Top 15 पुरी में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में, अगर आप यह जानना चाहते है कि पुरी में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां पर घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों को कभी भी निराश नहीं करते है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बतायेगें कि आप पुरी में कौन कौन से मुख्य पर्यटन स्थल पर घुम व देख सकते है।

आप सभी ने पुरी का नाम तो सुना ही होगा जो उडी़सा राज्य का एक प्रमुख शहर है। आज हम आपको पुरी में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे और पुरी के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे। आइए दोस्तों बिना कोई देर किए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते है।

Table of Contents

पुरी में घूमने की जगह – Puri Me Ghumne Ki Jagah

पुरी भारत के प्रमुख नगरों में से एक है। जहाँ पर घूमने के लिए प्रति वर्ष बड़ी संख्या में लोग आते है। अगर आप अपनी छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे है तो आपको बता दे कि पुरी घूमने के लिए बहुत ही बेस्ट जगह है।

जहाँ पर आपको बहुत ही खूबसूरत प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल देखने को मिलेगें। पुरी के इन प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

1. जगन्नाथ रथ यात्रा – Jagannath Rath Yatra

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

पुरी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह जगन्नाथ रथ यात्रा पुरी से शुरू होते हुए कुछ दूर स्थित गुड़िचा मदिंर तक जाती है। जिसमें श्रदालुओं की बहुत ज्यादा भीड़ होती है। यह जगन्नाथ रथ यात्रा 9 दिनों तक चलती है। इस जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बहुत से कार्यक्रम आयोजित कराएं जाते है

इस जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई व बहन की बहुत बडी़ प्रतिमा बनाकर विशाल रथ यात्रा निकाली जाती है। इस जगन्नाथ रथ यात्रा में विदेशों से भी श्रदालु आते है। इसलिए आप भी पुरी में घूमने के लिए जाएं तो पुरी में आयोजित इस जगन्नाथ रथ यात्रा में जरूर शामिल हो।

2. लोकनाथ मदिंर – Loknath Temple

लोकनाथ मदिंर पुरी का बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन मदिंर है। यहाँ पर भगवान शिव की आराधना की जाती है। यह लोकनाथ मदिंर वास्तुशिल्प के द्वारा 4 खंडो  में विभाजित है। इन मदिंर का निर्माण 11 शाताब्दी में विभिन्न पत्थरों की सहायता से किया गया है।

इस लोकनाथ मदिंर का बाहरी द्वार बहुत ही खूबसूरत बना हुआ है। इस मदिंर की दिवारों पर विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर-सुंदर चित्रकला की गई है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है और लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगी। जिसके कारण बडी़ संख्या में लोग यहाँ घूमने के लिए आते है।

3. कोणार्क मदिंर – Konark Temple

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

कोणार्क मदिंर पुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल है। यह मदिंर भगवान सूर्य देव जी को समर्पित है। सर्दियों में यहाँ कोणार्क नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है यह कोणार्क नृत्य महोत्सव यहाँ का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रदालु यहाँ आते है। कोणार्क मदिंर पुरी में समुद्र के किनारे पर स्थित है।

इस कोणार्क मदिंर के आसपास का वातावरण बहुत ही शांत व खूबसूरत है। यहाँ पर हिंदू देवी देवताओं की चित्रकला पत्थर, लकड़ी आदि से बहुत ही खूबसूरत वस्तुओं की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर कोणार्क नृत्य महोत्सव के आयोजन के समय दूर-दूर से व्यक्ति यहाँ आते है।

4. गुंडिचा मदिंर – Gundicha Temple

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

गुंडिचा मदिंर पुरी के सबसे प्रसिद्ध मदिंर में से एक है। इस मदिंर की तुलना जगन्नाथ मंदिर से की जाती है। इस मदिंर में भगवान श्री कृष्ण की चाची गुंडिचा का निवास स्थान माना जाता है जिसके कारण ही इसे गुंडिचा मदिंर के नाम से जाना जाता है।

इस गुंडिचा मदिंर के अंदर अनेक प्रकार की चित्रकला की गई हुई है। साथ ही जो जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है वह जगन्नाथ रथ यात्रा इस गुंडिचा मदिंर में आती है। जिसके कारण यह बहुत ही प्राचीन व विश्व प्रख्यात मदिंर है। जिसके कारण इस गुंडिचा मदिंर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते रहते है।

5. अथरनाला ब्रिज – Atharnala Bridge

अथरनाला ब्रिज पुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस अथरनाला ब्रिज का निर्माण 13 वीं शताब्दी में परिवहन को विकसित करने के लिए किया गया था। यह अथरनाला ब्रिज बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत तरीके से बना हुआ एक ब्रिज है।

यह अथरनाला ब्रिज शहर के बीच में स्थित है। जो अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ वास्तु विशेषता के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगें। यह प्राकृतिक सुंदरता इस अथरनाला ब्रिज को और भी सुंदर बनाने का कार्य करती है जिसके कारण यहाँ अथरनाला ब्रिज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है।

6. नरेंद्र टैंक – Narendra Tank

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

नरेंद्र टैंक पुरी में जगन्नाथ मंदिर के नजदीक स्थित एक प्राचीन पवित्र तालाब है। यह नरेंद्र टैंक उड़ीसा राज्य का सबसे बड़ा तालाब है। इस नरेंद्र टैंक का निर्माण राजा नरेंद्र देव ने करवाया था राजा के नाम पर ही इस पवित्र तालाब का नाम नरेंद्र टैंक रखा गया है।

इस नरेंद्र टैंक के पवित्र तालाब के केंद्र में एक मदिंर बना हुआ है। जिसको दक्षिण तट से पुल के द्वारा जोड़ा गया है। जो सुबह व शाम के समय देखने पर बहुत ही खूबसूरत लगता है।

यहाँ पर प्रति वर्ष भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा बडे़ ही धूमधाम के साथ निकाली जाती है। जिसके कारण यहाँ बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

7. सुदर्शन क्राफ्ट संग्रहालय – Sudarshan Craft Museum

सुदर्शन क्राफ्ट संग्रहालय पुरी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस प्राचीन संग्रहालय ने पुरी की प्राचीन लोक कला को बचा कर रखा है। इस सुदर्शन क्राफ्ट संग्रहालय से आप लोक कला और हस्त कला को नजदीक से देख सकते है। यहाँ पर आप मदिंर, पुस्तकालयआदि को देख सकते है।

सुदर्शन क्राफ्ट संग्रहालय में आपको पत्थर, लकड़ी, और हस्तकला से निर्मित विभिन्न वस्तुओं के नक्काशीदार चित्र देखने को मिल जाऐंगे। यहाँ पर आप बहुत ही सुंदर-सुंदर हाथों से बनाई हुई विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को खरीद सकते है। यहाँ पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

8. मार्कंडेश्वर मंदिर – Markandeshwar Temple

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

मार्कंडेश्वर मंदिर पुरी का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह एक बहुत ही प्राचीन मदिंर है। इस मदिंर का निर्माण 12 वी शताब्दी में किया गया था। यहाँ पर भगवान शिव की आराधना की जाती है। यह मदिंर मार्कंडेश्वर तालाब के नजदीक स्थित है।

इस मदिंर का निर्माण प्राचीन पत्थरों से किया गया है इस मदिंर का निर्माण बहुत ही अद्भुत तरीके से किया गया है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस मदिंर के चारों तरफ आपको भरपूर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। जो इस मदिंर की खूबसूरत पर चार चांद लगाती है जिसे देखने व दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है।

9. चिलिका झील – Chilka Lake

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

चिलिका झील पुरी में स्थित एशिया का सबसे बडी़ खारे पानी की एक झील है। चिलिका झील में अनेक प्रकार के जीव पाए जाते है। यहाँ का सबसे सुंदर दृश्य तो सूर्योदय और सूर्यास्त के समय होता है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है।

यह मनोरम दृश्य ही लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। हनीमून द्वीप और बर्ड आइलैंड जैसे आकर्षित द्वीप भी यहाँ उपलब्ध है। यहाँ पर यह चिलिका झील दो स्थानों से एक में मिलती है। इस चिलिका झील में आपको बडी़ बडी़ मछलियाँ भी देखने को मिल जायेगी। यह चिलिका झील अपनी खूबसूरत के कारण जानी जाती है।

10. पुरी बीच – Puri Beach

पुरी में घूमने की जगहपुरी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलपुरी का प्रमुख धार्मिक स्थलPuri Tourist Place In Hindiपुरी में रुकने की जगह

पुरी बीच बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। यहाँ पर लोग मौज मस्ती करने के लिए आते है। समुद्र तट के नजदीक इस रेत पर कलाकार बहुत ही खूबसूरत चित्रकला करते है। इस रेत पर आप चित्रकार से अपनी फोटो भी बनवा सकते है।

यहाँ पर आपको बीच के अंदर की सैर करने के लिए विभिन्न नाव उपलब्ध मिलेगी। जो आपको बीच के कुछ दूर तक घूमने का कार्य करेगी। यहाँ से मौसम बहुत ही खूबसूरत और सुहावना सा दिखने लगता है। यहाँ पर ज्यादा संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

11. बालूखंड वन्यजीव अभयारण्य – Balukhand Wildlife Sanctuary

बालूखंड वन्यजीव अभयारण्य पुरी में समुद्र के तट पर स्थित है। यहाँ पर आपको ब्लैक डक, बंदरो की जनजातियाँ, हिरण, मोर, और अन्य जीव देखने को मिल जाऐंगे। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलेगी।

यह बालूखंड वन्यजीव अभयारण्य इतना बड़ा है कि यहाँ पर घूमने के लिए 3 तीनों का समय लग जायेगा। यहाँ पर आपको हर जगह कुछ ना कुछ खूबसूरत व मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा।

12. रघुराजपुर कलाकार गाँव – Raghurajpur Artist Village

रघुराजपुर कलाकार ग्राम पुरी में घूमने की सबसे बैस्ट जगह है। यहाँ पर अनेक प्रकार की चित्रकला की जाती है। यहाँ पर कपड़े, बोतल, ताड़ के पत्तों आदि पर बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्रकला की जाती है। इस गाँव में सभी घरों को रंगीन चित्रों के द्वारा सजाया गया है। जो कि लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

सभी घरों की दिवारों पर भी विभिन्न प्रकार की चित्रकला की गई है। यहाँ के लोगों के द्वारा बनाई गई सुंदर-सुंदर चित्रकला की वस्तुओं को आप खरीद भी सकते है। यह गाँव देखने लायक है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग यहाँ घूमने के लिए आते है।

13. लक्ष्मी मदिंर – Lakshmi Temple

लक्ष्मी मदिंर पुरी का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह जगन्नाथ मदिंर के नजदीक ही स्थित है। इस मदिंर के बारे में प्राचीन ग्रंथों से पता चलता है कि जब भगवान शिव जी ने माता पार्वती से विवाह किया था तब देवी लक्ष्मी ने भगवान शिव जी को पुरी के इस प्रसिद्ध लक्ष्मी मदिंर में आमन्त्रित किया था।

और साथ ही साथ इस लक्ष्मी मदिंर के खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है। जिसके कारण लक्ष्मी मदिंर लोगों के घूमने का एक प्रमुख धार्मिक स्थल बन गया है।

14. चंद्रभागा बीच – Chandrabhaga Beach

चंद्रभागा बीच पुरी का एक प्रमुख बीच है। जहाँ पर बहुत सारी वाटर ऐडवेंचर एक्टिविटी बहुत ज्यादा होती है। यह लोगों व बच्चों के मौज मस्ती करने का सबसे अच्छा स्थान है। यहाँ पर आप वाटर ऐडवेंचर एक्टिविटी के द्वारा खूब मस्ती कर सकते है।

इस बीच फोटोग्राफी के लिए सबसे बेस्ट जगह है। जहाँ पर बडी़ संख्या में लोग घूमने के लिए आते है वह फोटोग्राफी लेते है। और अपने इस खूबसूरत पल को बनाए रखते है।

15. नंदनकानन चिड़ियाघर – Nandankanan Zoo

नंदनकानन चिड़ियाघर पुरी का सबसे बड़ा चिड़िया घर है। यहाँ पर आप अनेक प्रकार के जीव जंतुओं को देख सकते है। साथ ही साथ यहाँ पर आप शेर, चिता आदि भी बड़ी संख्या में देख सकते है। इसके अलावा भी आपको यहाँ बहुत से जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलेगी। जो इस चिड़ियाघर की सुंदरता को और भी खूबसूरत बनाती है।

पुरी में घूमने का यात्रा प्लान – Puri Travel Plan

दोस्तों अगर आप पूरी में घूमना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपको अपनी यात्रा की शुरुआत यहां के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से करनी चाहिए, यह चार धामों में से एक धाम है, तथा बहुत ही खूबसूरत मंदिर है, यह एक ऐतिहासिक मंदिर भी है तथा अपनी खूबसूरत वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, यह भगवान विष्णु को समर्पित लाजवाब मंदिर है, इसे जरूर देखना चाहिए, इसके बाद आपको पूरी के समुद्र किनारे पर जाना चाहिए और सुनहरी मिट्टी को निहारना चाहिए, आप यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जा सकते हैं।

यहां पर प्रसिद्ध कोणार्क का सूर्य मंदिर है जो यूनेस्को द्वारा संरक्षित है, यहां पर जरूर जाइए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप पास के गांव में घूमने के लिए भी जा सकते हैं, आपको उड़ीसा का भोजन जरूर ट्राई करना चाहिए, यह काफी लजीज और प्रसिद्ध है।

पुरी घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Puri In Hindi

वैसे तो आप पुरी में घूमने के लिए पूरे वर्ष में किसी भी समय जा सकते है क्योंकि पुरी प्रमुख धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थल होने के कारण व्यक्ति यहाँ घूमने के लिए आते रहते है। पर कुछ ऐसा समय होता है जिसमें पुरी घूमने पर आप पूरा आनंद ले सकें। पुरी घूमने का सबसे बेस्ट समय नवम्बर से फरवरी महीने तक है। क्योंकि इस समय पुरी का मौसम सुहावना सा बना रहता है।

जिसमें आप पुरी घूमने का पूरा आनंद ले सकते है। पुरी में गर्मियों में घूमना इतना अच्छा नहीं है क्योंकि पुरी में अप्रैल से अक्टूबर तक भीषण गर्मी पड़ती है। जिससे आप पुरी में घूमते वक्त जल्दी थक जाऐगे। और आपका पुरी में घूमने का सारा प्लेन खराब हो जायेगा। इसलिए आपके लिए पुरी में घूमने का सबसे बेस्ट समय नवम्बर से फरवरी महीने तक का है। जिसमें आप जी भरकर आनंद कर सकते है।

पुरी में रुकने की जगह – Where To Stay In Puri In Hindi

पुरी एक धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थल होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहाँ घूमने के लिए आते रहते है जिसके कारण पुरी में ठहरने के लिए काफी संख्या में होटल व रेस्टोरेंट है। अगर आप पुरी में घूमने के लिए आए हुए है तो आप पुरी में कम बजट से लेकर ज्यादा बजट तक के होटल व रेस्टोरेंट में रूम बुक करा सकते है। यहाँ पर आपको हर प्रकार के रूम देखने को मिल जाऐगे। इन होटल या रेस्टोरेंट में आप इनकी आफिशियल वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन भी रूम बुक करा सकते है।

अगर आप होटल या रेस्टोरेंट में नहीं रहना चाहते है तो पुरी प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण यहाँ पर आपको अनेक धर्मशाला भी देखने को मिल जाएगी। जिनमें आप 2-4 दिनों तक आराम से रह सकते है। इन धर्मशालाओं में आपको सभी प्रकार की सुविधा भी मौजूद मिलेगी। आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा।

पुरी का प्रसिद्ध फूड – Prasiddh Food In Puri In Hindi

पुरी अपने प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल के साथ-साथ प्रसिद्ध भोजन और व्यजनों के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। पुरी के अपने कुछ प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन है जिन्हें लोग बड़े आनंद के साथ खाते है। पुरी के कुछ प्रसिद्ध भोजन व्यजनों में खिचड़ी, कनिका, पाखरा भाटा, सनतुला, दालमा आदि है।

इन सभी प्रसिद्ध भोजन और व्यजनों में आपको खट्टे, मिठे, तीखे आदि का स्वाद चखने को मिलेगा। इसलिए आप जब भी पुरी घूमने के लिए जाएं तो पुरी के इन प्रसिद्ध भोजन और व्यजनों का स्वाद जरूर लें।

पुरी कैसे पहुंचे – How To Reach Puri In Hindi

अगर आप पुरी घूमने के लिए जाना चाहते है तो अगर आपके आप अपनी खुद की कार या कोई अन्य साधन है तो आप उस साधन मे पुरी घूमने के लिए जा सकते है। अगर आपके पास कोई साधन नहीं है तो आप निम्नलिखित साधनों के द्वारा भी पुरी घूमने के लिए जा सकते है।

1. सड़क मार्ग से पुरी कैसे जाएं – How To Reach Puri By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा पुरी घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि पुरी भारत के अनेक राज्यों व शहरों के साथ सड़क के द्वारा बहुत ही अच्छी प्रकार से जुडा़ हुआ है। इसलिए आप भारत के किसी भी राज्य से पुरी की यात्रा आराम से कर सकते है। उड़ीसा के प्रमुख शहरों से नियमित रूप से पुरी के लिए बस आती जाती रहती है।

2. ट्रेन से पुरी कैसे पहुंचे – How To Reach Puri By Train In Hindi

ट्रेन से पुरी पहुँचना बहुत ही सस्ता व अच्छा साधन है। आपको अपने नजदीकी शहर के रेलवे स्टेशन से पुरी जाने की ट्रेन आसानी से मिल जायेगी। जिससे आप ट्रेन के माध्यम से पुरी पहुंच सकते है। अगर आपको पुरी जाने की ट्रेन नहीं मिलती है तो आप उड़ीसा के प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन की टिकट बुक कर सकते है वहाँ से आपको पुरी जाने की बस या कोई टैक्सी आसानी से उपलब्ध मिल जायेगी।

3. हवाई जहाज से पुरी कैसे पहुंचे – How To Reach Puri By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज के द्वारा पुरी की यात्रा करना चाहते है तो आपको बता दें कि पुरी से 60 किलोमीटर दूर भनेश्वर का बीजू पटनायक हवाई अड्डा है। जो भारत के सभी राज्यों के हवाई अड्डों से बहुत ही अच्छी तरह से जुडा़ हुआ है।

भनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे से आपको बस, टैक्सी या कोई अन्य साधन आसानी से मिल जायेगा। जहाँ से आप पुरी पहुँच सकते है।

पूरी का नक्शा – Maps of Puri

FAQs:- पुरी में घूमने की जगह से जुड़े सवाल

पुरी क्यों प्रसिद्ध है?

पुरी अपने प्रमुख पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है। जहाँ पर आपको बहुत ही सुंदर व खूबसूरत धार्मिक व पर्यटन स्थल देखने को मिलेगें। ये धार्मिक व पर्यटन स्थल यहाँ घूमने आने वाले व्यक्तियों को कभी भी निराश नहीं करते है। जिसके कारण पुरी विश्वभर में प्रसिद्ध है।

पुरी कहाँ स्थित है?

पुरी भारत के उडी़सा राज्य में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। पुरी उड़ीसा राज्य के पुरी जिले में बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित एक नगर है। जो कि बहुत ही खूबसूरत प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थल है।

पुरी घूमने पर कितने रूपए खर्च हो सकते है?

अगर आप पुरी घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपके पूरी में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 20-25 हजार रुपये खर्च होना आम बात है

Puri Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। कि पुरी में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको पुरी में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने पुरी के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक तरीके से बता दिया है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अपने भाई, बहन या दोस्तों आदि के साथ पुरी में घूमने जाएं, तो उन्हें कोई भी परेशानी या दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment