Best 15 नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और यात्रा जानकारी

भारत के पूर्वोत्तर में स्थित नागालैंड एक बहुत ही शानदार जगह है, इस आर्टिकल में हम नागालैंड में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानकारी लेंगे, और नागालैंड में घूमने की 15 जगहों के बारे में देखेंगे, नागालैंड अपने संपन्न संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती और बेहतरीन त्योहारों के लिए जाना जाता है।

नागालैंड को कबीलाई लोगों की जगह भी कहा जाता है, यहां पर बहुत सी अलग-अलग ट्राइब निवास करती है, हर एक जनजाति की पोशाक, रहने पीने, खाने का तरीका अलग अलग होता है, यहां पर देश-विदेश से हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं, अगर आप भी नागालैंड घूमने जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए आइए दोस्तों आर्टिकल शुरू करते हैं।

Table of Contents

नागालैंड में घूमने की जगह (Nagaland Me Ghumne ki Jagah)

नागालैंड प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ राज्य है, यहां पर घूमने के लिए आपको बहुत से जंगल पहाड़ और कबीलाई गांव मिलेंगे, नागालैंड में घूमने की बहुत सी जगह हैं जिनमें से मुख्य 15 जगह नीचे दी गई है।

1. कोहिमा (Kohima)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

कोहिमा नागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगह है, कोहिमा नागालैंड की राजधानी है, कोहिमा अपने इतिहास के चलते बहुत प्रचलित है, इतिहास में कोहिमा की लड़ाई बहुत प्रचलित है, जिसके चलते शहीद हुए सैनिकों की याद में यहां पर एक शहीदी स्थल भी है, जहां पर आप जा सकते हैं।

कोहिमा का बाजार भी बहुत प्रचलित है जिसमें आप नागा लोगों के हाथों से बनाए हुए सामान्य को खरीद सकते हैं, कोहिमा शहर अपने महान इतिहास के लिए प्रसिद्ध है, अगर आप नागालैंड जा रहे हैं तो आपको कोहिमा जरूर जाना चाहिए।

2. हॉर्नबिल त्योहार (Hornbill Festival)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

हॉर्नबिल त्यौहार नागालैंड में घूमने की सुप्रसिद्ध जगह है, यह नागालैंड के बहुत से प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है और नागा लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, यह त्यौहार हर साल दिसंबर की शुरुआत में मनाया जाता है इस त्यौहार में नागालैंड की खूबसूरती को देखा जा सकता है।

इस समय नागालैंड के लोग खुशियां मनाते हैं बहुत सी जनजातियां इकट्ठा होती है और गाना गाने, नाचने और बहुत से खेल करने जैसी एक्टिविटी करते हैं, अगर आप दिसंबर के महीने में नागालैंड जा रहे हैं, तो आपको इस त्यौहार में जरूर शामिल होना चाहिए, इस त्यौहार में शामिल होकर आप नागालैंड की खूबसूरती को और अच्छे से जान पाएंगे।

3. जुकोऊ घाटी (Dzukou Valley)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

जुकोऊ घाटी नागालैंड की फेमस जगह में से एक है, यह एक बहुत ही खूबसूरत घाटी है जो कि प्राकृतिक सुंदरता संजोए हुए हैं, अगर आप इस घाटी में घूमने के लिए जाते हैं तो यहां की सुंदरता बहुत ही मनमोहक है और आपको मोहित कर देगी।

यहां पर आप ट्रैकिंग जैसे खेल भी कर सकते हैं, यह नागालैंड और मणिपुर के बॉर्डर पर स्थित इलाका है, यह बहुत से वनस्पति और जीवो का घर है, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको बता दूं कि इस जगह पर फोटो बहुत ही खूबसूरत आती है।

4. मोकोकचुंग (Mokokchung)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

मोकोकचुंग नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, यह एक छोटा शहर है जो कि अपनी खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट रंग-बिरंगे कल्चर और परंपरागत नागा लोगों के कारण प्रसिद्ध है, अगर आप नागालैंड के लोगों को और अधिक करीब से जानना चाहते हैं तो आपको मोकोकचुंग जरूर आना चाहिए।

यहां पर आप नागालैंड के लोगों के रहन-सहन और परंपरा के बारे में और अधिक जान सकते हैं, यहां पर बांस जैसी चीजों से बहुत सुंदर हस्तकलाएं बनाई जाती हैं, यहां के बाजार में आप बहुत सी हस्तकलाएं खरीद सकते हैं।

5. तुओफेमा गांव (Tuophema Village)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

तुओफेमा गांव नागालैंड के खूबसूरत जगहों में शामिल है, यह गांव नागा लोगों द्वारा बनाई गई खूबसूरत झोपड़ी यहां के खानपान और नागा लोगों के परंपरागत रहन-सहन को देखने के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आकर आप नागालैंड के लोगों की खेती बाड़ी करने की पद्धति के बारे में और अधिक जान सकते हैं और आप देख सकते हैं कि नागालैंड में गांव के हालात क्या है, और आम जनजाति और आम आदमी कैसे रहता है।

6. जपफू चोटी (Japfu Peak)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

जपफू चोटी नागालैंड में घूमने के लिए प्रमुख जगहों में से एक है, यह नागालैंड की कुछ सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, इस चोटी के ऊपर चढ़कर आप आसपास के पर्यावरण को अच्छे से देख पाएंगे, इस चोटी से आसपास की खूबसूरत जगह का दृश्य बहुत ही मनोरम दिखाई देता है, यह कोहिमा शहर के करीब ही स्थित चोटी है और कोहिमा की पॉपुलर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन में से एक है।

7. खोनोमा गांव (Khonoma Village)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

खोनोमा गांव नागालैंड की शानदार जगहों में से एक है, यह गांव अपनी सुंदर विरासत और कल्चर के लिए मशहूर है, देश की आजादी की लड़ाई में इस गांव का बहुत योगदान रहा है इस गांव को शहीदों का गांव भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर बहुत ज्यादा देशभक्त हुए हैं जो कि फ्रीडम फाइटर हुए थे।

इस गांव में नाग जनजाति के लोगों के रहन सहन के बारे में आप अधिक जान सकते हैं, यहां पर रहकर आप नागा लोगों के बारे में जानकारी इकठी कर सकते हैं, अगर आप नागालैंड घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको खोनोमा गांव में जरूर जाना चाहिए।

8. किफायर (Kiphire)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

किफायर नागालैंड मे घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है, यह प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ स्थान है जहां पर झरने भी हैं, आप यहां पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं यह नागालैंड की पूर्वी तरफ स्थित है, यहां पर बहुत से मशहूर झरने हैं जिनमें से सबसे मशहूर सरामाती झरना है जिसको देखने के लिए दर्शक दूर-दूर से आते हैं, यहां पर सारा मती नामक छोटी भी स्थित है जोकि नागालैंड की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है जिसके बारे में हम आगे जिक्र करेंगे।

9. इंटंकी वन्यजीव अभयारण्य (Intanki Wildlife Century)

इंटंकी वन्यजीव अभ्यारण नागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, यह बहुत से जीव-जंतुओं का घर है, यहां पर आप तरह-तरह की स्पीशीज को देख सकते हैं, आपको यहां पर कई ऐसे प्राणी मिलेंगे, जिनके बारे में आप अधिक नहीं जानते होंगे।

आपको बहुत से पक्षियों के बारे में जानने को मिलेगा, यहां पर आप Blyth’s Tragopan मशहूर पक्षी को भी देख सकते हैं, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग इस वन्य जीव अभ्यारण में आते हैं।

10. शिलोई झील (Shilloi Lake)

नागालैंड में घूमने की जगहनागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलनागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलनागालैंड में घूमने की एक प्रसिद्ध जगहNagaland Tourist Place In Hindia

शिलोई झील एक बहुत ही खूबसूरत और प्राकृतिक झील है, यह दिल बहुत ही ऐतिहासिक है, जब आप नागालैंड में घूमने जाएंगे तो आसपास के लोगों से इस झील के बारे में बहुत सी कहानियां सुनेंगे इनमें से कुछ कहानियां असली है और बहुत सी मनगढ़ंत है।

यह झील आसपास से जंगलों से घिरी हुई है जिनके पास सुंदर पहाड़ियां हैं जिससे कि दिखने में यहां का माहौल बहुत ही मनोरम रहता है यह पिक नाम के एक शहर के पास स्थित है और बहुत ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है इस जेल में आप किश्ती भी चला सकते हैं।

11. मोन (Mon)

मौन नागालैंड की बेहतरीन जगहों में से एक है, यह एक खूबसूरत क़स्बा है, जो कि नागालैंड की प्रसिद्ध और सबसे बड़ी जनजाति जिसका नाम कोनियाक है का बसेरा है, इस कसबे में बहुत से नाग जनजाति के लोगों के गांव में हैं।

मोन में जाकर आप यहां के बड़े पत्थर के मॉन्यूमेंट्स को देख सकते हैं, जोकि ऐतिहासिक है और नागालैंड की परंपरा को प्रदर्शित करते हैं, इन बड़े पत्थरों पर बहुत ही शानदार कढ़ाई की गई है और बेहद ही खूबसूरत डिजाइन उकेरे गए हैं।

12. सारामती पर्वत (Mount Saramati)

सारामती पहाड़ नागालैंड की लाजवाब जगहों में से एक है, यह बहुत ही खूबसूरत पहाड़ है जो कि नागालैंड और म्यांमार के बॉर्डर पर स्थित है, यह नागालैंड की सबसे ऊंची चोटि है, इस पहाड़ी पर चढ़ने के बाद आप आसपास का बहुत ही शानदार नजारा देख सकते हैं।

यहां पर आसपास बहुत ही शानदार हरे जंगल है और वनस्पति और जीव का घर है, फोटोग्राफी के लिए यह स्थान उचित है अगर आप प्रकृति के साथ बहुत ही लाजवाब फोटो लेना चाहते हैं तो यह जगह सबसे सही रहेगी।

13. पुली बैज (Pulie Badze)

पुली बैज नागालैंड की बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है, इस पहाड़ी से आसपास का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है, यह पहाड़ी कोहिमा शहर के पास में ही स्थित है और नागालैंड की कुछ बहुत ऊंची चोटियों में से एक है जब आप इसकी चोटी की ऊंचाई पर होंगे तो आप आसपास के पर्यावरण को अच्छे से महसूस कर पाएंगे।

आप पाएंगे कि यहां का मौसम बहुत ही सुहाना है ट्रैकिंग करने के लिए यह जगह बहुत ही फेमस है यहां पर साल भर में हजारों टूरिस्ट आते हैं अगर आप परिवार के संग पिकनिक मनाना चाहते हैं तो भी आपके लिए यह जगह बहुत सही रहेगी।

14. तुएनसांग (Tuensang)

तुएनसांग नागालैंड की विख्यात जगहों में से एक है, यह चंग जनजाति का बसेरा है, इस गांव में जाकर आप नागा लोगों के कल्चर को और पास से देख सकती हैं आप देख सकते हैं कि गांव के जनजातीय लोग कैसे रहते हैं और कैसे त्यौहार मनाते हैं मैं आपको रिकमेंट करूंगा कि आपको त्योहारों के सीजन में ही नागालैंड में जाना चाहि।

तुएनसांग मैं त्योहारों के समय में जनजातीय लोग बहुत खूबसूरत पहनावा पहनते हैं और यहां का खानपान भी लजीज होता है यहां पर आपको कुछ ऐसी चीजें खाने को देखने के लिए मिलेंगी जिनको आपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा होगा।

15. तोत्सु क्लिफ (Totsu Cliff)


तोत्सु क्लिफ नागालैंड के प्रतिष्ठित स्थानों में से एक है, यहां से आसपास का दृश्य बहुत ही मनोरमा दिखता है यहां पर आप कई प्रकार के साहसिक कार्य कर सकते हैं जैसे क्लाइंबिंग और रेपोलिंग आप यहां पर जाकर नागालैंड की खूबसूरती के साक्षी हो सकते हैं।

नागालैंड में घूमने का यात्रा प्लान – Nagaland Travel Plan

नागालैंड बहुत ही विस्तृत क्षेत्र है, यहां पर घूमने के लिए आपके पास कम से कम 4 दिन का यात्रा प्लान होना चाहिए, सर्वप्रथम आपको अपनी यात्रा कोहिमा से शुरू करनी चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत शहर है, यहां पर आपको लोकल हैंडीक्राफ्ट जरूर खरीदना चाहिए, दूसरे दिन आप दिमापुर की यात्रा पर जाइए, यह नागालैंड का सबसे बड़ा शहर माना जाता है, दीमापुर में हांगकांग नामक एक मार्केट लगती है, जो काफी खूबसूरत होती है, तीसरे दिन की यात्रा में आप मोकोंग्चुंग जा सकते हैं।

इसके बाद आखिरी दिन में आपको आसपास के गांव में घूमना चाहिए आपको नागालैंड के गांव में जाकर गांव के परंपरागत रहन-सहन से रूबरू होना चाहिए तथा शहरी जनजीवन से दूर लोगों के जीवन को जरुर देखना चाहिए, नागा लोगों का जीवन बहुत ही खूबसूरत होता है तथा उनके रीति रिवाज और परंपरा काफी शानदार होती है।

नागालैंड में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Nagaland In Hindi)

नागालैंड में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से मई के बीच रहता है इस समय यहां का तापमान घूमने के लिए बिल्कुल सही होता है अगर आप नागालैंड में जून के बाद आते हैं तो मानसून का सीजन होता है, जिससे कि पहाड़ी इलाकों में बाढ़ भी आ सकती है इसलिए मानसून के समय यहां पर खतरा बहुत बढ़ जाता है, अगर आप अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच आना चाहिए, इस समय में यहां का तापमान घूमने के लिए बिल्कुल शानदार रहता है।

होर्निबल जैसे कुछ प्रसिद्ध त्योहार भी दिसंबर के शुरुआत में ही आते हैं, और नागालैंड के ज्यादातर त्यौहार अक्टूबर से मई के बीच ही आते हैं, अगर आप अक्टूबर से थोड़ा पहले जाएंगे, तो गर्मी अधिक होती है, वैसे तो इस इलाके में अधिक गर्मी नहीं पड़ती है, लेकिन फिर भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नागालैंड में जाते समय एक बात का ध्यान रखें कि यहां पर तापमान कई बार बहुत गिर जाता है, इसलिए सर्दियों में यहां पर जाते समय गर्म कपड़े साथ में जरूर रखें।

नागालैंड में रुकने की जगह (Where To Stay In Nagaland In Hindi)

अगर आप नागालैंड के किसी गांव में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो गांव में रुकने के लिए कई जगह होती है यहां पर बड़े होटल तो आपको नहीं मिलेंगे, लेकिन नागालैंड के आम लोग टूरिस्ट लोगों के लिए रुकने का प्रबंध कर देते हैं और अगर आप किसी शहर में जा रहे हैं तो वहां पर आप एक अच्छा होटल लेकर भी रह सकते हैं, यहां पर अगर आप लग्जरी होटल लेंगे तो 4 से ₹5000 तक खर्चा आ जाएगा और सस्ता होटल यहां पर 200 से ₹400 के बीच एक रात के लिए मिल जाता है।

नागालैंड का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Nagaland In Hindi)

नागालैंड की जनजातियों का भोजन आपको बहुत ही लजीज लगेगा, यहां पर जनजातियां बांस का सूप, गालहो, नागा चिल्ली चटनी जैसी कुछ मशहूर चीजें बनाते हैं जिनको जरूर चखना चाहिए, अगर आप वेजिटेरियन है तो यहां पर आपको बहुत सा वेजीटेरियन खाना भी मिलेगा गांव के लोग सब्जियों और फलों से बहुत शानदार सब्जियां बनाते हैं और नागालैंड के शहरों में बहुत ही अच्छा स्ट्रीट फूड मिलता है जिसको जरूर ट्राई करना चाहिए।

नागालैंड कैसे जाएं? (How to reach Nagaland?)

1. सड़क मार्ग से नागालैंड कैसे जाएं? (How To Reach Nagaland By Road In Hindi)

नागालैंड मैं केंद्र सरकार द्वारा सड़कों का विस्तार किया गया है यह देश के बाकी शहरों से बहुत अच्छे से जुड़ता है, नागालैंड में कई नेशनल हाईवे जाते हैं आप किस तरफ से आ रहे हैं यह सुनिश्चित कर लीजिए और नेशनल हाईवे से आप नागालैंड पहुंच सकते हैं, यहां पर मैंने आपको ऊपर जो 15 जगह घूमने के लिए बताई हैं वह एक दूसरे से काफी दूरी पर स्थित है, इसलिए सबसे अच्छा रहेगा, अगर आप अपना साधन लेकर नागालैंड घूमने के लिए आए।

2. ट्रेन से नागालैंड कैसे जाएं? (How To Reach Nagaland By Train In Hindi)

दीमापुर का रेलवे स्टेशन नागालैंड का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है, यह भारत के दूसरे रेलवे स्टेशन जैसे कि कोलकाता गुवाहाटी दिल्ली से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है, आप रेल के माध्यम से पूरे भारत से कहीं से भी दीमापुर आ सकते हैं और इसके बाद नागालैंड की बाकी जगहों पर टैक्सी या बस की सहायता लेकर जा सकते हैं।

3. हवाई जहाज से नागालैंड कैसे जाएं? (How To Reach Nagaland By Flight In Hindi)

नागालैंड का सबसे करीबी एयरपोर्ट दिमापुर एयरपोर्ट है यह एयरपोर्ट भारत के मुख्य शहरों जैसे कि कोलकाता गुवाहाटी और दिल्ली से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है आप पूरे देश से कहीं से भी फ्लाइट लेकर इस एयरपोर्ट पर आ सकते हैं और यहां से नागालैंड के बाकी जगहों पर टैक्सी या बस के माध्यम से जा सकते हैं।

नागालैंड का नक्शा – Nagalend Maps in Hindi

FAQs नागालैंड में घूमने की जगह

नागालैंड क्यों प्रसिद्ध है?

नागालैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है, साल भर में यहां पर बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, आप यहां जाकर कबीलाई लोगों की जिंदगी के बारे में और करीब से जान सकते हैं।

नागालैंड कहां पर स्थित है?

नागालैंड भारत का एक राज्य है जो कि पूर्वोत्तर में स्थित है।

नागालैंड जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

दोस्तों घूमने के लिए नागालैंड एक सस्ता राज्य है आप यहां पर काफी कम पैसों में घूम सकते हैं, अगर यहां जाने का खर्चा देखें तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप देश में किस जगह पर रहते हैं इसके बाद अगर हम रहने का खर्चा देखें तो लग्जरी होटल में खर्चा बहुत अधिक होता है लेकिन आपको यहां पर लग्जरी होटल बहुत कम मिलेंगे क्योंकि ज्यादातर घूमने की जगह गांव में होती है और वहां पर आपको नार्मल होटल या लोकल जगह पर ही ठहरना होगा, इसलिए ठहरने के लिए आपका 400 से ₹600 तक खर्चा लग सकता है और इसके बाद रहा खाने पीने की बात तो वह बहुत ही सस्ता है आप 100 से ₹200 मे रोज खाना खा सकते हैं।

Conclusion –

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल Nagaland Tourist Place In Hindi. इस आर्टिकल में हमने नागालैंड में घूमने की 15 सबसे अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी ली है और इसी के साथ-साथ हमने नागालैंड जाने का खर्चा घूमने का सही समय और इसी के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी बात की है।

अगर आपको जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल ना भूलें, मिलते हैं किसी नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment