नैनीताल के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल। Nainital Tourist Places in Hindi

कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित नैनीताल उत्तराखंड का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। नैनीताल में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है। समुद्र तल से 1938 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। नैनी झील यहां की सबसे प्रसिद्ध झील है।

खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों और अपने शान्त वातावरण के लिए यह स्थान देश दुनिया से हर साल लाखो की संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। बर्फ से ढके पहाड़ और झीलें पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। जो एक बार नैनीताल की यात्रा कर लेता है।

उसका दुसरी बार फिर जाने का मन जरूर करता है। हनीमून मनाने के लिए भी नैनीताल काफी अच्छा डेस्टिनेशन है। नैना पिक, टिफिन टॉप और स्नो व्यू पॉइंट नैनीताल के आस-पास के आकर्षक पर्यटन स्थल है।

Table of Contents

नैनीताल में घूमने की जगह – Nainital Main Ghumne Ki Jagah

नैनीताल की यात्रा के दौरान आप पास ही हनुमानगढ़ी की यात्रा भी कर सकते हैं यहां पर हनुमान जी को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अलावा नैना देवी मंदिर एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। फैमली वेकेशन और दोस्तो के

साथ विकेंड की छुट्टियां मनाने के लिए नैनीताल एक शानदार पर्यटन स्थल है। अगर आप नैनीताल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े।

1. नैनीताल का आकर्षक पर्यटन स्थल नैनी झील – Naini Lake, Nainital In Hindi

नैनी झील चारों और से सात पर्वतों की चोटियों से घिरी हुई नैनीताल की सबसे लोकप्रिय झील है। अपने खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्ययुक्त नजारों के लिए यह स्थान एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। सूर्यास्त के दौरान यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है।

इसके अलावा यहां पास में ही प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर भी मौजूद है जहां पर आप दर्शन करने जा सकते हैं यहां दर्शन के बाद आप के मन को बेहद शांति की अनुभूत होगी। अगर आप नैनीताल की यात्रा कर रहे हैं तो आप नैनी झील को देखने जरूर जाएं इसके बिना आप की नैनीताल यात्रा अधूरी है।

2. नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थल मॉल रोड – Mall Road, Nainital In Hindi

नैनीताल का मॉल रोड नैनी झील के समानांतर चलने वाला पहाड़ी शहर के मल्लीताल और तल्लीताल इलाके को जोड़ता है। यहां पर हर समय आप को चहल पहल भरा माहौल देखने को मिलेगा। यह स्थान भोजन और शॉपिंग के लिए जाना जाता है।

कई तरह के फैशनेबल गर्म कपड़े आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्वाद का लुप्त भी उठा सकते हैं।

3. नैनीताल में घूमने की जगह स्नो व्यू पॉइंट – Snow View Point, Nainital In Hindi

स्नो व्यू पॉइंट नैनीताल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि समुद्र तल से 2270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एकदम सफेद दूध जैसा बर्फ से ढका हुआ हिमालय मन को बेहद रोमांचित कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत अद्भुत है।

यहाँ पर आप अपने साथ यहां पर कैमरा ले जाना नहीं भूले यहां के सुंदर दृश्यों को अपने परिवार के साथ कैमरे में कैद कर सकते हैं। तीन प्रमुख चोटियों नंदा देवी, नंदा कोट और त्रिशूल की चोटियों को आप स्नो व्यू पॉइंट से देख सकते हैं। यहां पर आप दूरबीन की मदद से भी हिमालय रेंज और आकर्षक जादुई चोटियों की सुंदरता देखने का आनंद उठा सकते हैं।

4. नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टिफिन टॉप – Tiffin Top, Nainital In Hindi

चारों और से ओक, चीड़ और देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान शांत वातावरण में स्थित नैनीताल का एक बेहद शानदार पर्यटन स्थल है। यहां से आप कुमाऊ क्षेत्र में नैनीताल शहर और आस पास को पहाड़ियों का खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देख सकते हैं।

प्रकृति की गोद में स्थित इस जगह को देखने हर साल काफी मात्रा में पर्यटक आते हैं। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए यह स्थान स्वर्ग समान है।

5. नैनीताल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नैना देवी मंदिर – Naina Devi Tempal, Nainital In Hindi

नैना देवी मंदिर नैनीताल के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि देवी सती की नजर धरती पर सबसे पहले इसी जगह पर गिरी थी इसीलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी मंदिर रखा गया। नैनी झील के किनारे पर स्थित यह स्थान हिन्दुओं को आस्था का बहुत ही पवित्र केंद्र माना जाता है

जो की पूरे भारत के 51 शक्ति पीठों में से एक है। भारी मात्रा में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप को अपनी नैनीताल यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जाना चाहिए।

6. नैनीताल में देखने लायक जगह नैना पीक – Naina Peak, Nainital In Hindi

समुद्र तल से 2611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैना पीक नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। बर्फ से ढके पहाड़ और हरा भरा वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है। घुड़सवारी कर के आप यहां पर पहुंच सकते हैं।

परिवार के साथ सुकून का समय बिताने और दोस्तो के साथ मौज मस्ती के लिए यह स्थान सबसे बेस्ट विकल्प है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

7. नैनीताल में घूमने लायक जगह इको केव गार्डन – Eco Cave Gardan, Nainital In Hindi

इको केव गार्डन नैनीताल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। 6 छोटी गुफाओं का मिश्रण जानवरों के आकार में बनाया गया यह स्थान अपने हैंगिंग गार्डन और संगीतमय फव्वारों के लिए जाना जाता है।

शाम के वक्त आप यहां पर ऑडियो और वीडियो इफेक्ट के साथ म्यूजिकल फाउंटेन का लुप्त उठा सकते हैं। अगर आप नैनीताल की सबसे अच्छी जगहों पर घूमना चाहते हैं तो अपनी लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करें।

8. नैनीताल का आकर्षण केंद्र पं. बल्लभ पंत जू

अगर आप जंगली जानवरों को देखने के शौकीन हैं तो यह स्थान आप के लिए सबसे उपयुक्त है। यहां पर आप को कई तरह के जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे जिसमें हिरण, भेड़िए, तेंदुआ, लोमड़ी, सफेद मोर और हिमालयी काला भालू आदि शामिल हैं।

इसके अलावा आपको यहाँ पर कई तरह के पक्षी भी देखने को मिल जायेंगे। पेड़ो से घिरा हुआ यह स्थान अपनी सुन्दरता से पर्यटकों को बेहद सुकून की अनुभूति करवाता है।

9. नैनीताल में घूमने की जगह ज्योलिकोट – Jyolicot, Nainital In Hindi

फूलो और तितलियों का निवास स्थान माना जाने वाले इस स्थान को नैनी झील का प्रवेश द्वार कहा जाता है। नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक ज्योलिकोट नैनीताल की बेहद खूबसूरत प्राकृतिक जगह है।

यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को काफी लुभाता है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ कुछ समय बीता सकते हैं। प्रकृति प्रेमी लोगों के बीच यह स्थान काफी लोकप्रिय है।

10. नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंगोट – Pangot, Nainital In Hindi

पंगोट नैनीताल का एक खूबसूरत छोटा सा गांव है जो कि नैनीताल से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी को आप यहां पर कर सकते हैं। अलग अलग तरह के पक्षी भी आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे।

शांत और मनोरम वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों में एक अलग ही उत्साह भर देता है। अगर आप नैनीताल में सस्ती जगह पर घूमना चाहते हैं तो यह स्थान आप के लिए अच्छा विकल्प है।

11. नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थल जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क – Jim Corbett National Park In Hindi

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क एक बेहद लोकप्रिय पार्क है जहां पर हर साल भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। अगर आप जंगली जानवर देखने के शौकीन हैं तो आप को यहां पर एक बार जाना चाहिए। इसके अलावा यहां पर आप को कई प्रकार के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहां का शान्त और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

12. नैनीताल में घूमने की जगह गवर्नर हाउस – Gavrnar House, Nainital In Hindi

ब्रिटिश काल के दौरान यह स्थान प्रमुख गवर्नर हाउस हुआ करता था जिसका निर्माण 1990 में किया गया। इस हाउस को राज महल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी प्राचीन वास्तुकला अद्भुत है।

अगर आप ऐतिहासिक चीजे देखना पसंद करते हैं तो आप को अपनी नैनीताल यात्रा के दौरान इस हाउस को देखने जरूर जाना चाहिए।

13. नैनीताल के दर्शनीय स्थल खुरपा ताल झील – Khurpa Tal Jhil, Nainital In Hindi

नैनीताल शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूरपा ताल झील काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि समुद्र तल से लगभग 1550 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का वातावरण काफी सुनहरा होता है। अगर आप शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो आप इस स्थान का चयन कर सकते हैं।

14. नैनीताल के शानदार पर्यटन स्थल कांची धाम – Kanchi Dham, Nainital In Hindi

नीम करौली बाबा आश्रम के नाम से मशहूर कांची धाम नैनीताल अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित एक छोटा सा आश्रम और भगवान हनुमान जी का मंदिर है। यह मंदिर श्री नीम करोली बाबा जी के समर्पण में बनाया गया है जो कि एक हिंदू गुरु और हनुमान जी के परम् भक्त थे

जिनको अपने जीवन काल में कई चमत्कार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इस आश्रम के आस पास का वातावरण भी हरा भरा और काफी सुनहरा है।

15. नैनीताल में घूमने की जगह रॉपवे – Ropeway, Nainital In Hindi

नैनीताल रोपवे नैनीताल के आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह भारत में स्थापित प्रथम हवाई रोपवे है। 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह रोपवे 705 मीटर की दूरी कवर करता है। यह रोपवे स्नो व्यू को नैनीताल शहर से जोड़ता है इस रोपवे की स्पीड 6 मीटर प्रति सेकंड है।

पर्यटक ऊपर से इस इलाके के खूबसूरत मनोरम दृश्यों को देखने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप नैनीताल की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को देखना नहीं भूले इसके बिना आप की नैनीताल यात्रा अधूरी है।

नैनीताल में घूमने का ट्रैवल प्लान – Nainital Travel Plan

सबसे पहले जैसे ही आप नैनीताल में आते हैं तो आपको नैनी झील पर घूमने के लिए जाना चाहिए, यह शहर के बीचो-बीच स्थित है, इसके बाद आपको माल रोड पर शॉपिंग और डिनर के लिए जाना चाहिए, आप यहां पर नैनीताल का प्रसिद्ध भोजन ग्रहण कर सकते हैं, इसके बाद आपको नैना देवी मंदिर में घूमने के लिए जाना चाहिए, आप पास में स्थित नदी पर नौका विहार भी कर सकते हैं, यहां से हिमालय का दृश्य बेहद ही मनोरा में प्रतीत होता है।

अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां के चिड़ियाघर में घूमने के लिए भी जा सकते हैं, यहां पर आपको हिमालय की कई प्रजातियां मिल जाएगी, इसके अलावा यहां पर भीमताल और रानीखेत नामक जगह भी है, जो पास की खूबसूरत जगह में सुमार है, आप यहां पर भी घूमने के लिए आवश्यक जाइए।

नैनीताल घूमने कब जाना चाहिए – Best Time To Visit Nainital In Hindi

वैसे तो पर्यटक नैनीताल में घूमने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन सबसे अच्छे समय की बात करे तो वो समय गर्मियों का मौसम होता है इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है।

इसलिए लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नैनीताल की यात्रा करना पसंद करते है। इसके अलावा जो लोग बर्फीला वातावरण देखना पसंद करते हैं उनको दिसंबर से फरवरी महीने में नैनीताल की यात्रा करनी चाहिए।

नैनीताल का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Nainital In Hindi

नैनीताल में कई तरह के भारतीय भोजन आप को आसानी से मिल जाएंगे लेकिन नैनीताल के सबसे प्रसिद्ध भोजन की बात करे तो वो है रास जो कई पकवानों से मिल कर बनी हुई डिश है।

इसके अलावा बावड़ी भट्ट की चुरानी, आलू के गुटके, अरसा मिठाई और स्वीट स्नैक गुलगुला नैनीताल के स्वादिष्ट व्यंजन है जिनके स्वाद का लुप्त आप अपनी नैनीताल यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

नैनीताल कैसे जाएँ – How To Reach Nainital In Hindi

सड़क मार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचे

अगर आप अपनी नैनीताल यात्रा के लिए सड़क मार्ग का चयन करते हैं तो यह आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। नैनीताल सड़क मार्ग से आस-पास के शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप टैक्सी या खुद की कार से आसानी से सड़क मार्ग द्वारा नैनीताल की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई मार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचे

नैनीताल में कोई एयरपोर्ट नही है लेकिन नैनीताल के सबसे नजदीक पंतनगर में हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं। पंतनगर हवाई अड्डा नैनीताल से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आप टैक्सी की मदद से नैनीताल पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से नैनीताल कैसे पहुंचे

नैनीताल शहर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित काठगोदाम नैनीताल के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन से आप को नैनीताल के लिए बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा इस रेलवे स्टेशन के बाहर आप को टैक्सी की सुविधा भी मिल जाएगी।

नैनीताल के प्रसिद्ध शॉपिंग मार्केट – Best Shoping Market In Nainital In Hindi

अगर आप अपनी नैनीताल यात्रा के दौरान खरीददारी करना चाहते हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे कि मॉल रोड, भोटिया बाजार और बारा बाजार नैनीताल के सबसे प्रसिद्ध बाजार है। इन बाजारों में पर्यटक भारी मात्रा में कपड़ो आदि की खरीददारी करते हैं।

नैनीताल का नक्शा – Map Of Nainital

नैनीताल किस राज्य में है?

नैनीताल उत्तराखण्ड राज्य में हैं।

ऋषिकेश से नैनीताल की दूरी कितनी हैं?

ऋषिकेश से नैनीताल की दुरी 245.5 Km हैं जिसे आप सड़क मार्ग से लगभग पांच घण्टे 35 मिनट में तय कर सकते हैं।

Best Visiting Places In Nainital In Hindi
तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने नैनीताल में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं, आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment