मनाली में घूमने की 25 खुबसूरत जगह- Best Visiting Places in Manali

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित हैं। मनाली हिल स्टेशन भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह रोहतांग पास और सोलांग वेली बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। जहां पर सबसे ज्यादा लोग घूमने आते हैं। यह समुद्र तल से 6400 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।

यह भारत का एक मात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर देश दुनिया से सबसे ज्यादा लोग गुमने आते हैं। यह स्थान खेल के शौकीनों, छुट्टियां मनाने वाले पर्यटकों, हनीमून कप्पल के लिए बहुत प्रसिद्ध एवम् पसंदीदा स्थान है। यहां पर हर साल हजारों लोग हनीमून मनाने आते हैं। मनाली को देवताओं की घाटी के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि महान ऋषि मनु मनाली के निर्माता है।

जब एक विनाशकारी बाढ़ ने प्रथ्वी पर मानव जीवन को बहुत ही गंभीर संकट में डाल दिया था तब मनु ऋषि ने मानव जीवन को फिर से बनाने के लिए अपने संदूक से बाहर कदम रखा था। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध स्थान है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही प्रसिद्ध एवम् अद्भुत है।

Table of Contents

मनाली में घूमने की जगह

बर्फ से ढके हुए पहाड़ ओर घाटियां देवदार ओर पाइन के पेड़ों से गिरी हुई वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस जगह को कुल्लू मनाली के नाम से भी जाना जाता है। मनाली हिल स्टेशन देश का सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन है। मनाली में आने वाले ज्यादातर लोग यहां पर एडवेंचर्स एक्टिविटी के लिए आते हैं जैसे ट्रेकिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के मज़े लेना नहीं भूलते।

देश के दूसरे हिल स्टेशनों की तुलना में इस हिल स्टेशन पर सबसे ज्यादा लोग आते है। अगर आप कही छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं तो मनाली आप के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। आप अपने परिवार के साथ यहां पर छुट्टियां बिताने का आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए मनाली के बारे में जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेते हैं।

1. मनाली का प्रमुख पर्यटन स्थल सोलांग वेली

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

सोलांग वेली को स्नो पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। सोलांग वेली मनाली की बेहद प्रसिद्ध वेली है। यह वेली 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सोलांग वेली मनाली शहर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां सर्दियों में स्नो फॉल ओर गर्मियों में यहां का हरा भरा वातावरण मन को बहुत ही रोमांचित कर देता है।

यहां हर साल सर्दियों में विंटर फेस्टिवल होता है। इसके अलावा सोलांग वेली के यहां आप गुड़सवारी का भी लुप्त उठा सकते हैं। यहां पर भगवान् शिव का भी एक मंदिर है। जहा आप सुकून के कुछ पल बिता सकते है।

2. मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह रोहतांग पास

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

रोहतांग पास मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहाँ आप पहाड़ो और ग्लेशियर का आकर्षक नजारा देख सकते हैं। हर साल देशी ओर विदेशी लाखों पर्यटक यहां घूमने आते है। यहां जाने के लिए पहले परमिशन लेनी पड़ती है। यह पास हर साल मई से अक्टूबर महीने में खुलता है। इसके साथ आप यहां
आकर ट्रेकिंग माउंटेन बाइकिंग भी कर सकते है।

समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3979 मीटर है। यहां से हिमालय की चोटियों और नदी का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है। यहां आप अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते है। सीजन में रोहतांग पास पर्यटकों से लबालब भरा रहता है। यहां चारो तरफ आप को बर्फ की चादर ही दिखाई देगी।

3. मनाली का प्रमुख धार्मिक स्थल मनु मंदिर

व्यास नदी के तट पर बना यह मनाली का बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर राजा मनु को समर्पित है। मनु ही एक ऐसे इंसान थे जिन्होने धरती पर इंसान के रूप में पहला पैर रखा था यानी कि इनसे पहले इस धरती पर कोई ओर इंसान नहीं था।

ऐसा कहा जाता है कि मनु के धरती पर पड़े पहले पैर की छाप इस मंदिर में है। मनु ऐसे पहले इंसान है जिनको स्वयं ब्रह्मा जी ने बनाया था। मंदिर का शान्त वातावरण बहुत ही सुकून देता है। यहां आ कर आप मनाली कि खूबसूरत वादियों का भी आनंद ले सकते हो।

4. मनाली का प्रसिद्ध मंदिर वशिष्ट मंदिर

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

वशिष्ट ऋषि का यह मंदिर वशिष्ट गांव में स्थित है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। वशिष्ट ऋषि भगवान् श्री राम के कुल गुरु थे। यहां पर एक गर्म पानी का कुंड भी है ऐसा कहा जाता है कि इस कुंड के पानी से नहाने से स्किन की समस्या दूर हो जाती है।

यहां पर महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अलग-अलग नहाने की भी सुविधा है। यहां पास में ही प्रभु श्री राम का भी मंदिर है। यह मंदिर यहाँ का बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है।

5. मनाली में घूमने की जगह जोगिनी वॉटर फॉल

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

जोगिनी वॉटर फॉल मनाली की घाटी में स्थित बहुत ही खूबसूरत झरना है। जो वशिष्ट मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। मनाली में यह झरना बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर एक मंदिर भी बना हुआ है। यह प्राकृतिक वॉटर फॉल है। यहां पर आप पहाड़ों की वादियों का भरपूर आनंद ले सकते हो। यहां पर पानी 160 फिट की उचाई से गिरता है।

यहां का वातावरण बहुत ही सुकून देता है। जिसको प्राकृतिक चीजों से प्रेम है उनको यहां पर जरूर आना चाहिए। यह जगह आप के मन को रोमांचित कर देगी। यह झरना मनाली मॉल रोड से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह वॉटर फॉल देखने हर साल देशी और विदेशी लोग हज़ारों की संख्या में आते हैं।

6. मनाली का दर्शनीय स्थल नग्गर केसल

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

नग्गर केसल का निर्माण कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह ने करवाया था। नग्गर केसल लकड़ी ओर पत्थरों से बना युरोपिय ओर हिमलियी वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यह पहले राजा का महल हुआ करता था जो कि अब एक होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। यह ऐतिहासिक इमारत व्यास नदी के किनारे पर स्थित है।

यहां पर आप-पास जंगलों का दृश्य देखने के लिए बहुत से लोग आते है। इसके पास में ही जंगल का हरा भरा वातावरण मन को रोमांचित कर देता है। यह मनाली से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नग्गर केसल अब हिमालय प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित है।

7. मनाली का प्रमुख पार्क ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह पार्क भारत के सबसे प्रमुख उद्धानो में से एक हैं। साल 2014 में इस पार्क को युनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां पर आप को बहुत सारे सुन्दर और विलुप्त जीव जन्तु देखने को मिल जाएंगे। यह कुल्लू का बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

इस पार्क को 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। इस पार्क को जवाहर लाल नेहरू ग्रेट हिमालयन पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां का शान्त वातावरण बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आप मनाली आए हैं तो आप को ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए।

8. मनाली की बेहतरीन जगह मणिकरण गुरुद्वारा

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

मणिकरण गुरुद्वारा पार्वती नदी के किनारे पर स्थित है। यहां पर हमेशा लंगर चलता है। इसके पास में ही भगवान् शिव जी का मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती ओर भगवान् शिव जी ने यहाँ पर कई वर्षों तक तपस्या की थी।

मंदिर के पास में ही एक गर्म पानी का कुंड भी है। कहा जाता है कि माता पार्वती जब स्नान कर रही थी तो उनके कानों के आभूषणों में से एक मणि पानी में गिर गई थी बहुत प्रयास करने पर भी जब वो मणि नहीं मिली तब भगवान् शिव क्रोधित हो उठे जिसके डर से शेषनाग ने एक दुर्लभ मणि इसी स्थान पर फेक कर गए थे।

तब से इस जगह पर चमत्कार पूर्ण रूप से आज भी यहां गर्म पानी निकलता है लोग यहां गर्म पानी में डुबकी लगाने आते है। यह स्थान हिन्दू ओर सिख्खो का धार्मिक आस्था का केन्द्र है।

9. मनाली का प्रमुख स्थान हिडिंबा देवी मंदिर

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

हिडिंबा देवी मंदिर का निर्माण कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने करवाया था। यह मंदिर भीम की पत्नी हिडिंबा देवी को समर्पित है। यह मंदिर मनाली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं जो कि मनाली के मॉल रोड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर चारो तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है।

इस मंदिर में कोई भी मूर्ति नहीं है बल्कि हिडिंबा देवी के पदचिह्नों की पूजा की जाती है। यहां पर हिडिंबा त्योहार भी मनाया जाता है। हर साल 14 मई को हिडिंबा देवी का जन्मदिन मनाया जाता है इस दिन यहां पर दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यहां के आस पास का वातावरण बहुत ही शान्त है।

10. मनाली की प्रसिद्ध झील भृगु झील

मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह

भृगु झील एक शान्त ओर उच्चाई वाले स्थान पर स्थित है। यह झील समुद्र तल से लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित करता है। इस झील के पास चारो तरफ आप को बर्फ की चादर ही चादर दिखाई देगी।

यह स्थान मनाली में गुमने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां बहुत लोग गुमने आते हैं। अगर आप थोड़ा शांत ओर सुकून भरा स्थान देख रहे हो तो आप यहां पर आ सकते हैं। यह स्थान आप के मन को रोमांचित कर देगा।

11. मनाली में घूमने की जगह पुरानी मनाली

मनाली में ओल्ड मनाली बहुत खूबसूरत और प्रसिद्ध जगह है। ओल्ड मनाली कैफे और रेस्तंरा ओ के लिए काफी पसंद किया जाता है। यहां पर पहाड़ी क्षेत्रों का हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। इसके अलावा आप यहां पर कपड़ों और चेरी की खरीददारी कर सकते हैं।

मनाली में आप को ओल्ड मनाली देखने अपने परिवार के साथ जरूर जाना चाहिए। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आप यहां हरे भरे पहाड़ों के बीच अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

12. मनाली की प्रसिद्ध जगह मनाली अभ्यारण

मनाली अभ्यारण मनाली का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां पर हर साल हजारों लोग गुमने आते हैं। यह अभ्यारण जंगली जानवरों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के शान्त वातावरण में आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ सुकून का समय बीता सकते हो। यह अभ्यारण शहर में कुछ ही दूरी पर स्थित है जहां से आप पैदल भी आराम से जा सकते हैं। यह स्थान कई वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने के लिए आदर्श स्थान है।

13. मनाली का प्रमुख पर्यटन स्थल पार्वती वेली

पार्वती वेली मनाली शहर से थोड़ी दूर शान्त वातावरण में मौजूद है। यह वेली ट्रेकिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह एक नेचुरल प्लेस है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत खूबसूरत है। मनाली के बीच में बने कोटेज़ में ठहर कर यहां की अद्भुत सुंदरता को देखने का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर रिवर राफ्टिंग, हॉट एयर जैसी अलग अलग तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर आस-पास का वातावरण हरा भरा बहुत ही अच्छा लगता है।

14. मनाली की बेहतरीन जगह अटल टनल

अटल टनल दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है जो समुद्र तल से लगभग 10000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस सुरंग की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है। यह सुरंग मनाली से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो कुल्लू को लाहुल से जोड़ती है। इसको देख कर आप भारतीय इंजीनियरों की कलाकारी की तारीफ जरूर करेंगे। आप मनाली में इस सुरंग के अंदर का सफर जरूर करें यहां पर आप को बहुत ही अद्भुत अनुभव होगा।

15. मनाली का दर्शनीय स्थल मॉल रोड

मनाली में घूमने के बाद आप अच्छा सा खाना खाने जाना चाहते हैं तो आप को यहां पर आना चाहिए यहां पर आप को कई तरह के रेस्टोरेंट मिल जाएंगे जिनका स्वाद बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर होटल और दुकानें भी है जहा से आप शॉपिंग भी कर सकते हो। यहां का मार्केट आस पास का प्रसिद्ध मार्केट है।

शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। सर्दियों में यहां का विंटर बहुत प्रसिद्ध है। आप अपने परिवार के साथ टहलते हुए यहां की वादियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यहां का मार्केट सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है।

16. मनाली का प्रमुख स्थान कुल्लू

कुल्लू मनाली से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। मनाली के साथ-साथ गुमने के लिए कुल्लू का नाम भी बहुत प्रसिद्ध है। आप मनाली की यात्रा पर आए हैं तो आप को कुल्लू देखना भी मिस नहीं करना चाहिए। यहां के खूबसूरत पहाड़ और हरा भरा वातावरण देखने हर साल लाखों लोग आते हैं। पानी के खेलो के लिए कुल्लू काफी प्रसिद्ध है। अगर आप मनाली गुमने जा रहे हैं तो कुल्लू भी जरूर जाएं यह भी बहुत बेहतरीन जगह है।

17. मनाली की प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग

मनाली में आप व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। व्यास नदी में आप मनाली से मणिकरण के रास्ते राफ्टिंग कर सकते हैं। यहां पर 1 किलोमीटर से 3 किलोमीटर तक की राफ्टिंग कर सकते हैं जिसके अलग अलग चार्जेस है। 1 किलोमीटर तक की राफ्टिंग के लिए आप को कम से कम 1000 रुपए देने होते हैं।

और अगर आप अपनी राफ्टिंग के साथ फोटोग्राफी भी करवाना चाहते हैं तो आप को इसके चार्जेस अलग से देने होंगे इसके भी आप को लगभग 1000 रुपए देने होंगे। रिवर राफ्टिंग करते समय आप के कपड़े भी गीले हो सकते हैं।

18. मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह जीभी

ज़ीभी मनाली का बहुत प्रसिद्ध गांव है। यहां पर आप ट्रेकिंग आराम से कर सकते हैं। लेकिन आप को पहाड़ों पर गाड़ी चलाने का अनुभव होना चाहिए क्यू की यह पहाड़ी क्षेत्र है। यहां पर आप को खोने या लापता होने का डर भी नहीं रहेगा गांव वालो ने यहां पर निशान बना रखे हैं।

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और ट्रेकिंग करना चाहते हैं तो जिभी आप के लिए सबसे अच्छा ट्रेक है। यह स्थान 2 से 3 घंटे की दूरी पर स्थित बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन प्लेस हैं।

19. मनाली का पर्यटक स्थल गूलाबा

इस जगह का गुलाबा नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह जी के नाम पर रखा गया है। यह स्थान मनाली से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के नजारे बहुत ही खूबसूरत है। हरी भरी घास के मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ों की चोटियां देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।

यहां पर आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय अच्छा सा बिता सकते हैं। यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। आप प्राकृतिक दृश्य देखना चाहते हैं तो आप को यहां पर जरूर आना चाहिए।

20. मनाली में घूमने की बेहतरीन जगह क्लब हाउस

क्लब हाउस मनाली में मोल रोड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप चाहे तो आराम से पैदल भी जा सकते हैं। यहां पर आप को बहुत सारी चीज़ें देखने को मिल जाएगी। बच्चो के लिए गेमिंग की सुविधा है जहा पर आप बच्चो को अलग-अलग तरह के गेम खेला सकते हो।

इसके अलावा आप यहां पर रिवर क्रॉसिंग भी कर सकते हैं जिसके आप को चार्जेस देने होंगे। क्लब हाउस सुबह 8 बजे से रात को 10 बजे तक खुला रहता है। इसमें एंट्री का शुल्क 10 रुपए है। यहां पर आप अपने बच्चो और परिवार के साथ अच्छा खासा टाइम spend कर सकते हैं।

21. मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह वन विहार

वन विहार मनाली में मोल रोड के पास में ही स्थित है। यह स्थान मनाली आने वाले पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। यहां पर बच्चो के लिए खेलने की सुविधा है। यहां आप अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बीता सकते हैं। यहां पर पास में ही एक तालाब है जहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं। बच्चो के खेलने के लिए जुले की व्यस्था है। वन विहार सुबह 9 से शाम को 5 बजे तक खुला रहता है।

वन विहार के अंदर आप को कई प्यारे प्यारे खरगोश देखने को मिल जाएंगे। यहां पर बच्चो का टिकिट 30 रुपए में और बड़ों की 50 रुपए में मिलती हैं। और अगर आप बोटिंग करना चाहते हैं तो उसके भी 30 रुपए का चार्ज है। बड़े बड़े देवदार के पेड़ और यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मन हर किसी का होता है।

22. मनाली का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बौद्ध मंदिर

यह मंदिर मनाली मॉल रोड से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। आप चाहे तो आराम से अपने परिवार के साथ पैदल भी जा सकते है। यह मंदिर बौद्ध धर्म मानने वाले लोगो का प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की कला कृति बहुत ही खूबसूरत है।

यहां का शान्त वातावरण बहुत सुकून भरा लगता है। इस मंदिर को देखने के बाद आप के अंदर एक प्रबल भक्ति भावना पैदा हो जाएगी। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो इस मंदिर को देखने जरूर जाएं।

23. मनाली में घूमने की जगह मढ़ी

मनाली में बर्फीले पहाड़ों का यह स्थान बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर हर मौसम में आप को बर्फीले पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां पर लोग स्नो एक्टिविटी का भरपूर आनंद लेने जाते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए आप को गाड़ी रोड पर पार्क करनी होगी

इसके बाद आप यहां से पैदल, याग की सवारी या फिर घुड़सवारी कर के जा सकते है चड़ाई स्थान तक। बर्फीले पहाड़ों का यह स्थान आप अपने परिवार के साथ देखने जरूर जाएं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

24. मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह कसोल

कसोल मनाली में पार्वती घाटी के तट पर स्थित बहुत ही खूबसूरत गांव है। यह मनाली से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान एडवेंचर, बाइकिंग, खीरगंगा, मलाना, चायल और मैजिक वेली जैसे ट्रेकिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आप कप्पल और परिवार के साथ आ सकते हैं। यहां की शांत और शीतल जलवायु बहुत ही सुकून देती है।

25. मनाली की बेहतरीन जगह सेथन गांव

यह स्थान मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है। यह स्थान मनाली से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर जब से इग्लू बनाए गए हैं तब से यह स्थान मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आने लगा है। अगर आप स्नो फॉल का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप के लिए यह एक अच्छा विकल्प हैं। इसके अलावा आप यहां पर बहुत सी एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं जैसे स्नो स्लाइडिंग, स्नो बाइकिंग और एयर स्लाइड।

मनाली घूमने का यात्रा प्लान – Manali Tour Plan

दोस्तों अगर आप मनाली में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको इस यात्रा प्लान के हिसाब से अपनी यात्रा करनी चाहिए, आपको अपनी यात्रा हडिंबा मंदिर से शुरू करनी चाहिए, यह बेहतरीन वास्तुकला के साथ खूबसूरत मंदिर है, इसके आसपास आपको मनाली की पुरानी गलियों में घूमना चाहिए और यहां के रंगारंग माहौल को देखना चाहिए, यहां पर आपको बहुत सी मार्केट भी मिलेगी, जिसमें आप शॉपिंग कर सकते हैं।

अगले दिन की यात्रा में आप सोलांग वैली में पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं, इसके अलावा मनाली में बहुत से फॉरेस्ट भी है जो ट्रैकिंग करने के लिए लाजवाब जगह है, यहां पर आप रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं, अगर आपके पास समय बचता है तो आपको व्यास नदी पर स्थित वशिष्ठ झरने पर जरूर जाना चाहिए, यह गर्म पानी का एक झरना है, अगर आप यहां पर सर्दियों में जा रहे हैं तो यहां पर नहाना आपके लिए आनंददायक होगा।

मनाली जाने का सबसे अच्छा समय

कुल्लू मनाली में वैसे तो आप पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं। परन्तु आप को अगर कुल्लू मनाली में बर्फ बारी देखने जाना है तो आप दिसंबर से लेकर फरवरी तक जाए इस समय यहां पर बहुत ही बर्फ बारी होती है। इस समय यहां पर बहुत सारे लोग देश दुनिया से बर्फ बारी का लुप्त उठाने आते हैं।

ओर आप गर्मियों में गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो आप यहां आ सकते है यहां का माहौल बहुत ही ठंडा होता है। गर्मियों में मनाली में पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं। इसके अलावा अगर आप बारिश के समय में यहां आते है तो बारिश की वजह से यहां रास्ते खराब हो जाते है जिसकी वजह से आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मनाली कैसे पहुंचे

बस से मनाली कैसे पहुंचे

हिमाचल प्रदेश रोडवेज आस पास के सभी छोटे बड़े शहरों से मनाली के लिए बस की सुविधा देता है। इसके अलावा दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़ से आप को थोड़ी थोड़ी देर में निरंतर बस की सुविधा मिल जाएगी, इसके अलावा आप अपनी खुद की गाड़ी से भी सड़क मार्ग से मनाली पहुंच सकते हैं परन्तु पहाड़ी इलाके होने की वजह से आप को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे

मनाली में कोई हवाई अड्डा नहीं है लेकिन यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर कुल्लू में भुंतर हवाई अड्डा है। यहां से दिल्ली ओर चंडीगढ़ के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट की सुविधा है, लेकिन आप ओर कही से अगर मनाली जाना चाहते हैं तो आप को पहले दिल्ली या चंडीगढ़ जाना होगा फिर वहा से आप को कुल्लू के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से आप कैब से भी जा सकते हैं यहां से मनाली 233 किलोमीटर की दूरी पर है

ट्रेन से कैसे पहुंचे

अगर आप मनाली ट्रेन से जाना चाहते हैं तो मनाली के सबसे निकट स्थित जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है, यह रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख रेलवे स्टशनों से जुड़ा हुआ है, यहां से दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़, मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा है। ट्रेन की यात्रा बहुत ही सुखद है, आसानी से आप ट्रेन से मनाली पहुंच सकते हैं।

मनाली में कहां ठहरे

मनाली में ठहरने के लिए आप को कम बजट में अच्छी होटल ओर रिसोर्ट मिल जाएंगे, अगर आप मॉल रोड पर ठहरना चाहते हैं तो यहां आप को थोड़ा महंगा पड़ सकता है यहां लगभग 1500 रुपए से रूम स्टार्ट होते हैं सीजन में,

इसके अलावा अगर आप मनाली से थोड़ा हटके रूम लेते है तो आप को 1000 रुपए तक रूम मिल सकता है।
सीजन के समय आप रूम को ऑनलाइन बुक कर ले तो ज्यादा बेहतर होगा क्यूकी सीजन में यहां रूम मिलना थोड़ा मुश्किल होता है।

मनाली का प्रसिद्ध भोजन

मनाली में ऐसे कई रेस्टोरेंट है जहा आप को हर तरह का भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएगा, यहां का सबसे प्रसिद्ध मोमोज यहां आने वाला हर यात्री जरूर खाना पसंद करता है। मोमोज यहां का सबसे प्रसिद्ध फास्ट फूड है, इसके अलावा यहां आप को खट्टा, बाबरू

भय ओर अक्तौरी इनके स्वाद का जरूर आनंद लेना चाहिए। यहां हर तरह का भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएगा। यहां पर आप अलग अलग तरह के व्यंजनों के स्वाद का लुप्त जरूर उठाना चाहीए।

FAQ

मनाली किस राज्य में है

मनाली हिमाचल राज्य में स्थित हैं।

मनाली कौन से जिले में है

मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित हैं।

Best Visiting Places in Manali

दोस्तों उम्मीद करता हूँ हमारी पोस्ट मनाली में घूमने की खुबसूरत जगह आपको जरूर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

2 thoughts on “मनाली में घूमने की 25 खुबसूरत जगह- Best Visiting Places in Manali”

  1. बहुत ही अच्छी और बेहतरीन जानकारी दिया है आपने
    धन्यवाद आपका 🙏🙏🙏🙏🙏

    Reply

Leave a Comment