मिजोरम में घूमने की 15 सबसे अच्छी जगह | Mizoram Tourist Places In Hindi

मिजोरम भारत के पूर्वोत्तर का एक ख़ूबसूरत राज्य है, इस आर्टिकल में हम मिजोरम में घूमने की जगह और यहां पर जाने, रहने – खाने का खर्चा और जाने का सही समय देखेंगे, मिजोरम अपने खूबसूरत हरे-भरे पहाड़ों झरनों और संपन्न परंपरा के लिए जाना जाता है, यह प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए एक उपहार है यहां पर साल भर में बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

मिजोरम अपनी खूबसूरती के लिए तो जाना जाता ही है, इसी के साथ साथ मिजोरम अपने अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है, इस राज्य में बहुत से कबीलाई लोग रहते हैं और इन जनजातियों का कल्चर देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं, आप यहां पर जाएंगे तो आप देख पाएंगे कि आम लोगों से इनका रहन-सहन कितना अलग है, और यह प्रकृति के साथ कैसे मिल जुल कर रहते हैं, मिजोरम में रहने वाले लोगों को मिज़ो कहा जाता है, मिज़ो लोग मिजोरम में सबसे अधिक हैं।

मिज़ो जनजाति के लोग म्यूजिक से प्यार करने के लिए जाने जाते हैं, यह आपको हर समय नाचते गाते मिल जाएंगे, अगर आप यहां पर जाते हैं तो आप यहां का ट्रेडिशनल डांस और म्यूजिक देख सकते हैं, तो आईये दोस्तों आर्टिकल को शुरू करते हैं और मिजोरम में घूमने की 15 जगह के बारे में देख लेते हैं।

Table of Contents

मिजोरम में घूमने की जगह (Mizoram Me Ghumne ki Jagah)

दोस्तों मिजोरम में बहुत सी खूबसूरत घूमने की जगह है, लेकिन यहां पर मैं आपको मुख्य 15 जगहों के बारे में जानकारी दे रहा हूं, यह 15 जगह मिजोरम में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह हैं।

1. अइज़ोल – Aizawl

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

अइज़ोल मिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक है, अइज़ोल मिजोरम की राजधानी है, यह शहर अपने सुंदर सांस्कृतिक परंपरा, हस्तकलाओं, और लजीज भोजन के लिए जाना जाता है, इस शहर में बहुत से म्यूजियम, आर्ट गैलरीज और सांस्कृतिक केंद्र है, जिनके माध्यम से आप मिजोरम के बारे में और अधिक जान सकते हैं।

अगर आप अइज़ोल में जा रहे हैं तो आप यहां का बारा बाजार देख सकते हैं, इस बाजार में आपको बहुत से प्रोडक्ट मिलेंगे जिनको आप खरीद सकते हैं, यहां पर बहुत से हैंडीक्राफ्ट्स, कपड़े और गहने मिलेंगे।

2. फौंगपुई (Phawngpui)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

फौंगपुई मिजोरम में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह मिजोरम की सबसे ऊंची चोटी है, इस चोटी की ऊंचाई लगभग 7000 फीट है और इस ऊंचाई से फौंगपुई के आसपास के दृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते है, इसके आसपास बहुत खूबसूरत छोटी-छोटी पहाड़ियां और घटियाँ हैं, यह बहुत से जीव-जंतुओं का घर भी है,

यहां पर आपको दुर्लभ हिमालयी सीरो भी देखने को मिलेगा, यह ठंडे स्थानों पर पाए जाने वाला जानवर होता है जो कि दिखने में नीलगाय जैसा होता है, यह आकार में नीलगाय से थोड़ा छोटा होता है।

3. वनताँग जलप्रपात (Vantawng Falls)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

वनताँग जलप्रपात मिजोरम में घूमने की अच्छी जगह में से एक हैं, इस झरने में लगभग 750 फुट से पानी गिरता है, यह सेरछिप जिले में है, इस झरने के आसपास जगह बहुत ही खूबसूरत है, यह एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट हो सकता है, यहां पर आसपास हरे-भरे जंगल हैं, जिनमें आप घूम सकते हैं।

यहां पर आपको कोई खतरनाक जानवर नहीं मिलेगा, जो कि आपको हानि पहुंचा सके, आप झरने के नीचे नहाने का मजा भी ले सकते हैं, जब आप इस झरने पर आएंगे, तो आप देख पाएंगे कि यहां पर बहुत से टूरिस्ट आते हैं और झरने के तालाब में डुबकी लगाते हैं।

4. चम्फाई (Champhai)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

चम्फाई मिजोरम में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह एक प्राकृतिक हिल स्टेशन है जो कि म्यमार के बॉर्डर के करीब स्थित है, यह हिल स्टेशन अपने मनोरम दृश्य के लिए जाना जाता है, यहां पर बहुत ही खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां, खूबसूरत खेत और गांव हैं, पर्यटक यहां जाकर यहां के बाजार को देख सकते हैं और खूबसूरत हस्त कलाएं खरीद सकते हैं, इस हिल स्टेशन पर सालाना हजारों टूरिस्ट आते हैं और आप भी इनमें से एक हो सकते हैं।

5. लुंगलेई (Lunglei)

लुंगलेई मिजोरम का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और परंपरागत हस्त कलाओं के लिए प्रसिद्ध है, शहर आसपास से हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों से घिरा हुआ है, यहां पर बहुत से झरने हैं, जिनका दृश्य बहुत मनोरम होता है, यहां का साजांग और ख्वागलूंग झरना बहुत अधिक प्रसिद्ध है, मिजोरम की प्रसिद्ध हस्तकलाओं और हथकरघों का घर माने जाने वाले लुंगलेई में जाकर आप इन चीजों को खरीद सकते हैं।

6. रीक (Reiek)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

रीक मिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, यह एक बहुत मशहूर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है और अइज़ोल के करीब स्थित है अगर आप अइज़ोल में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको रीक में जरूर आना चाहिए, यह खूबसूरत गांव आसपास से हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है और इस गांव से आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों का दृश्य बहुत ही मनोरम दिखता है।

यह जगह फोटो लेने के लिए भी बहुत ही खूबसूरत है, अगर आप एक खूबसूरत फोटो लेना चाहते हैं, तो आपको तलांग व्यूप्वाइंट पर जरुर जाना चाहिए जो कि रीक में ही स्थित है।

7. सेरछिप (Serchhip)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

सेरछिप मिजोरम में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, यह बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है और मिजोरम के मध्य स्थित है, यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मिजो जनजाति के परंपरागत रहन-सहन के लिए जाना जाता है, दर्शक यहां आकर यहां की बेहतरीन मार्केट में घूम सकते हैं और परंपरागत सामान को खरीद सकते हैं।

अगर आप यादगार के तौर पर मिजोरम के कुछ सुंदर प्रतीक चिन्हों को लेकर जाना चाहते हैं तो वह आपको इस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

8. तामदिल झील (Tamdil Lake)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

तामदिल झील मिजोरम में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है, यह मिजोरम के आइजोल शहर में ही स्थित है इस झील के आस पास में बहुत से जंगल और खूबसूरत वादियां हैं, अगर आप मिजोरम की किन्ही शांत जगहों में जाना चाहते हैं, तो तामदिल झील आपके लिए सबसे सही रहेगी,

यहां पर बहुत ही शांति है और प्राकृतिक सुंदरता का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है, आप यहां पर जाकर बहूत सांत महसूस कर सकते हैं, आप यहां पर बहुत ही बेहतरीन पक्षियों को देख सकते हैं और इसी के साथ-साथ एडवेंचर के लिए बोटिंग और फिशिंग भी कर सकते हैं।

9. डम्पा वन्यजीव अभयारण्य (Dampa Wildlife Sanctuary)

डंपा वन्य जीव अभ्यारण मिजोरम में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, इस अभ्यारण केंद्र में आपको तरह-तरह के जानवर दिखेंगे, यहां पर आपको बहुत से पक्षी चीते, छिपकलियां और काफी मात्रा में होर्न्बिल दिखाई देंगे, हॉर्नबिल एक प्रकार का खूबसूरत पक्षी होता है, यह जीव अभ्यारण बहुत ही खूबसूरत पक्षियों का घर है, अगर आप वन्य जीव प्रेमी हैं तो आपको डंपा वन्य जीव अभ्यारण में जरूर आना चाहिए।

10. पलक दिल (Palak Dil)

मिजोरम में घूमने की जगहमिजोरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहमिजोरम में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलMizoram Tourist Place In Hindiमिजोरम क्यों प्रसिद्ध है

पलक दिल मिजोरम मैं घूमने की मशहूर जगहों में से एक हैं यह एक बहुत ही खूबसूरत झील है जोकि मिजोरम के दक्षिणी भाग में स्थित है, इस झील में बहुत ही साफ-सुथरा पानी रहता है और इसीलिए यह झील इतनी ज्यादा प्रसिद्ध है, झील के आसपास बहुत खूबसूरत पहाड़ियां और बाग बगीचे हैं जो कि इसकी सुंदरता पर चार चांद लगा देते हैं, पर्यटक इस झील में बोटिंग और फिशिंग कर सकते हैं।

11. रिह दिल (Rih Dil)

रिह दिल भी मिजोरम की एक प्रसिद्ध झील है, यह म्यांमार के नजदीक स्थित है, यह झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है, इस झील का सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है, ऐसी मान्यता है कि यह झील तिऔ नाम की नदी का स्त्रोत है, मिजो लोगों के लिए यह झील बहुत पवित्र है,

पर्यटक यहां पर आकर इस झील की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं और मिज़ो लोगों की परंपरा के बारे में और अधिक जान सकते हैं, त्योहारों के समय में इस झील के आसपास मिज़ो लोग इकट्ठा होकर अपनी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम करते हैं।

12. सिबुता लंग (Sibuta Lung)

सिबुता लंग मिजोरम में देखने लायक कुछ अच्छी जगहों में से एक है, यह एक ऐतिहासिक चट्टान है और अनोखी भौगोलिक विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है, यह जगह लुंगलेई जिले में स्थित है, यह चट्टान प्राकृतिक है यानी कि इसे इस तरह से किसी ने नहीं रखा है, यह हजारों सालों से इस जगह पर है,

यह चट्टान कुछ इस तरह की है कि देखने में इंसानी फेफड़ों के जैसे लगती है और हजारों सालों से पानी और हवा के थपेड़े झेल कर भी अपनी जगह पर डटी हुई है, यहां से आसपास का दृश्य भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है, आसपास में बहुत सुंदर पहाड़ियां और जंगल है।

13. सैहा (Saiha)

सैहा मिजोरम में घुमने के पर्मुख पर्यटन स्थलों में से एक है, यह मिजोरम के दक्षिणी भाग में स्थित है, यह जगह सैहा नाम की नदी के किनारे पर स्थित है, यह शहर अपनी परंपरागत विरासत के लिए जाना जाता है और आसपास से हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे कि यहां का दृश्य घूमने वालों को बहुत ही मनोरम दिखाई देता है।

यहां का वातावरण बहुत ही शुद्ध और शांत प्रतीत होता है, इस शहर में बहुत ही खूबसूरत परंपरागत हस्तशिल्प मिलते हैं, जिनको आप यहां की परंपरागत मार्केट में खरीद सकते हैं इस शहर की सबसे अच्छी अट्रैक्शन यहां की झील है जिसे पलक झील के नाम से जाना जाता है और हमने ऊपर जिक्र किया था।

14. कोलासिब (Kolasib)

कोलासिब मिजोरम का एक छोटा और खूबसूरत शहर है, यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है, इस शहर में आपको बहुत ही खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां जंगल देखने को मिलेंगे, यहां पर बहुत खूबसूरत जीव-जंतु भी पाए जाते हैं, आपको यहां पर कुछ मशहूर पौधों की किस्में भी मिल जाएंगे, यहां की कोलासिब वन्य जीव अभ्यारण बहुत प्रसिद्ध है, जिसमे पर बहुत खूबसूरत जीव जंतु पाए जाते हैं, कोलासिब में बहुत से खूबसूरत झरने भी हैं, जिनमें से एक का नाम तुवाल्वुंगी झरना है।

15. डर्टलैंग हिल्स (Durtlang Hills)

डर्टलैंग हिल्स मिजोरम में घूमने की फेमस जगहों में से एक है, यह अइज़ोल के उत्तरी भाग में स्थित बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी है, इस पहाड़ी से शहर का दृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखता है, आप इस पहाड़ी पर जाकर साफ-सुथरे वातावरण को अनुभव कर सकते हैं, यह आपके लिए एक पिकनिक स्पॉट हो सकता है, अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत ही शांत और खूबसूरत है जो कि शहर की भीड़भाड़ से काफी दूर है।

मिजोरम में घूमने का यात्रा प्लान – Mizoram Travel Plan

दोस्तों अगर आप मिजोरम में बेहतरीन तरीके से घूमने चाहते हैं तो आपके पास यहां का बेहतरीन यात्रा प्लान भी होना चाहिए, आपको अपनी यात्रा यहां की राजधानी ऐजवल से शुरू करनी है, ऐजवल यहां की राजधानी है तथा बहुत ही खूबसूरत शहर माना जाता है, यहां पर कई खूबसूरत पहाड़ियां है जिन पर आपको घूमना चाहिए, इसके बाद आपको दूसरे दिन लंगलाई में जा सकते हैं यह भी बहुत ही खूबसूरत है तथा मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में पड़ता है।

इसके बाद तीसरे दिन आपको चंपई नामक जगह पर जाना चाहिए, चंपई भाई बहुत खूबसूरत शहर है और यह म्यांमार के बॉर्डर के करीब पड़ता है, इसके बाद भी अगर आपके पास समय बचता है तो आप बाकी के स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं जो मैंने आपके ऊपर बताई है, मिजोरम में बहुत से दर्शनीय स्थल है जो खूबसूरत है।

मिजोरम में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Mizoram In Hindi)

मिजोरम में घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच में रहता है, सर्दियों में मिजोरम घूमने का अलग ही मजा है, इस समय में यहां का वातावरण बहुत ही शांत और साफ सुथरा रहता है, और तापमान 11 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, और आसमान भी बिल्कुल साफ रहता है, और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक घटना का कोई चांस नहीं होता।

अप्रैल से मई के बाद यहां का तापमान बेहद गर्म हो जाता है, जिससे कि आपको घूमने में मुश्किलें हो सकती है, और अगर आप अक्टूबर से थोड़ा पहले आते हैं, तो हो सकता है कि मानसून की वजह से कुछ जगहों पर घूमना नामुमकिन हो जाए, क्योंकि मिजोरम की ज्यादातर जगह प्राकृतिक जगह हैं।

मिजोरम में रुकने की जगह (Where To Stay In Mizoram In Hindi)

मिजोरम में रुकने के लिए बहुत से होटल और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे, अगर आप किसी शहर में जाते हैं तो आप होटल में रुक सकते हैं, यहां पर 300 से ₹700 के बीच में एक रात के लिए होटल मिल जाता है, और अगर आप किसी हिल स्टेशन या गांव में जाते हैं तो वहां के लोकल जगह पर आप रुक सकते हैं, ज्यादातर टूरिस्ट प्लेसिस पर रुकने के लिए बहुत सी जगह हैं, और आपको आसानी से कोई न कोई जगह रुकने के लिए मिल ही जाएंगी।

मिजोरम का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Mizoram In Hindi)

मिजोरम के प्रसिद्ध भोजन में Bai, koat pitha, arsa buhchiar, Misa Mach Poora, Chamthong or Mizo Veg Stew शामिल है, यहां पर आपको वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के भोजन मिल जाएंगे, आप अपने अनुसार भोजन कर सकते हैं, अगर आप मिजोरम के किसी शहर में जाते हैं तो आपको मॉडर्न भोजन भी मिल जाता है, लेकिन अगर आप गांव में जाते हैं तो आपको परंपरागत भोजन ही मिलेगा, जो कि यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

मिजोरम कैसे जाएं? (How to reach Mizoram)

1. सड़क मार्ग से मिजोरम कैसे जाएं? (How To Reach Mizoram By Road In Hindi)

मिजोरम देश के बाकी स्थानों के साथ बहुत अच्छी रोड कनेक्टिविटी रखता है, मिजोरम नेशनल हाईवे 306 पर स्थित है, यह हाईवे आसाम से मिजोरम को होते हुए जाता है, आप पूरे देश से कहीं से भी सड़क मार्ग से मिजोरम में आसानी से आ सकते हैं।

2. ट्रेन से मिजोरम कैसे जाएं? (How To Reach Mizoram By Train In Hindi)

मिजोरम में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है, यहां का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन Silchar Railway Station आसाम में स्थित है, जो कि मिजोरम के Aizawl शहर से 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आप अगर ट्रेन से मिजोरम आना चाहते हैं, तो आप इस रेलवे स्टेशन पर आ सकते हैं और यहां से टैक्सि या बस के माध्यम से मिजोरम कि बाकी जगहों पर घूम सकते हैं।

3. हवाई जहाज से मिजोरम कैसे जाएं? (How To Reach Mizoram By Flight In Hindi)

Lengpui Airport यहां का प्रसिद्ध एयरपोर्ट है जो कि Aizawl से मात्र 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह देश के बाकी शहरों से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है और आप फ्लाइट लेकर यहां पर आ सकते हैं।

मिजोरम का नक्शा – Mizoram Maps in Hindi

FAQs Related to this Post

मिजोरम क्यों प्रसिद्ध है?

मिजोरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मिज़ो लोगों की सांस्कृतिक विरासत के कारण प्रसिद्ध है।

मिजोरम कहां पर स्थित है?

मिजोरम भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है।

मिजोरम जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

मिजोरम जाने का कितना खर्चा लगेगा यह आप पर निर्भर करता है कि आप देश के किस कोने में रहते हैं, वहां से मिजोरम जाने का खर्च देख लीजिए और इसके बाद मिजोरम में रुकने के लिए अगर आप कोई लग्जरी होटल लेते हैं तो आपका खर्चा 4 से ₹5000 तक हो जाएगा,

लेकिन आप को ज्यादातर यहां पर नार्मल होटल ही मिलेंगे जो कि 300 से ₹700 से अधिक एक रात का नहीं लेते हैं, और खाने-पीने का खर्च भी आप पर निर्भर करता है आप यहां पर 200 से ₹400 में 1 दिन का खाना खा सकते हैं।

Conclusion –

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह Mizoram Tourist Place In Hindi आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने मिजोरम में घूमने की 15 जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी ली है, और इसी के साथ साथ हमने मिजोरम में रुकने की जगह, यहां के प्रसिद्ध भोजन और मिजोरम जाने की रास्ता के बारे में भी पूरी जानकारी ली है, अगर आपको दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं ऐसी ही किसी अच्छी जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment