औली में घूमने की 15 सबसे अच्छी जगह। Auli Tourist Places In Hindi

उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित औली में घूमने की जगह बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है भारी संख्या में पर्यटक यहां पर अपने परिवार या दोस्तो के साथ घूमने और भरपूर एंजॉय करने आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ यह स्थान समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है

जो कि स्कीइंग के लिए दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। बर्फ से ढके पहाड़ मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करते हैं, गढ़वाल हिमालय की पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

Table of Contents

औली में घूमने की जगह – Auli Me Ghumne Ki Jagah

अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो औली आप के लिए बेस्ट स्थान है, औली की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है। औली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. नंदा देवी – Nanda Devi, Auli In Hindi

औली में घूमने की जगहAuli Tourist Places In Hindi

नंदा देवी औली के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो की भारत के सबसे अधिक ऊंचाई वाले हिल स्टेशनों में से एक है। नंदा देवी पर्वत लगभग 7800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है।

ओक और देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान यूनेस्को की विरासत का हिस्सा बन गया है। चोटी को घेरे हुए नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान भी एक बेहद लोकप्रिय उद्यान है जहां पर आप कई जीवों और वनस्पतियो को देख सकते हैं।

2. त्रिशूल पीक – Trishul Mountain, Auli In Hindi

त्रिशूल पीक औली की एक शानदार जगह है जो प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। पश्चिमी कुमाऊ की तीन हिमालय पर्वत की चोटियां त्रिशूल पीक को बनाती है जिनकी ऊंचाई लगभग 7120 मीटर है।

कौसानी से या फिर रूपकुंड ट्रैक के दौरान इन चोटी को आप अच्छे से देख सकते हैं। इनकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को भाव विभोर कर देती है।

3. औली में स्कीइंग – Auli Skiing In Hindi

औली दुनियाभर में स्कीइंग के लिए काफी प्रसिद्ध है यहां पर भारी संख्या में पर्यटक स्कीइंग का आनंद उठाने आते हैं। समुद्र तल से लगभग 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली बर्फ से ढका हुआ लोकप्रिय खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां से आप नंदा देवी,

डूनागिरी, मन पर्वत, हरी पर्वत, नीलकंठ, बेथारटोली, नर पर्वत और घोरी पर्वत का बेहद आकर्षक और मनमोहक नजारा देख सकते हैं। औली की बर्फ से ढकी ढलानों को स्कीइंग के लिए दुनियां में सबसे बेस्ट स्थानों में से एक माना जाता है।

4. कुवारी बुग्याल – Kuari Pass Trek, Auli In Hindi

कुवारी बुग्याल औली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जो कि समुद्र तल से लगभग 3375 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान ट्रेकर्स के लिए बहुत अच्छा है जो गुरसौ बुग्याल से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अपनी औली यात्रा के दौरान इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

5. गुरसौ बुग्याल – Gorson Bugyal, Auli In Hindi

औली में घूमने की जगहAuli Tourist Places In Hindi

गुरसौ बुग्याल औली में घूमने की जगह में एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है जो काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां से आप नंदादेवी, द्रोण और त्रिशूल का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए औली से लगभग 3 किलोमीटर का ट्रेक करना पड़ता है।

6. चिनाब झील – Chinab Lake, Auli In Hindi

औली में घूमने की जगहAuli Tourist Places In Hindi

चिनाब झील औली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जहां से आप प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। इस झील को देखने के लिए चढ़ाई चढ़नी पड़ती है अगर आप चढ़ाई चढ़ सकते हैं तो अपनी औली यात्रा के दौरान इस झील को देखने जरूर जाएं। यहां की सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है।

7. रुद्रप्रयाग – Rudraprayag, Auli In Hindi

रुद्रप्रयाग औली टूरिस्ट प्लेस में एक शानदार जगह है जो मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का मिलन बिंदु है। इसके आस पास कई मंदिर मौजूद है जिसमे चामुंडा देवी मंदिर और रुद्रनाथ आदि शामिल हैं जहां पर दर्शन करने जा सकते हैं। यह स्थान केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे मंदिरों के नजदीक स्थित होने की वजह से काफी व्यस्त बिंदु है।

8. जोशीमठ – Joshimath, Auli In Hindi

जोशीमठ औली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं जो कि हिंदुओ की धार्मिक आस्था में काफी महत्व रखता है। यह मठ बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों का विश्राम स्थल होने के साथ-साथ कई मंदिरों की मेजबानी भी करता है। यहां पर कई मंदिर मौजूद है जिसमें नरसिंह मंदिर सबसे लोकप्रिय मंदिर है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

9. केबल कार की सवारी – Ropeway, Auli In Hindi

औली में घूमने की जगहAuli Tourist Places In Hindi

रोपवे औली के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है जिसमें बैठकर आप प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, ओक के जंगल और घास के मैदान मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यह रोपवे भारत के सबसे ऊंचे और लंबे रोपवे में से एक है

जिसकी यात्रा 4 किलोमीटर की होती है, यह यात्रा जोशीमठ से शुरू होकर औली में समाप्त होती है, इस यात्रा में लगने वाला समय 24 मिनट है। अपनी औली यात्रा के दौरान रोपवे का आनंद उठाना नही भूले।

10. वसुंधरा जलप्रपात – Vasundra Watarfall, Auli In Hindi

औली में घूमने की जगहAuli Tourist Places In Hindi

अगर आप औली के आस-पास घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो वसुंधरा जलप्रपात काफी अच्छी जगह है जो कि माणा गांव में स्थित है, इस गांव को भारत का आखिरी गांव माना जाता है जो औली से लगभग 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस झरने के नीचे बैठकर आप स्नान भी कर सकते हैं। यहां का शान्त और सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

11. छत्रकुंड झील – Chatrkund Lake, Auli In Hindi

छत्रकुंड झील औली के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जहां का शान्त और प्राकृतिक सुंदरतायुक्त सुहावना वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

ऊंचाई वाली हिमालय की घाटियों और घने जंगल से घिरा हुआ यह स्थान ट्रैकिंग के लिए भी काफी अच्छा है। अपनी औली यात्रा के दौरान अपने परिवार या दोस्तो के साथ सुकून का कुछ समय यहां पर बीता सकते हैं।

12. नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान – Nandadevi National Park, Auli In Hindi

नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान औली का एक लोकप्रिय उद्यान है जहां पर आप कई प्रकार के वन्य जीवों को घूमते फिरते देख सकते हैं जिसमें सियार, मृग, भालू, लोमड़ी, लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली और तेंदुआ आदि जैसे वन्य जीव शामिल हैं। वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी अच्छी जगह है।

13. औली कृत्रिम झील – Artificial Lake, Auli In Hindi

आर्टिफिशियल झील औली के बेहतरीन पर्यटन स्थानों में से एक है जिसका निर्माण सरकार द्वारा 2010 में किया गया। इस झील का निर्माण कृत्रिम रूप से बर्फ तैयार करने के लिए गर्मियों के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया गया। आस पास हरे भरे घास के मैदान और प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

14. विष्णुप्रयाग – Vishnuprayag, Auli In Hindi

विष्णुप्रयाग औली के नजदीक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 1372 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप भगवान विष्णु के खूबसूरत मंदिर को देख सकते हैं जिसका निर्माण इंदौर की महारानी ने 1889 में करवाया था।

यहां पर आप दहलीगंगा और अलकनंदा की दो सहायक नदियों को एक साथ स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। अगर आप औली की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

15. सोलधार तपोवन – Saildhar Tapovan, Auli In Hindi

सोलधार तपोवन औली में घूमने की जगह में एक आकर्षक जगह है जहां पर गर्म पानी के फव्वारे देखने लायक है। यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को बेहद पसंद आता है परन्तु यहां पर जाने के लिए पर्यटकों को बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत है तो अपनी औली यात्रा के दौरान इस स्थान को भी देखने जा सकते हैं।

औली में घुमने का यात्रा प्लान – Auli Travel Plan

औली उत्तराखंड में स्थिति बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां पर घूमने के लिए आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना अत्यधिक आवश्यक है, आपको अपनी यात्रा की शुरुआत औली रोपवे से शुरू करनी चाहिए, यहां से नंदा देवी की पीक काफी खूबसूरत प्रतीत होती है, यह हिमालय रेंज की पहाड़ी है, सर्दियों में यह सकिंग डेस्टिनेशन भी है।

इसलिए आपको यहां पर सकिंग करने की अनुमति भी मिल जाती है, आप यहां पर स्नो बोर्डिंग जैसी खूबसूरत एक्टिविटी भी आजमा सकते हैं, अगर आपके पास समय बचता है तो आपको औली की आर्टिफिशियल लेक पर जरूर जाना चाहिए, जो पास में ही स्थित है, यहां पर झील के पास से खूबसूरत वन भी है, जो काफी घना है, यहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा पास में बद्रीनाथ का खूबसूरत मंदिर भी है, जहां पर अत्यधिक मात्रा में टूरिस्ट जाते हैं।

औली जाने का सही समय – Best Visiting Time Auli In Hindi

औली सर्दियों और गर्मियों दोनों मौसम में घूमने के लिए अच्छा स्थान है अक्टूबर से लेकर जून माह तक का समय औली घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। स्कीइंग के लिए दिसंबर से फरवरी महीने तक का समय अच्छा होता है वही मार्च से जून तक गर्मी से राहत पाने के लिए औली का मौसम अच्छा होता है।

औली का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Auli In Hindi

औली में आप को फेमस व्यंजनों के सीमित विकल्प ही देखने को मिलेंगे इसलिए भोजन के लिए होटल्स और रिसोर्ट्स बेस्ट विकल्प होंगे।

हालाकि यहां पर आप को कुछ जगहों पर गढ़वाली और स्थानीय व्यंजन देखने को जरूर मिलेंगे जिसमे कचौली, पत्तेदार सब्जियां, दाले, चावल, सिंघोरी और बाल मिठाई आदि शामिल हैं जिनके स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।

औली कैसे पहुंचे – How To Reach Auli In Hindi

सड़क मार्ग से औली कैसे पहुंचे – How To Reach Auli By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग द्वारा औली की यात्रा करना चाहते हैं तो औली के सबसे नजदीक जोशीमठ बस स्टैंड है जो हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जैसे शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जोशीमठ से औली 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां से आप रोपवे या सड़क मार्ग द्वारा जा सकते हैं।

हवाई जहाज से औली कैसे पहुंचे – How To Reach Auli By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा औली की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि औली के सबसे नजदीक देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो औली से 278 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यहां से आप टैक्सी या बस द्वारा औली पहुंच सकते हैं बस आप को औली के नजदीक जोशीमठ बस स्टैंड तक ले जाती है यहां से आप रोपवे या सड़क द्वारा औली पहुंच सकते हैं रोपवे द्वारा जाना आप के लिए ज्यादा रोमांचकारी होगा।

ट्रेन से औली कैसे पहुंचे – How To Reach Auli By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा औली की यात्रा करना चाहते हैं तो औली के सबसे नजदीक हरिद्वार और देहरादून के रेलवे स्टेशन है यहां से आप टैक्सी या बस की मदद से औली पहुंच सकते हैं बस आप को जोशीमठ बस स्टैंड तक ले जाती है यहां से आप सड़क मार्ग या रोपवे द्वारा आराम से औली पहुंच सकते हैं।

औली का नक्शा – Map Of Auli

FAQs

1 – औली बर्फबारी समय कौनसा है?

Ans – औली में बर्फबारी सर्दियों के मौसम में होती है, इस समय आप को चारों ओर बर्फ की चादर दिखाई देगी।

2 – औली क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – औली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ स्कीइंग के लिए दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है।

Auli Tourist Places In Hindi

तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने औली में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं आपको यह लेख पसंद आया है तो कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment