पहलगाम में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगह – Pahalgam Tourist Places In Hindi

पहलगाम भारत के जम्मू कश्मीर में एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, यहां पर सालाना हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं, इस आर्टिकल में हम पहलगाम में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी देखेंगे, इसी के साथ साथ हम पहलगाम में रुकने की जगह, यहाँ का मशहूर भोजन और पहलगाम घूमने का खर्च भी जानेंगे।

यह जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण विख्यात है, पहलगाम नामक यह कस्बा लिडर नदी के किनारे पर बसा हुआ है, यहां पर सफेद चादर से ढके पहाड़ और रोमांच भर देने वाली झीलें हैं, शहर के आसपास के हरे भरे इलाकों में घूम कर मन को बहुत शांति मिलती है, यहां का मौसम बहुत ही साफ सुथरा और सुहाना है।

अगर आप भी प्रकृति के इस अजूबे को देखना चाहते हैं और पहलगाम में घूमना चाहते हैं तो आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए, आइए दोस्तों पूरी जानकारी आसान भाषा हिंदी में देख लेते हैं।

Table of Contents

पहलगाम में घूमने की जगह – Pahalgam Me Ghumne ki Jagah

यहां पर मैं आपको पहलगाम में घूमने की मुख्य 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं, जब आप पहलवान जाएंगे, तो आप यहां पर बहुत सी जगह देखेंगे जहां पर आप घूम कर मनोरंजन कर सकते हैं, यहां पर जो 10 जगहें मै बता रहा हूं ये यहां पर घूमने की सभी जगहों में शुमार है।

1. बेताब घाटी – Betaab Valley

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

बेताब घाटी पहलगाम में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक हैं, बॉलीवुड की मशहूर फिल्म बेताब यहां पर फिल्माई गई थी, जिसके बाद इस घाटी का नाम बेताब घाटी पड़ा, इस घाटी के चारों और खूबसूरत बर्फ से ढके पहाड़ हैं, जिनको देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे, अगर आप यहां पर सर्दियों के थोड़ा बाद आते हैं, जब बर्फ थोड़ी पिघल जाएगी तो आपको आसपास हरे भरे मैदान दिखेंगे, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

2. अरु घाटी – Aru Valley

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

अरु घाटी पहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक हैं। यह घाटी  पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, यहां पर पर्यटक ट्रैकिंग कैंपिंग और पिकनिक मनाने जैसे कार्य भी कर सकते हैं, आउटडोर एक्टिविटी के लिए यह जगह बहुत ही मशहूर है, जब आप इस जगह पर जाएंगे तो आप यहाँ पर बहुत से लोगों को पिकनिक मनाते ट्रैकिंग करते और बर्फ के साथ खेलते हुए पाएंगे, अगर आप परिवार के साथ पहलगाम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो अरू घाटी आपके लिए सबसे बेस्ट जगह रहेगी।

3. चंदनवाड़ी – Chandanwari

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

चंदनवाड़ी पहलगाम में घूमने की खूबसूरत जगहों में से एक है, जब आप अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं तो शुरुआत यहीं से होती है, यह अमरनाथ यात्रा का स्टार्टिंग पॉइंट है और हिंदू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है, ट्रैकिंग और सकिंग के लिए भी यह जगह बहुत ही मशहूर है, अगर आप बर्फ से फिसलने वाला खेल सकिंग खेलना चाहते हैं तो  इसके लिए बर्फ काफी ऊंचाई पर होनी चाहिए, जिससे कि आप ऊंचाई से फिसल कर नीचे तक आ सके, और यह जगह सकिंग के लिए परफेक्ट मानी गई है।

4. बैसारन – Baisaran

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

बैसारन पहलगाम में घूमने की मशहूर जगहों में से एक है, इस जगह को मिनी स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है,  यह जगह आसपास से हरी-भरी वादियों और बर्फ के पहाड़ों से ढकी हुई है, और यहां से घाटी का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है, अगर आप फोटो खिंचवाने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे सही रहेगी, बैसारन नाम की यह जगह बहुत ही बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है, और यहां पर हनीमून कपल सबसे ज्यादा आते हैं।

5. कोलाहोई ग्लेशियर – Kolahoi Glacier

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

यह हिमनद 4740 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, कोलाहोई ग्लेशियर इस इलाके का सबसे बड़ा ग्लेशियर माना जाता है, ट्रैकिंग और सकिंग के लिए यह जगह बहुत ही सही रहेगी, यहां पर आपको बहुत से विदेशी पर्यटक सकिंग करते हुए दिखेंगे, इस स्थान का इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां से आसपास का वातावरण बहुत ही साफ-सुथरा और मनोरंजक प्रतीत होता है, अगर आप पहलगाम घूमने के लिए जा रहे हैं तो कोलाहोई ग्लेशियर में जरूर जाना चाहिए।

6. पहलगाम गोल्फ कोर्स – Pahalgam Golf Course

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

पहलगाम गोल्फ कोर्स पहलगाम में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह जगह लगभग 2400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यहां से आसपास का नजारा बहुत ही मनमोहक नजर आता है, इस ऊंचाई पर गोल्फ खेलने का अलग ही मजा है, और यह जगह सबसे खूबसूरत गोल्फ खेले जा सकने वाली जगह में शुमार है, आसपास के पहाड़ों और घाटियों का दृश्य इस जगह की सुंदरता पर चार चांद लगा देता है।

7. ममलेश्वर मंदिर – Mamaleshwar Temple

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

ममलेश्वर मंदिर पहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक हैं, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, इस मंदिर की भव्यता देखकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे, जब आप इस मंदिर में घूमने के लिए जाएंगे तो यहां पर बहुत से भगतजनों को पूजा पाठ करते हुए पाएंगे, यह मंदिर महाशिवरात्रि के लिए जाना जाता है महाशिवरात्रि का त्यौहार इस मंदिर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस समय पर यहां पर आसपास के बहुत से लोग और टूरिस्ट इकट्ठा हो जाते हैं जो मिलकर भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं।

8. शेषनाग झील – Sheshnag Lake

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

शेषनाग झील पहलगाम में घूमने की सुंदर जगहों में से एक है, यह झील लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार इस झील का नाम शेषनाग नाम के एक सर्प के नाम पर पड़ा है माना जाता है कि शेषनाग इसी झील में रहा करते थे, हिंदू धर्म के लिए यह झील बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है,  इसी के साथ साथ शेषनाग झील अपने साफ-सुथरे पानी और बहुत सी वाटर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है, अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के शौकीन हैं तो आपको इस झील को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए।

9. तारसर झील – Tarsar Lake

पहलगाम में घूमने की जगहपहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थलपहलगाम के प्रमुख दर्शनीय स्थलPahalgam Tourist Place In HindiPahalgam Me Ghumne ki Jagah

तारसर झील कोलाहोई पर्वत से पिघल कर आने वाले पानी से हमेशा भरी रहती है, ऐसा माना जाता है कि आसपास के इलाके में सबसे सुंदर झील तारसर झील ही है, इस झील के आस पास बहुत से ट्रैकिंग रूट भी है इसलिए आप ट्रेकिंग करते हुए भी इस झील का नजारा देख सकते हैं, आप इस झील पर फिशिंग, हॉर्स राइडिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं, इस झील के आसपास बहुत से खूबसूरत छोटे रेस्टोरेंट भी है, जहां पर आप यहां के लोकल भोजन का लुफ्त भी उठा पाएंगे।

10. मामल मंदिर – Mamal Temple

मामल मंदिर पहलगाम में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और लीडर नदी के किनारे पर स्थित है, ऐसी मान्यता है कि मामल मंदिर इलाके का सबसे पुराना मंदिर है, सभी खूबसूरत मंदिर इस मंदिर के बाद में बने हुए हैं, आप इस मंदिर से लीडर नदी का भव्य रूप भी देख सकते हैं, इस मंदिर का माहौल बहुत ही शांत है, यहां पर आपको नदी की के पानी की मीठी मीठी आवाज सुनाई देती है जोकि मेडिटेशन के लिए अनुकूल मानी गई है।

