जम्मू में घूमने के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल। Jammu Tourist Place In Hindi

नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में, अगर आप यह जानना चाहते है कि जम्मू में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां पर घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों को कभी भी निराश नहीं करते है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बतायेगें कि आप जम्मू में कौन कौन से मुख्य पर्यटन स्थल पर घुम व देख सकते है। आप सभी ने जम्मू का नाम तो सुना ही होगा जो कि भारत का ही एक राज्य है।

आज हम आपको जम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे और जम्मू के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे।

Table of Contents

जम्मू में घूमने की जगह – Jammu Me Ghumne Ki Jagah

जम्मू भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का एक खूबसूरत शहर है जो कि उत्तरी भाग में स्थित है। जम्मू में आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल देखने को मिलेगें। साथ ही जम्मू का वातावरण सुखद व प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होने के कारण जम्मू पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। जिसके कारण यहाँ बहुत ही ज्यादा संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

अगर आप भी कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे है तो आपके लिए जम्मू घूमने जाने का विकल्प बहुत ही अच्छा है। क्योंकि यहाँ पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलेगें। जम्मू के इन प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

1. माता वैष्णो देवी मंदिर – Mata Vaishno Devi Temple

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi

माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जम्मू का यह माता वैष्णो देवी मदिंर भारत का सबसे पवित्र और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जो कटरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थित है।

इस मदिंर का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है यहाँ पर लोग माता के दर्शन करने के लिए पैदल पहाड़ी की यात्रा करते है। इस माता वैष्णो देवी मदिंर को लोग बहुत ही पवित्र मानते है जिसके कारण यहाँ बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है।

2. अमरनाथ गुफा – Amarnath Cave

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi
जम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

अमरनाथ गुफा जम्मू की सबसे खूबसूरत व विश्व प्रसिद्ध गुफा मे से एक है। यह अमरनाथ गुफा भगवान शिव जी को समर्पित है। इस गुफा का प्राचीन ग्रंथों से पता चलता है कि यहाँ पर भगवान शिव जी ने माता पार्वती जी को अमर कथा सुनाई थी।

इस अमरनाथ गुफा मे प्रति वर्ष बर्फ से नया शिवलिंग बनता है जिससे लोगों में इस अमरनाथ गुफा के प्रति आस्था है और प्रति वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक भगवान शिव जी के दर्शन करने के लिए आते है।

3. अमर महल पैलेस संग्रहालय – Amar Mahal Palace Museum

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi

अमर महल पैलेस संग्रहालय जम्मू का एक प्रसिद्ध व खूबसूरत पर्यटन स्थल है। आज से कुछ वर्ष पहले यह पैलेस राजा अमर सिंह का महल हुआ करता था। जिसे अब संग्रहालय का दर्जा दिया गया है।

इस अमर महल पैलेस संग्रहालय का निर्माण लाल रंग की ईंटों से किया गया है और इसके अंदर दिवारों पर विभिन्न प्रकार की चित्रकला की गई है। इस संग्रहालय के चारों तरफ का नजारा बहुत ही खूबसूरत है जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरती के कारण आकर्षित करता है।

4. अखनूर – Akhnoor

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi

अखनूर जम्मू की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो जम्मू से 30 किलोमीटर दूर चिनाव नदी के तट पर स्थित है। इस अखनूर के बारे में यह माना जाता है कि यहाँ पर महाराजा गुलाब सिंह का राजतिलक किया गया था। यहाँ पर एक प्राचीन किला भी स्थित है जिसमें अनेक प्रकार की प्राचीन चित्रकला की हुई है।

और साथ ही यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर मात्रा में देखने को मिलती है। प्राचीन इतिहास जानने व प्राचीन राज किलो को देखने के लिए काफी संख्या में लोग अखनूर में आते है।

5. डोगरा आर्ट म्यूजियम – Dogra Art Museum

डोगरा आर्ट म्यूजियम जम्मू का एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यहाँ पर आपको बहुत सी प्राचीन कलाकृतियां देखने को मिल जाएगी। इस म्यूजियम का बाहरी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है जिसमें आपको अनेक कलाकृतियां देखने को मिलेगी।

इस म्यूजियम को अदंर से और भी खूबसूरत व अद्भुत तरीके से बनाया गया है। यह म्यूजियम बाहरी बनावट के कारण लोगों को अपनी और आकर्षित करता है जिसके कारण यहाँ काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

6. मांडा चिड़ियाघर – Manda Zoo

मांडा चिड़ियाघर जम्मू का बहुत ही प्रसिद्ध व खूबसूरत चिड़ियाघर है। यहाँ पर आपको सभी प्रकार के जानवर जैसे- मोर, बंदर, खरगोश, हिरण आदि जानवर देखने को मिलेगें। इस मांडा चिड़ियाघर को देखने के लिए बच्चे व बडे़ में उत्साह बना रहता है। साथ ही यहाँ पर आपको शेर, चीता, आदि जानवर भी देखने को मिलेगें।

इस मांडा चिड़ियाघर में आप कभी भी बौर नहीं होगें। क्योंकि यहाँ पर आपको हर जगह कुछ न कुछ आकर्षित करने वाली चीजें दिखाई देगी। इस मांडा चिड़ियाघर को और खूबसूरत बनाने के लिए प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर मात्रा में है।

7. रघुनाथ मंदिर – Raghunath Temple

रघुनाथ मंदिर जम्मू का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जिसमें 7 अलग-अलग मदिंर है। यह जम्मू का सबसे बड़ा मदिंर है। इस मंदिर का निर्माण राजा गुलाब सिंह के द्वारा करवाया गया है। जिसके कारण यहाँ पर प्राचीन चित्रकला देखने को मिलती है।

इस रधुनाथ मदिंर में रामायण और महाभारत से संबंधित चित्रकला भी देखने को मिलेगी। यहाँ पर एक साथ कई हिंदू देवी-देवताओं के मदिंरों का निर्माण किया गया है। इस प्राचीन रधुनाथ मदिंर को देखने व हिंदू देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते है।

8. पटनीटाॅप – Patnitop

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi

पटनीटाॅप जम्मू का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ पर आपको स्नोफाॅल देखने को मिलेगा। पटनीटाॅप में आपको अनेक प्रकार के गेम देखने को मिल सकते है जो बच्चों को बहुत ही पंसद आते है। यहाँ पर आप विभिन्न प्रकार के गेम का आंनद ले सकते है।

पटनीटाॅप में बच्चों व बडो़ के लिए बर्फ स्लाइडिंग गेम बहुत ही प्रचलित है। जहाँ पर आप बर्फ स्लाइडिंग गेम का आंनद ले सकते है। जिसके कारण यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

9. सोनमर्ग – Sonamarg

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi

सोनमर्ग जम्मू का एक प्रसिद्ध पर्वतीय भ्रमण स्थल है। यह सिन्ध नदी की घाटी में बसा हुआ है। जहाँ पर आप ट्रेकिंग या पैदल यात्रा का आंनद ले सकते है। सभी ट्रेकिंग के रास्ते सोनमर्ग से ही आंरभ होते है।

साथ ही सोनमर्ग चारों तरफ से प्रकृति से घिरा हुआ है जिसके कारण यह और भी खूबसूरत दिखाई देता है। जिससे पर्यटक इसकी तरफ आकर्षित होते है।

10. पहलगाम – Pahalgam

Jammu Me Ghumne Ki Jagahजम्मू में घूमने की जगहजम्मू में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलजम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलJammu Tourist Place In Hindi

पहलगाम जम्मू का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पहलगाम से कुछ दूरी पर चंदन वाडी से अमरनाथ यात्रा का आरंभ होता है जिसके कारण इसे अमरनाथ यात्रा का प्रवेश द्वार भी कहाँ जाता है। पहलगाम में आप हार्स राइडिंग और गोल्फ फिशिंग आदि गेमों का आंनद ले सकते है। और साथ ही पहलगाम अपने प्राकृतिक हरियाली से भरपूर है जिसके कारण पहलगाम पर्यटकों का अपने आकर्षक रूप के कारण मनमोह लेता है।

जम्मू में घूमने का यात्रा प्लान – Jammu Travel Plan

भारत की विंटर कैपिटल माने जाने वाली जम्मू में घूमने के लिए आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना चाहिए, सबसे पहले आपको यहां के प्रसिद्ध रघुनाथ जी मंदिर में जाना चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत मंदिर है और भगवान राम को समर्पित है, इसके बाद आपको अमर महल में जाना चाहिए जो की काफी खूबसूरत महल है और 19वीं शताब्दी में बना हुआ है।

इसके बाद आपको मुबारक मंडी पैलेस में जरूर जाना चाहिए, यह एक ऐतिहासिक धरोहर है जो राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का मिला जुला प्रतीक है, इसके बाद आपको बहू के किले नामक स्थान पर जाना चाहिए, यह तावी रिवर के पास में ही स्थित है तथा काफी खूबसूरत है, यह बाग बगीचों से सुसज्जित भी है।

इसके बाद आपको वैष्णो देवी मंदिर पर जाना चाहिए जो अत्यधिक प्रसिद्ध है और बहुत से हिंदू यहां पर आते हैं, अगर आपके पास समय बचता है तो आप जम्मू का लोकल भोजन चख सकते हैं तथा शॉपिंग कर सकते है।

जम्मू घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Visiting Time Jammu In Hindi

वैसे तो आप पूरे वर्ष में जम्मू में किसी भी समय घूमने के लिए जा सकते है। जम्मू में पूरे साल पर्यटक घूमने के लिए आते रहते है क्योंकि यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थल व जम्मू का वातावरण लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। जिसके कारण जम्मू में घूमने के लिए पर्यटक आते रहते है।

पर कुछ विशेष समय होता है जिसमें जम्मू में पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। इसलिए जम्मू में घूमने के लिए दिसम्बर से जून तक का समय सबसे अच्छा माना गया है। इस समय जम्मू में घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते है।

जम्मू में रुकने की जगह – Where To Stay In Jammu In Hindi

जम्मू भारत के उत्तरी भाग में स्थित होने के कारण यहाँ ज्यादा ठंड पड़ती है। जिसके कारण पर्यटकों को जम्मू का वातावरण बहुत ही अच्छा लगता है जिसके कारण पर्यटक घूमने के लिए जम्मू आते है। पर्यटक को रहने के लिए जम्मू में कम बजट से हाई बजट तक के होटल व रेस्टोरेंट देखने को मिल जाऐंगे। जहाँ पर आप रूम बुक कराकर रूक सकते है। इन होटलों व रेस्टोरेंट में आपको सभी प्रकार की सुविधा देखने को मिलेगी।

पर पर्यटकों के घूमने आते समय यहाँ भीड़ ज्यादा हो जाती है जिसके कारण इन होटलों व रेस्टोरेंट का किराया बहुत ज्यादा बढ़ा दिया जाता है। अगर आप इन होटलों या रेस्टोरेंट में नहीं रूकना चाहते है तो आप जम्मू में माँ वैष्णो देवी मदिंर के नजदीक कई धर्मशाला बनी हुई है आप वहाँ पर भी रूक सकते है।

जम्मू का प्रसिद्ध भोजन – Prasidh Food In Jammu In Hindi

जम्मू अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध भोजन के लिए भी जाना जाता है। जम्मू के अपने कुछ प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन है जिन्हें लोग बड़े ही आंनद के साथ खाते है।

जम्मू के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन मोदक पुलाव, कश्मीरी बैगन, शब डीग, लयादेर सछमन, दम आलू आदि है। आप जब कभी भी जम्मू घूमने जाएं तो जम्मू के इन प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन का स्वाद लेना कभी भी ना भूलें।

जम्मू कैसे जाएं – How To Reach Jammu In Hindi

अगर आप जम्मू घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप सड़क मार्ग, ट्रेन और हवाई जहाज आदि माध्यम के द्वारा आसानी से जम्मू जा सकते हो। इन सभी माध्यमों की विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

सड़क मार्ग से जम्मू कैसे जाएं – How To Reach Jammu By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा जम्मू जाना चाहते है तो जम्मू भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों के साथ सड़क मार्ग के द्वारा बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। विभिन्न बडे़-बडे़ शहरों से जम्मू के लिए सीधी बस जाती है। आप अपने नजदीकी बडे़ शहर से जम्मू की सीधी जाने वाली बस को पकड़ सकते हैं।

ट्रेन से जम्मू कैसे जाएं – How To Reach Jammu By Train In Hindi

जम्मू में ट्रेन की सुविधा भी बहुत ही अच्छे प्रकार से है। जम्मू का रेलवे स्टेशन भारत के विभिन्न शहरों के साथ बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। जहाँ से आप सीधे जम्मू जाने वाली ट्रेन की यात्रा कर सकते है और आसानी से जम्मू पहुँच सकते है।

हवाई जहाज से जम्मू कैसे जाएं – How To Reach Jammu By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज के द्वारा जम्मू की यात्रा करना चाहते है तो जम्मू एयरपोर्ट भारत के विभिन्न नगरों दिल्ली, अहमदाबाद, नोएडा, चेन्नई आदि के साथ बहुत ही अच्छे प्रकार से जुडा़ हुआ है। जहाँ से आप आसानी से जम्मू पहुँच सकते है।

जम्मू का नक्शा – Map of Jammu

FAQs

जम्मू क्यों प्रसिद्ध है?

जम्मू अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलों के कारण पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। साथ ही यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है जिसके कारण जम्मू में काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते रहते है।

जम्मू कहाँ स्थित है?

जम्मू भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का एक खूबसूरत शहर है। जो कि भारत के उत्तरी भाग में स्थित है।

जम्मू घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है?

अगर आप जम्मू घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपके जम्मू में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 30 से 35 हजार रूपये खर्च हो सकते है।

Jammu Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको जम्मू में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “जम्मू में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment