Top 10 झांसी में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में, अगर आप यह जानना चाहते है कि झांसी में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बतायेगे, कि आप झांसी में कौन कौन से मुख्य पर्यटन स्थल पर घुम व देख सकते है।

आप सभी ने झांसी का नाम तो सुना ही होगा, जो उत्तर प्रदेश का प्रमुख विख्यात शहर है। इस शहर को रानी लक्ष्मीबाई की वीरता के कारण जाना जाता है। आज हम आपको इस शहर में घुमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, और झांसी शहर के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे।
आइए दोस्तों बिना कोई देर किए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते है।

झांसी में घुमने की जगह – Jhansi Me Ghumne Ki Jagah

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियों में घुमने का प्लेन बना रहे हो, तो आप उत्तर प्रदेश के एक ऐतिहासिक शहर झांसी में घुमने जा सकते है। झांसी में आपको बहुत सारे अच्छे अच्छे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपको झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान के बारे में बताएंगे, इसलिए हमारे इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

1. झांसी का किला – Jhansi Fort

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

झांसी का किला उत्तर प्रदेश में बगीरा नामक पहाड़ी पर है और झांसी शहर के केंद्र में यह किला स्थित है। झांसी का किला रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। इस किले का 17वींं शताब्दी में राजा वीर सिंह देव के द्वारा निर्माण करवाया गया था। इस किले के अंदर गणेश जी का मंदिर बना हुआ है जिसे आप देख सकते है और इसके साथ-साथ आप इस किले के अंदर शहीदों के युद्ध स्मारक भी देख सकते है।

झांसी के किले में सबसे प्रसिद्ध कड़क बिजली तोप भी देख सकते है। इस तोप की स्वतंत्रता में अहम भूमिका है। यह तोप झांसी के किले के मुख्य द्वार पर स्थित है। आप जब झांसी के किले में प्रवेश करते हो, तो आपको आकर्षित करने के लिए यह तोप झांसी के मुख्य द्वार पर देखने को मिलती है।

इस किले में आप झांसी के अनेक सुंदर-सुंदर व मनमोहक दृश्य देख सकते है। झांसी के किले में आप सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक घुम सकते है, उसके बाद झांसी के किले के दरबार बंद कर दिए जाते है।

2. रानी लक्ष्मीबाई महल – Rani Laxmibai Mahal

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

झांसी में रानी लक्ष्मीबाई महल, रानी लक्ष्मीबाई का पूर्व निवास स्थान था। यह महल झांसी के किले से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां पर आप पैदल भी जा सकते है। इस रानी महल का निर्माण रघुनाथ राव दृतीय ने करवाया था।

रानी लक्ष्मीबाई महल दो मंजिला बहुत ही खूबसूरत व मनमोहक करने वाला महल है। इस रानी महल की हर दिवारों पर आपको बहुत ही सुंदर चित्रकला देखने को मिलेगी, और पशु पक्षियों के चित्र और पेड़ पौधों की अनेक प्रकार की शाखाओं के चित्र देखने को मिलेंगे। इसलिए आपके घुमने का यह बहुत ही मनमोहक स्थान है।

3. पंचतंत्र पार्क – Panchatantra Park

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

झांसी में पंचतंत्र पार्क भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, यह पार्क झांसी में चित्रा चौराह के नजदीक ही स्थित है। अगर आप अपने बच्चों या अपने भाई- बहनों के साथ घूमने आए है। तो यह पंचतंत्र पार्क आपके लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। इस पार्क के मुख्य द्वार पर दो शेर बनाएं हुए हैं जो बच्चों को अपने और आकर्षित करते है।

पंचतंत्र पार्क के अंदर आपको अलग-अलग प्रकार के झूले देखने को मिल जाएंगे और जगह जगह पर जानवरों के चित्र बनाए हुए है। और साथ ही साथ आपको पंचतंत्र पार्क में एक टाॅय ट्रेन भी देखने को मिलेंगी। जिसमें बैठकर छोटे बच्चे झूले ले सकते है।
यह पंचतंत्र पार्क भी झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल है।

4. राजकीय संग्रहालय – Rajkiya Museum

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

राजकीय संग्रहालय भी झांसी में घुमने का एक प्रमुख स्थल में से एक है। राजकीय संग्रहालय झांसी के किले से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां पर आप पैदल या ऑटो रिक्शा में जा सकते है। यहां पर आपको बहुत पुरानी पेंटिंग व मूर्तियां देखने को मिलेगी। इनके साथ साथ आपको बर्तन, आभूषण, पिस्तौल और पुराने समय के सैनिक हथियार भी देखने को मिल जाएंगे।

राजकीय संग्रहालय के अंदर आप फोटो भी खिंचवा सकते है। जिसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ते है। इस राजकीय संग्रहालय में आप केवल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही घुम सकते हो। यह भी झांसी में घुमने का एक अच्छा पर्यटन स्थल है।

5. रानी लक्ष्मीबाई पार्क – Rani Laxmibai Park

झांसी में रानी लक्ष्मीबाई पार्क घूमने की बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है। रानी लक्ष्मीबाई पार्क झांसी शहर का सबसे प्रसिद्ध पार्क है। इस पार्क के हर तरफ आपको हरियाली ही हरियाली नजर आयेंगी। यहां पर छोटे-छोटे बच्चो के लिए बहुत ही अच्छे-अच्छे झूले लगें हुए है।

जिसके कारण यहां पर छोटे बच्चे बहुत ज्यादा मात्रा में आते है। यहां पर आपको हर प्रकार के ट्रैक भी देखने को मिल सकते है। आप रानी लक्ष्मीबाई पार्क में जाॅगिंग व योगा कर सकते है। इस प्रकार आप झांसी में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में भी घूमने जा सकते है।

6. राजकीय उद्यान नारायण बाग – Rajkiya Uddhyan Narayan Bag

राजकीय उद्यान नारायण बाग भी झांसी शहर में स्थित है। यहां पर आपको हर प्रकार के हरे भरे पेड़-पौधे व फूल देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ साथ आपको वाकिंग व एक्सरसाइज करने के भी अलग अलग स्थान की व्यवस्था की गई है।

साथ ही साथ आप राजकीय उद्यान नारायण बाग में वाॅलीबाल व बैडमिंटन भी खेल सकते है। इन गेमों की भी यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है। झांसी में यहां राजकीय उद्यान नारायण बाग में घूमने से आपको बहुत अच्छा फील होगा।

7. सेंट जूड्स श्राइन – St. Jude’s Shrine

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

सेंट जूड्स श्राइन एक रोमन कैथोलिक चर्च है। जो झांसी शहर में स्थित है, इसका निर्माण फ्रांसिस जेवियर फेनेस ने किया है। यह यहां का सबसे प्रसिद्ध चर्च में से एक है। यहां पर हर रोज सामूहिक आयोजन किया जाता है और साथ ही साथ हर साल 28 अक्टूबर को यहां सभी ईसाई धर्म के लोग इकट्ठा होकर सेंट जूड का पर्व बनाते है।

8. बरूआसागर झरना – Barua Sagar

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

बरूआसागर झरना भी झांसी शहर का पर्यटन स्थल में से एक है। यह बरूआसागर झरना झांसी शहर से 24 किलोमीटर दूर बेतवा नदी के किनारे पर बना हुआ है। यह बरूआसागर झरना लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

बरूआसागर झरना लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है जहां पर ज्यादातर लोग अपने दोस्तों या फैमली के साथ फोटोग्राफी लेते नजर आएंगे। बेतवा नदी के द्वारा ही यहां झरना बनता है, यहां पर हर समय आपको पर्यटन की भीड़ अवश्य दिखाई देगी। इसलिए आप जब भी झांसी शहर में आए, तो इस बरूआसागर झरना को आनंद जरूर लेकर जाएं।

9. गणेश मंदिर झांसी – Ganesh Temple

झांसी में घूमने की जगह
झांसी में घुमने के प्रमुख स्थान
Jhansi Me Ghumne Ki Jagah
झांसी में घुमने का एक टुरिस्ट स्थल

झांसी शहर में गणेश मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है, और इस मंदिर के बारे में तो सभी ने सुना ही होगा। कि इस गणेश मंदिर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का विवाह हुआ था। इसी कारण यह गणेश मंदिर बहुत ही लोकप्रिय है।

इस गणेश मंदिर में हर रोज बहुत से व्यक्तियों के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए आप जब कभी भी झांसी घूमने आएं, तो गणेश मंदिर के दर्शन जरूर करें। और साथ ही साथ आपको यहां से पूरानी ऐतिहासिक बातों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

10. हर्बल गार्डन झांसी – Herbal Garden

झांसी में हर्बल गार्डन भी बहुत ही सुंदर और ऐतिहासिक पार्क में से एक है, यह हर्बल गार्डन पार्क कैंट एरिया के पास बहुत ही अद्भुत तरीके से बनाया हुआ है। इस हर्बल गार्डन पार्क के अंदर खराब और टूटी-फूटी वस्तुओं के द्वारा भारत का बहुत ही सुंदर नक्शा तैयार किया हुआ है।

यह हर्बल गार्डन पार्क बहुत ही लोकप्रिय पार्क है। यहां पर टूटी फूटी वस्तुओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई हुई है। और उनके बाहर कर हरे भरे पेड़ पौधे और हरियाली होने के कारण, वे और भी सुंदर दिखने लगते है। इसलिए यह लोगों का आकर्षक केंद्र बन गया है और लोगों को भी यहां आकर अलग ही अनुभव प्राप्त होता है।

झांसी में घूमने का यात्रा प्लान – Jhansi Travel Plan

दोस्तों अगर आप झांसी में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको बता दूँ कि यह उत्तर प्रदेश का बहुत ही खूबसूरत शहर है, यहां पर आपको कम से कम दो-तीन का यात्रा प्लान जरूर बनना चाहिए, झांसी का यात्रा प्लान कुछ इस प्रकार का हो की सबसे पहले आप की शुरुआत झांसी के किले से हो झांसी का किला देखने के बाद आपको रानी महल जरूर देखना चाहिए।

रानी महल में प्रसिद्ध रानी गार्डन है जो जरूर देखिए, इसके बाद दूसरे दिन आप अपनी यात्रा में झांसी का म्यूजियम देखिए, यहां पर लक्ष्मीबाई से जुड़ी बहुत सी चीज आप देख सकते हैं, अगर आप झांसी में जा रहे हैं तो आपको झांसी का प्रसिद्ध शिव मंदिर जरूर देखना चाहिए, यह शिव मंदिर अपने पत्थर नक्काशी के लिए जाना जाता है तथा उत्तर प्रदेश में अत्यधिक प्रसिद्ध है।

झांसी घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Jhansi In Hindi

अगर आप झांसी घूमने जाने चाहते है तो आप पूरे साल में किसी भी समय झांसी घूमने जा सकते है पर झांसी में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय देखा जाए तो गर्मीयों में तो झांसी में तापमान अपने चरम सीमा पर होता है जिसके कारण आप झांसी घूमने का लाभ नहीं ले पाएंगे। अगर आप सर्दियों के मौसम में झांसी जाना चाहते हैं,

तो इस समय झांसी में मौसम भी सुहाना बना रहता है। आप अक्टूबर से फरवरी के बीच झांसी घूमने जाने की योजना बना सकते है, यह समय मौसम के अनुकूल है, इस समय झांसी में 4 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता है, जिसमें आपको झांसी शहर खोज करने में भी आसानी होगी और आप इस मौसम में ज्यादा परेशान भी नहीं होंगे।

झांसी में कहां रूक सकते है – Whare To Stay In Jhansi In Hindi

अगर आप झांसी कुछ दिनों के टूर पर आएं हुए है तो आपको झांसी में रूकने के लिए बहुत सारे होटल मिल जाएंगे। वो भी आपके बजट के अनुसार। आप झांसी रेलवे स्टेशन के पास कोई होटल देख सकते है, अगर वहां आपको होटल नहीं मिलता है तो आपको इलाईट चौराहा के पास बहुत से होटल देखने को मिल जाएंगे।

अगर आप होटल में नहीं रूकना चाहते है तो आप झांसी शहर की कोई धर्मशाला में भी रूक सकते है। आपको बता दें कि रानी महल के पास एक धर्मशाला है, अगर आप इस धर्मशाला में रूकना चाहते है तो आप इस धर्मशाला में भी रूक सकते है।

झांसी का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन – Famous Food In Jhansi In Hindi

झांसी शहर अपने इतिहास के कारण प्रसिद्ध होने के साथ प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन के कारण भी प्रसिद्ध है। अगर आप उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर झांसी में कभी भी घूमने जाओ तो आप दाऊ का समोसा, बंसल की चाय, गीता भोजनालय, अवध फूड, नारायण चाट भंडार आदि का सेवन जरूर करें। इन सभी प्रसिद्ध भोजन और फूड की विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे बता दी गई है।

1. दाऊ का समोसा

आप जब भी झांसी शहर में जाएं तो दाऊ के समोसे का सेवन जरूर करें, क्योंकि दाऊ के समोसे झांसी शहर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इन समोसो में आलू का प्रयोग किया जाता है, जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

दाऊ के समोसे की दुकान झांसी के किले के पास कुशीपुरा में है। यहां पर दाऊ के समोसे की कीमत भी ज्यादा नहीं है, दाऊ के एक समोसे की कीमत 10 रूपए है। आप जब भी कभी झांसी शहर में जाएं, तो दाऊ के समोसे का सेवन जरूर करें।

2 बंसल की चाय

आप चाय का सेवन तो जरूर करते होंगे। अगर आप झांसी शहर में चाय का सेवन करना चाहते है तो बंसल की चाय का सेवन जरूर करें। क्योंकि बंसल की चाय का सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। इस चाय की कीमत की बात करें, तो 10 रूपए प्रति कप चाय के हिसाब से है। इस बंसल की चाय की दुकान की लोकेशन की बात करें, तो यह चित्रा चौराह के समीप सीपरी बाजार में स्थित है।

3 गीता भोजनालय

अगर आप झांसी शहर में घूमने गए हुए है और आप घर जैसा भोजन करना चाहते है तो आप गीता भोजनालय में कर सकते है। यहां पर आपको बहुत ही स्वादिष्ट भोजन करने को मिल जाता है। यहां पर साफ सफाई भी बहुत बढ़िया है। और पेट भरकर खाना भी आपको कम बजट में मिल जाता है। गीता भोजनालय की लोकेशन की बात करें, तो यह इलाईट चौराहा के पास स्थित है।

4 अवध फूड

झांसी शहर में अवध फूड बहुत ही प्रसिद्ध दुकान है यहां पर आपको वेज बिरयानी के साथ अन्य भोजन भी मिल जाता है। जिसके कारण यह अवध फूड बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर अवध फूड में वेज बिरयानी की कीमत की बात करें, तो आपको महज 45 रूपए में एक प्लेट मिल जाएगी। इस अवध फूड दुकान की लोकेशन की बात करें, तो यह आपको इलाईट चौराहा के पास मिल जाएगी।

5. नारायण चाट भंडार

यह नारायण चाट भंडार बहुत ही प्रसिद्ध चाट भंडार की दुकान है। यहां पर आप आलू की टिक्की, दही बड़ा, मटर करेला आदि चीजों को स्वाद ले सकते है। यहां की आलू की टिक्की बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आप ठीक पैसों के द्वारा इन चीजों का स्वाद ले सकते है। अगर इस नारायण चाट भंडार की लाकेशन की बात करें, तो यह सदर बाजार कैंट में स्थित है।

झांसी कैसे जाएं – How To Reach Jhansi In Hindi

अगर आप झांसी घूमने जाना चाहते है, तो आप झांसी सड़क या ट्रेन में जाना चाहते है तो आप झांसी निम्नलिखित तरीके से जा सकते है।

सड़क मार्ग से झांसी कैसे जाएं – How To Reach Jhansi By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा झांसी की यात्रा करना चाहते है तो झांसी शहर सड़क मार्ग के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिससे आप सड़क मार्ग के द्वारा आराम से झांसी की यात्रा कर सकते है। अपने आस पास के हर शहर से आप झांसी तक सुविधाजनक यात्रा कर सकते है।

ट्रेन से झांसी कैसे जाएं – How To Reach Jhansi By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के द्वारा झांसी की यात्रा करना चाहते है, तो आप दिल्ली से झांसी सीधी जाने वाली ट्रेन पकड़ सकते है। दिल्ली से झांसी तक लगभग 37 ट्रेन चलती है। आप इन में से किसी भी ट्रेन के द्वारा अपनी यात्रा कर सकते है। ट्रेन के द्वारा यात्रा करने से आपकी यात्रा भी सुविधाजनक होगी। यदि आपके शहर से डायरेक्ट झाँसी के लिए ट्रैन नहीं हैं तो स्टेशन पर आप झाँसी कैसे पहुँच सकते हैं इसके बारे में पता कर सकते हैं।

झाँसी का नक्शा। Map of Jhansi

FAQs

झांसी क्यों प्रसिद्ध है?

झांसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है और साथ ही झांसी जनपद का मुख्यालय भी है। यह झांसी शहर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका के कारण प्रसिद्ध है।

क्या झांसी का किला देखने लायक है?

हां, झांसी का किला देखने लायक है क्योंकि झांसी का किला बहुत ही सुंदर व अद्भुत तरीके से बना हुआ है और यहां पर पुराना इतिहास भी रहा है। यहां पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तांत्या तोपें और नाना साहब ने झांसी शहर में 1857 ई० के विद्रोह की साजिश रची थी। इस ऐतिहासिक महत्व के कारण भी झांसी लोकप्रिय पर्यटन होने में योगदान दिया है।

झांसी में क्या मशहूर है?

1857 की क्रांति में बहुत से वीर योद्धाओं ने अपना योगदान दिया है। इन वीर योद्धाओं में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे आदि नाम भी शामिल है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम भारतीय इतिहास में बहुत ही आदर के साथ लिया जाता है, उन्हीं के कारण झांसी का किला अपनी वास्तुकला और कलाकृतियों के लिए पूरे विश्व में झांसी शहर मशहूर है।

झांसी के किले के प्रमुख रोचक तथ्य है

झांसी के किले के निम्नलिखित प्रमुख रोचक तथ्य है-

● यह झांसी का किला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी शहर में स्थित है।
● इस किले की बाहरी सुरक्षा का निमार्ण ग्रेनाइट के द्वारा किया गया है जो कि इस झांसी के किले को मजबूती प्रदान करता है।
● यह झांसी का किला सबसे भव्य किलों में से एक है।
● इस झांसी के किले के नजदीक ही रेलवे स्टेशन है, जिससे रेलवे स्टेशन से आप बिना कोई बाधा के आसानी से आप झांसी के किले तक पहुंच सकते है। इस किले तक पहुंचने पर आपको बहुत सारे साधन भी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध मिलेंगे।
● इस झांसी के किले के 10 मुख्यत प्रवेश द्वार है।

Conclusion:-

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। झाँसी में घूमने की जगह इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको झांसी में घूमने वाली सभी जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने झांसी शहर के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक बता दिया है।

अगर आपका हमारे इस आर्टिकल में कोई भी जानकारी समझ में नहीं आई है या आपकी कोई अन्य राय है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं व अपनी राय को हमारे साथ साझा कर सकते हैं। हम आपके कमेंट का उत्तर बहुत जल्द देने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल झांसी में घूमने की जगह कौन कौन सी है? अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अपने भाई, बहन, आदि के साथ झांसी में घुमने जाएं, तो उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

Read More:-