शिमला भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है जो कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला अपने यहां टॉय ट्रेन, मॉल रोड और ऑपनिवेशिक वास्तुकला के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।
हनीमून के लिए यह स्थान नव विवाहित जोड़ों के द्वारा देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जो पर्यटक एक बार यहां की प्राकृतिक सुंदरता देख लेते है उनका यहां पर बार बार आने का मन करता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता वाकई में बहुत अद्भुत है। प्रकृति प्रेमियों के लिए शिमला स्वर्ग से कम नहीं है। शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल देश विदेश के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
ट्रेकिंग और स्कीइंग जैसी एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते है। शिमला में टॉय ट्रेन यहां की कई पहाड़ियों से होकर गुजरती है जिसमें यात्रा करना आप के लिए एक खूबसूरत यादगार पल हो सकता है यह रेल मार्ग दुनिया के चुनिंदा खूबसूरत रेल मार्गों में शामिल हैं। आप अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अपने परिवार या दोस्तो के साथ शिमला जा सकते है यह बहुत बेहतरीन जगह है।
शिमला में घूमने की जगह
18 वी शताब्दी के आस पास यहां पर ज्यादातर जंगल और पेड़ हुआ करते थे। उस समय यहां पर बहुत कम झोपड़िया और एक मात्र मंदिर था। हिन्दू देवी श्यामला देवी के प्रतिष्ठान के बाद इस जगह का नाम शिमला पड़ा। नेपाल के भीमसेन थापा के बाद अंग्रेजो ने सुगौली संधि के तहत इस स्थान पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था।
1863 में अंग्रेजो ने इसको अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बना लिया था। 1971 में हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद शिमला यहां का प्रमुख स्थान बन गया था और राज्य कि राजधानी घोषित कर दिया। तो आइए दोस्तो शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानते है जहा पर्यटक सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।
1. शिमला की खूबसूरत जगह द रिज
यह स्थान एक खुली सड़क है जो कि शिमला के मध्य में शिमला की प्रसिद्ध जगह मॉल रोड के किनारे पर स्थित है। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। रिज शिमला में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर पर्यटक सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।
यहां पर कई केफे, बार, दुकानें, बुटीक और रेस्तंरा है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। यह एक बाजार नहीं बल्कि शहर का शहर है। शिमला का यह स्थान हमेशा पर्यटकों से भरा हुआ रहता है। प्राकृतिक सुंदरता देखना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है। अपनी शिमला यात्रा के दौरान यह स्थान देखना मिस ना करें।
2. शिमला की प्रसिद्ध जगह मॉल रोड
मॉल रोड कैफे, रेस्तंरा, बार और भी कई आकर्षण केंद्र पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। शिमला में यह रोड अपनी हर एक चीज की वजह से आप को अचंभित कर देगी। यहां से आप शिमला की प्राकृतिक सुंदरता देखने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
शिमला में यह स्थान देखने देश विदेश से हर साल लाखों लोग आते हैं। मॉल रोड शिमला के केंद्र में स्थित है। यह स्थान शिमला के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। आप अपनी शिमला यात्रा के समय अपने परिवार या दोस्तो के साथ यह स्थान देखना मिस ना करे।
3. शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल जाखू हिल
जाखू हिल यह हिल स्टेशन की सबसे ऊंची चोटी है जो की शिमला से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बर्फ से पहाड़ देखने में बहुत खूबसूरत लगते है। समुद्र तल से 8000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है।
इसी पहाड़ी पर हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है जिससे जाखू मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में हनुमान जी की बड़ी मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर शिमला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में आता है। इस स्थान कि चोटी पर पहुंचने के लिए 2.5 किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करना पड़ता है।
4. शिमला में घूमने की जगह कुफरी
समुद्र तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर शिमला हिल स्टेशन से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो यहां पर आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है।
यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है जिसकी वजह से यहां का शान्त और हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। यहां पर आप को कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे।
5. शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल जॉनी वेक्स म्यूजियम
यह म्यूजियम हिमाचल प्रदेश के पहले म्यूजियम के नाम से प्रसिद्ध शिमला के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यहां पर आप को कई नामचीन हस्तियों के साथ फिल्मी सितारों की स्टेच्यू देखने को मिल जाएगी महात्मा गांधी, हैरी पॉटर,
टोनी स्टार्क और जेम्स बॉन्ड जैसी महान हस्तियां शामिल हैं। इसको देखने के लिए बड़े लोगो को 250 रुपए और बच्चो के लिए 5 रुपए का शुल्क देना पड़ता है। आप अपनी पसंद की हस्ती के साथ के बगल में खड़े होकर फोटोग्राफी भी कर सकते है।
6. शिमला में घूमने लायक जगह क्राइस्ट चर्च
यह स्थान शिमला में पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थान है। यह चर्च रिज पर स्थित है जिसका निर्माण 1857 में हुआ था। पीतल की घंटी और ऊंचाई वाले टावरों की वजह से यह चर्च शिमला की खूबसूरती को चार चांद लगाती हैं।
शाम के समय यहां पर की गई लाइटिंग की वजह से यहां का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। इस चर्च के खुलने का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है।
7. शिमला का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल काली बाड़ी मंदिर
यह मंदिर देवी काली को समर्पित है जिसमें काली माँ की खूबसूरत मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर का निर्माण 1845 में किया गया जो कि श्यामला देवी के नाम से प्रसिद्ध है। श्यामला देवी के नाम से ही शिमला का नाम शिमला पड़ा।
यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जो अपनी सुन्दरता की वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। यह मंदिर सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है।
8. शिमला की बेहतरीन जगह समर हिल्स
समर हिल्स एक छोटी सी बस्ती है जो कि रिज से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान समुद्र तल से 1283 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की घाटियों का हरा भरा वातावरण बहुत ही खूबसूरत और मनोरम दृश्य लगता है।
यहां पर चारो तरफ देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। प्राकृतिक सुंदरता की वजह से समर हिल्स हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।
9. शिमला का प्रसिद्ध मंदिर तारा देवी मंदिर
कालका माता रोड पर स्थित यह मंदिर तारो की माँ तारा देवी को समर्पित है। इस मंदिर को दुर्गा माँ से संबंधित माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण लगभग 18 वी शताब्दी में किया गया था। कहा जाता है कि जो मा की भक्ति करता है सच्चे मन से याद करता है तो माँ उनकी हर मनोकामना पूरी करती है।
यह स्थान शिमला में रिज से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। यह मंदिर सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है।
10. शिमला में घूमने की खास जगह चैल हिल स्टेशन
यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से पर्यटकों द्वारा शिमला यात्रा के दौरान बहुत पसंद किया जाता है। यह स्थान शिमला से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसको पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने बनवाया।
यहां पर दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला क्रिकेट मैदान है। चारो तरफ पहाड़ और हरा भरा वातावरण आप के मन को भाव विभोर कर देगा। आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ कुछ समय सुकून का बिताना चाहते हैं तो यह प्राकृतिक जगह सबसे अच्छा विकल्प है।
11. शिमला में घूमने की खूबसूरत जगह सोलन
सोलन शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। मशरूम और टमाटर के उत्पादन के लिए यह शहर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। प्रकृति प्रेमी लोगो को सोलन की यात्रा एक बार जरूर करनी चाहिए। इस शहर को रेड सोने के रूप में भी जाना जाता है।
इस शहर का विकास अंग्रेजो के समय में हुआ था। यहां का तापमान पूरे साल बहुत सुनहरा रहता है। आप अपनी शिमला यात्रा के दौरान अपने परिवार या दोस्तो के साथ सोलन की यात्रा जरूर करे यह बहुत खूबसूरत स्थान है।
12. शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल चाडविक फॉल
यह शिमला का सबसे प्रसिद्ध एवम् खूबसूरत जगहों में आता है। शिमला से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर पानी 1585 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यहां का आस-पास का वातावरण बहुत ही हरा भरा रहता है।
इसी झरने से ही पूरे शिमला में पानी की सप्लाई होती है। मानसून के मौसम में यहां का माहौल बेहद आकर्षक लगता है यहां का जल स्तर बड़ने की वजह से। शान्त वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान सबसे बेस्ट है।
13. शिमला में घूमने की जगह हिमालयन बर्ड पार्क
यहां पर आप को कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। हरे भरे वातावरण में पेड़ पौधों पर पक्षियों की चहचहाट यहां के माहौल को चार चांद लगाती हैं। पक्षियों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह स्थान सबसे अच्छा है। यहाँ पर कबूतर, तोते और चिड़िया जैसे पक्षी भारी मात्रा में देखने को मिलेंगे।
सुकून का कुछ समय बिताना चाहते तो यहां पर आ कर आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। सुबह की सैर के लिए भी इस स्थान को बहुत पसंद किया जाता है।
14. शिमला की बेहतरीन जगह किआला फॉरेस्ट
इस घने और हरे जंगल में आपको अनेक प्रकार के पशु और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। वन्य जीवों से लगाव रखने वाले और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।
यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां आस पास में रिजॉर्ट भी है जहां पर आप आसानी से ठहर सकते है।
15. शिमला में घूमने लायक जगह कुल्लू
कुल्लू शिमला के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है। आमतौर पर लोग कुल्लू और मनाली दोनों जगह एक साथ घूमना पसंद करते हैं। प्राकृतिक घाटियां, देवदार के पेड़ और मनोरम दृश्य की वजह से यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
कुल्लू अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल लाखों लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। रघुनाथ मंदिर और जगनाथी देवी मंदिर कुल्लू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां आप दर्शन करने जा सकते है।
16. शिमला की प्रसिद्ध जगह मनाली
मनाली भारत का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है जो की एक हिल स्टेशन है। यह स्थान प्रसिद्ध हिन्दू देवता मनु के निवास स्थान के रूप में पूरे देश में प्रसिद्ध है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल लाखों लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।
चारो और बर्फ की चादर, देवदार के पेड़ और मनोरम दृश्य पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है।
17. शिमला का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अर्की किला
इस ऐतिहासिक किले का निर्माण 1660 में किया गया है। यह किला राजपूत और मुगल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। कांगड़ा मित्रो की वजह से यह किला बेहद प्रसिद्ध है। इस किले में पेंटिंग लगी हुई है वह लगभग 200 साल पुरानी है और आज भी बहुत खूबसूरत है।
इतिहास प्रेमी लोगो के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। साथ ही यहां आस-पास का वातावरण भी बहुत सुनहरा है। अपनी शिमला यात्रा के दौरान इस किले को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
18. शिमला में घूमने की जगह नालदेहरा
यह एक हिल स्टेशन है जो शिमला के पास में ही स्थित है। समुद्र तल से 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। बर्फ से ढके हिमालय को देखने के लिए यह स्थान सबसे बेस्ट है। देवदार के पेड़ और यहां का शान्त वातावरण पर्यटको को बहुत आकर्षित करते हैं।
यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यहां आप पूरे इलाके को कवर करने के लिए घुड़सवारी कर सकते है। सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना लोगो को बेहद आकर्षक लगता है।
19. शिमला में घूमने की जगह दारा घाटी अभ्यारण
यह अभ्यारण लगभग 167 किलोमीटर में फैला हुआ है। शिमला से 150 किलोमीटर दूर यह स्थान शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। प्राचीन समय में यहाँ पर राजा महाराजा शिकार किया करते थे। आज के समय में यह स्थान वन्य प्राणियों से भरा हुआ है।
यहां पर आप को कई तरह के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। 1962 में इसको अभ्यारण घोषित किया गया। यहां का शान्त और हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है।
20. शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल राज्य संग्रहालय
इस भवन का निर्माण 1974 में करवाया गया। शिमला राज्य संग्रहालय को हिमाचल के प्रसिद्ध पुस्तकालय के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप को कई तरह की पेंटिंग, मूर्तियां और सिक्के देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप को इस शहर के अतीत के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
यह स्थान शिमला के सबसे प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है। हर साल हजारों पर्यटक अपनी शिमला यात्रा के दौरान यहां पर आते हैं। अगर आप शिमला की यात्रा पर जा रहे है तो अपनी लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करें।
शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय
शिमला में घूमने के लिए वैसे तो आप पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं यहां पर पूरे साल ही पर्यटक घूमने जाते है लेकिन अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो सर्दियों और गर्मियों का मौसम सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।
सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां बर्फ बारी का आनंद उठाने आते हैं वहीं गर्मियों के मौसम में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला जैसे हिल स्टेशनों की यात्रा करना पसंद करते हैं।
शिमला का प्रसिद्ध भोजन
शिमला में आप को कई तरह के भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन शिमला में लोग मांसाहारी भोजन ज्यादा पसंद करते है लाल मांस यहां का बेहद प्रसिद्ध व्यंजन है। इसके अलावा यहां के छोले भटूरे, दाल, शोरबा, चावल और भी कई तरह के व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं।
अपनी शिमला यात्रा के दौरान यहां के स्थानीय व्यंजनों के स्वाद का लुप्त उठाना न भूले यहां के तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बहुत प्रसिद्ध है।
शिमला कैसे पहुंचे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है यहां हर साल लाखों पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने आते है। शिमला देश के सभी प्रमुख इलाकों से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से आप किसी भी मार्ग से आसानी से शिमला पहुंच सकते है।
1. सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे
हिमाचल प्रदेश रोडवेज शिमला के लिए आस पास के प्रमुख शहरों से बसो का संचालन करता है इसके अलावा कई निजी बसों वाले भी प्रमुख शहरों से शिमला के लिए बस का संचालन करते हैं। शिमला सड़क मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से आप अपने खुद के साधन से भी आसानी से शिमला पहुंच सकते है।
2. हवाई जहाज से कैसे पहुंचे
अगर आप शिमला की यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते है तो हम आप को बता दे कि शिमला के सबसे नजदीक जुब्बड हट्टी हवाई अड्डा है जो शिमला से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों से आप को शिमला के लिए नियमित उड़ान मिल जाएगी। इसके अलावा भी आप को देश के कई प्रमुख शहरों से शिमला के लिए हवाई जहाज की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।
3. ट्रेन से कैसे पहुंचे
शिमला में एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है यह रेलवे स्टेशन छोटी गेज रेल ट्रेक द्वारा कालका से जुड़ा हुआ है। इस ट्रैक पर शिमला की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन शिमला और कालका के बीच चलती है यह ट्रेन का सफर 96 किलोमीटर का है जिसमें लगभग 7 घंटे का सफर होता है। कालका रेलवे स्टेशन शिमला का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है जहां पर आप को नियमित ट्रेनों की सुविधा मिल जाएगी।
कालका रेलवे स्टेशन दिल्ली, चंडीगढ़ और भी देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है जहां से आप को कालका के लिए ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। यहां रेलवे स्टेशन पर आप को टैक्सी की सुविधा भी मिल जाएगी जिसकी मदद से आप शिमला पहुंच सकते हो।
शिमला में कहां ठहरें
शिमला में ठहरने के लिए आप को लो बजट से लेकर हाई बजट की लग्जरी होटल आसानी से मिल जाएगी। इन होटल को आप ऑनलाइन बुक कर सकते है आप चाहे तो होटल के वहा जा कर भी बुक कर सकते है। होटल के चार्जेज लगभग 1000 रुपए से शुरू होते है सीजन के समय में ज्यादा चार्जेज भी हो सकते है।
शिमला की लोकेशन
FAQ
शिमला में बर्फबारी कब होती है?
शिमला में बर्फ़बारी का आनंद लेने के लिए आप दिसंबर से फरवरी माह में जा सकते हैं। इस समय अंतराल में आप शिमला के अलावा आस-पास के क्षेत्रो पर भी बर्फ़बारी का आनंद ले सकते हैं।
शिमला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन से हैं?
शिमला जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में हमने ऊपर बताया हैं।
चंडीगढ़ से शिमला की दूरी कितनी हैं?
दोस्तों अगर आप चंडीगढ़ से शिमला की दुरी 113.5 KM हैं, जिसे आपको पूरी करने में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा।
Best Visiting Places In Shimla
दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने शिमला में घूमने लायक बेहतरीन जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं, आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।