Top 10 मालदीव में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

नमस्कार साथियों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में, अगर आप यह जानना चाहते है कि मालदीव में घूमने की जगह कौन-कौन सी है तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस आर्टिकल के जरिए से हम आपको बतायेगे कि आप मालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल, प्रमुख दर्शनीय और प्रमुख धार्मिक स्थलों में कहां-कहां घूम सकते है।

मालदीव दक्षिण एशिया का एक छोटा सा देश है जो कि बहुत ही खूबसूरत देश में से एक है। अगर आप बाहर घूमने की योजना बना रहे है तो एक बार मालदीव में घूमने जरूर जाएं। जहां आपको बहुत अच्छे-अच्छे पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।

आज हम आपको मालदीव में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, और मालदीव देश के बारे में पूरा विस्तारपूर्वक तरीके से बताएंगे। इसलिए आप शुरू से अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से जुड़े रहे। आइए दोस्तों बिना कोई देर किए आर्टिकल को जल्द से जल्द शुरू करते है।

Table of Contents

मालदीव में घूमने की जगह- Maldives Me Ghumne ki jagah

मालदीव दक्षिण एशिया का छोटा और खूबसूरत देश है। जहां पर आपको बहुत सारे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। अगर आप छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे है तो मालदीव देश आपके लिए बेस्ट विकल्प में से एक है। क्योंकि यहां पर बहुत अच्छे-अच्छे पर्यटन स्थल है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करते है।

आज हम आपको मालदीव में घूमने की उन प्रमुख जगहों के बारे में बताएंगे। जहां पर बहुत बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते है। इसलिए हमारे साथ लास्ट तक बनें रहें। तो आईए जान लेते है कि मालदीव में घूमने के वे कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है।

1. माले सिटी – Male City

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

माले मालदीव देश की राजधानी है। इसके साथ ही मालदीव में घूमने की यह सबसे प्रसिद्ध जगह है। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर आपको बहुत सुंदर-सुंदर इमारतें, हरे भरे पेड़ पौधे और समुद्र आदि खूबसूरत चीजें देखने को मिलेंगी।

माले सिटी वर्तमान में कपल्स प्लेस के लिए भी जाना जाता है क्योंकि माले खूबसूरत सिटी होने के कारण कपल्स यहां आना बहुत पसंद करते है। साथ ही साथ यह कपल्स को यहां आने के लिए अपनी और आकर्षित भी करता है। माले सिटी में एक बहुत अच्छा समुद्र तट भी बनाया हुआ है जहां पर लोग मनोरंजन करते है।

2. नेशनल म्यूजियम – National Museum

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

नेशनल म्यूजियम मालदीव की एक बहुत पुरानी इमारत में से एक है। जहां पर आपको बहुत सारी कलाकृतियां देखने को मिलेगी। साथ ही साथ आपको नेशनल म्यूजियम में पुराने समय के राजाओं रानियों के कपड़े, आभूषण, सैनिक हथियार, कवच और उनकी विभिन्न यादें देखने को मिलेंगी।

नेशनल म्यूजियम मालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर बहुत भारी मात्रा में लोग घूमने आते है और इतिहास की पुरानी वस्तुओं को देखना बहुत पसंद करते है। इसलिए आप जब भी मालदीव में घूमने आएं, तो नेशनल म्यूजियम में घूमने जरूर जाएं।

3. ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद मालदीव – Grand Friday Mosque

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद मालदीव का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है। यह मालदीव की सबसे बड़ी मस्जिद है यहां पर एक साथ 4 हजार से ज्यादा लोग नमाज पढ़ सकते है। इस ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद के मुख्य चौक के ऊपरी भाग पर स्वर्ण गुंबद लगा हुआ है।

जो दिखने में बहुत ही अच्छा लगता है। इस ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद को सफेद संगमरमर के द्वारा बनाया गया है। यह ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद दिखने में बहुत ही सुंदर और ऐतिहासिक इमारत है। जिसके कारण यहां बड़ी मात्रा में यात्री घूमने के लिए आते रहते है।

4. बनाना रीफ मालदीव – Banana Reef

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

बनाना रीफ मालदीव की सबसे प्रसिद्ध एवं पूरानी चट्टानों में से है। बनाना रीफ दुनिया की सबसे फेमस डाइविंग स्पाॅट है। बनाना रीफ पर स्कुवा डाइविंग होने के कारण यह सबसे प्रसिद्ध एवं आकर्षित जगह है। बनाना रीफ में आप पानी के अंदर जाकर यहाँ की खूबसूरत दुनिया को बहुत ही करीब से देख सकते हों। बनाना रीफ में डाइविंग 5 मीटर से शुरू होकर 30 मीटर पानी के अंदर तक जाती है।

अगर आप मालदीव घूमने जाएं तो बनाना रीफ में जरूर घूमकर आएं। यह बहुत ही फेमस जगहों में से है। यहां पर आपको बहुत ही खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे और आप खूब मस्ती भी कर पाएंगे। इसलिए आप जब भी मालदीव घूमने के लिए जाएं, तो इस जगह पर घूमना कभी भी ना भूले।

5. चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज या पुल – China Maldives Friendship Bridge

चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज चीन और मालदीव के संबंध को अच्छा बनाने के लिए इस ब्रिज का निर्माण किया गया है। इस चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज को सिनामाले ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज माले शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ने का काम करता है। यह परियोजना 2014 में शुरू हुई और 2018 में पूरी हुई।

इस चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज में 6 लेन है। जिस पर पैदल, साईकिल, मोटरसाइकिल, गाड़ियां आदि चलने के लिए 6 लेन का निर्माण किया गया है। यह चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित लगता है। जिसके कारण लोग इस ब्रिज या पुल को देखने के लिए बड़ी मात्रा में यहां आते है।

6. वाधू आइलैंड मालदीव – Vaadhoo Island

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

वाधू आइलैंड मालदीव की सबसे प्रसिद्ध एवं सुंदर जगह है। जहां पर आपको बहुत सारे सुंदर-सुंदर पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इस आइलैंड पर 500 के आसपास ही लोग रहते हैं। जहां पर आपको हरे भरे पेड़-पौधे एवं सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। इस आइलैंड की एक खास बात यह है कि इस आइलैंड को सी ऑफ स्टार्स के नाम से भी जाना जाता है। जब रात के समय वाधू आइलैंड समुद्र के पानी में डूब जाता है

तो रात के समय जिस तरह तारें चमकते है उसी तरह वाधू आइलैंड चमकता है। जो देखने में बहुत ही अविश्वसनीय लगता है। इसलिए आप जब भी मालदीव में वाधू आइलैंड में घूमने जाएं, तो एक रात वहीं रूकें और इस अविश्वसनीय नजारे को अपनी आंखों से देखें। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग वाधू आइलैंड मालदीव घूमने के लिए जाते है।

7. माफुशी आइलैंड – Maafushi Island

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

माफुशी आइलैंड भी मालदीव का बहुत सुंदर पर्यटन स्थल में से एक है। यहां पर लोग एकांत में समय व्यतीत करने के लिए आते है। यह माफुशी आइलैंड सबसे प्रसिद्ध डेस्टिनेशन में से है। यह माफुशी आइलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और एकांत में समय व्यतीत करने के लिए जाना जाता है।

यहां पर आप डाइविंग एजेंसियों से लेकर रेस्तरां तक यह आइलैंड लोगों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। जिसके कारण लोग बड़ी संख्या में माफुशी आइलैंड की और आकर्षित होते है।

8. हुलहुमले मस्जिद मालदीव – Hulhumale Maldives

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

मालदीव में आपको देखने के लिए बहुत सारी मस्जिद मिल जाएंगी। पर उनमें से कुछ मस्जिदें बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल में से है। हुलहुमले मस्जिद उन प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यह हुलहुमले मस्जिद अंदर से बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर हर शुक्रवार को बहुत बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने आते है।

अगर आप इस्लाम को प्राप्त करना चाहते है तो यह हुलहुमले मस्जिद आपको दिव्य शक्ति प्रदान करेंगी। सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक इस हुलहुमले मस्जिद के दरबार खुले रहते है। जहां पर इस हुलहुमले मस्जिद के भव्य नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से व्यक्ति आते है।

9. सुनामी स्मारक मालदीव – Tsunami Monument

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

सुनामी स्मारक मालदीव की बहुत ही सुंदर और स्टील स्मारक है। इन सुनामी स्मारक को उन लोगों की शहीद में बनाया गया है, जो 2004 की सुनामी में अपनी जान गंवा चुके थे। यह यहां कि सबसे खूबसूरत विरासत स्थल में से है। यहां पर सुनामी में पीड़ित परिवार अपनों को याद करने के लिए सुनामी स्मारक स्थल में आते हैं।

सुनामी स्मारक भवन में उन सभी व्यक्तियों का नामकरण किया गया है जो 2004 की सुनामी त्रासदी में बुरी तरह से फंस गए थे। सुनामी स्मारक स्थल के डिजाइन को बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है, जिसके कारण सुनामी स्मारक भी उन प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है।

10. ब्रिटिश युद्ध स्मारक मालदीव – British War Memorial

मालदीव में घूमने की जगहमालदीव का प्रमुख पर्यटन स्थलMaldives Me Ghumne ki jagahमालदीव के प्रमुख पर्यटन स्थल

ब्रिटिश युद्ध स्मारक मालदीव के द्वितीय विश्व युद्ध के ऐतिहासिक स्थान में से है। ब्रिटिश युद्ध स्मारक का निर्माण उन लोगों के लिए किया गया है, जिन्होंने 1941 से लेकर 1971 तक राॅयल एयर फोर्स में सेवा करते हुए अपनी जान को गंवा दिया था। ब्रिटिश युद्ध स्मारक के अंदर कुछ बड़ी-बड़ी तोप भी रखी हुई है।

ब्रिटिश युद्ध स्मारक को देखने के लिए आप पूरे सप्ताह में किसी भी दिन आ सकते हो। यहां पर आपको सुंदर-सुंदर चीजें देखने को मिलेंगी। और साथ ही साथ ऐतिहासिक चीजें देखने को व ऐतिहासिक जानकारी भी सुनने को मिलेंगी।

मालदीव में घूमने का यात्रा प्लान – Maldives Travel Plan

दोस्तों अगर आप मालदीव्स में घूमने के लिए जा रही है तो आपके पास शानदार ट्रैवल प्लान होना चाहिए, सबसे पहले आपको यहां की राजधानी से यात्रा शुरू करनी चाहिए, यहां पर आप ओल्ड फ्राइडे मस्जिद देख सकते हैं तथा यहां के लोकल भोजन का आनंद ले सकते हैं, यहां पर आपका पूरा दिन निकल जाएगा।

दूसरे दिन आपको आइसलैंड के खूबसूरत रिसॉर्ट में यात्रा करनी चाहिए तथा यहां के लग्जरी लाइफ को देखना चाहिए, यहां के समुद्री किनारे काफी खूबसूरत है, आपको वे सभी देखना चाहिए तीसरे दिन की यात्रा में आप यहां के वॉटर विलस में घूमने के लिए जा सकते हैं तथा पानी की उपस्थिति बंगलो को देखकर लग्जरी लाइफ का आनंद ले सकते हैं, अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां के पानी वाले खेल भी खेल सकते हैं तथा सपा में भी जा सकते हैं।

मालदीव घूमने जाने का सही समय

वैसे तो मालदीव में घूमने जाने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हो, परंतु मालदीव में घूमने के लिए अक्टूबर से दिसंबर के लास्ट तक आपके लिए बहुत ही अच्छा समय है, क्योंकि इस समय मौसम भी साफ रहता है। और साथ ही इस समय लोग भी मालदीव में घूमने के लिए जाना शुरू होते है।

अगर आप थोड़ा लेट घूमने जाना चाहते है तो आपके घूमने का सफर इतना अच्छा नहीं होगा। क्योंकि जनवरी तक मालदीव में घूमने के लिए बहुत से लोग चले जाते है। जिससे घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल पर आपको बहुत भीड़ मिलेंगी। जिससे आप उन प्रमुख पर्यटन स्थल को देखने व इंजॉय करने से वंचित रह सकते है। इसलिए आपके लिए मालदीव घूमने जाने का सही समय अक्टूबर से दिसंबर तक का सबसे अच्छा समय है।

मालदीव में रूकने की जगह

मालदीव में रूकने के लिए आपको बहुत अच्छे-अच्छे होटल, रेस्टोरेंट आदि आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप वाटर विला को भी बुक कर सकते है। वाटर विला का रेंट होटल और रेस्टोरेंट के रेंट से ज्यादा है। वाटर विला के द्वारा आप जीवो को बहुत नजदीक से देख सकते है। वाटर विला के द्वारा आप अपने जीवन को यादगार बना सकते है और भरपूर आनंद ले सकते है।

अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप वाटर विला को बुक कर सकते है। अगर आपका बजट कम है तो आप होटल या रेस्टोरेंट में रूक सकते है। मेरे हिसाब से होटल और रेस्टोरेंट में रूकना ही सही स्थान है। क्योंकि वाटर विला का किराया बहुत ज्यादा होता है।

मालदीव का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन

अगर आप मालदीव में घूमने गए हुए है या कभी भी मालदीव में घूमने के लिए जाएं, तो मालदीव के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन का स्वाद जरूर लें। मालदीव के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन समोसे, मासरोशी, बिन कीमिया, तले हुए यम आदि का जरूर सेवन करें।

ये मालदीव के प्रमुख व्यंजन है। ये सभी व्यंजन आपको मालदीव के होटल और रेस्टोरेंट में जरूर उपलब्ध मिलेंगे। इसलिए आप जब भी मालदीव में जाएं तो इन प्रसिद्ध व्यंजनों का सेवन जरूर करके आएं।

मालदीव कैसे पहुंचे

मालदीव आप रेल और सड़क के माध्यम से तो नहीं जा सकते है। मालदीव जाने के लिए आपको अपने नजदीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाना होगा। मालदीव जाने के लिए आप अपने नजदीकी एयरपोर्ट दिल्ली, कोलकाता और मुंबई आदि जगहों से मालदीव जा सकते है।

अगर आप मालदीव जाने की सोच रहे है तो दो महीने पहले ही मालदीव की टिकट बुक कर लें। क्योंकि इससे आपके कुछ पैसे भी बच जाएंगे और निश्चित समय में कोई दिक्कत भी नहीं होंगी।

दिल्ली एयरपोर्ट से मालदीव जाने का 4 घंटे का सफर है। वहां से आप आराम से मालदीव की यात्रा कर सकते है। मालदीव पहुंचने के बाद बाहर आपको आराम से टैक्सी भी उपलब्ध हो जाएगी। जिससे आप मालदीव की यात्रा का आनंद ले सकते है।

मालदीव का नक्शा – Map of Maldives

FAQs:- Top 10 मालदीव में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

मालदीव क्यों प्रसिद्ध है?

मालदीव जनसंख्या की दृष्टि से छोटा और क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा और बहुत ही खूबसूरत देश है। जहां पर आपको विभिन्न प्रकार के खुबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको कपल्स प्लेस भी देखने को मिलेंगे, जिसके कारण बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने जाते है। इसी कारण मालदीव प्रसिद्ध है।

क्या मालदीव घूमने जाने के लिए वीजा की जरूरत है?

मालदीव घूमने जाने के लिए आपको पहले से ही वीजा बनवाने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि मालदीव में पहुंचने पर आपको वही से ही ऑन अराइवल वीजा प्राप्त हो जायेगा। वहां पहुंचने के बाद आपको ऑन अराइवल वीजा प्राप्त करने के लिए आपके पास वैलिड पासपोर्ट और टिकट होना आवश्यक है। यह वीजा 30 से 60 दिनों तक वैलिड होता है।

मालदीव घूमने जाने पर कितने रूपए खर्च हो सकते हैं?

अगर आप मालदीव घूमने के लिए जा रहे है तो प्रति व्यक्ति पर 35 हजार से 50 हजार रुपए खर्च होना आम बात है।

मालदीव के बारे में क्या-क्या रोचक तथ्य है?

मालदीव के बारे में निम्नलिखित रोचक तथ्य है-

1. मालदीव में पानी के ऊपर कृत्रिम तरीके से कई रिसोर्स बनाए हुए है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते है।
2. मालदीव में प्रतिवर्ष 8 से 12 लाख लोग घूमने के लिए जाते है।
3. मालदीव में शुक्रवार को सप्ताह का अंतिम दिन माना जाता है, और यहां पर रविवार की जगह शुक्रवार को ही छुट्टी रहती है।
4. मालदीव में आपको होटल और रेस्टोरेंट पानी के अंदर भी देखने को मिल जाएंगे।

Conclusion:-

दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। कि Top 10 मालदीव में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको मालदीव में घूमने की जगहों के बारे में बड़े ही आसान शब्दों में बताया है। यहां पर हमने मालदीव देश के बारे में सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक तरीके से बता दिया है।

अगर आपका हमारे इस आर्टिकल में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी समझ में नहीं आई है या आपकी कोई अन्य राय है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं व अपनी राय को हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। हम आपके कमेंट का उत्तर बहुत जल्द देने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। क्योंकि वे भी जब अपने भाई बहन या दोस्तों आदि के साथ मालदीव में घुमने जाएं तो उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment