नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में, अगर आप यह जानना चाहते है कि भारत में गर्मियों में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। तो भारत के गर्मियों में घूमने वाले खूबसूरत पर्यटन स्थल यहां पर घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों को कभी भी निराश नहीं करते है।
आज हम आपको भारत में गर्मियों में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, और भारत के उन गर्मियों में घूमने वाले पर्यटन स्थल के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे।
आइए दोस्तों बिना कोई देर किए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते है। और जान लेते है कि भारत में गर्मियों में घूमने की 20 प्रमुख जगह कौन-कौन सी है।
भारत में गर्मियों में घूमने की जगह
दोस्तों वैसे तो भारत में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं हैं, लेकिन जिन पर्यटन स्थलों पर हम घूमने जाते हैं वो वर्तमान में चल रहे मौसम के अनुकूल होना भी जरुरी हैं, जिससे हमें कोई शारीरिक हानि ना हो इसीलिए हम यहाँ पर गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहाँ पर आप बेझिजक आने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। तो चलिए गर्मियों में घूमने लायक जगहों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
1. गोवा – Goa
गोवा गर्मियों में घूमने के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। क्योंकि गोवा में समुद्र के किनारे घूमना बहुत ही अच्छा लगता है। यहाँ पर आप समुद्र के किनारे ठडे़ ठडे़ पानी का आंनद ले सकते है। और गोवा के समुद्र में विभिन्न वाटर एक्टिविटी का आंनद ले सकते है।
गोवा राज्य हनीमून बनाने का सबसे फेमस स्थान है जिसके कारण यहाँ पूरे विश्व से पर्यटक घूमने के लिए आते है। इसके साथ ही आप गोवा राज्य में विभिन्न पर्यटक स्थलों मुंबई, पांडिचेरी, द्वारिका, कन्याकुमारी, जगन्नाथ आदि स्थानों की भी सैर कर सकते है।
2. शिमला – Shimla
अगर आप गर्मी से बचने के लिए भारत के किसी शहर या राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको बता दे कि शिमला गर्मियों में घूमने का सबसे अच्छा स्थान है। यहाँ पर आप ऊंची-ऊंची हिमालय पर्वत की चोटियों का आंनद ले सकते है।
यहाँ पर आप चारों तरफ पर्वत व प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते है और इन सुंदर सुंदर दृश्यों का नजारा ले सकते है। यहाँ पर आपको बर्फ देखने को मिलेगी। जिन पर आप स्लाइड और विभिन्न एक्टिविटीयों का आंनद ले सकते है। गर्मी से बचने के लिए यहाँ दूर दूर से काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।
3. मसूरी – Mussoorie
मसूरी जो कि उत्तराखण्ड राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो कि अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ के ऊंचे ऊंचे पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता अपने आप में एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है।
मसूरी के एक तरफ गंगा व दूसरी तरफ यमुना नदी दिखाई देती है। यहाँ पर ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से मसूरी के दूर-दूर तक के सुंदर दृश्य को देख सकते है। यहाँ की पतली पतली सड़के और उनके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ और दूर की ऊंची-ऊंची पहाडियां एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है जिसके कारण यहाँ घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते है।
4. मनाली – Manali
मनाली भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है जो पीर पंजाल व धौलाधार पर्वत के बीच में स्थित है। भारत में गर्मियों में घूमने के लिए मनाली एक उचित स्थान है। मनाली की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन अपनी तरह मोह लेती है।
मनाली में घूमने के लिए संग्रहालय, मंदिर और अनेक सुंदर सुंदर जगह देखने को मिल जाऐगी। और साथ ही मनाली में आप वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग ट्रेल्स, पैराग्लाइडिंग और वाटर स्लाइड आदि का आंनद ले सकते है। गर्मियों में मनाली का वातावरण बहुत ही सुहावना सा होता है। जिसके कारण ही यहाँ घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते है।
5. ऊटी – Ooty
ऊटी भारत में गर्मियों में घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्थान है। यहाँ ऊंची-ऊंची पहाडियां होने के लिए इस पहाडों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु राज्य का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो हनीमून बनाने का सबसे प्रसिद्ध स्थान है।
ऊटी की हरी भरी प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत है जो पर्यटकों का अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ पर आपको अनेक सुंदर-सुंदर संग्रहालय, मंदिर और अनेक हिल स्टेशन देखने को मिलते है। जिसके कारण यह ऊटी नगर विश्व भर में प्रसिद्ध है।
6. डलहौजी – Dalhousie
डलहौजी भारत में गर्मियों में घूमने के लिए जाना जाता है क्योंकि यहाँ पर गर्मियों में तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। डलहौजी नदियों, घाटियों व प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। नदियों व घाटियों के चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।
यह भारत का सबसे ठडा़ स्थान है यहाँ पर आप को सच दर्रा, दैनकुंड पीक, सुभाष बावली, बकरोटा हिल्स आदि पर्यटक स्थल देखने को मिलते है ये सभी स्थान अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है।
7. कौसानी – Kausani
कौसानी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित गर्मियों में घूमने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ के बडे़ बडे़ देवदार के वृक्ष, हरियाली और ऊंची-ऊंची चोटियाँ इस स्थान को और भी आकर्षित बनाते है।
अगर आप हनीमून बनाने के लिए किसी अच्छे स्थान की खोज में है तो आप को बता दे कि कौसानी हनीमून बनाने के लिए एक अच्छा स्थान है। और साथ ही यहाँ पर आप रूद्रधारी जलप्रपात, बैजनाथ मंदिर और गुफाएं आदि स्थान पर घूम सकते है और अपनी यात्रा का आंनद ले सकते है।
8. दार्जिलिंग – Darjeeling
दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक फेमस पर्यटन स्थल है जो भारत का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर पूर्वी हिमाचल की तलहटी में स्थित है।
यह दार्जिलिंग अपनी मनमोहन वादियों और चाय के बगानों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता इतनी मनमोहन है कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा एक बार देखने पर ही अपनी और आकर्षित कर लेते है।
9. गंगटोक – Gangtok
गंगटोक जो कि भारत के सिक्किम राज्य का एक खूबसूरत व सबसे बड़ा शहर है जो भारत में गर्मियों में घूमने का एक अच्छा स्थान है। यह एक बहुत ही खूबसूरत और बादलों से घिरा हुआ स्थान है। यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर मात्रा में है।
गंगटोक में घूमने के लिए त्सोमगो झील, नाथुला दर्रा, एमजी रोड, हनुमान टोक आदि है जो बहुत ही खूबसूरत है। ये पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरत के लिए जाने जाते है। यहाँ पर गर्मियों में मौसम भी सुहावना सा होता है जिसके कारण यहाँ पर गर्मियों में घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते है।
10. तवांग – Tawang
तवांग भारत के अरूणाचल प्रदेश में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान है जो कि अपने सुंदर सुंदर मठों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
अगर आप चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कहीं घूमने की योजना बना रहे है तो आपके लिए गर्मियों में घूमने के लिए तवांग सही जगह है। यहाँ का वातावरण बहुत ही सुखद है तवांग को मठों के लिए सबसे फेमस माना जाता है। इसी कारण यहाँ घूमने के लिए प्रति वर्ष पर्यटक आते है।
11. स्पीति घाटी – Spiti Valley
स्पीति घाटी जो कि भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है जो कि भारत में गर्मियों में घूमने का एक अच्छा स्थान है यह स्पीति घाटी चारों तरफ से हिमालय से घिरी हुई है।
यह स्पीति घाटी अपनी सुंदर सुंदर घाटियों, ठड़ी जलवायु के लिए जानी जाती है। अगर आप अकेले में समय व्यतीत करने के लिए किसी जगह की तलाश में है तो स्पीति घाटी अकेले में समय व्यतीत करने के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यहाँ पर आपको शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिलता है।
12. मुन्नार – Munnar
मुन्नार भारत के केरल राज्य में स्थित गर्मियों में घूमने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत और मनोरम हिल स्टेशन है। जो कि प्राकृतिक खूबसूरती से परिपूर्ण है।
यहाँ पर आप ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग आदि का भरपूर मात्रा में आंनद ले सकते है। इसके साथ ही साथ यहाँ पर आपको बहुत सारे सुंदर सुंदर हाथी भी देखने को मिलेगें। जिनके ऊपर चढ़कर आप सवारी भी कर सकते है। यहाँ पर आकर आप प्रसन्न महसूस करेगें।
13. माऊंट आबू – Mount Abu
माऊंट आबू भारत के राजस्थान राज्य का सबसे खूबसूरत व एक मात्र हिल स्टेशन है जो राजस्थान में गर्मियों में घूमने का सबसे फेमस स्थान है। यह माऊंट आबू अरावली पहाडियों पर स्थित है।
जहाँ पर आपको हरे भरे पड़े पौधे और शांत वातावरण देखने को मिलेगा। नाक्की झील इस माऊंट आबू की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। माऊंट आबू से आप दूर दूर तक के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते है। और अपनी गर्मियों में घूमने की यात्रा का आंनद ले सकते है।
14. अल्मोड़ा – Almora
अल्मोड़ा भारत के उत्तराखण्ड राज्य का गर्मियों में घूमने का सबसे खूबसूरत शहर है। अल्मोड़ा की जीरो प्वाइंट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है जो बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के केन्द्र में बनाया गया है।
इस अल्मोड़ा जगह से आप आकाश के एक भव्य नजारे को देख सकते है और साथ ही साथ यहाँ से हिमालय की वादियों के भव्य दृश्यों को देख सकते है। जिसके बाद आप और भी ज्यादा उत्साहित हो जाऐगें। यह अल्मोड़ा अपनी खूबसूरती और भव्य नजारों के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।
15. मैक्लॉडगंज- Mcleodganj
मैक्लोंगगंज भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित गर्मियों में घूमने का एक धार्मिक व खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहाँ से आप हिमालय पर्वत की ऊंची-ऊंची श्रृंखलाओं और पर्वतीय चोटी आदि का आंनद ले सकते है।
यहाँ की ठडी़ हवा और खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। मैक्लोंगगंज में आप अनेक खूबसूरत पर्यटन व धार्मिक स्थलों भागसूनाग मंदिर, दलाई लामा मंदिर, झरना आदि का आनंद ले सकते है।
16. पंचमढ़ी – Panchmarhi
पंचमढ़ी भी भारत में गर्मियों में घूमने के लिए एक उचित स्थान है जो कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। पंचमढ़ी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है।
यहाँ पर आप को झरनें, झील, मंदिर और अनेक खूबसूरत जगह घूमने के लिए मिल जाऐगी। यहाँ की झीलें चारों तरफ से प्राकृतिक से घिरी हुई है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। इन झीलों के किनारों पर आप विभिन्न वाटर एक्टिविटीयों का आंनद ले सकते है।
17. औली – Auli
औली भारत में गर्मियों में घूमने का एक फेमस पर्यटन स्थल है। गर्मियों में घूमने के लिए यहाँ पर पर्यटक काफी संख्या में आते है क्योंकि यहाँ पर ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ की एक चादर सी बिछ जाते है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।
औली की सड़कों के किनारों पर देवदार के पेड़ लगे हुए है। जो इस औली शहर को और ज्यादा निखारते है। औली से आप सूर्योदय का एक भव्य नजारा देख सकते है। इन सभी खूबसूरती के कारण यहाँ घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते है।
18. रानीखेत – Ranikhet
रानीखेत भारत के उत्तराखण्ड राज्य में सबसे अधिक घूमे जाने वाले पर्यटन स्थल में से एक है। क्योंकि यह अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है।
यह एक छोटा सा शहर है जिसकी सड़कों के किनारों पर सुंदर-सुंदर फूल लगे हुए है जो पर्यटकों को आंनद का अनुभव कराते है। यहाँ पर आपको और भी सुंदर सुंदर पर्यटन स्थल देखने को मिलेगें। जहाँ पर आप गर्मियों में अपनी यात्रा का आंनद ले सकते है।
19. कश्मीर – Kashmir
कश्मीर भारत में गर्मियों में घूमने का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जिसे भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहाँ पर आपको ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी चोटियाँ, अल्पाइन झीलें और हिमालय की वादियाँ आदि सुंदर सुंदर दृश्य देखने को मिलेगें।
साथ ही कश्मीर में आप प्राचीन माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते है और कश्मीर में आप वाटर स्लाइट और बर्फ पर होने वाली विभिन्न एक्टिविटीयों का आंनद ले सकते है।
20. नैनीताल – Nainital
नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक फेमस शहर है जो भारत में गर्मियों में घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पर आप बोटिंग और विभिन्न वाटर एक्टिविटी का आंनद ले सकते है। और साथ ही साथ यहाँ से आप सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे को देख सकते है।
नैनीताल में आप नैनीताल झील, टिफिन टाॅप, नैना पीक और राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण आदि जगह पर घूम सकते है। ये पर्यटन स्थल यहाँ घूमने आने वाले व्यक्ति को कभी भी निराश नहीं करते है क्योंकि ये यहाँ के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ पर आकर आप अपनी गर्मियों की यात्रा का आंनद ले सकते है।
Best Places to Visit in India in Summer in Hindi
दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। कि Top 20 भारत में गर्मियों में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको भारत देश में गर्मियों में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “Top 20 भारत में गर्मियों में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अपने परिवार या दोस्तों के साथ भारत में गर्मियों में घूमने जाएं, तो उन्हें कोई दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन्हें भी पढ़े:-