Top 20 बिहार में घूमने की जगह। Bihar Tourist Place In Hindi

नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में अगर आप यह जानना चाहते है कि बिहार में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां पर घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों को कभी भी निराश नहीं करते है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बतायेगें कि आप बिहार में कौन कौन से मुख्य पर्यटन स्थल पर घुम व देख सकते है।

आप सभी ने बिहार का नाम तो सुना ही होगा जो कि भारत का ही एक राज्य है। आज हम आपको बिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे और बिहार के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे।

Table of Contents

बिहार में घूमने की जगह – Bihar Me Ghumne Ki Jagah

बिहार में आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल व प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। साथ ही बिहार प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। जिसके कारण बिहार में घूमने के लिए बडी़ संख्या में पर्यटक आते रहते है।

अगर आप भी कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे है तो आपको बता दे कि आपके लिए बिहार घूमने जाने का विकल्प बहुत ही सही है। क्योंकि यहाँ पर आपको खूबसूरत पर्यटन स्थल व प्राचीन सभ्यता और संस्कृति जानने के लिए मिलेगी। बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

1. नालंदा – Nalanda University

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

अगर आप यह जानना चाहते है कि नालंदा कहाँ पर स्थित है तो आपकी जानकारी के लिए मैं बता देता हूँ कि नालंदा बिहार राज्य में स्थित है। नालंदा विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यह नालंदा विश्वविद्यालय बहुत ही प्राचीन विश्वविद्यालय है।

नालंदा बौद्ध धर्म का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। प्राचीन समय में जब नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी उस वक्त बौद्ध भिक्षुओं ने नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश किया था। इस नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया गया है। जिसके कारण नालंदा भी पर्यटकों के घूमने का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

2. भागलपुर – Bhagalpur

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

आपको जानकारी के लिए मैं आपको बता देता हूँ कि भागलपुर बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जो बिहार में गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। जहाँ पर आपको खूबसूरत चीजें देखने को मिलेगी।

साथ ही भागलपुर के नजदीक एक प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय का खंडहर देखने को मिलता है जो बहुत ही खूबसूरत है। यह विक्रमशिला विश्वविद्यालय अपने खूबसूरती के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है जिसके कारण यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

3. सीतामढ़ी – Sitamarhi

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि सीतामढ़ी बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से बना हुआ है जहाँ पर आपको आकर्षित पर्यटन स्थल देखने को मिलते है। यह बिहार का एक पवित्र धार्मिक स्थल है।

पुराणिक ग्रथों के हिसाब से यह माना जाता है कि जब राजा जनक खेत में हल चला रहे थे तब वहाँ पर धरती से माता सीता का जन्म हुआ था। जिसके बाद इस शहर को सीतामढ़ी के नाम से जाना जाता है। श्रदालु के मन में यह एक पवित्र स्थल हो गया है। जिसके कारण यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते रहते है।

4. पावापुरी – Pawapuri

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

अगर आप यह जानने चाहते है कि पावापुर भारत में किस स्थान पर है। तो हम आपको बता देते है कि पावापुरी बिहार में नालंदा जिले में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ग्रथों के हिसाब से माना जाता है कि इस पावापुरी स्थल पर ही भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।

पावापुरी का यह जल मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। जिसके चारों तरफ पानी है जहाँ से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देख सकते है। यह मंदिर अपने आप में बहुत ही अद्भुत तरीके से बनाया गया है। जिसे देखने व भगवान जी के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते है।

5. बोधगया – Bodhgaya

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

बिहार का बोधगया शहर पटना से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो बहुत ही खूबसूरत और छोटा सा शहर है। जिसे बौद्ध भिक्षुओं के अनुसार भारत का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।

यहाँ पर आपको बहुत से धार्मिक स्थल देखने को मिलेगें। ये धार्मिक स्थल बहुत ही प्राचीन समय से बने हुए है। इनकी दिवारों पर अनेक प्रकार की चित्रकला की हुई है। जो यहाँ घूमने आने वाले पर्यटकों को बहुत ही खूबसूरत लगती है। जिसके कारण यहाँ पर घूमने के लिए पर्यटक काफी संख्या में आते है।

6. हाजीपुर – Hajipur

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

अगर आप यह जानना चाहते है कि हाजीपुर कौन सी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है तो आज हम आपको बता दें कि हाजीपुर बिहार राज्य में स्थित एक पर्यटन स्थल है जहाँ पर केलों का भरपूर मात्रा में उत्पादन होता है।

यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल में रामचौरा मंदिर, नेपाली मंदिर, हारा घाट आदि प्रसिद्ध है। जहाँ पर आपको अनेक सुंदर-सुंदर वस्तुएँ देखने को मिलेगी ये प्रमुख पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती के कारण लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। जिसके कारण यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

7. वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान – Valmiki National Park

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

बिहार के चंपारण जिले में शिवालिक श्रेणी में स्थित वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख उद्यान है। इस वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान में आपको अनेक पशु-पक्षी देखने को मिलेगें। प्रमुख पशु-पक्षी जैसे – बाघ, शेर, चीता, हिरण, मोर, बंदर आदि देखने को मिलेगें।

साथ ही यहाँ की हर जगह पर आपको कोई न कोई चीज अवश्य देखने को मिलेगी। जो आपको प्रसन्न करेगी। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता व छोटे-छोटे फूलों के पौधे देखने को मिलेगें। जिसके कारण यहाँ पर बडी़ संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

8. नवलखा प्लेस – Navlakha Palace

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

अगर आप इस नवलखा प्लेस के बारे में नहीं जानते है तो हम आपको बता दें कि यह नवलखा प्लेस बिहार के राजनगर के नजदीक स्थित है। यह एक बहुत ही खूबसूरत महल है जिसका निर्माण प्राचीन समय में राजा रामेश्वर सिंह ने करवाया था।

इस प्लेस के अंदर आपको प्राचीन चित्रकला देखने को मिलेगी और साथ ही महल के अंदर एक बड़ा तालाब बना हुआ है जिसके चारों तरफ बगीचा बना हुआ है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

9. जहानाबाद की गुफाएं – Jahanabad Caves

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

बिहार के जहानाबाद जिले से कुछ दूरी पर प्राचीन गुफाएं बनी हुई है। जहाँ पर भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। इस मंदिर का निर्माण 7 वीं शताब्दी में हुआ था। यहाँ एक से बढ़कर एक गुफा है जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर निकलती है।

जो पर्यटकों को बहुत ही पंसद आती है। इन गुफाओं का निर्माण बडे़-बडे़ पत्थरों को काटकर किया है साथ ही इन गुफाओं के अंदर प्राचीन चित्रकला भी देखने को मिलेगी। इन विशेषताओं के कारण ही यहाँ काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

10. पटना – Patna

बिहार में घूमने की जगह  Bihar Me Ghumne Ki Jagahबिहार में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है

आप सभी ने पटना का नाम तो सुना ही होगा। क्योंकि पटना बिहार राज्य की राजधानी है और पटना बिहार का सबसे बड़ा शहर भी है। यहाँ पर ही गुरु गोविन्द सिंह का जन्म हुआ था। जिसके कारण पटना बिहार का एक प्रमुख तीर्थ स्थल के नाम से भी जाना जाता है।

पटना में आप गुरूद्वारा बाग, पटना साहिब, गुरूद्वारा गोबिंद घाट आदि जगहों पर घूम सकते है। इन का निर्माण बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया गया है। जिनके कारण ये प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।

11. पटना संग्रहालय – Patna Museum

बिहार की राजधानी पटना में पटना संग्रहालय स्थित है जहाँ पर आपको बहुत प्राचीन स्मृतियाँ देखने को मिल जाएगी। इस संग्रहालय का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया गया है जो पर्यटकों को बहुत ही पंसद आता है।

प्राचीन इतिहास को जानने वाले पर्यटक यहां बहुत संख्या में आते है। क्योंकि पटना संग्रहालय में आपको इतिहास से संबंधित बहुत सी चीजें देखने को मिलेगी। जो पर्यटक को बहुत ही खूबसूरत लगती है जिसके कारण पर्यटक पटना संग्रहालय में घूमने के लिए आते है।

12. महावीर मंदिर – Mahavir Mandir

महावीर मंदिर बिहार के पटना जिले में स्थित एक धार्मिक स्थल है। जो भगवान हनुमान जी को समर्पित है। जिसका निर्माण बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया गया है और साथ में जामा मस्जिद भी बना हुआ है।

इस महावीर मंदिर और जामा मस्जिद का निर्माण एक ही स्थान पर किया गया है। जो एकता का प्रतीक है। यहाँ पर हिदूं व मुस्लिम दोनों अपने अपने गुरु के दर्शन करने के लिए आते है। यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने व अपने गुरु जी के दर्शन करने के लिए आते रहते है।

13. वैशाली – Vaishali

अगर आप वैशाली के बारे में जानना चाहते है तो मैं बता दूँ कि वैशाली बिहार राज्य में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। वैशाली भगवान महावीर का जन्म स्थल है जिसके कारण यह धार्मिक स्थल के रूप में पूजा जाता है।

वैशाली में घूमने के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल मे विश्व शांति शिवालय, राज्यभिषेक टैंक, राजा विशाल का गढ़ आदि है। जो बहुत ही खूबसूरत है और अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। जिसके कारण यहाँ पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते है।

14. मधुबनी – Madhubani

अगर आप मधुबनी के बारे में नहीं जानते है तो आज हम आपको बता दे कि मधुबनी अपनी संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध है। मधुबनी बिहार का एक छोटा सा और बहुत ही खूबसूरत शहर है। मधुबनी में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल में देवी दुर्गा मंदिर, शिलानाथ शिव मंदिर, कपिलेश्वर, सौराठ सभा आदि है।

जो मधुबनी के कुछ धार्मिक व पर्यटन स्थल है। जहाँ पर आपको बहुत ही सुंदर-सुंदर वस्तुएँ देखने को मिलेगी। साथ ही यहाँ पर आपको प्राचीन संस्कृति भी देखने को मिलेगी। जिनके कारण मधुबनी शहर एक पर्यटन स्थल है और प्रति वर्ष काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

15. मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur

बिहार में स्थित मुज्जफरपुर शहर अपनी विशेषता के कारण एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है। यहाँ पर सबसे स्वादिष्ट लीची का उत्पादन किया जाता है। मुजफ्फरपुर में आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलेगें। मुज्जफरपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में बाबा गरीब नाथ मंदिर, रामन देवी मंदिर, साहनी पार्क आदि है।

जहाँ पर आपको बहुत ही सुंदर-सुंदर व प्राचीन धार्मिक स्थल देखने को मिलेगें। साथ ही यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही ज्यादा मात्रा में देखने को मिलेगी। जो यहाँ के पर्यटन स्थल को और भी आकर्षित बनाती है। जिसके कारण यहाँ घूमने के लिए पर्यटक आते रहते है।

16. राजगीर – Rajgir

अगर आपको राजगीर के बारे में पता नहीं है तो आपकी जानकारी के लिए मैं बता देता हूँ कि यह बिहार में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यहाँ पर आपको गुफाएं, पहाड़, जंगल आदि देखने को मिलेगें।

यहाँ पर आपको प्राकृतिक वातावरण बहुत ही शांति प्रिय मिलेगा। जो लोगों की अकेले रहने में आंनद की अनुभूति करायेगा। राजगीर में आप खूबसूरत पर्यटन स्थल देख सकोगे। जिसके कारण यहाँ पर पर्यटन घूमने के लिए बड़ी संख्या में आते रहते है।

17. थाई मठ -Thai Monastery

अगर आप थाई मठ के बारे में जानना चाहते है तो मैं बता दूँ कि यह बिहार के बोधगया में स्थित एक प्रसिद्ध मठ है। जो बौद्ध भिक्षुओं के लिए एक धार्मिक स्थल बन गया है। इसका निर्माण बहुत ही अद्भुत तरीके से किया गया है।

और साथ ही इसका डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है। जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाता है। जिसके कारण यहाँ पर प्रति वर्ष पर्यटक घूमने के लिए आते है।

18. गिद्ध चोटी – Vulture Peak

बिहार राज्य के राजगीर शहर में स्थित गिद्ध चोटी बहुत ही प्रसिद्ध है। इसी स्थान पर ही बुद्ध ने लोटस सूत्र उपदेश दिए थे। इसकी ऊचांई ज्यादा होने के कारण ही इसे गिद्ध चोटी के नाम से जाना जाता है।

यहाँ पर कुछ गुफाएं भी बनी हुई है। जिनमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर गुफा के माध्यम से निकलना पर्यटकों को बहुत ही खुशी प्रदान करता है। जिसके कारण यहाँ काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

19. केसरिया स्तूप – Kesariya Stupa

बिहार में स्थित केसरिया स्तूप अपनी विशेषता के कारण प्रसिद्ध है। इस केसरिया स्तूप की ऊचांई 104 फीट है। जो बिहार के सबसे ऊंचे स्तूपों में से एक है। जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया हुआ है। इसके चारों तरफ भरपूर प्राकृतिक सुंदरता है।

आप इस केसरिया स्तूप से दूर-दूर तक की खूबसूरत वस्तुओं व प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते है। जिसके कारण इस केसरिया स्तूप पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते है।

20. शेरशाह सूरी का मकबरा – Tomb of Sher Shah Suri

अगर आप शेरशाह सूरी के मकबरें के बारे में जानना चाहते है तो मैं आपको बता देता हूँ कि यह बिहार में स्थित है जो अब एक पर्यटन स्थल बन गया है। इस मकबरें को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है।

यहाँ पर आपको प्राचीन चित्रकला और वास्तुकला देखने को मिलेगी। इस मकबरें के आस पास झील है जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाती है। जिसके कारण यहाँ पर भी पर्यटक घूमने के लिए आते रहते है।

बिहार में घूमने का यात्रा प्लान – Bihar Travel Plan

बिहार में सबसे पहले आपको अपनी यात्रा की शुरुआत बोधगया से करनी चाहिए, बोधगया में घूमने के बाद आपको नालंदा में जाना चाहिए, नालंदा में दुनिया की सबसे प्राचीन यूनिवर्सिटी होती थी, जिसे खिलजी ने जलाकर तबाह कर दिया था, आप यहां पर जाकर इस जगह के बारे में गहन जानकारी अध्ययन कर सकते हैं, इसके बाद आपको पटना में जाना चाहिए, पटना में भी खूबसूरत म्यूजियम और गोलघर नामक स्थान है, इसके बाद आपको राजगीर में जाना चाहिए, यह खूबसूरत स्थान है।

इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आप वैशाली भागलपुर और मधुबनी की यात्रा कर सकते हैं, भागलपुर अपनी सिल्क इंडस्ट्री के लिए सुप्रसिद्ध है, वैशाली नामक स्थान पर आपको बहुत से मठ मिल जाएंगे तथा यह एक बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी साइट है, अगर आप बिहार में जा रहे हैं तो आपको और भी कई प्रसिद्ध स्थान मिल जाएंगे, जिनका ऊपर मैंने वर्णन किया है, आप इन स्थानों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

बिहार घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Visiting Time Bihar In Hindi

अगर आप बिहार घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि बिहार में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से अप्रैल तक का है। क्योंकि इस समय बिहार का मौसम सुहावना सा बना रहता है जिसमें दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते रहते है।

बिहार में गर्मियों में घूमने के लिए जाना इतना अच्छा नहीं है क्योंकि गर्मियों में ज्यादा गर्मी रहने से घूमने का मन नहीं करता है। अगर आप गर्मियों में बिहार घूमने के लिए गए हुए है तो आप गर्मी में बिहार में घूमते-घूमते जल्दी थक जाऐगे। जिससे आपकी यात्रा में बाधा उत्पन्न होगी और आप बिहार में घूमने का आंनद नहीं ले पाऐगे। इसलिए बिहार में घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है।

बिहार में रुकने की जगह – Where To Stay In Bihar In Hindi

बिहार में घूमने के लिए पर्यटक प्रति वर्ष आते रहते है। जिनके कारण बिहार में जगह-जगह पर होटल व रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध की गई है। बिहार में आपको कम बजट से लेकर हाई बजट तक के होटल व रेस्टोरेंट देखने को मिलेगें। जहाँ पर आप जीतने दिन चाहो उतने दिनों तक होटल या रेस्टोरेंट में रूम बुक करा कर रह सकते है। यहाँ पर आपको सभी प्रकार की सुविधा देखने को मिलेगी।

अगर आपको होटल या रेस्टोरेंट में रहना अच्छा नहीं लगता है तो आप बिहार में किसी धार्मिक स्थल के नजदीक बनी धर्मशाला में भी रूक सकते है। जहाँ पर आपको रूकने की सभी सुविधा उपलब्ध मिलेगी। आप दो-चार दिनों तक धर्मशाला में रूक कर आराम से बिहार की यात्रा का आंनद ले सकते है।

बिहार का प्रसिद्ध भोजन – Prasidh Food In Bihar In Hindi

बिहार अपने सुंदर-सुंदर पर्यटन स्थल व प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध भोजन के लिए भी जाना जाता है। बिहार राज्य का भी अपना प्रसिद्ध भोजन है जिन्हें यहाँ रहने व घूमने आने वाले पर्यटक बड़े ही आंनद के साथ खाते है।

बिहार के प्रसिद्ध भोजन में लिट्टी चोखा, चावल, खुजरिया, खाजा, मालपुआ, पूरी सब्जी, मटन कवाब आदि है। आप जब कभी भी बिहार में जाएं तो बिहार के इन प्रसिद्ध भोजन का स्वाद लेना कभी भी ना भूलें।

बिहार कैसे जाएं – How To Reach Bihar In Hindi

अगर आप बिहार घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप विभिन्न साधनों जैसे- बस, ट्रेन, कार, हवाई जहाज आदि के द्वारा बिहार घूमने के लिए जा सकते है। इन साधनों के द्वारा बिहार घूमने जाने की विस्तारपूर्वक जानकारी इस प्रकार से है।

सड़क मार्ग से बिहार कैसे जाएं – How To Reach Bihar By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा बिहार की यात्रा करना चाहते है तो आपको बता दे कि बिहार भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों के साथ सड़क मार्ग के द्वारा बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। आप भारत के विभिन्न बडे़-बडे़ नगरों से सीधी बिहार जाने वाली बस को पकड़ सकते है और आसानी से बिहार पहुंच सकते है।

ट्रेन से बिहार कैसे जाएं – How To Reach Bihar By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के द्वारा बिहार जाना चाहते है तो बिहार के सबसे नजदीक पटना रेलवे स्टेशन है जो भारत के विभिन्न शहरों व नगरों के साथ बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। पटना रेलवे स्टेशन से आपको बिहार जाने के अनेक साधन मिल जाऐगे। जिनके द्वारा आप आसानी से बिहार की यात्रा कर सकते है।

हवाई जहाज से बिहार कैसे जाएं – How To Reach Bihar By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज के द्वारा बिहार जाना चाहते है। तो बिहार के नजदीक पटना हवाई अड्डा मौजूद है। जो हवाई अड्डा भारत के विभिन्न नगरों जैसे:- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई आदि के साथ बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। जहाँ से आप आसानी से पटना हवाई अड्डा पहुंच सकते है। वहाँ से आप आसानी से बिहार की यात्रा कर सकते है।

FAQs

बिहार क्यों प्रसिद्ध है?

बिहार में आपको खूबसूरत पर्यटन स्थल व प्राचीन सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलेगी। बिहार अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। जिनके कारण ही बिहार पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसी कारण यहाँ पर प्रति वर्ष बडी़ संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

बिहार कहाँ स्थित है?

बिहार भारत का ही एक राज्य है। जो भारत के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक राज्य है। जिसकी राजधानी पटना है।

बिहार घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है?

अगर आप बिहार की यात्रा करना चाहते है तो आपको बता दे कि बिहार में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 25 हजार रूपए खर्च हो सकते है।

Bihar Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको बिहार में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने बिहार के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक तरीके से बता दिया है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल बिहार में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब बिहार में घूमने जाएं, तो उन्हें कोई दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment