भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है। मुन्नार एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो अपने चाय के बागानों और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।
यहां का प्राकृतिक सुंदरता से युक्त शांत हरा भरा और सुहावना वातावरण मन को बेहद सुकून प्रदान करता है। यह हिल स्टेशन एक छोटा हिल स्टेशन है फिर भी यहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए यह हिल स्टेशन अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
मुन्नार में घूमने की जगह – Munnar Me Ghumne Ki Jagah
अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो मुन्नार आप के लिए बेहतरीन विकल्प है। मुन्नार के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
1. कुंडला झील – Kundala Lake
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Kundala-Lake-munnar.webp)
कुंडला झील मुन्नार के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जहां से आप प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। झील में बोटिंग करते हुए आस पास के पहाड़ों का दृश्य देखना मन को रोमांचित कर देता है। इस झील में पैडल बोट के साथ-साथ कश्मीरी शिकारा का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां का आकर्षक वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।
2. नीलकुरिंजी – Neelkurinji
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Neelkurinji-munnar-min-1024x576.webp)
नीलकुरिंजी मुन्नार की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल हैं जो कि अपने नीले फूलों के लिए बहुत फेमस है। यहां पर आप को कई प्रकार के फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी जिसमें से ज्यादातर फूल नीले रंग के है। नीले रंग के फूलो की वजह से यहां के पहाड़ भी नीले रंग जैसे प्रतीत होते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
3. अट्टूकल वाटरफॉल – Attukal Watarfall
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Attukal-Watarfall-munnar-min-1024x680.webp)
मुन्नार में घूमने की जगह में अट्टूकल झरना भी शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस झरने के आस-पास की प्राकृतिक सुंदरता भी बेहद मनमोहक है मानसून के मौसम में यहां का वातावरण ओर भी आकर्षक होता है। पहाड़ों से निकलते हुए इस झरने के आस-पास का हरा भरा और शांतिपूर्ण वातावरण मन को भाव विभोर कर देता है।
4. एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान – Eravikulam National Park
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Eravikulam-National-Park-munnar-min.webp)
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान मुन्नार की सबसे फेमस जगहों में शामिल हैं जहां पर आप कई प्रकार के वन्य जीवों को देख सकते हैं, वन्य जीवों के साथ साथ आप को यहां पर कई दुर्लभ वनस्पतियां भी देखने को मिल जाएगी। परिवार या दोस्तों के साथ आप यहां पर क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। अगर आप वन्य जीव देखना पसंद करते हैं तो अपनी मुन्नार यात्रा के दौरान इस उद्यान को देखने जरूर जाएं।
5. रोज गार्डन – Rose Garden
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Rose-Garden-munnar-min-1024x768.webp)
मुन्नार शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गार्डन अपने गुलाब के फूलों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। मट्टूपेट्टी में स्थित यह गार्डन अपने शांतिपूर्ण और हरे भरे वातावरण की वजह से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। अपनी मुन्नार यात्रा के दौरान इस गार्डन को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं इस गार्डन के आस पास कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं।
- गाँधीनगर के प्रमुख पर्यटन स्थल और सम्पूर्ण यात्रा जानकारी
- मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल और सम्पूर्ण यात्रा जानकारी
6. अनामुडी पीक – Anamudi Peak
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Anamudi-Peak-munnar-min-1024x575.webp)
दक्षिण भारत की सबसे अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में से एक अनामुडी पीक मुन्नार के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं। यह शिखर हाथी के जैसा दिखाई देता है इसलिए इसका नाम अनामुड़ी पीक पड़ा क्यू कि यहां की स्थानीय भाषा में अनामुडी का मतलब हाथी का सिर होता है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनामुडी पीक की ऊंचाई लगभग 2700 मीटर है। इस शिखर से आप प्राकृतिक सुंदरता का बेहद अद्भुत और मनमोहक नजारा देख सकते हैं।
7. इको प्वाइंट – Eco Point
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Eco-Point-munnar-min-1024x577.webp)
अगर आप अपनी मुन्नार यात्रा के दौरान किसी शांतिपूर्ण जगह की तलाश में हैं तो इको प्वाइंट आप के लिए शानदार जगह है। हरे भरे वातावरण के बीच ठंडी ठंडी हवा मन को बेहद सुकून का आभास कराती है। झील के किनारे पर स्थित यह स्थान पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट विकल्प है। इस स्थान के आस पास मसालों, चाय और कॉफी के बागान भी मौजूद है।
8. चित्रापुरम – Chitrapuram
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Chitrapuram-munnar-min-1024x678.webp)
अगर आप मुन्नार के नजदीक घूमने के लिए खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो चित्रापुरम नामक गांव आप के लिए बेस्ट जगह है जो की मुन्नार से कुछ दूरी पर स्थित है। चारों ओर से चाय के खेतों से घिरा हुआ यह स्थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहां की खुली हवा में सुकून की सांस लेना आप के लिए अद्भुत अनुभव होगा।
9. लक्कम वाटरफॉल – Lakkam Watarfall
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Lakkam-Watarfall-min.webp)
मुन्नार में घूमने की जगह में लक्कम वाटरफॉल भी एक शानदार जगह है जो काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वागवुरई स्टेट के नजदीक स्थित यह वाटरफॉल मानसून के मौसम में बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। वागवुरई घाटी इस वॉटरफॉल की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। शांत हरा भरा और सुहावना वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।
10. चाय संग्रहालय – Tea Museum
![मुन्नार में घूमने की जगह
Munnar Me Ghumne Ki Jagah
मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Munnar Tourist Places In Hindi
मुन्नार कैसे जाएं](https://hindustantour.in/wp-content/uploads/2022/12/Tea-Museum-munnar-min-1024x677.webp)
चाय संग्रहालय भी मुन्नार में घूमने लायक जगहों में शामिल हैं जहां पर जा कर आप चाय की अलग अलग तरह की किस्मों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस म्यूजियम का निर्माण 2005 में किया गया। यहां पर आप अच्छी किस्म की चाय की खरीददारी भी कर सकते हैं। म्यूजियम के आस पास चाय के बागान और प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक है।
11. देवीकुलम – Devikulam
अगर आप मुन्नार के नजदीक घूमने की खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो देवीकूलम आप के लिए शानदार जगह है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। कई प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियों की प्रजातियां आप यहां पर देख सकते हैं। शांत और हरा भरा सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।
12. पॉवर हाउस फॉल्स – Powar House Falls
पॉवर हाउस फॉल्स मुन्नार के प्रमुख फॉल्स में से एक है जिसके बारे में कहा जाता है कि माता सीता ने इस झरने में स्नान किया था। पहाड़ी रिसोर्ट में स्थित यह फॉल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार जगह है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। मानसून के मौसम में यहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां का शान्त और हरा भरा सुहावना वातावरण मन को बेहद सुकून प्रदान करता है।
13. टॉप स्टेशन – Top Station
मुन्नार-कोडईकनाल हाईवे पर स्थित टॉप स्टेशन अद्भुत प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। समुद्र तल से इस स्थान की ऊंचाई लगभग 1700 मीटर है। प्राकृतिक सुंदरता के खूबसूरत नजारे यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो यह स्थान आप के लिए बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
14. चिथीरापुरम – Chithirapuram
मुन्नार में घूमने की जगह में चिथीरापुरम भी एक आकर्षक जगह है जो की एक खूबसूरत छोटा सा गांव है। यह गांव भारत की प्राचीन संस्कृति का समावेश किए हुए हैं। चाय के बागान और खेल के मैदान यहां के प्रमुख आकर्षण है। अगर आप प्राचीन संस्कृति देखना पसंद करते हैं तो अपनी मुन्नार यात्रा के दौरान इस गांव को देखने जरूर जाएं।
15. ब्लोसम पार्क – Blossom park
ब्लोसम पार्क मुन्नार के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जहां का शांतिपूर्ण और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह पार्क स्केटिंग और वॉटर साइकलिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसमें रोपवे के छोटे छोटे स्थान और ट्री हाउस यहां के प्रमुख आकर्षण है। अगर आप मुन्नार की यात्रा कर रहे हैं तो इस पार्क को देखने जरूर जाएं।
मन्नार में घूमने का यात्रा प्लान – Munnar Travel Plan
मुन्नार केरला में स्थिति बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां पर घूमने के लिए इस प्रकार का शानदार टूर प्लान होना अत्यधिक आवश्यक है, सबसे पहले तो आपके यहां के चाय के बागानों में घूमना चाहिए, यहां पर टाटा टी का एक म्यूजियम भी है, यहां पर आप चाय के प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं, पास में अनामुदी की चोटी भी है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं यहां पर एरविकुलम नेशनल पार्क भी है, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए।
अगर आपके पास समय बचता है तो आप अत्तुकल वॉटरफॉल पर भी जा सकते हैं, अत्तुकल वॉटरफॉल बेहद ही खूबसूरत वॉटरफॉल है और अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं तो इस वॉटरफॉल पर आप जा सकते हैं, यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, अगर आप गर्मियों में घूमने आ रहे हैं तो यह स्थान उचित है।
मुन्नार घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Munnar In Hindi
वैसे तो मुन्नार घूमने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो वो जून माह से लेकर सितंबर माह तक का समय है। यह समय मानसून का समय होता है जिसकी वजह से यहां का प्राकृतिक सुंदरता युक्त शांत और हरा भरा वातावरण मन को भाव विभोर कर देता है।
मुन्नार का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Local Famous Food In Munnar In Hindi
मुन्नार अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ स्वादिष्ट भोजन और व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। इडली, सांभर, केले के चिप्स और बड़ा आदि मुन्नार के स्वादिष्ट व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद अपनी मुन्नार यात्रा के दौरान उठाना नही भूले।
मुन्नार कैसे जाएं – How To Reach Munnar In Hindi
हवाई जहाज से मुन्नार कैसे जाएं – How To Reach Munnar By Flight In Hindi
अगर आप हवाई जहाज द्वारा मुन्नार की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि मुन्नार में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है लेकिन मुन्नार से लगभग 112 किलोमीटर की दूरी पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद द्वारा मुन्नार पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से मुन्नार कैसे जाएं – How To Reach Munnar By Road In Hindi
मुन्नार सड़क मार्ग द्वारा केरल के विभिन्न हिस्सों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी मुन्नार यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आस पास के कई प्रमुख शहरों से मुन्नार के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।
रेल मार्ग से मुन्नार कैसे जाएं – How To Reach Munnar By Train In Hindi
अगर आप रेल मार्ग द्वारा मुन्नार की यात्रा करना चाहते हैं तो मुन्नार के सबसे नजदीक अलुवा रेलवे स्टेशन है जो की मुन्नार से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आप कार या बस द्वारा मुन्नार पहुंच सकते हैं।
मुन्नार का नक्शा – Map Of Munnar
FAQs
1 – मुन्नार क्यों प्रसिद्ध है?
2 – मुन्नार कहां पर स्थित है?
Munnar Tourist Places In Hindi
तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने मुन्नार में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।
इन्हें भी पढ़े:-