तमिलनाडु में घूमने के Top 15 पर्यटन और दर्शनीय स्थल

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में आज हम आपको भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन राज्यों में से एक तमिलनाडु में घूमने की जगह के बारे में बताएंगे। जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां घूमने आने वाले व्यक्तियों को कभी निराश नहीं करते हैं।

तमिलनाडु में आपको ऐतिहासिक धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपको तमिलनाडु में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे और तमिलनाडु के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ जुड़े रहे। आइए दोस्तों बिना कोई देर किए आर्टिकल को जल्द से जल्द शुरू करते है।

Table of Contents

तमिलनाडु में घूमने की जगह (Tamilnadu Me Ghumne ki Jagah)

तमिलनाडु भारत देश का ही एक राज्य है जो कि दक्षिण में तट के ऊपर स्थित है। यह बहुत ही सुंदर तटीय राज्य है। जहां पर आपको एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। अगर आप छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हो तो आपके लिए तमिलनाडु राज्य भी घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है।

क्योंकि यहां पर आपको बहुत सुंदर-सुंदर पर्यटन स्थल वह प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेंगी। जिसके कारण लोग ज्यादा संख्या में तमिलनाडु घूमने के लिए आते है। आज हम आपको तमिलनाडु के उन प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल के बारे में बताएंगे। जहां पर ज्यादा संख्या में लोग घूमने के लिए आते रहते है। तो आईए जान लेते है कि तमिलनाडु के वे कौन-कौन से प्रमुख व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

1. कन्याकुमारी – Kanyakumari

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

कन्याकुमारी तमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व शांत क्षेत्र है। यह बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। जहां पर आपको प्राचीन मंदिर, संग्रहालय, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी बीच आदि पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। साथ ही साथ आप तटीय इलाकों की सैर भी कर पाएंगे।

तमिलनाडु का कन्याकुमारी बीच बहुत ही प्रसिद्ध बीच है। जहां पर बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर तीनों एक ही स्थान पर मिलते है। इन तीनों के पानी का रंग अलग-अलग दिखता है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। इसलिए आप जब कभी भी तमिलनाडु घूमने के लिए जाएं, तो कन्याकुमारी घूमना कभी भी ना भूले।

2. ऊटी हिल स्टेशन – Ooty Hill Station

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

ऊटी हिल स्टेशन भी तमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र व प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेंगी। यह हनीमून मनाने का भी प्रसिद्ध केंद्र है यह अपने हनीमून को यादगार बनाने का बेस्ट विकल्प है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग हनीमून मनाने के लिए आते है।

साथ ही साथ यहां आपको बोटनिकल गार्डन भी बहुत खूबसूरत और सुंदर नजारा प्रसिद्ध करता है। यहां पर आप दोदाबेट्टा पीक, लैम्ब्स रॉक, चाय के बागान आदि प्रमुख पर्यटन स्थल देख सकते है। ये प्रमुख पर्यटन स्थल लोगों को सुंदरता के कारण अपनी और आकर्षित व मनमोहित करते है। जिसके कारण लोग ऊटी हिल स्टेशन पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में जाते रहते है।

3. रामेश्वरम – Rameshwaram

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

रामेश्वरम भी तमिलनाडु का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको बहुत सुंदर-सुंदर मंदिर व अनेक तीर्थ स्थल देखने को मिलेंगे। यहां का सबसे प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर है, जहां पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। साथ ही रामेश्वरम में आपको अनेक धार्मिक मंदिर, अग्रितीर्थम, अरियमन बीच आदि पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।

जहां पर आपको बहुत प्राचीन व सुंदर-सुंदर इमारतें वह चित्रकला देखने को मिलेंगी। रामेश्वरम अपनी खूबसूरती के कारण लाखों लोगों को अपने आकर्षण का केंद्र बनाया है जिनके कारण लाखों लोग यहां प्रतिवर्ष घूमने के लिए आते है। इसलिए आप भी रामेश्वरम में घूमने ना भूले।

4.चेन्नई – Chennai

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

चेन्नई को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था जो कि तमिलनाडु राज्य की राजधानी और एक बड़ा शहर है। यह शहर दक्षिण भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। चेन्नई समुद्र तट पर बसा एक समृद्ध इतिहास वाला शहर है।

इस शहर में कई खूबसूरत मंदिर, इमारतें, म्यूजियम और beaches है। यहां के कुछ प्रमुख स्थान है सेंट जॉर्ज किला, गवर्नमेंट म्यूजियम, नेशनल आर्ट गैलरी, पार्थसारथी मंदिर, कपालेश्वर मंदिर और अष्टलक्ष्मी मंदिर, विवेकानंद हाउस, मरीना beach, चेन्नई लाइट हाउस, MGR फिल्म सिटी, मत्स्य नारायण टेंपल यहां के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल रहे हैं।

5. कांचीपुरम – Kanchipuram

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर को सुंदर नक्काशीदार मंदिरों और कांचीपुरम साड़ियों के लिए जाना जाता है। कांचीपुरम फेमस टूरिस्ट प्लेस है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए इसका विशेष महत्व है। यहां पर प्रसिद्ध Kamakshi Amman मंदिर है और कैलाश नाथ मंदिर है जो अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है

उसके अलावा यहां पर सबसे ऊंचा सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली मंदिर एकंबरेश्वर मंदिर है जो कि 40 एकड़ में फैला हुआ है। Ekambareswarar टेंपल, Thennangur Panduranga टेंपल, Chitragupta Swami टेंपल, देवराज स्वामी टेंपल, जैन टेंपल, अलंपराई फोर्ट इत्यादि कांचीपुरम के प्रमुख पर्यटक स्थल है।

6. कोडईकनाल – Kodaikanal

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

तमिलनाडु का कोडाईकनाल एक सुंदर हिल स्टेशन है जो कि समुद्र तल से 7200 फिट ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान अपनी सुंदरता शांत मौसम के कारण सभी को पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में इस जगह सबसे ज्यादा भीड़ आती है क्योंकि यहां का मौसम गर्मियों में भी ठंडा रहता है।

यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल इस प्रकार से है। यहां आप ग्रीन वैली व्यू, Kodai lake, बियर शोला फॉल्स, डॉल्फिन नोज, पिलर रॉक, थ्लाईआर फॉल्स, डेविल्स किचन, Berijam lake इत्यादि कुछ खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।

7. महाबलीपुरम – Mahabalipuram

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

महाबलीपुरम तमिलनाडु का एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है जोकि नक्काशीदार मंदिरों, और रॉक कट गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र किनारे स्थित यह एक प्राचीन शहर है। इस शहर का नाम महान दानवीर असुर राजा महाबली के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि यहां पर पहले सैकड़ों मंदिर थे लेकिन ज्यादातर अब समुंदर में डूब चुके हैं।

यहां के प्रसिद्ध मंदिर हैं- शोर मंदिर, पंचरथ मंदिर, गंगा अवतरण स्मारक, टाइगर गुफा इत्यादि है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल महाबलीपुरम लाइटहाउस, महाबलिपुरम बीच, महिषासुरमर्दिनी गुफा, इत्यादि है।

8. कोयंबतूर – koyambathur

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

कोयंबतूर तमिलनाडु का सबसे खूबसूरत और आकर्षित करने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल में से है। जहां पर आपको एक मरूधमलाई मंदिर देखने को मिलेंगे। जो कि पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। यहां पर आपको बहुत खूबसूरत वास्तुकला देखने को मिलेंगे।

साथ ही आपको कोयंबतूर में सबसे बड़ी शिव जी की प्रतिमा भी देखने को मिलेंगी। यह मूर्ति 115 फीट की उंचाई पर स्थित है। जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज है। इस प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते है।

9. मधुरई – Madurai

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय
तमिलनाडु के धार्मिक स्थल

मदुरई तमिलनाडु में स्थित भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। मधुरई शहर को कपड़े बनाने का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। मदुरई को तमिलनाडु की सांस्कृतिक राजधानी भी माना जाता है। यहां का मीनाक्षी मंदिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल Pazhamudir Solai, Alagarkoil टेंपल, थिरुमलाई महल, गांधी मेमोरियल म्यूजियम, खोडल टेंपल, वैगई डैम, सामनेर हिल्स, तिरुपरनकुरम, Kutladampatti फॉल्स, इत्यादि है।

10. यरकौड – Yercaud

तमिलनाडु में घूमने की जगहतमिलनाडु के धार्मिक स्थलतमिलनाडु का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलतमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध हैTamil Nadu घूमने जाने का सही समय

यरकौड तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से 1520 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पगोड़ा से आप पूरे झेलम शहर के सुंदर दृश्य को देख सकते है। और यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य को देखना भी बहुत ही मनमोहक है।

यहां पर आपको अनेक धार्मिक स्थल व अनेक प्रकार के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। यहां की प्रसिद्ध एमराल्ड लेक, अन्ना पार्क, लेडीज सीट, भालू गुफा आदि खूबसूरत घूमने की जगह है।

11. वेल्लोर – Vellore

वैल्लोर तमिलनाडु का बहुत ही प्राचीन शहर है जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। इस शहर पर कई राजाओं ने भी शासन किया था। जिसकी छवि आज भी आपको वेल्लोर में देखने को मिल जाएंगी। वो प्राचीन छवियां आज भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। वेल्लोर के वेल्लोर किला, लोकल मार्केट, स्वर्ण मंदिर आदि प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां घूमने कभी भी ना भूले।

12. चिदंबरम – Chidambaram

चिदंबरम तमिलनाडु का प्रमुख धार्मिक स्थल है यहां पर आपको सभी देवी-देवताओं के मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां पर प्राचीन विरासत वाले हिंदू धर्म में श्रृद्धा रखने वाले देखने को मिल जाएंगे। यह चिदंबरम चेन्नई से 260 किलोमीटर दूर पूर्वी भाग में स्थित है।

यहां पर आपको प्राचीन वास्तुकला और धार्मिक महत्व भी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही ऐतिहासिक अतीत की कुछ प्रमुख घटनाएं भी देखने को मिल जाएंगे। यह घूमने के लिए एक सुंदर और अद्भुत जगह है।

13. अन्नामलाई टाइगर रिजर्व – Anamalai Tiger Reserve

अन्नामलाई टाइगर रिजर्व का तमिलनाडु में राष्ट्रीय उद्यान में प्रमुख स्थान है। यह बहुत ही प्राचीन राष्ट्रीय उद्यान है जहां पर जानवरों और पौधों की रक्षा की जाती है। यहां पर आपको राष्ट्रीय पशु, पक्षी आदि देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको बाघ, शेर, चीता आदि भी देखने को मिलेंगे। साथ ही लोग विभिन्न पशु, पक्षियों के साथ फोटो भी लेते है। इसलिए लोग बड़ी संख्या में अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए आते है। साथ

14. तंजावुर – Thanjavur

तंजावुर तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। तंजावुर शहर कला और वास्तुकला का प्राचीन समय से ही प्रमुख केंद्र रहा है। यहां पर आपको मंदिर भी बहुत देखने को मिल जाएंगे। यह शहर पर वास्तुकला, चित्रों, वस्त्रों आदि के लिए भी जाना जाता है।

यहां पर आपको अतीत की बहुत सी ऐतिहासिक घटनाएं देखने को मिल जाएंगी। तंजावुर के आसपास कई पर्यटन स्थल है। आर्ट गैलरी, सरस्वती महल, पैलेस, संगीत महल आदि तंजावुर के खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

15. कुन्नूर – Kunnur

कुन्नूर तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा वह खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह ऊटी हिल स्टेशन से केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर झरनों से पानी बहते हुए देखना बहुत ही आकर्षक है। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

यहां पर आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, प्राकृतिक दृश्य, मनोरम दृश्य आदि देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है, इसलिए तमिलनाडु में घूमने के लिए इस स्थान को कभी भी ना भूले।

कन्याकुमारी में घूमने का यात्रा प्लान – Kanyakumari Travel Plan

दोस्तों कन्याकुमारी में जाने के लिए आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना चाहिए, आप मेरे द्वारा बनाया गया यात्रा प्लान फॉलो कर सकते हैं, सबसे पहले आपको कन्याकुमारी में आकर होटल की व्यवस्था देखनी चाहिए, इसके बाद आपको विवेकानंद रॉक मेमोरियलपर आ जाना चाहिए, इसे पूरा देखने के बाद आप कन्याकुमारी के समुद्र किनारे पर घूमने के लिए जा सकते हैं, जो बंगाल की खाड़ी के साथ जुड़ता है, दूसरे दिन की यात्रा में आप यहाँ के तमिल कवि के एक जबरदस्त स्टैचू को देखने के लिए जा सकते है।

इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां के अमन मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं, आप यहां पास में स्थित वत्ताकोत्तई नामक किले पर घूमने के लिए भी जा सकती हैं यह पास में स्थित एक आइसलैंड है, यहां कन्याकुमारी में गांधी मेमोरियल भी स्थित है, इस स्थान पर भी आप अवश्य घूमने के लिए चाहिए।

Tamil Nadu घूमने जाने का सही समय

अगर आप तमिलनाडु घूमने के लिए जाना चाहते है, तो वैसे तो आप पूरे वर्ष में किसी भी समय तमिलनाडु में घूमने के लिए जा सकते है। पर कुछ समय ऐसा होता है जिसमें सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए तमिलनाडु जाते है।

क्योंकि गर्मीयों में तो तमिलनाडु में ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिसके कारण आपको तमिलनाडु में घूमने के लिए ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए नवम्बर से मार्च तक का समय तमिलनाडु घूमने के लिए सबसे अच्छा माना गया है।

क्योंकि इसमें मौसम भी सुहावना सा बना रहता है। और आपको तमिलनाडु में घूमते वक्त भी किसी भी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसी समय में तमिलनाडु में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है। इसलिए यह तमिलनाडु में घूमने का सबसे अच्छा समय माना गया है।

Tamil Nadu में रुकने की जगह या स्थान

अगर आप तमिलनाडु में घूमने के लिए जा रहे है तो तमिलनाडु में आपको रहने के लिए बहुत सारी जगह मिल जाएंगी। अगर आप तमिलनाडु में किसी धार्मिक स्थल पर गए हुए है तो आपको उस धार्मिक स्थल के नजदीक रहने के लिए कोई धर्मशाला अवश्य मिल जाएगा। जहां पर आपको सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध मिलेंगी।

अगर आपके नजदीक धर्मशाला नहीं है तो वहां पर आपको जरूर कोई होटल या रेस्टोरेंट अवश्य मिल जाएगा। जहां पर आप रूक सकते हो। आप अपने बजट के अनुसार रूम बुक करा सकते है। वहां पर आप जितने दिन चाहो, उतने दिनों तक रुक कर तमिलनाडु के प्रमुख पर्यटन स्थल को अच्छी प्रकार से देख सकते हो।

Tamil Nadu के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन

अगर आप तमिलनाडु घूमने के लिए गए हुए है तो आपको तमिलनाडु के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन का स्वाद जरूर लेना चाहिए। हर जगह का अपना प्रसिद्ध भोजन होता है उसी प्रकार तमिलनाडु का भी प्रसिद्ध भोजन चावल, उपमा, सांभर, इडली, केसरी आदि है।

अगर आप तमिलनाडु गए हुए है तो तमिलनाडु के इन प्रसिद्ध भोजन का जरूर सेवन करें। इन प्रसिद्ध भोजन के साथ तमिलनाडु में नारियल के पानी का भी सेवन जरूर करना।

Tamil Nadu कैसे पहुंचे

अगर आप तमिलनाडु घूमने के लिए जाना चाहते है और आपके पास आपका खुद का साधन है, तो आप उसमें जा सकते हो, अगर आपके पास तमिलनाडु जाने का कोई साधन नहीं है तो आप निम्नलिखित माध्यम के द्वारा भी तमिलनाडु घूमने के लिए जा सकते है।

सड़क मार्ग से तमिलनाडु कैसे पहुंचे

अगर आप सड़क मार्ग से तमिलनाडु घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप अपने नजदीकी बस स्टैंड से चेन्नई शहर की बस को पकड़ सकते है। चेन्नई शहर पहुंचने के बाद आप वहां से तमिलनाडु के अन्य शहर की बस पकड़ सकते है। वहां से आप तमिलनाडु के अन्य शहर की सैर कर सकते है।

रेलगाड़ी से तमिलनाडु कैसे पहुंचे

अगर आप रेलगाड़ी से तमिलनाडु घूमने के लिए जाना चाहते है तो यह बहुत ही अच्छा है क्योंकि रेल में तमिलनाडु जाने पर आपके कुछ पैसों की बचत हो जाएगी। आप अपने नजदीकी शहर के रेलवे स्टेशन से चेन्नई की ट्रेन को पकड़ सकते है। चेन्नई के रेलवे स्टेशन पर अन्य शहर की सैर कराने के लिए हर प्रकार का साधन उपलब्ध मिल जाएगा।

हवाई मार्ग से तमिलनाडु कैसे पहुंचे

चेन्नई का हवाई अड्डा सबसे बड़ा वह व्यस्त हवाई अड्डे में से एक है। आपको अपने नजदीकी एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली हवाई जहाजें अवश्य मिल जाएंगे। जिससे आप तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंच सकते है और वहां से अपने घूमने की यात्रा को शुरू कर सकते है।

तमिलनाडु का नक्शा – Tamilnadu Maps

FAQs:- Top 15 तमिलनाडु में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

तमिलनाडु किस लिए प्रसिद्ध है?

तमिलनाडु राज्य भारत देश का एक तटिय राज्य है, यहां पर आपको खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते है। इन प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के कारण ही तमिलनाडु राज्य दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

तमिलनाडु घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है?

अगर आप तमिलनाडु घूमने के लिए जाना चाहते है तो प्रति व्यक्ति पर कम से कम 20 हजार से 25 हजार रुपए आराम से खर्च हो सकते हैं।

तमिलनाडु का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?

तमिलनाडु का सबसे ठंडा स्थान ऊटी हिल स्टेशन है जो तमिलनाडु का सबसे प्रसिद्ध व खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है।

Conclusion:-

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको तमिलनाडु में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने तमिलनाडु राज्य के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक तरीके से बता दिया है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल तमिलनाडु में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अपने भाई, बहन, दोस्तों या कोई अन्य रिश्तेदार आदि के साथ तमिलनाडु राज्य में घूमने जाएं, तो उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इन्हें भी पढ़ें:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment