माउंट आबू घूमने के 15 प्रमुख स्थानों के बारे में जानें विस्तार से

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है जो गुजरात की सीमा के पास स्थित है, माउंट आबू में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है, गुरु शिखर, नक्की झील यहां पर बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है

उदयपुर से 163 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सर्दियों में यहां पर्यटक ज्यादा आते हैं, वही गर्मियों में यहां का वातावरण थोड़ा कुल रहता है। माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत है। हनीमून के लिए यह स्थान लोगो का पसंदीदा स्थान है।

माउंट आबू पर 13 वी शताब्दी तक परमार वंश का शासन रहा था, बाद में देवड़ा चौहानों का आधिपत्य हो गया था, फिर महाराणा कुम्भा ने यहां पर शासन किया था। माउंट आबू समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माउंट आबू को आबू रोड के नाम से भी जाना जाता है।

Table of Contents

माउंट आबू में घूमने की जगह

राजस्थान में मरुस्थल के बीच माउंट आबू अरावली पर्वतमालाओ से गिरा हुआ एक बहुत ही शानदार स्थान है। यहां आप गर्मी के समय में सुकून महसूस कर सकते है। अरावली पर्वतमाला ओ की वजह से यह स्थान पर्यटकों का बहुत ही पसंदीदा स्थान है। चारो तरफ हरियाली ही हरियाली है।

माउंट आबू उच्च पथरीले पठार पर स्थित है। यहां का शान्त जलवायु लोगो को बहुत पसंद आता है। बरसात के मौसम में यहां ऐसा लगता है जैसे बादल धरती पर आ गए हो और चारो तरफ पहाड़ ही पहाड़ होने के कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत है तो आइए विस्तार से जानते है माउंट आबू में घूमने की जगह के बारे में।

1. माउंट आबू की सबसे खूबसूरत जगह नक्की झील

माउंट आबू में घूमने की जगह

नक्की झील माउंट आबू की बहुत ही फेमस झील है जो एक मानव निर्मित झील है। नक्की झील को एक रसिया बालम नाम के इंसान ने अपने नाखूनों से खोदा था। नाखूनों से खोदने की वजह से इस झील का नाम नक्की झील पड़ा।

कथानुसार वहां के राजा ने शर्त रखी कि जो भी एक रात में झील को खोद देगा उस से मेरी पुत्री का विवाह करूंगा। नक्की झील पर्यटकों का बहुत ही पसंदीदा स्थान है। नक्की झील में आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते है। यह झील भारत की पहली मानव निर्मित झील है।

इस झील को देखने माउंट आबू में सबसे ज्यादा लोग आते हैं। गर्मी में यहां की ठंडी और शीतल हवाएं आप के मन को भाव विभोर कर देगी।

2. माउंट आबू का सबसे प्रमुख स्थान गुरु शिखर

माउंट आबू में घूमने की जगह

माउंट आबू में गुरु शिखर सबसे शानदार स्थान है। जो कि माउंट आबू की सबसे ऊंची पर्वतमाला पर स्थित है। जंहा से आप अरावली पर्वतमालाओ का चारो ओर से शानदार दृश्य देख सकते है। गुरु शिखर माउंट आबू से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

यहां आप अपने परिवार के साथ घूमने का एक अलग ही अनुभव प्राप्त कर सकते है। गुरु शिखर समुद्र तल से 1722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह पर आबुवेधशाला ओर गुरु दतात्रेय का गुफा मंदिर है जो भगवान विष्णु की समर्पित है। गुरु शिखर माउंट आबू का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है

3. माउंट आबू का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देलवाड़ा का जैन मंदिर

माउंट आबू में घूमने की जगह

देलवाड़ा का जैन मंदिर माउंट आबू में बहुत ही मनमोहक मंदिर है। इसका निर्माण संगमरमर के पत्थरों से किया गया है। यह मंदिर जैन धर्म के लोगो का प्रमुख मंदिर है। इसकी वास्तु कला बहुत ही अद्भुत है। अगर आप माउंट आबू की यात्रा कर रहे हो तो एक बार इस मंदिर जरूर जाना चाहिए।

यह मंदिर आप को एक अलग ही धार्मिक आस्था की अनुभति कराएगा। इस मंदिर का निर्माण 11 वी ओर 13 वी शताब्दी में वास्तुपाल और तेजपाल ने करवाया था। यह मंदिर जटिल नक्काशी और संगमरमर की संरचना होने की वजह से लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यह मंदिर माउंट आबू का सबसे प्रमुख एवम् प्रसिद्ध मंदिर है।

4. माउंट आबू में घूमने की जगह सनसेट और सनराइज पॉइंट

माउंट आबू में घूमने की जगह

सनसेट ओर सनराइज पॉइंट माउंट आबू में पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर लोग सुबह उगता हुआ सूरज का नजारा देखने आते है और शाम को सूरज ढलने का बहुत ही शानदार नजारा देखने आते है। सुबह ओर शाम का नजारा यहां पर बहुत ही अदभुत होता है।

माउंट आबू में इस जगह का लुफ़्त जरूर उठाना चाहीए। यहां से डूबते सूरज को देखने पर ऐसा लगता है कि मानो सूरज सामने ही है, डूबते सूरज का नजारा पहाड़ों के बीच बहुत ही मनोरम दृश्य लगता है

5. माउंट आबू का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल अचलगढ़ का किला ओर मंदिर

माउंट आबू में घूमने की जगह

माउंट आबू में स्थित यह किला पहाड़ी के ऊपर स्थित है। जिसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था। यहां पर स्थित मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान् शिव के पैरो के निशान आज भी मौजूद है। पहाड़ी पर स्थित यह किला आप को बहुत ही सुकून का अहसास कराता है।

इस जगह घूमने का हर किसी का मन होता है एक बार आप को यहां का दर्श्य जरूर देखना चाहिए। यह किला माउंट आबू से 11 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है इतिहास प्रेमियों ओर धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाता है। यह किला राजस्थान के सबसे प्राचीन किलो में आता है।

6. माउंट आबू की बेहतरीन जगह माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य

माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य एक बहुत ही समृद्ध जैव विविधता वाली ऐसी खूबसूरत जगह है जो यहां के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करती है। यहां पर वनस्पतियों और वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए एक अभ्यारण बनाया गया है।

यहां अनेक तरह के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे जैसे गीदड़, जंगली बिल्ली, भारत कस्तूरी, सांभर, बिलाव देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यह अभ्यारण तेंदुए के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यह जगह माउंट आबू की सबसे प्राचीन जगहों में से एक हैं। यह अभ्यारण इस हिल स्टेशन का सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

7. माउंट आबू का प्रमुख धार्मिक स्थल गोमुख मंदिर

माउंट आबू में घूमने की जगह

गोमुख मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर माउंट आबू शहर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के आस पास का वातावरण बहुत ही मनोरम दृश्य लगता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आप को 700 सीढ़ियों की पवित्र चढ़ाई कर के जाना पड़ेगा।

इस मंदिर में संगमरमर के बैल की मूर्ति है जो पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान् शिव की सवारी नंदी को समर्पित है। यह मंदिर जंगल में स्थित है इसलिए यहां का हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर वशिष्ठ ऋषि जी ने यज्ञ किया था

जिसमें चार प्रम राजपूत बंधुओ का निर्माण हुआ था जिसमें चानक, चौहान, प्रतिहार और परमार बंधु हुए थे। जिस अग्निकुंड में यज्ञ किया गया था वह आज भी यहां मौजूद है। यह कुंड इस मंदिर का मुख्य आकर्षण केंद्र है।

8. माउंट आबू का आकर्षण केंद्र टोड रॉक

माउंट आबू में घूमने की जगह

टोड रॉक चट्टानों से बनी बहुत खूबसूरत और अद्भुत जगह है। यहां पर आप को बड़ी बड़ी चट्टाने देखने को मिलेगी। इसका आकार मेंडक जैसा लगता है माउंट आबू आने वाले ज्यादातर सैलानी यहां पर देखने जरूर आते है। यह स्थान नक्की झील के पास में ही स्थित है।

टोड रॉक को माउंट आबू में शुभंकर के नाम से भी जाना जाता है। आस पास की झीलें ओर पहाड़ यहां का हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। यह प्रकृति का अद्भुत उपहार है जिसे हजारों लोग देखने आते है।

9. माउंट आबू में घूमने की जगह अर्बुदा देवी मंदिर

अर्बूदा देवी को राजस्थानी लोग माता वैष्णोदेवी का रूप मानते हैं। यह मंदिर पूरा एक ही चट्टान पर बना हुआ है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आप को 300 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी के ऊपर जाना होगा। यह मंदिर एक गुफा के अंदर है। यहां पर आप को धार्मिक आस्था की अद्भुत अनुभूति होगी।

यहां का शान्त वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। यह स्थान माउंट आबू में प्रमुख आकर्षण स्थलों में आता है। इस मंदिर के पास में ही एक दूध बावड़ी स्थित है। यह भी माउंट आबू के पर्यटन स्थल में शामिल एक खूबसूरत जगह हैं।

10. माउंट आबू की खूबसूरत जगह हनीमून पॉइंट

माउंट आबू में यह एक ऐसा स्थान है जहां पर कप्पल सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं। यह स्थान नक्की झील के पास में ही स्थित है। यहां पर दो पत्थरों की चट्टान का समूह है जो एक महिला के रूप में और एक पुरुष के रूप में स्थित है। इसलिए इसको हनीमून पॉइंट कहते हैं।

यह बहुत प्रसिद्ध एवम् खूबसूरत जगह है यहां से आप डूबते सूरज का नजारा भी देख सकते हैं। इसको अनादरा पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। कप्पल यहां पर फोटो ग्राफी कर सकते हैं। कप्पल के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाता है।

11. माउंट आबू की बेहतरीन जगह ट्रेवर्स टैंक

इस जगह का नाम ट्रेवर्स टैंक इसलिए पड़ा कि इसको डिजाइन करने वाले इंजीनियर का नाम ट्रेवर्स था। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत खूबसूरत है। यहां पर मगरमच्छ और वन्य जीवों को देखने के लिए जा सकते है। यह स्थान माउंट आबू से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह स्थान जंगल में एकांत शान्त वातावरण में बना हुआ जलाशय है। जो लोग प्रकृति से प्रेम करते हैं उनको यह स्थान देखने जरूर जाना चाहिए। यहां पर लोग सुकून का समय बिताने आते है। यह एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है।

12. माउंट आबू का लोकप्रिय मंदिर ऋषिकेश मंदिर एवम् वॉटरफॉल

माउंट आबू में घूमने की जगह

इस मंदिर का निर्माण राजा मनीष ने करवाया था। राजा मनीष ने माउंट आबू की सभ्यता की स्थापना की थी। यह मंदिर माउंट आबू के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक हैं। यहां पर राजा ने 100 अश्वमेघ यज्ञ किए थे। इस मंदिर के पास में ही एक झरना है जो कि बहुत खूबसूरत झरना है।

यहां पर आप अपने परिवार के साथ कुछ खास सुकून के पल बिता सकते हो। अगर आप माउंट आबू की यात्रा करते हैं तो इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

13. माउंट आबू का प्रमुख पार्क ब्रह्माकुमारी पार्क

यह पार्क माउंट आबू की दो सबसे बड़ी अरावली पर्वतमाला गुरु शिखर और अचल गढ़ के बीच स्थित है। यह पार्क माउंट आबू से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता तथा आस पास हरा भरा तथा शांत वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है।

यहां आप योगा, रनिंग, मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। यहां पर छोटे बड़े कई गार्डन है। आप अपने परिवार के साथ कुछ सुकून के पल को यहां बिता सकते हैं।

14. माउंट आबू का दर्शनीय स्थल रघुनाथ मंदिर

यह मंदिर भगवान् विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर लगभग 600 साल पुराना है। इस मंदिर में भगवान् रघुनाथ की मूर्ति मुख्य आकर्षण केंद्र है। यहां पर हजारों लोग दर्शन करने आते हैं और यहां पर मेवाड़ की संस्कृति की झलक देखी जा सकती है। इस स्थान को लोग सबसे पवित्र स्थान मानते हैं।

यह मंदिर नक्की झील के पास ही स्थित है। यहां का वातावरण बहुत ही सुनहरा है। इस मंदिर का निर्माण 14 वी शताब्दी में पंडित रामानंद जी ने करवाया था। जो कि वेष्णव संप्रदाय के अनुयायि थे। इस मंदिर पर नाजुक पेंटिंग और खूबसूरत नक्काशी देखने को मिल जाएगी।

15. माउंट आबू की अच्छी जगह यूनिवर्सल पीस हॉल

इस हॉल को ओम शांति भवन के नाम से जाना जाता है। यह हॉल ब्रह्माकुमारी कुमारी आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का प्रमुख पार्थना सभा हॉल है। इस हॉल का निर्माण 1983 में किया गया था इसमें लगभग 5000 लोग बैठ सकते है। यह स्थान सार्वजनिक पर्यटन स्थल है। यहां पर रोज हजारों लोग आते हैं। यहां पर 16 अलग-अलग भाषाओं के अनुवाद की सुविधा है।

माउंट आबू के प्रसिद्ध मंदिर – Most Famous Temples in Mount Abu

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, प्रकृति के बेहतरीन संगम के बीच अगर आप मंदिरों में दर्शन करने के शौकीन है, तो यहां के कुछ प्रसिद्ध मंदिर दिलवारा मंदिर, अर्बुदा देवी मंदिर, श्री रघुनाथ जी मंदिर, गोमुख और नक्की झील पर स्थित मंदिर है।

इन सभी मंदिरों की खूबसूरती देखने लायक है तथा सभी मंदिरों का अपना अलग धार्मिक महत्व है, दिलवाड़ा मंदिर 5 जैन मंदिरों का समूह है, अर्बुदा देवी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित खूबसूरत मंदिर है, श्री रघुनाथ जी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित खूबसूरत मंदिर है जो अपनी बेहतरीन वास्तुकला के कारण जाना जाता है, इसके अलावा गोमुख मंदिर तथा नक्की झील पर स्थित मंदिर भी बहुत खूबसूरत है, नक्की झील पर स्थित मंदिर एक साथ कई मंदिरों के समूह है, इनमें भगवान राम, हनुमान तथा भगवान शिव के मंदिर शामिल है, पास में झील होने के कारण मंदिरों का वातावरण शुद्ध बना रहता है।

माउंट आबू घूमने का सबसे अच्छा समय

माउंट आबू में घूमने के लिए आप वैसे तो पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं। यहां पर पूरे साल पर्यटक आते हैं लेकिन सबसे अच्छे समय की बात करे तो अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा समय होता है। वहीं अगर आप बारिश के समय जाते हैं

तो इस समय यहां की हरियाली और बादल बहुत ही सुहावने लगते है। अप्रैल से जून तक का समय भी अच्छा है इस समय हर जगह बहुत गर्मी पड़ती है परन्तु माउंट आबू का वातावरण थोड़ा ठंडा रहता है इसलिए आप को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाएगी।

माउंट आबू कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे

राजस्थान परिवहन आस पास के हर प्रमुख शहर से रोडवेज बस की सुविधा प्रदान करता है। बहुत सारे निजी ऑपरेटर भी बस की सुविधा प्रदान करते हैं। माउंट आबू के सबसे पास में बड़ा शहर उदयपुर है जो कि माउंट आबू से 165 किलोमीटर की दूरी पर है।

इसके अलावा जयपुर 480, जोधपुर 261, अहमदाबाद 256, जैसलमेर 442 किलोमीटर की दूरी पर है। आप अपने खुद के साधन से भी आसानी से जा सकते हैं बस आप को थोड़ा पहाड़ी क्षेत्रों पर गाड़ी चलाने का अनुभव हो।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

माउंट आबू में आप को ट्रेन से पहुंचने के लिए आप को यहां से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आबू रोड रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। यह रेलवे स्टेशन मुंबई, दिल्ली, जयपुर जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंचने के बाद आप यहां से टैक्सी से माउंट आबू में कही भी आराम से घूमने जा सकते हैं।

यहां स्टेशन के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा आप उदयपुर से भी टैक्सी ले कर जा सकते है अगर आप उदयपुर आते हैं उदयपुर माउंट आबू से 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे

अगर आप हवाई जहाज से माउंट आबू जाना चाहते हैं तो माउंट आबू में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है जिसकी वजह से आप सीधे हवाई मार्ग से माउंट आबू नहीं पहुंच सकते है। लेकिन यहां से 177 किलो मीटर की दूरी पर उदयपुर में स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं। यह हवाई अड्डा माउंट आबू के सबसे नजदीक है। यहां पर आप को आसानी से टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी।

माउंट आबू का प्रसिद्ध बाजार

माउंट आबू का हैंडीक्राफ्ट बहुत प्रसिद्ध है। यहां से आप हैंडीक्राफ्ट और लकड़ी के आइटम खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप माउंट आबू से साड़ियां, पत्थर वर्क वाली चूड़ियां, सांगानेरी प्रिन्ट की ड्रेसेस, गर्म रजाईयां ये चीजे भी बहुत प्रसिद्ध है।

यहां का नक्की झील बाजार, कश्मीर कोटेज संग्रहालय, राजस्थली ये बाजार माउंट आबू के सबसे प्रमुख बाजार है। यहां से आप अपनी पसंदीदा चीजे आसानी से खरीद सकते हैं परन्तु यहां के बाजार थोड़े से महंगे है।

माउंट आबू का प्रसिद्ध भोजन

माउंट आबू में आप को लगभग हर प्रकार का भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएगा। जिसमें राजस्थानी, पंजाबी और चाईनीज यहां पर बहुत प्रसिद्ध है। पंजाबी और चाईनीज तो आप कही भी खा सकते है यहां पर आप को राजस्थानी भोजन जरूर खाना चाहिए जिसमें यहां की दाल बाटी और चूरमा बहुत प्रसिद्ध है। आपको एक बार इसके स्वाद का लुप्त जरूर उठाना चाहीए। यहां पर आप को मांसाहारी भोजन बड़ी मुश्किल से मिलेगा। क्यू की यहा पर बहुत से धार्मिक स्थल है।

FAQ

माउंट आबू की ऊंचाई कितने किलोमीटर है

माउंट आबू की समुन्द्र तल से ऊँचाई करीब 1200 मीटर हैं। और यह अरावली पर्वत माला का सर्वोच्च शिखर हैं।

Best Places to Visit in Mount Abu

दोस्तों उम्मीद करता हूँ माउंट आबू के प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में आप अच्छे से जान गए होंगे, अब आप खुद माउंट आबू में घूमने की जगह को तय कर सकते हैं और आपको जिस भी स्थान पर ज्यादा आनंद की अनुभूति हो अपनी यात्रा में उस स्थान को शामिल कर सकते हैं।

इसके साथ ही अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे आपके दोस्त में अपनी माउंट आबू यात्रा को सुगम बना सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment