घूमने की अच्छी जगह खजुराहो – Khajuraho, Bharat In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

खजुराहो भारत का एक लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जो अनादिकाल से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यहां पर आप को कई खूबसूरत प्राचीन हिंदू और जैन मंदिर देखने को मिल जाएंगे, इस स्थान को यूनेस्को द्वारा विश्व हेरिटेज साइट के रूप में शामिल किया गया है।

यह स्थान भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है जो कि एक ऐतिहासिक छोटा सा गांव है। यहां पर मौजूद प्राचीन मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने करवाया था।

8. सर्दियों में घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल सिक्किम – Sikkim, India In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

सिक्किम भारत का एक खूबसूरत छोटा सा राज्य है जहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है। पहाड़, नदियां, झीलें और झरने सिक्किम की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए सिक्किम स्वर्ग से कम नहीं है

यह स्थान भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो सिक्किम सर्दियों में घूमने के लिए बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

9. भारत में सर्दियों में घूमने की जगह मसूरी – Mussoorie, India In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

भारत के उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसको क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेता है। समुद्र तल से लगभग 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारी संख्या में पर्यटक यहां पर हर साल घूमने और हनीमून मनाने आते हैं। अगर आप सर्दियों में घूमने के लिए अच्छी जगह की तलाश में हैं तो मसूरी आप के लिए बेस्ट विकल्प है।

10. भारत में सर्दियों में घूमने की फेमस जगह कसौली – Kasauli, Bharat In Hindi

India Me Sardiyon Me Ghumne Ki Jagahसर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने की प्रसिद्ध जगहभारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थलभारत में सर्दियों मे घूमने की जगह

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित कसौली सर्दियों में घूमने के लिए काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है जो कि शिमला के रास्ते पर स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी छावनी शहर है। देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान सर्दियों के मौसम में परिवार के साथ शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए बहुत अच्छा स्थान है।

यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ हिल स्टेशन है जो यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। सर्दियों में घूमने के लिए यह स्थान भी आप के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

11. भारत में सर्दियों मे घूमने के लिए पर्यटन स्थल उदयपुर – Udaipur, India In Hindi

झीलों की नगरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर उदयपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है जो हर साल देश और दुनिया से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। किले, महल, पहाड़ और झीलें उदयपुर की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। सर्दियों के मौसम में उदयपुर का वातावरण बहुत सुखद होता है

यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है। फतहसागर झील, पिछोला झील, सज्जनगढ़ का किला, सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी और बाहुबली हिल आदि उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थान है जहां पर आप उदयपुर में घूमने जरूर जाएं।

12. भारत में सर्दियों में घूमने वाली जगह लैंसडाउन – Lansdowne, Bharat In Hindi

समुद्र तल से लगभग 5600 फिट की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन सर्दियों में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी और आकर्षक जगहों में से एक है जो कि उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां का शान्त और सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

सर्दियों में घूमने के लिए लैंसडाउन आप के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ मौज मस्ती के लिए जा सकते हैं।

13. भारत में सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह कश्मीर – Kashmir, India In Hindi

कश्मीर घूमने के लिहाज से भारत के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत देखने लायक है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है। बर्फ से ढके पहाड़ मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करते हैं। पहाड़, झीलें, नदियां और देवदार के पेड़ कश्मीर की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं।

कहा जाता है कि धरती पर अगर स्वर्ग कही है तो वो कश्मीर है। इसके अलावा आप यहां पर विभिन्न तरह की साहसिक गतिविधियों का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं जिसमे पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग, गोल्फ, ट्रैकिंग और कैंपिंग आदि शामिल हैं।

14. भारत में सर्दियों में घूमने की जगह शिमला – Shimla, Bharat In Hindi

शिमला एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो कि भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है। समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता युक्त बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक नजारे प्रस्तुत करता है।

बर्फीले पहाड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं भारी संख्या में पर्यटक यहां पर बर्फ बारी का आनंद उठाने आते हैं। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो सर्दियों में घूमने के लिए शिमला बहुत अच्छा स्थान है।

15. सर्दियों में घूमने के लिए भारत की लोकप्रिय जगह कुर्ग – Kurg, India In Hindi

भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित कुर्ग भी सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। अपनी खूबसूरती की वजह से इस स्थान को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों को कभी निराश नहीं करता है

बल्कि अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। चारों ओर हरी भरी वादियों से घिरे हुए इस स्थान पर आप ट्रैकिंग, व्हाइट वॉटर राफ्टिंग और फिशिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

16. सर्दियों में घूमने के लिए भारत की शानदार जगह मुन्नार – Munnar, Bharat In Hindi

भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार एक आकर्षक हिल स्टेशन है यहां का शान्त और हरा भरा सुहावना वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। यह स्थान चाय के बागानों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आप कई प्रकार की रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं

जिसमे ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग आदि शामिल हैं। पहाड़ों से घिरा हुआ यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता युक्त बहुत ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।

17. सर्दियों में घूमने वाली भारत की बेहतरीन जगह ऋषिकेश – Rishikesh, India In Hindi

भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित ऋषिकेश काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो कि भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है यहां पर आप को कई खूबसूरत मंदिर, योग आश्रम देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कई प्रकार की रोमांचक साहसिक गतिविधियों का भी आनंद उठा सकते हैं

जिसमे रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और फ्लाइंग फॉक्स आदि शामिल हैं। हिमालय की तलहटी में बसा हुआ यह स्थान सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट है। चंद्रबाथा और गंगा नदी के संगम पर स्थित ऋषिकेश हरिद्वार से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

18. भारत में सर्दियों में घूमने लायक जगह जोधपुर – Jodhpur, India In Hindi

भारत के राजस्थान राज्य में स्थित जोधपुर सर्दियों में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। ब्लू सिटी के नाम से मशहूर इस शहर में आप को कई महल, किले, झील और मंदिर देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप को कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

मेहरानगढ़ दुर्ग, उम्मेद भवन पैलेस, चामुंडी देवी मंदिर, राव जोधा डेजर्ट पार्क, जसवंत थडा और बालसमंद झील आदि जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

19. भारत में सर्दियों में घूमने की जगह पांडिचेरी – Pondicherry, India In Hindi

पांडिचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश हे जो की बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है। पांडिचेरी की प्राकृतिक सुंदरता काफी आकर्षक देखने लायक है। यहां पर मौजूद समुद्र तट का सुबह और शाम का नजारा बेहद मनमोहक होता है।

परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पांडिचेरी बहुत अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप को कई खूबसूरत मंदिर, समुद्र तट, संग्रहालय और चर्च आदि देखने को मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

20. सर्दियों में घूमने के लिए भारत की प्रसिद्ध जगह औली – Auli, India In Hindi

भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित औली एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान स्कीइंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है जिसकी वजह से भारी संख्या में पर्यटक औली की यात्रा करने आते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है।

नीलकंठ, नंदा देवी और माना पर्वत की खूबसूरत चोटियां औली के प्रमुख आकर्षण केंद्र है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत है अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो औली सर्दियों में घूमने के लिए अच्छा विकल्प है।

सर्दियों में घूमने का यात्रा प्लान – Tourist Plan for Winters

दोस्तों अगर आप भारतीय हैं और सर्दियों में घूमने के स्थान के बारे में यात्रा प्लान जानना चाहते हैं तो आपको मेरे द्वारा बनाया गया यह यात्रा प्लान जरूर फॉलो करना चाहिए, आप सर्दियों में हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, यहां पर आपको बर्फ से ढके हुए खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेंगे, आप यहां पर शिमला मनाली और गुलमर्ग जैसे हिल स्टेशन पर टहल सकते हैं, यहां पर आप स्वर्ग जैसा अनुभव कर पाएंगे तथा कई प्रकार की बर्फीली एक्टिविटी भी आप कर सकते हैं।

अगर आप अत्यधिक लंबा टूर करना चाहते हैं और पूरी सर्दी सिर्फ घूमना चाहते हैं तो आपको इन जगहों पर घूमने के बाद में राजस्थान में जरूर आना चाहिए, राजस्थान में आपको जयपुर उदयपुर और जोधपुर जैसे स्थानों पर जाना चाहिए यहां पर आप सर्दियों में आउटडोर एक्टिविटी कर सकते हैं, क्योंकि गर्मियों में यहां पर गर्मी अत्यधिक होती है।

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भारत में सर्दियों में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment