पुष्कर में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का आज के आर्टिकल में अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और घूमने के लिए पुष्कर जाना चाहते हैं तो आज का आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही लाभकारी होगा इस आर्टिकल में मैं आपको पुष्कर में घूमने कि 10 जगहों के बारे में बताऊंगा। मैंने इस आर्टिकल में पूरी रिसर्च की है और यहां पर दी गई जानकारी पूरी तरह से सही है,

तो आइए दोस्तों पुष्कर में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से देख लेते हैं। दोस्तों यहां पर मैं आपको पुष्कर में घूमने की जिन 10 जगहों के बारे में बता रहा हूं, वह सभी पुष्कर में घूमने की टॉप 10 जगह रहने वाली है यानी कि पुष्कर शहर में घूमने की बहुत सी जगह है लेकिन यह 10 सबसे फेमस है। तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

पुष्कर में घूमने की जगह – Places To Visit In Pushkar

दोस्तों पुष्कर एक धार्मिक नगरी है इसलिए घूमने की जगह में यहां सबसे ज्यादा आपको मंदिर ही देखने को मिलेंगे, भारत की धार्मिक नगरी पुष्कर बहुत ही सुंदर है।

1. वराह मंदिर – Varaha Temple

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

वराह मंदिर पुष्कर का एक बहुत ही सुंदर मंदिर है इसका निर्माण बारिश ताप्ती में ही शुरू हो गया था लेकिन कट्टर मुगल राजाओं ने इसे नष्ट कर दिया था 1727 में जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वारा इसका निर्माण दोबारा करवाया गया।

सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आप इस मंदिर को देख सकते हैं, अगर आप राजस्थान के इतिहास की थोड़ी झलक लेना चाहते हैं तो यह मंदिर सबसे अच्छा रहेगा। इस मंदिर को घूमने और अच्छे से देखने के लिए आधे से 1 घंटे का समय लगेगा।

2. पुष्कर पशु मेला – Pushkar Cattle Fair In Hindi

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

यह पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। पुष्कर का पशु मेला पूरे भारत में प्रसिद्ध है, पूरे भारतवर्ष से पशु यहां बिकने के लिए आते हैं, यहां पर ज्यादातर ऊंटों का व्यापार किया जाता है,  हालांकि यह एक पशु मेला है लेकिन यहां पर बहुत सारी प्रतियोगिताएं भी होती है, जैसे कि महिलाओं के बीच प्रतियोगिताएं और

इसी के साथ साथ सबसे लंबी मूछें और सबसे ऊंचे ऊंट भी आपको यहां पर देखने को मिलेंगे। पुष्कर का पशु मेला आपको रोमांच से भर देगा, जो भी पुष्कर का पशु मेला एक बार देखकर आता है वह दोबारा जरूर जाता है, यह मेला वर्ष में केवल एक बार लगता है और पूरे 5 दिन तक चलता है।

3. रंगजी मंदिर – Rangji Temple

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

यह पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। रंगजी मंदिर पुष्कर का एक बहुत ही मशहूर मंदिर है, यहां पर आपको प्राचीन भारत के मुगल काल और दक्षिण की विभिन्न कला शैलियों का सलंगन देखने को मिलता है, रंगजी मंदिर भगवान विष्णु का मंदिर है,

अगर आप कला के शौकीन हैं तो आपको रंगजी मंदिर में एक बार तो जरूर जाना चाहिए, मैं गारंटी देता हूं कि इस मंदिर की कलाकारी को देखकर आपका कला के प्रति प्यार दोगुना हो जाएगा।

4. सिंह सभा गुरुद्वारा – Singh Sabha Gurudwara

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

यह पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक हैं। गुरु नानक धर्मशाला के नाम से सुप्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव की पुष्कर यात्रा को दर्शाता है, पुष्कर में आपको सभी धर्मों का मेलजोल दिखाई देगा, पुष्कर का यह मशहूर गुरुद्वारा आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है,

आप भी इस सफेद रंग के तीन मंजिला गुरुद्वारे को देखकर मनमोहित हो जाएंगे। पुष्कर में घूमने की जगह के रूप में सिंह सभा गुरुद्वारे का बहुत महत्व है।

5. दिगंबर जैन मंदिर – Jain Mandir Pushkar

सोने से सजा यह मंदिर पुष्कर का सुप्रसिद्ध मंदिर है, इस मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर के गर्भगृह को भगवान की नगरी और सोने की नगरी के नाम से सुशोभित किया जाता है, अगर आप भारत के अमीर मंदिरों को देखने के शौकीन हैं,

तो यह मंदिर आपको अचंभित कर देगा, इस मंदिर के निर्माण और सजावट में 1 टन के लगभग सोने का इस्तेमाल किया गया है, इस मंदिर में लगे सोने की कीमत आज के समय में 4 अरब 38 करोड़ और 60 लाख के लगभग है।

6. सावित्री मंदिर – Savitri Temple

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

सावित्री मंदिर पुष्कर का एक मशहूर मंदिर है, यहां पर भगवान ब्रह्म की पहली पत्नी सावित्री और दूसरी पत्नी गायत्री की मूर्ति स्थापित है, इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 1 घंटे की कठिन चढ़ाई चढ़नी होगी, क्योंकि यह मंदिर एक ऊंचे पहाड़ के ऊपर स्थित है, अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपको इस मंदिर का दर्शन जरूर करना चाहिए।

7. नाग पहाड़ – Naga Temple

नाग पहाड़ अगस्त्य मुनि का निवास स्थान माने जाने वाली एक बेहतरीन पहाड़ी है, यह पुष्कर की मशहूर झील और अजमेर के बीच में स्थित पहाड़ी है। यह एक अच्छी और बेहतरीन पुष्कर में घूमने की जगह है। यह नाग पहाड़ भगवान ब्रह्मा के पुत्र वातु के निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है,

ऐसी मान्यता है कि वातु ने च्यवन ऋषि के साथ शरारत की थी, जिसके लिए ऋषि ने उनको दंड दिया था। यह नाग पहाड़ ट्रैकिंग और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत फेमस है, अक्सर पर्यटक यहां पर आते रहते हैं।

8. पुष्कर झील – Pushkar Lake

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

अरावली पर्वतमाला के बीच में स्थित पुष्कर की झील एक शानदार पर्यटन स्थल है। और पुष्कर में घूमने की जगह में सबसे शुमार है, पंच सरोवर के रूप में जाने जानेवाली 5 सबसे फेमस झीलों में से एक पुष्कर की झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है,

अगर आप पुष्कर जाते हैं और पुष्कर की झील पर नहीं जाते है, तो यह आपकी एक बड़ी गलती होगी, इस झील में आप स्नान भी कर सकते हैं और देशभर से तीर्थयात्री यहां पर स्नान करने के और देश भर से तीर्थयात्री यहां पर स्नान करने के लिए ही आते हैं।

9. किशनगढ़ – Kishangarh

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

सुप्रसिद्ध जगह किशनगढ़ अपनी संगमरमर की खानों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, इस जगह पर आपको गुड़ालू नामक एक शानदार झील भी देखने को मिलेगी, यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी पाए जाते हैं जिनको देखकर आपका मन मोहित हो जाएगा,

अगर आप संगमरमर की कलाकृतियों के शौकीन है तो किशनगढ़ में आप बहुत अच्छी अच्छी कलाकृतियों को खरीद सकते हैं, और इसी के साथ-साथ आपको खरीदने के लिए बहुत से उपहार और स्मृति चिन्ह भी उपलब्ध है।

10. रोज गार्डन – Rose Garden

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
पुष्कर में घूमने की जगह
पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल
पुष्कर का प्रमुख धार्मिक स्थल
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

रोज गार्डन में आपको अलग-अलग किस्मों के गुलाब के फूल देखने को मिलेंगे यह गुलाब के फूल स्थानीय किसानों द्वारा उगाए जाते हैं, जो भी लोग पुष्कर जाते हैं, उन्हें एक बार रोज गार्डन जरूर जाना चाहिए, यह रोज गार्डन पुष्कर में घूमने की जगह में से एक प्रसिद्ध जगह है,

जो भी पर्यटक चाहे देश से या विदेश से यहां घूमने आते हैं वह फूलों के साथ फोटोग्राफी जरूर करवाते हैं, और आप भी ना भूलें। यहां पर आपको तरह-तरह के गुलाब के बेहतरीन फूल देखने को मिलेंगे।

पुष्कर में घूमने का यात्रा प्लान – Pushkar Travel Plan

अगर आप पुष्कर की यात्रा अच्छे से करना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन यात्रा प्लान होना चाहिए, सर्वप्रथम आपको यहां के ब्रह्मा मंदिर में जाना चाहिए, यह भगवान ब्रह्मा को समर्पित मंदिर है, माना जाता है कि पुष्कर शहर को ब्रह्मा जी ने खुद बनाया है, इसके बाद आपको पुष्कर की झील पर जाना चाहिए, पुष्कर की झील पर घूमने के बाद आप सावित्री मंदिर में जा सकते हैं, सावित्री मंदिर बेहद ही खूबसूरत है, इसके बाद आपको पुष्कर के बाजार में घूमना चाहिए, यहां पर बहुत ही खूबसूरत बाजार लगता है, जिसमें अत्यधिक मात्रा में भीड़ होती है।

पुष्कर में उंट का मेला भी लगता है अगर आप नवंबर में यहां पर जाते हैं तो आप यहां पर उंट के मेले में जा सकते हैं, उंट के मेले में आपको उन्ठों की रेस होते हुए दिख जाएगी और नाचते हुए ऊंट भी दिख जाएंगे।

पुष्कर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Pushkar In Hindi

अगर पुष्कर में घूमने के समय की बात करें तो आपको बता दूं कि यह राजस्थान का एक गर्म इलाका है और गर्मियों के दिनों में यहां पर तापमान बहुत अधिक होता है और सर्दियों के दिनों में यहां पर रात कटनी मुश्किल हो जाती है, क्योंकि राजस्थान की बालू मिट्टी पूरे दिन नमी को अपने अंदर सोख लेती है और रात को नमी छोडती है, इसलिए तापमान बहुत कम हो जाता है, यहां पर दिन में अधिक तापमान और रात में कम तापमान एक बड़ी समस्या है।

इसलिए जो भी लोग पुष्कर में घूमने के लिए आते हैं वह ऐसे मौसम में आते हैं जब ना तो अधिक सर्दी हो, और ना अधिक गर्मी हो यहां पर अक्टूबर और मार्च-अप्रैल के करीब अधिक टूरिस्ट देखने को मिलते हैं, लेकिन अगर आपके लिए मौसम एक बड़ी समस्या नहीं है तो आप पुष्कर में वर्ष में किसी भी समय पर आ सकते हैं।

अगर आप पुष्कर का पांच दिवसीय पशु मेला देखना चाहते हैं, तो आगामी पशु मेले के बारे में इंटरनेट पर पहले से देख लीजिए कि यह कब शुरू होने वाला है, उसी के हिसाब से आपको पुष्कर में आना चाहिए।

पुष्कर में रुकने की जगह – Where To Stay In Pushkar In Hindi

पुष्कर एक धार्मिक नगरी है इसलिए यहां पर आपको बहुत सारी धर्मशालाएं मिल जाएंगी, जहां पर आप रुक सकते हैं, अगर आप भारतीय हैं तो आपको अलग-अलग स्टेट की अलग-अलग धर्मशालाएं भी मिल जाएंगी आप अपने स्टेट के लोगों के साथ भी रह सकते हैं, और अगर आप एक विदेशी टूरिस्ट हैं तो भी आप किसी भी धर्मशाला में रुक सकते हैं या आप होटल में भी रह सकते हैं।

पुष्कर में रुकने के लिए आपको बहुत से होटल भी मिलेंगे, क्योंकि यह एक टूरिस्ट प्लेस है, इसलिए यहां पर आपको रुकने की बहुत सी जगह मिल जाएगी, इसलिए आपको रुकने की तो बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी है।

पुष्कर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Pushkar In Hindi

दोस्तों अगर आपने मालपुओं के बारे में नहीं सुना है तो आपको बता दूं कि यह एक राजस्थानी डिश है, और पुष्कर के प्रसिद्ध भोजन में से एक है, यहां पर आपको सड़क किनारे मालपुओं की बहुत सी दुकानें मिल जाएगी।

इसके अलावा लाफा और फलाफल नाम की डिश भी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए, यह भी आपको पुष्कर में भर भरकर मिलेगी, आपको स्ट्रीट फूड के रूप में पुष्कर में लाजवाब भोजन मिलने वाला है, यह हिंदू धर्म की एक मुख्य जगह है इसलिए यहां पर आपको ज्यादातर वेज भोजन ही मिलेगा।

पुष्कर कैसे जाएं – How to reach Pushkar?

दोस्तों पुष्कर में घूमने की जगह के बारे में हमने विस्तार से जान लिया है, आइए अब देख लेते हैं कि पुष्कर जाने के लिए आप किन-किन साधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, यहां पर मैं आपको सड़क ट्रेन और हवाई मार्गों के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं।

सड़क मार्ग से पुष्कर कैसे जाएं? – How To Reach Pushkar By Road In Hindi

अगर आप भारत के किसी भी राज्य से हैं तो आपको नेशनल हाईवे से सबसे पहले राजस्थान के अजमेर में आ जाना है, अजमेर जिले में पुष्कर एक शहर है जहां पर आप पर सड़क मार्ग से बहुत ही आसानी से जा सकते हैं।

ट्रेन से पुष्कर कैसे जाएं? – How To Reach Pushkar By Train In Hindi

भारत में ट्रेन की बहुत अच्छी कनेक्टिविटी है, आप किसी भी जगह से अजमेर बाय ट्रेन आ सकते हैं और इसके बाद पुष्कर मेड़ता ट्रेन कनेक्टिविटी मार्ग के माध्यम से पुष्कर में भी बाय ट्रेन जा सकते हैं।

टिकट बुक करवाते समय यह भी देख ले कि अगर आपकी रेल लाइन पुष्कर मेड़ता रेल लाइन से होकर जा रही है तो आप डायरेक्ट पुष्कर की टिकट भी ले सकते हैं।

हवाई जहाज से पुष्कर कैसे जाएं? – How To Reach Flight By Train In Hindi

अगर आप विदेशी यात्री हैं, तो सबसे पहले आपको नजदीकी एयरपोर्ट पर आना होगा और इसके बाद आप अजमेर होते हुए पुष्कर आ सकते हैं, आप अपने देश के हिसाब से देख सकते हैं की भारत के किस हवाई अड्डे की फ्लाइट अवेलेबल है।

FAQs:-

पुष्कर क्यों प्रसिद्ध है?

पुष्कर भगवान ब्रह्मा की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है और इसे धरती का सेंटर पॉइंट भी माना जाता है, पुष्कर से जुड़ी बहुत सी धार्मिक मान्यताएं हैं, और हिंदू धर्म के लिए पुष्कर नगरी का महत्व बहुत ज्यादा है।

पुष्कर कहां पर स्थित है?

भारत के राजस्थान राज्य में अजमेर जिले का एक खूबसूरत शहर पुष्कर है, पुष्कर का पिन कोड 305022 है।

पुष्कर जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

पुष्कर में जाने का खर्चा अलग अलग शहरों के हिसाब से अलग अलग हो सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस जगह से पुष्कर में आना चाहते हैं, अगर पुष्कर में घूमने के खर्चे की बात करें तो यह अधिक नहीं है, अगर आप शॉपिंग करेंगे तो उसके पैसे अलग लगेंगे, लेकिन मंदिरों में एंट्री फ्री है, और कुछ खास जगहों पर 50 से ₹100 के बीच ही एंट्री फीस है। इसलिए घूमने के लिहाज से पुष्कर सस्ता शहर है, और आपके लिए एक खास जानकारी है कि पुष्कर में आपको जगह जगह पर भंडारे और लंगर मिल जाएंगे, इसलिए आपको खाने के पैसे भी नहीं देने होंगे अगर आप दान पूर्ण करना चाहते हैं तो वह बात अलग है। अगर आप विदेशी यात्री हैं तो अपने देश से भारत अब तक आने का खर्चा और पुष्कर में घूमने के खर्चे को मिला सकते हैं।

Pushkar Tourist Place In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पुष्कर में घूमने की 10 जगहों के बारे में जाना है, यह पुष्कर में घूमने की बेहतरीन जगह है, आशा करता हूं कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा, क्योंकि इस आर्टिकल में हमने पुष्कर जाने और घूमने का खर्चा और पुष्कर में जाने के रास्तों के बारे में भी पूरी चर्चा की है।

अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी जरूर पढ़े:-

Leave a Comment