मध्य प्रदेश के 15 प्रमुख दर्शनीय स्थल और सम्पूर्ण यात्रा जानकारी

नमस्कार दोस्तों स्वागत है, आप सभी का एक नए आर्टिकल में, आज हम आपको भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन राज्यों में से एक मध्य प्रदेश में घूमने की जगह के बारे में बताएंगे। जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां घूमने आने वाले व्यक्तियों को कभी निराश नहीं करते हैं।

यहां पर आपको ऐतिहासिक धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपको मध्य प्रदेश में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे और मध्य प्रदेश राज्य के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे। आइए दोस्तों बिना कोई देर किए आर्टिकल को जल्द से जल्द शुरू करते है।

मध्यप्रदेश में घूमने की जगह – Madhya Pradesh Me Ghumne ki Jagah

मध्यप्रदेश भारत देश का एक राज्य है जो कि बहुत ही सुंदर और प्रकृति की सुंदरता से घिरा हुआ है। जहां पर आपको बहुत सुंदर सुंदर पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। अगर आप अपनी छुट्टियां में घूमने का आनंद लेना चाहते हो, तो आप भारत के मध्यप्रदेश राज्य में घूमने के लिए जा सकते हो।

यहां पर आपको बहुत से सुंदर पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे जिसके कारण यहां छुट्टियों में घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है। आज हम आपको मध्य प्रदेश में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे जहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है। इसलिए हमारे साथ लास्ट तक जुड़े रहे। तो आईए जान लेते है कि मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है।

1. उज्जैन – Ujjain

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

उज्जैन मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। उज्जैन में आपको बहुत ही सुंदर सुंदर व प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे। उज्जैन में बहुत ज्यादा मात्रा में प्राचीन मंदिर बने हुए है। जिसके कारण उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। इस मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में घूमने की सबसे खास विशेषता यह है कि

12 वर्ष में एक बार लगने वाले कुंभ के मेले का आयोजन उज्जैन शहर में ही होता है। इस कुंभ मेले में दुनियाभर से लाखों-करोडों लोग आते है। इसलिए यह मध्य प्रदेश में घूमने का प्रमुख पर्यटन स्थल है।

2. ग्वालियर – Gwalior

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

ग्वालियर भी मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर है जहां पर आप घूमने जा सकते है। ग्वालियर शहर का निर्माण राजा शूरसेन के द्वारा करवाया गया है। इसलिए यह एक बहुत ही प्राचीन पर्यटन स्थल में से एक है। ये सभी स्थान हरियाली से परिपूर्ण है। यहां पर आपको प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे।

साथ ही साथ प्राचीन ग्वालियर का किला भी देखने को मिलेगा। ये सभी स्थान लोगों को अपनी और आकर्षित करते है। इनको देखने व मंदिरों में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश घूमने जाएं तो ग्वालियर शहर घूमने के लिए जरूर जाएं।

3. खजुराहो – Khajuraho

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

खजुराहो मध्य प्रदेश की बहुत ही प्राचीन पर्यटन स्थल में से एक है। यहां की जटिल नक्काशी और बेहतरीन मूर्तिकला बहुत ही खूबसूरत है। मध्य प्रदेश में स्थित कामसूत्र की रहस्यमई भूमि भी अनादि काल से प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते है।

यहां पर आपको दो प्राचीन मंदिर लक्ष्मण मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर भी देखने को मिलेंगे। यहां का दृश्य बहुत ही मनमोहक है। इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश जाएं तो खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिर और रहस्यमई भूमि को जरूर देख कर आएं।

4. पंचमढ़ी – Pachmarhi

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश के एक होशंगाबाद जिले में स्थित है। पंचमढ़ी भी बहुत ही सुंदर और हरियाली से परिपूर्ण वाली जगह है। इसको हिल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे हरे भरे पहाड़ देखने को मिलेंगे और उन पहाड़ों के बीच से निकलने वाले झरने लोगों को अपनी और आकर्षित करते है।

ये झरने देखने पर बहुत ही सुंदर लगते है और लोगों को अपनी और मनमोहित करते है और यहां पर बहुत ही शांति देखने को मिलती है। लोग यहां इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में आते है। इसलिए आप भी मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में जरूर घूमने जाएं।

5. ओरछा – Orchha

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

यह मध्य प्रदेश के झांसी शहर से 15 किलोमीटर दूर बेतवा नदी के पास स्थित है। इस ओरछा किले का निर्माण रूद्र प्रताप सिंह के द्वारा कराया गया था। इस ओरछा किले में आपको पुरानी और बहुत खूबसूरत चित्रकला देखने को मिलेंगी।

प्राचीन समय में राजा महाराजा जिसमें रहते थे यह ओरछा किला उसी दृश्य को दिखाएगा। इस किले को आजकल राम राजा मंदिर में बदल दिया गया है। आप जब कभी भी मध्य प्रदेश आएं तो ओरछा किले में प्रस्तुत विभिन्न चित्रकला और इस खूबसूरत प्राचीन मूर्तियां आदि को देखना ना भूलें।

6. अमरकंटक – Amarkantak

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

मध्य प्रदेश के अमरकंटक में भी आपको बहुत से खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेंगी। यह अमरकंटक सतपुड़ा क्षेत्र में स्थित है। यह एक तीर्थ स्थल भी है। यह अमरकंटक क्षेत्र नर्मदा नदी और सोन नदी के उद्गम के कारण प्रसिद्ध है।

यहां से पहाड़ों के बीच बहती नदी की धारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। अमरकंटक में एक बहुत बड़ा नर्मदा कुंड और मंदिर की प्राचीनता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। इसलिए आप भी मध्य प्रदेश के अमरकंटक के इन नजारों को जरूर देखकर आएं।

7. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान – Kanha National Park

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित है। जहां पर आपको राष्ट्रीय पशु, पक्षी और अन्य जानवर देखने को मिल जाएंगे जो इस राष्ट्रीय उद्यान की शोभा को बढ़ाते है।

इस कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की एक खास बात यह है कि यहां पर आपको बाघ, शेर और विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे। और यहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलेंगी। इसलिए दूर-दूर से लोग इस कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए आते है।

8. सांची स्तूप – Sanchi Stupa

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

सांची भी मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो की बौद्ध धर्म को मैंने वाले लोगो का बहुत ही बड़ा तीर्थ स्थल है। सांची का बौद्ध स्मारक मध्य प्रदेश की संस्कृति को दर्शाता है। इस बौद्ध स्मारक की स्थापना मौर्य वंश के सम्राट अशोक के द्वारा की गई थी।

इसी स्थान पर ही भगवान बुद्ध की स्थापना हुई थी। इस स्थान की इमारतें बहुत ही सुंदर और बहुत बड़ी-बड़ी है। इस स्थान को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में बाहर से आते है। यहां पर आपको आनंद और शांति का भी अनुभव होगा।

9. बांधवगढ़ नेशनल पार्क – Bandhavgarh National Park

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह 450 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर आपको बाघों की बहुत संख्या देखने को मिलेंगी। बाघों के अलावा भी यहां आपको पशु, पक्षी व जलीय जानवर देखने को मिलेंगे।

अगर आप इस बांधवगढ़ नेशनल पार्क में घूमने का चुनाव करते है तो आपकी यात्रा बहुत ही रोमांचक होगी। और यहां पर आपको हर जगह पर अलग-अलग नजारे देखने को मिलेंगे।

10. मांडू – Mandu

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह
मध्यप्रदेश में घूमने के कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है
मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है
मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

मांडू भी मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर भी आपको प्राचीन ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ बहुत सुंदर-सुंदर महल वह उनके अंदर दिवारों पर की गई विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां आदि देखने को मिलेंगी।

यहां पर आपको हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता आदि देखने को मिलेंगी, जिनके कारण यह लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर आपको बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

11. शिवपुरी – ShivPuri

शिवपुरी भी मध्य प्रदेश का एक पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको महल, शिवपुरी का किला आदि की बड़ी-बड़ी इमारतें देखने को मिलेंगी। साथ ही साथ आपको यहां पर शिवपुरी में वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान भी देखने को मिलेगा।

यहाँ पर आपको बहुत से मनमोहन दृश्य देखने को मिलेंगे जो लोगो को अपनी और आकर्षित करते है जिसके कारण लोग बड़ी संख्या में यहां घूमने के लिए आते रहते है।

12. मानव जाति संग्रहालय – National Museum of Humankind

मानव जाति संग्रहालय भोपाल में स्थित है जो कि एक म्यूजियम है। जहां पर मानव के जीवन का वर्णन किया गया है। यहां पर मानव की उत्पत्ति से लेकर आधुनिक युग तक का वर्णन बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है।

यहां जाने के बाद ही आपको पता चलेगा कि एक मनुष्य का जीवन कितना कठिन भरा हुआ होता है। इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश घूमने के लिए जाएं तो मानव जाति संग्रहालय भोपाल में जरूर घूमने के लिए जाएं।

13. महाकालेश्वर धाम – Mahakaleshwar

महाकालेश्वर धाम भी मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। महाकालेश्वर धाम मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के किनारे स्थित है। यह भगवान शिव का बहुत ही सुंदर व अद्भुत मंदिर है, यहां पर लगी विभिन्न मूर्तियां, जीवित आदमी जैसी लगती है।

यह देखने में बहुत ही अद्भुत लगता है। यहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिल जाएंगी। इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश घूमने के लिए जाएं तो महाकालेश्वर धाम में घूमना बिल्कुल भी ना भूले।

14 पीपल मॉल भोपाल – People’s Mall

पीपल मॉल भी मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है। ये पीपल मॉल अपने आप में बहुत ही अद्भुत है, इसके जैसे मॉल आपने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। इस पीपल मॉल में आपको शापिंग मॉल के अलावा एम्यूजमेंट पार्क भी देखने को मिलेगा।

इस एम्यूजमेंट पार्क में आपको इंडिया गेट, ताज महल, ताज होटल आदि को आप एक साथ देख सकते है। इसलिए यह अपने आप में बहुत ही खूबसूरत है। इसलिए आप जब कभी भी मध्य प्रदेश घूमने आएं, तो पीपल मॉल भोपाल में घूमना कभी भी ना भूले।

15. हनुमंतिया आईलैंड – Hanumantiya Island

हनुमंतिया आईलैंड भी मध्य प्रदेश का प्रमुख व खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है।  यहां पर आपको वाटर स्पोर्ट, कैंपिंग, पतंगबाजी, साइकिलिंग, बर्ड वाचिंग आदि गेम इस आइलैंड पर खेलने व आनंद लेने के लिए मिल जाएंगे।

यहां पर हर साल जनवरी माह में विभिन्न खेलों का आयोजन कराया जाता है। जिसमें हर कोने से लोग गेम खेलने व देखने के लिए यहां आते है। इसलिए आप भी इस आइलैंड पर जरूर जाकर आएं।

मध्य प्रदेश में घूमने का यात्रा प्लान – MP Travel Plan

दोस्तों मध्य प्रदेश में घूमने की बहुत सी जगह है, यहां पर घूमने के लिए आपके पास जबरदस्त है, यात्रा प्लान होना आवश्यक है, मध्य प्रदेश का ट्रैवल प्लान कुछ इस प्रकार है की सबसे पहले आपको भोपाल में आ जाना है, भोपाल से यात्रा की शुरुआत करनी है तथा यह खूबसूरत स्थल देखना है, इसके बाद आपको शांति में घूमने के लिए जाना है, तथा यहां का बहुत ही खूबसूरत स्तूप जरूर देखना है।

इसके बाद आप करना नेशनल पार्क में जा सकते हैं, यह नेशनल पार्क भी काफी जबरदस्त है, यहां पर आप इंडियन टाइगर को देख सकते हैं, इसके बाद आप भेड़ाघाट नामक स्थान पर जा सकते हैं तथा यहां पर धुआधार नामक खूबसूरत झरना भी स्थित है, यह सभी स्थल काफी खूबसूरत है तथा इन सभी स्थलों पर घूमने के बाद आपको वापस भोपाल में आ जाना है।

मध्यप्रदेश घूमने जाने का सही समय

वैसे तो आप किसी भी समय मध्य प्रदेश में घूमने के लिए जा सकते हो परंतु कुछ समय सबसे बेस्ट होता है जिस समय में आप मध्यप्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों को अच्छी प्रकार से देख सकते है व अन्य मनमोहन दृश्यों को भी देख सकेंगे।

इसलिए मध्य प्रदेश में घूमने के लिए नवम्बर से मार्च के बीच का समय आपके लिए बहुत ही बेस्ट है। इस समय से दुनियाभर से लोग मध्यप्रदेश में घूमने के लिए आते है। इस समय में मौसम सुहावना सा बना रहता है और इस समय में आपको जल्दी थकान भी महसूस नहीं होगी। इस मौसम में आप मध्यप्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों की आराम से सैर कर सकते है।

मध्य प्रदेश में रूकने की जगह

मध्य प्रदेश में बहुत से धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। उन धार्मिक स्थलों में रहने के लिए निवास स्थान पहले से ही बनाएं हुए होते है जहां पर आपको सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। जहां पर आप आराम से दो चार दिनों तक रूक सकते है।

अगर आपको इससे भी ज्यादा फेसिलिटी चाहिए तो आपको मध्य प्रदेश में बहुत सारे होटल देखने को मिल जाएंगे। आप अपने मनपसंद होटल में भी रूम बुक करा कर उस होटल में भी रूक सकते है और मध्य प्रदेश के अनेक सुंदर-सुंदर पर्यटन स्थल की सैर कर सकते है।

मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन

सभी प्रदेशों के अपने-अपने प्रसिद्ध भोजन होते है, वैसे ही मध्य प्रदेश के भी कुछ अपने प्रसिद्ध भोजन है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन पोहा, दाल बाफले, मावा बाटी, इंदौरी नमकी, पालक पूरी आदि है। आप जब कभी भी मध्य प्रदेश घूमने जाएं

तो मध्य प्रदेश के इन प्रसिद्ध भोजन का सेवन जरूर करें। ये मध्य प्रदेश के सभी प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन आपको मध्य प्रदेश के होटल या रेस्टोरेंट में देखने को मिल जाएंगे। आप इन सभी प्रसिद्ध भोजन का सेवन जरूर करके आएं।

मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

अगर आप घूमने के लिए मध्य प्रदेश में जाना चाहते है तो इसके लिए आपको हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध मिलेगी। मध्यप्रदेश जाने के लिए आप किसी भी साधन का इस्तेमाल कर सकते है। आप मध्यप्रदेश में घूमने के लिए निम्नलिखित माध्यम के द्वारा जा सकते है।

सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा मध्यप्रदेश जाना चाहते है तो आप अपने नजदीकी शहर से बस को पकड़ सकते है। और अगर आप मुंबई के आस-पास है तो आप मुंबई के NH 52 राजमार्ग के द्वारा भी मध्य प्रदेश जा सकते है।

रेलगाड़ी को द्वारा मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

अगर आप रेलगाड़ी के द्वारा मध्यप्रदेश जाना चाहते है तो यह आपके द्वारा लिया गया बहुत ही अच्छा विकल्प है, क्योंकि रेलगाड़ी में जाने पर आपके कुछ पैसे भी बच जाएंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन और इंदौर जंक्शन दोनों बहुत ही अच्छे तरीके से अन्य रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए है। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से इन रेलवे स्टेशनों पर आसानी से पहुंच सकते है।

हवाई मार्ग से मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

मध्य प्रदेश के दो प्रमुख हवाई अड्डे अन्य राज्य और देशों के साथ बहुत ही अच्छी प्रकार से जुड़े हुए है। भोपाल में राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और इंदौर में देवी अहिल्या बाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दोनों बहुत ही अच्छे प्रकार से अन्य हवाई अड्डों से जुड़े हुए है। जिससे आप कम समय में मध्य प्रदेश पहुंच सकते है।

मध्यप्रदेश का नक्शा – Map of Madhya Pradesh

FAQs

मध्य प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है?

मध्य प्रदेश राज्य भारत देश के मध्य में स्थित है। मध्य प्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां घूमने के लिए आते है। इन प्रमुख पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों के कारण ही मध्य प्रदेश विश्व के कोने-कोने में प्रसिद्ध है।

मध्य प्रदेश घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है?

अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जा रहे है, तो प्रति व्यक्ति पर 15 हजार से 20 हजार रुपए आराम से खर्च हो सकते है।

मध्य प्रदेश के बारे में क्या-क्या रोचक तथ्य है?

मध्य प्रदेश के बारे में निम्नलिखित रोचक तथ्य है-
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर का उल्लेख बड़े बड़े ग्रंथों में मिलता है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में ही कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
मध्य प्रदेश प्राचीन और धार्मिक स्थलों के कारण भी प्रसिद्ध है।
मध्य प्रदेश भारत के अन्य सभी राज्यों से घिरा हुआ है, जिसके कारण मध्य प्रदेश को ‘भारत का दिल’ के नाम से भी जाना जाता है।

Conclusion:-

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल मध्य प्रदेश में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको मध्य प्रदेश में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने मध्य प्रदेश राज्य के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक तरीके से बता दिया है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अपने भाई, बहन या दोस्तों आदि के साथ मध्य प्रदेश राज्य में घुमने जाएं तो उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन्हें भी पढ़े:-