पहलगाम में घूमने का यात्रा प्लान – Pahalgam Travel Plan

पहलगाम बहुत ही खूबसूरत स्थान है, जहां पर आपको कम से कम तीन दिन का यात्रा प्लान जरूर बनाना चाहिए, पहले दिन आपको पहलगाम की खूबसूरती देखनी चाहिए और यहां पर लीडर नदी के किनारे पर टहलना चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत नदी है, आप पास के वन में भी जा सकते हैं यहां पर बेताब नमक फिल्म की शूटिंग हुई थी, दूसरे दिन आपको अरु घाटी में घूमने के लिए जाना चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत घाटी है, आप एक दिन में इस घाटी को घूम कर वापस पहलगाम की तरफ रुख कर सकते हैं।

तीसरे दिन की यात्रा में आपको चंदनवाड़ी की यात्रा करनी चाहिए, यहां पर आप अमरनाथ की एक दिन की यात्रा कर सकते हैं, वापस आते समय आप ममलेश्वर मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल भी मत भूलिए, यह मंदिर भी पहलगाम से चंदनवाड़ी के रास्ते में ही पड़ता है।

पहलगाम में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Pahalgam In Hindi

यहां पर घूमने का सबसे सही समय आप पर निर्भर करता है, कि आप यहां पर किस प्रकार की एक्टिविटी करना चाहते हैं, अगर आप बर्फ में खेलना चाहते हैं तो आपको यहां पर सर्दियों में आना चाहिए, जिसका सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच रहता है।

और अगर आप यहां की हरी-भरी वादियों में आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यहां पर सितंबर से नवंबर और अप्रैल से जून के महीनों में आना चाहिए, इस समय यहां पर इतनी अधिक बर्फ नहीं रहती और ना के बराबर ही बर्फ रहती है, लेकिन हरी-भरी वादियां बहुत ही खूबसूरत लगती है और फूल हमेशा खिले हुए रहते हैं, इस समय यहां का नजारा बहुत ही मनमोहक रहता है।

यह जगह साल के 12 महीने घूमने के लिए खुली हुई है, और हर समय यहां पर आपको प्रकृति का बेहद सुंदर रूप देखने को मिलेगा, गर्मियों में यहां का तापमान 15 डिग्री से 30 डिग्री तक रहता है और सर्दियों में यह नीचे गिर कर 5 डिग्री तक भी पहुंच जाता है और अधिक सर्दियों के मौसम में यह जीरो डिग्री को छू लेता है जिससे कि बर्फ जमने लगती है।

पहलगाम में रुकने की जगह – Where To Stay In Pahalgam In Hindi

पहलगाम में रुकने के लिए बहुत सी जगह है अगर आप बजट फ्रेंडली होटल में रुकना चाहते हैं तो आप 400 से ₹800 में एक दिन आसानी से निकाल सकते हैं, वहीं अगर आप किसी लग्जरी रिजॉर्ट्स में रहना चाहते हैं तो खर्चा 5 से 10,000 या इससे भी अधिक हो सकता है, यहां पर रुकने के लिए आपको ज्यादातर होटल और रिसॉर्ट ही मिलेंगे, इनमें से कुछ बेहद खूबसूरत जगह का नाम बताओ तो Grand Mumtaz Resort, Pahalgam Hotel, Hotel Mountview है।

इसके अलावा पहलगाम में रुकने के लिए आप होम स्टे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, होमस्टे का मतलब यह होता है कि पहलगाम के लोकल लोगों के साथ आप रह सकते हैं, और उन्हीं के घर में भोजन कर सकते हैं जब आप पहलगाम में घुमने के लिए जाएंगे तो यहां पर आपको बहुत सी होमस्टे सुविधाएँ मिलेंगे।

पहलगाम का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Pahalgam In Hindi

यहां पर आपको मुझसे और कश्मीरी भोजन खाने को मिलेगा जो कि बहुत लजीज होता है, इनमे से कुछ मुख्य पकवानों के नाम बताऊ तो कहवा चाय, दम आलू, यखनी, गुस्ताबा, रगोन जोश है।

यह पकवान आपको बड़े होटलों के साथ-साथ कुछ छोटे रेस्टोरेंट्स और स्ट्रीट फूड के तौर पर भी मिल जाएंगे।

पहलगाम कैसे जाएं? – How to reach Pahalgam?

सड़क मार्ग से पहलगाम कैसे जाएं? – How To Reach Pahalgam By Road In Hindi

आप नेशनल हाईवे की सहायता से श्रीनगर आ सकते हैं और श्रीनगर हाईवे से पहलगाम की दूरी केवल 85 किलोमीटर है, अगर आप अपने शहर से बस के माध्यम से श्रीनगर पहुंचते हैं तो आप पहलगाम तक टैक्सी या बस लेकर जा सकते हैं, लेकिन अगर आप खुद की गाड़ी से आ रहे हैं तो आप श्रीनगर होते हुए पहलगाम बड़ी ही आसानी से आ सकते हैं।

ट्रेन से पहलगाम कैसे जाएं? – How To Reach Pahalgam By Train In Hindi

पहलगाम के आसपास कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है, यहां का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है जो कि यहां से 285 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आप चाहे तो इस रेलवे स्टेशन के माध्यम से पहलगाम आ सकते हैं लेकिन यह बहुत दूर है।

हवाई जहाज से पहलगाम कैसे जाएं? – How To Reach Pahalgam  By Flight In Hindi

श्रीनगर हवाई अड्डा यहां का सबसे करीबी हवाई अड्डा है, यह हवाई अड्डा पहलगाम से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आप पूरे देश से कहीं से भी फ्लाइट लेकर श्रीनगर आ सकते हैं और उसके बाद पहलगाम में घूमने के लिए जा सकते हैं, पहलगाम में घूमने के लिए जाने के लिए आप लोकल टैक्सी या बस की सहायता ले सकते हैं।

पहलगाम का नक्शा – Pahalgam Map in Hindi

FAQs:- टॉप 15 पहलगाम में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

पहलगाम क्यों प्रसिद्ध है?

पहलगाम अपने सुंदर घूमने की जगहों के कारण प्रसिद्ध है, यहां पर बहुत सुंदर पहाड़ बहुत ही सुंदर वादियां और प्राकृतिक झीलें हैं, दर्शकों के लिए पहलगाम एक बहुत ही सुंदर तोहफे के जैसा है।

पहलगाम कहां पर स्थित है?

यह भारत के उत्तर में स्थित राज्य जम्मू कश्मीर का एक हिल स्टेशन है।

पहलगाम जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

अगर आप सस्ते होटल में रुकते हैं तो आप 400 से ₹800 में 1 दिन निकाल सकते हैं और लगभग इतने ही रुपए में दोनों समय का भोजन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप लग्जरी होटल में रुकते हैं तो आपका खर्चा बहुत अधिक बढ़ सकता है, अगर घूमने की बात करें तो पहलगाम में घूमने की लगभग सभी जगह बिल्कुल फ्री है, अगर आप वहां पर कुछ चीजें खरीदते हैं जैसे वाटर एक्टिविटी के लिए कोई सामान या बर्फ में पहनने के लिए कोई सामान तो आपका खर्चा अलग हो सकता है, लगभग चीजें यहां पर किराए पर मिल जाती हैं।
पहलगाम में जाने का खर्चा आप पर निर्भर करता है कि आप देश में किस जगह पर रहते हैं, यहां से आप पहलगाम का खर्च निकालकर अपना बजट बना सकते हैं।

Pahalgam Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, यहां पर हमने पहलगाम में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में पूरी जानकारी ली है, और इसी के साथ-साथ हमने यहां के मशहूर भोजन रुकने की जगह और पहलगाम घूमने का पूरा खर्चा भी देखा है, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment