भारत के 20 प्रमुख हिल स्टेशन और उनकी जानकारी विस्तार से

भारत प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन यहां की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। मनोरम पहाड़िया, घाटियां, नदी, झरने, वन्य जीवन और जंगलों को देखते हुए कह सकते हैं की भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है।

भारी संख्या में हर साल पर्यटक भारत की प्राकृतिक खूबसूरती देखने आते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में अद्भुत और अनेक पर्वत श्रृंखलाएं है जो पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देती हैं। भारत के हिल स्टेशन शहर की भीड़ भाड़ से दूर शान्त प्राकृतिक वातावरण में फैमली वेकेशन और

हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करते हैं। मनाली, शिमला, दार्जिलिंग, मसूरी और श्रीनगर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जहां पर भारी मात्रा में पर्यटक घूमने जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए भारत स्वर्ग समान हैं।

Table of Contents

भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन

नीलगिरी पर्वत और हिमालय पर्वत श्रंखला भारत की प्रमुख पर्वत श्रंखलाओ में से एक है। भारत में एक या दो नही बल्कि 7 विशाल पर्वत श्रृंखलाएं है। इसके अलावा भी भारत में आप को कई छोटी बड़ी पर्वत मालाएं देखने को मिल जाएगी। तो आइए अगर आप भारत के सबसे सस्ते और खूबसूरत हिल स्टेशनो के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े।

1. भारत का आकर्षक हिल स्टेशन मनाली हिमाचल प्रदेश

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित मनाली हिल स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शीर्ष नंबर पर आता है। मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़ों और फूलों के बागानों के लिए प्रसिद्ध भारत के सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले हिल स्टेशनों में से एक है।

पीर पंजाल और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओ से घिरा हुआ यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से बेहद रोमांचित कर देता है। यहां पर आप ट्रेकिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। मनाली में भरपूर इंजॉय करने के लिए कम से कम 3 से 4 दिन का समय अवश्य निकाले।

2. भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला हिमाचल प्रदेश

गर्मियों के मौसम में छुट्टियां मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश का शिमला हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। मॉल रोड, टॉय ट्रेन, जाखू मंदिर, कुफरी और रिज शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

प्रकृति प्रेमी लोगो के लिए शिमला जन्नत के समान हैं, जो भी एक बार शिमला की यात्रा करता है उसका दुसरी बार आने का मन जरूर करता है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां पर बर्फबारी का लुप्त उठाने आते हैं।

3. भारत का शानदार बीर बिलिंग हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित बीर बिलिंग हिल स्टेशन हिमालय की तलहटी में चाय के बागानों और जंगलों के बीच स्थित काफी अच्छा हिल स्टेशन है। पैराग्लाइडिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी को आप यहां पर एन्जॉय कर सकते हो।

यह हिल स्टेशन धीरे धीरे पर्यटकों के बीच में काफी प्रसिद्ध होता जा रहा है हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है।

4. भारत में हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन मैकलोडगंज

ट्रेकर्स के बीच काफी प्रसिद्ध मैकलोडगंज हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के समीप स्थित है। चारो और बर्फ से ढकी पहाड़ियों और खूबसूरत मठों के साथ शान्त यात्रा के लिए मैकलोडगंज एक आदर्श स्थान है। तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा का घर यहां पर होने की वजह से यह स्थान दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है।

आप यहां पर अपने दोस्तो और परिवारजनों के साथ जा सकते हैं। विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए यह प्राकृतिक जगह बहुत ही बेहतरीन है।

5. भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल

पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित दार्जिलिंग भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है जो कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मनमोहक हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ यह स्थान समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

कई बौद्ध मठ, चाय के बागान और ऊंचे ऊंचे पहाड़ पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध आकर्षण केंद्र है। हनीमून मनाने के लिए भी यह स्थान परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो दार्जिलिंग आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

6. भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन श्रीनगर कश्मीर

प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ श्रीनगर भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित बेहद शानदार पर्यटन स्थल है। खूबसूरत झीलें, पहाड़ और उद्यान यहां के लोकप्रिय आकर्षण के केंद्र है। झेलम नदी के पास में स्थित श्रीनगर धरती पर स्वर्ग के जैसा है।

खूब सारी बर्फ देखने के लिए और एडवेंचर का मजा लेना हो तो एक बार श्रीनगर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। वही गर्मियों के मौसम में लोग यहां पर शिकारा सवारी और घुड़सवारी का लुप्त उठाने जाते हैं।

7. भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन गुलमर्ग कश्मीर

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान बर्फ के पहाड़ों, जंगलो, हरे भरे घास के मैदान और घाटियों के लिए जाना जाता है।

हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां की खूबसूरती निहारने आते हैं। अगर आप भारत की सबसे अच्छी जगहों पर घूमना चाहते हैं तो आप को एक बार गुलमर्ग जरूर जाना चाहिए।

8. भारत में कश्मीर के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पहलगाम

पहलगाम कश्मीर का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो कि भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। प्राकृतिक सौंदर्य के शानदार दृश्य यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। केसर के खेत, हरे भरे बागान और घाटियां यहां के प्रमुख आकर्षण है।

यहां पर जाने के लिए मार्च से जून का समय सबसे अच्छा है। गर्मियों के मौसम में यहां का कुल वातावरण पर्यटकों को आनंदित कर देता है।

9. भारत में देखने लायक ओली हिल स्टेशन उत्तराखंड

उत्तराखंड का ओली हिल स्टेशन भारत के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन ओक और देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ पहाड़ी शहर है जहां हिमालय की सीमा में स्की रिसॉर्ट स्थित है।

यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत है। चारों ओर बर्फ की चादर सैलानीयो को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। ट्रैकिंग और स्कीइंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी को आप यहां पर भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं।

10. भारत के प्रमुख हिल स्टेशन मसूरी उत्तराखंड

गढ़वाल हिमालय पर्वत श्रंखला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी भारत के सबसे शानदार हिल स्टेशनों में से एक है। मसूरी को क्वीन ऑफ द हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिटिश काल के समय मसूरी अवकाश स्थल के रूप में प्रसिद्ध था। मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता हनीमून डेस्टिनेशन के लिए पर्यटको के बीच काफी लोकप्रिय है।

ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी कर के आप यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां बेहद खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती है। मसूरी हिल स्टेशन की ऊँचाई समुंद्र तल से लगभग सात हजार फिट की हैं।

11. भारत में उत्तराखंड के हिल स्टेशन नैनीताल

कुमाऊ पहाड़ियों के बीच स्थित नैनीताल उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे नैनी झील के नाम से भी जाना जाता है। झीलों की नगरी के नाम से मशहूर नैनीताल खूबसूरत पहाड़ों और शांत सुखदायक झीलों के लिए जाना जाता है।

यहां के अद्भुत प्राकृतिक दृश्य सैलानीयो को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। मार्च से जून के बीच भारी मात्रा में पर्यटक यहां पर जाना पसंद करते हैं। कुछ साहसिक गतिविधियों का भरपूर मनोरंजन आप यहां पर कर सकते हैं।

12. भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन तवांग अरुणाचल प्रदेश

समुद्र तल से 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तवांग अरुणाचल प्रदेश का खूबसूरत पर्यटन स्थल है। दलाई लामा के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध यह स्थान सुंदर मठों के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश के इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान पर्यटक सुंदर आर्किड,

मठ और टिपी आर्किड अभ्यारण जैसे स्थलों पर घूम सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। अपने परिवार के साथ यहां पर भरपूर आनंद लेने के लिए 3 से 4 दिन का समय निकालकर जाना चाहिए।

13. भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन गंगटोक सिक्किम

भारत के सिक्किम में स्थित गंगटोक सिक्किम का सबसे बड़ा शहर है जो की भारत का एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। पूर्वी हिमालय पर्वत श्रंखला में शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर समुद्र तल से 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना कायल कर देता है।

कंचनजंगा का खूबसूरत दृश्य भी आप यहां पर देख सकते हैं। त्सोमो झील, बान झाकरी यहां के सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्र है। वॉटर राफ्टिंग का आनंद भी आप यहां पर उठा सकते हैं।

14. भारत के प्रमुख हिल स्टेशन चंपई मिजोरम

भारत के मिजोरम राज्य का चंपई हिल स्टेशन मिजोरम का सबसे आकर्षक हिल स्टेशन होने के साथ साथ भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण चंपई मिजोरम का खूबसूरत शहर है। रिहदिल झील, लुइ नामक नदी,

लियोनिहारी लंगलेन तलांग और कंगर्वी नामक गुफा यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर आप चंपई में घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर ट्रेकिंग जैसी गतिविधि कर के अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं।

15. भारत के आकर्षक हिल स्टेशन सापुतारा गुजरात

गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा गुजरात का एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है। झरनो, पहाड़ों और हरे भरे जंगलों के लिए जाना जाने वाला यह प्राकृतिक स्थान यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत रोमांचित कर देता है।

समुद्र तल से 875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और साहसिक खेलों के लिए स्वर्ग जैसा है। अक्टूबर से मार्च तक का समय यहां पर जाने के लिए सबसे अच्छा है।

16. भारत के सस्ते हिल स्टेशन शिलांग मेघालय

शिलांग मेघालय राज्य की राजधानी है जो कि एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन को बादलों का निवास स्थान माना जाता है। चारो और पहाड़ों से घिरा हुआ यह स्थान पूर्व के स्कॉटलैंड के रूप में भी जाना जाता है।

फैमली वेकेशन और हनीमून के लिए यह स्थान एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस हिल स्टेशन की यात्रा आप के लिए एक यादगार लम्हा हो सकती है। यहां पर अच्छे से घूमने के लिए कम से कम 2 से 3 दिन का समय निकाल कर जाए।

17. भारत का अच्छा हिल स्टेशन माथेरान महाराष्ट्र

समुद्र तल से 2600 फिट की ऊंचाई पर स्थित माथेरान महाराष्ट्र का छोटा सा काफी प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस हिल स्टेशन पर आप अपने परिवार के साथ विकेंड पर शानदार छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं।

यहां पर काफी मात्रा में पर्यटक घूमने आते हैं। शान्त वातावरण में सुकून का कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

18. भारत का देखने लायक हिल स्टेशन लोनावाला महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के नजदीक स्थित लोनावाला हिल स्टेशन महाराष्ट्र का प्रमुख हिल स्टेशन है। झरनों, पहाड़ों और झीलों से परिपूर्ण इस हिल स्टेशन पर हर साल भारी मात्रा में पर्यटक घूमने आते हैं। यह हिल स्टेशन सह्याद्रि पर्वत श्रंखलाओ का हिस्सा है

जो कि बेहद खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। ट्रेकर्स के बीच भी यह स्थान काफी लोकप्रिय है। अगर आप महाराष्ट्र में लोनावाला की यात्रा करते हैं तो यहां पर रास्ते के बीच में पड़ने वाले खंडाला और राजमाची की यात्रा भी कर सकते हैं।

19. भारत में घूमने लायक हिल स्टेशन माउंट आबू राजस्थान

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। शांत प्राकृतिक वातावरण और हरे भरे माहौल के लिए जाना जाने वाला यह स्थान हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

गुरु शिखर, नक्की झील, सनसेट और सनराइज पॉइंट और दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू के आकर्षक पर्यटन स्थल है। नक्की झील में आप नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं। माउंट आबू अरावली रेंज में उच्च पथरीले पठार के ऊपर स्थित है जो कि घने जंगल से घिरा हुआ है।

20. भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी तमिलनाडु

नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। समुद्र तल से 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ऊटी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। टॉय ट्रेन इस हिल स्टेशन पर मनोरम दृश्यों को देखने का आनंद प्रदान करती है।

कपल्स और हनीमून के लिए यह हिल स्टेशन काफी पसंद किया जाता है। अगर आप तमिलनाडु में सबसे अच्छी जगहों पर घूमना चाहते हैं तो ऊटी आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

21. भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन मुन्नार केरल

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार भारत के सबसे शानदार हिल्स स्टेशनों में से एक है। चाय के बड़े-बड़े बागान इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। यह हिल स्टेशन छोटा होने के बावजूद भी सैलानीयो के बीच में काफी पॉपुलर है।

मुन्नार की यात्रा आप की जिंदगी के हसीन और यादगार पलों में से एक हो सकती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। फैमली वेकेशन और हनीमून के लिए मुन्नार बेस्ट जगह है। जून से लेकर सितंबर तक का वक्त मुन्नार घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

भारत के हिल स्टेशन घूमने का बेहतरीन टूर प्लान – Hill Station Tour Plan

दोस्तों अगर आप संपूर्ण भारत के हिल स्टेशंस पर घूमना चाहते हैं तो आपको इसमें दो से तीन सप्ताह का समय लग जाएगा पहले सप्ताह में आपको उतरी भारत के हिल स्टेशन में घूमना चाहिए, आपको अपनी यात्रा की शुरुआत शिमला से करनी चाहिए, शिमला में हिमाचल का बेहतरीन हिल स्टेशन है, इसके बाद आप कुल्लू मनाली घूमने के लिए जा सकते हैं, उत्तर भारत में यह दो हिल स्टेशन बहुत प्रसिद्ध है, इसके बाद आपको दक्षिण भारत में गोवा तथा मुन्नार जैसे हिल स्टेशन पर घूमना चाहिए।

भारत के पूर्व में भी बेहतरीन हिल स्टेशन है, जिनमें से दार्जिलिंग सबसे प्रसिद्ध है, दार्जिलिंग वेस्ट बेंगल का एक खूबसूरत शहर है, यहां पर आपको बहुत से बौद्ध मठ तथा चाय के बागान देखने को मिल जाएंगे, इसके अलावा गंगतोक सिक्किम जैसी जगह भी घूमने के लिए लाजवाब है।

Best Hil Station In India In Hindi
तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनो के बारे में विस्तार से जाना, अगर आपके मन में पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर बताएं।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment