भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित मैकलोडगंज में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है जो काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह स्थान धर्मशाला के नजदीक स्थित एक लोकप्रिय खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से यहां पर आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।
पहाड़ियों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा और सुहावना वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। यह स्थान तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर की वजह से भी दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। अगर आप किसी शांतिपूर्ण खूबसूरत प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं तो मैकलोडगंज आप के लिए बेस्ट स्थान है।
मैकलोडगंज में घूमने की जगह – Mcleodganj Me Ghumne Ki Jagah
प्रकृति प्रेमियों के लिए मैकलोडगंज बहुत ही शानदार जगह है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है। मैकलोडगंज के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
1. भागसू फॉल्स – Bhagsu Falls
भागसू फॉल्स एक प्राकृतिक सुंदरता से युक्त बहुत ही शानदार जगह है जो कि मैकलोडगंज के नजदीक धर्मशाला में स्थित है। अगर आप किसी शांतिपूर्ण जगह पर सुकून का समय बिताना चाहते हैं तो यह स्थान आप के लिए बेस्ट है। यहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता का बेहद अद्भुत और मनमोहक नजारा देख सकते हैं। काफी संख्या में लोग यहां पर पिकनिक मनाने आते हैं।
- पूरी में घूमने की जगह और सम्पूर्ण यात्रा जानकारी
- गाँधीनगर में घूमने की जगह और सम्पूर्ण यात्रा जानकारी
2. भागसूनाथ मंदिर – Bhagsunath Temple
भागसूनाथ मंदिर मैकलोडगंज के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। चारों ओर हरियाली से घिरा हुआ यह मंदिर मैकलोडगंज से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर समुद्र तल से 1770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसका निर्माण राजा भागसु द्वारा किया गया। यह मंदिर भगवान शिव और स्थानीय देवता भागसू नाग के समर्पण में बनाया गया।
3. नामग्याल मठ – Namgyal Monastery
नामग्याल मठ मैकलोडगंज के प्रमुख मठो में शामिल हैं जो दलाई लामा के निवास स्थान के रूप में बहुत प्रसिद्ध है। मठ के यहां का शान्त वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। वर्तमान में इस मठ में कई भिक्षु रहते हैं। अगर आप मैकलोडगंज की यात्रा कर रहे हैं तो इस मठ को देखने जरूर जाएं।
4. डल झील – Dal Lake
डल झील मैकलोडगंज के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जहां का शान्त और सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। पहाड़ियों और देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान मन को बेहद सुकून प्रदान करता है। इस झील के पास में एक मंदिर भी मौजूद है जो कि भगवान शिव को समर्पित है।
5. तिब्बती बाजार – Tibbati Bazar
मैकलोडगंज में घूमने की जगह में आप तिब्बती बाजार को भी शामिल कर सकते हैं, तिब्बती बाजार मैकलोडगंज का प्रसिद्ध बाजार है जहां से आप कई प्रकार की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं जिसमें तिब्बती कपड़े और हाथ से बने गहनें आदि शामिल हैं। अगर आप मैकलोडगंज में खरीददारी करना चाहते हैं तो तिब्बती बाजार आप के लिए बेस्ट मार्केट है।
- प्रयागराज के प्रमुख दर्शनीय स्थल और यात्रा जानकारी
- झाँसी में घूमने की जगह और सम्पूर्ण यात्रा जानकारी
6. त्रिउंड मैकलोडगंज – Triund Mcleodganj
यह एक खूबसूरत लोकप्रिय ट्रैक है जो मैकलोडगंज के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। यह स्थान काफी ऊंचाई पर मौजूद है जो प्राकृतिक सुंदरता का बेहद खूबसूरत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। यह स्थान मैकलोडगंज से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो ट्रैकिंग के लिए बेस्ट स्थान है।
7. मिंकीयानी दर्रा – Minkiani Pass
मिंकियानी दर्रा मैकलोडगंज की फेमस जगहों में से एक है जहां से आप प्राकृतिक सुंदरता के शानदार दृश्य देख सकते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक दृश्य देखना पसंद करते हैं तो यह दर्रा आप के लिए बेहतरीन जगह है।
8. कांगड़ा किला – Kangda Fort
अगर आप मैकलोडगंज के आस पास घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो कांगड़ा किला आप के लिए बेस्ट जगह है यह किला मैकलोडगंज से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विशाल किला भारत के प्राचीन किलो में से एक है जिसकी अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है।
9. सेंट जॉन चर्च – St. Jhon Church
सेंट जॉन चर्च मैकलोडगंज की सबसे प्रसिद्ध चर्चो में शामिल हैं जिसका निर्माण 19वी शताब्दी में किया गया। यह चर्च मैकलोडगंज जाते समय रास्ते में ही मौजूद है जो चारों तरफ लंबे लंबे पेड़ो से घिरी हुई है। यहां का शान्त और सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। अगर आप मैकलोडगंज की यात्रा कर रहे हैं तो इस चर्च को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
10. गुना देवी मंदिर – Guna Devi Temple
मैकलोडगंज में घूमने की जगह में गुना देवी मंदिर भी एक बेहतरीन जगह है ओक और देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यह मंदिर देवी काली को समर्पित है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मैकलोडगंज से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है जहां से आप मनोरम दृश्य देख सकते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़ कर जाना पड़ता है।
मैकलोडगंज का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food In Mcleodganj In Hindi
मैकलोडगंज में तिब्बती प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है इसलिए यहां पर ज्यादातर तिब्बती व्यंजनों से मिलते जुलते व्यंजन देखने को मिलते हैं जिसमे थूकपा और मोमोज आदि शामिल हैं। जिनके स्वाद का आनंद आप को अपनी मैकलोडगंज यात्रा के दौरान जरूर उठाना चाहिए। इसके अलावा यहां की शहद, नींबू और अदरक से बनी चाय भी बहुत प्रसिद्ध है।
मैकलोडगंज घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Mcleodganj In Hindi
मैकलोडगंज घूमने जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम होता है जो कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का होता है इसके अलावा आप गर्मियों के मौसम में भी मैकलोडगंज की यात्रा कर सकते हैं लेकिन मानसून के मौसम में मैकलोडगंज की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू इस दौरान यहां पर भारी बारिश की संभावना रहती है जिसकी वजह से आप की यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
मैकलोडगंज कैसे जाएं – How To Reach Mcleodganj In Hindi
हवाई जहाज से मैकलोडगंज कैसे जाएं – How To Reach Mcleodganj By Flight In Hindi
अगर आप हवाई जहाज द्वारा मैकलोडगंज की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि गग्गल हवाई अड्डा मैकलोडगंज के सबसे नजदीक हवाई अड्डा है लेकिन यहां के लिए सीमित उड़ाने ही संचालित होती है।
दिल्ली का हवाई अड्डा मैकलोडगंज के नजदीक प्रमुख हवाई अड्डा है जो भारत के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है यहां से आप टैक्सी या बस की मदद से मैकलोडगंज पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से मैकलोडगंज कैसे जाएं – How To Reach Mcleodganj By Train In Hindi
अगर आप ट्रेन द्वारा मैकलोडगंज की यात्रा करना चाहते हैं तो पठानकोट रेलवे स्टेशन मैकलोडगंज के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है जो मैकलोडगंज से लगभग 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप ट्रेन द्वारा आराम से अपनी मैकलोडगंज यात्रा कर सकते हैं।
सड़क मार्ग से मैकलोडगंज कैसे जाएं – How To Reach Mcleodganj By Road In Hindi
मैकलोडगंज सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से अपनी मैकलोडगंज की यात्रा कर सकते हैं।
मैकलोडगंज का नक्शा – Map Of Mcleodganj
FAQs
1 – मैकलोडगंज क्यों प्रसिद्ध है?
Ans – शांतिपूर्ण वातावरण और हरी भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से बहुत प्रसिद्ध है।
2 – मैकलोडगंज कहां पर स्थित है?
Ans – मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित एक खूबसूरत शहर है जो कि धर्मशाला का उपनगर है।
Mcleodganj Tourist Places In Hindi
तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने मैकलोडगंज में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।
इन्हें भी पढ़े:-