20 मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल। Best Visiting Places In Mumbai

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- मुंबई को सपनों का शहर और कला की नगरी कहा जाता है। 3 करोड़ की आबादी वाला यह शहर बहुत ही खूबसूरत शहर है, मुंबई में कई सारी घूमने की जगह हैं, मुंबई का बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है, 1995 में यह शहर बॉम्बे से मुंबई बना, यहां यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका से जहाज आते हैं, इसलिए इसको भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

मुंबा देवी मुंबई का प्रसिद्ध मंदिर है इसी देवी के नाम पर ही इस शहर का नाम मुंबई पड़ा, यहां पर आप को मराठा साम्राज्य का इतिहास देखने को मिलेगा। मुंबई ग्लैमर, आकर्षक जीवनशैली और आधुनिक युग के लिए जाना जाता है। यह शहर अपनी आधुनिकता के साथ साथ पर्यटन के लिए भी विश्व भर में बहुत ही प्रसिद्ध है।

मुंबई में गेटवे ऑफ़ इंडिया, मरीन ड्राइव और जुहू बीच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके अलावा आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप सिद्धि विनायक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और हाजी अली दरगाह इन जगहों पर दर्शन करने जा सकते हैं यह मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर है। मुंबई की बड़ी बड़ी इमारतें, किले और यहां की चकाचौंध भरी एक अलग ही दुनिया है।

Table of Contents

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई को माया नगरी कहा जाता है। यहां बहुत से लोग अपने सपने पूरे करने आते है। देश दुनिया से यहां पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। वीकेंड पर दोस्तो या अपने परिवार के साथ घूमने के लिए मुंबई परफेक्ट डेस्टिनेशन है। मुंबई दुनिया के विशालतम और घनी आबादी वाले शहरों में आता है। मुंबई महाराष्ट्र का का सबसे बड़ा शहर है।

इस शहर को देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। मुंबई को बॉलीवुड का घर कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मुंबई शहर कभी सोता नहीं है। 1534 में यह शहर पुर्तगालियों के अधीन हो गया था पुर्तगालियों ने इसे बहादुर शाह से छीन लिया था। तो आइए दोस्तो मुंबई में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. मुंबई की खूबसूरत जगह गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई में घूमने की जगह में gateway of india फर्स्ट नंबर पर आता है यहां पर आ कर आप समुद्र का बहुत ही शानदार नजारा देख सकते हो। समुद्र के किनारे पर पास में ही प्रसिद्ध ताज होटल भी है वहा पर आप समुद्र और ताज होटल के आप पास अच्छी फोटो ग्राफी भी के सकते हो।

गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण जॉर्ज पंचम और रानी मेरी के भारत आने पर 1924 में ब्रिटिश राज में करवाया गया था। यह हिन्दू मुस्लिम एकता का अद्भुत प्रतीक है। यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते हो।

2. मुंबई का प्रमुख पर्यटन स्थल मरीन ड्राइव

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई में मरीन ड्राइव 6 मार्ग वाली सड़क है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही अच्छा देखने लायक होता है। मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित यह सी आकार की सड़क नरीमन प्वाइंट ओर बाबुलनाथ को जोड़ती है। ताड़ के पेड़ों से गिरा मरीन ड्राइव बहुत ही खूबसूरत गुमने लायक जगह है।

इसकी सुंदरता रात के समय बहुत खूबसूरत लगती है ऐसा लगता है जैसे मानो किसी महारानी के गले का हार हो लाइटिंग की वजह से इसलिए इसको क्वीन नेकलेस कहा जाता है। मरीन ड्राइव 4 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

3. मुंबई की प्रसिद्ध झील पोवई झील

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई में पोवई झील एक कृत्रिम झील है। मुंबई में इतनी भीड़ भाड़ होने के बाद भी यहां पर शांति है। पोवई झील के यहां से पूरे मुंबई शहर का शानदार नजारा नजर आता है। इस झील में आप बोटिंग भी के सकते हो। पोवई झील के पास में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी है आप यहां भी गुम सकते है।

यहां आ कर आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। यह झील 12 मीटर गहरी है। और लगभग 6.5 किलोमीटर में फैली हुई है। यहां पर आप को बहुत ही सुन्दर तरह तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे जिसमें बतख, बुलबुल, बगुले, पतंग, तोते और कबूतर शामिल हैं।

4. मुंबई का प्रसिद्ध गार्डन हैंगिग गार्डन

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई में मालाबार पहाड़ी के पास में स्थित हैंगिंग गार्डन मुंबई में गुमने के लिहाज से बहुत ही फेमस ओर खूबसूरत जगह है। यह गार्डन चारो ओर पेड़ों से गिरा हुआ है। यहां की हरियाली पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करती है। यह गार्डन फिरोज शाह मेहता के नाम से प्रसिद्ध गार्डन है।

मुंबई में घूमने के बाद अगर आप कुछ समय शान्त वातावरण में बिताना चाहते हैं तो यह स्थान आप के लिए परफेक्ट स्थान है। हैंगिंग गार्डन मुंबई का प्रसिद्ध गार्डन है। यह गार्डन सुबह की सैर और योगा के लिए परफेक्ट स्थान है।

5. मुंबई की बेहतरीन जगह एलीफेंटा केव्स

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Alephanta island मुंबई के तट से कुछ दूरी पर स्थित है यह भारत के सबसे प्राचीन स्थानों में से एक है। इसको पत्थरों से काट कर बनाया गया है। एलीफेंटा की गुफाएं एक वास्तुशिल्प आश्चर्य है जो 60000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस जगह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।

इस स्थान पर एक अद्भुत गुफा है जो भगवान शिव के पथ को दर्शाती है। एलीफेंटा का प्रमुख आकर्षण महेश मूर्ति तीन सिर वाले शिवजी, अर्धनारीश्वर और नटराज की मूर्तियां हैं। इसके अलावा लोग यहां पर ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते है।

6. मुंबई का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह देश के धनी मंदिरों में से एक हैं। यहां की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत है। धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान है। मंदिर में नक्काशी बहुत ही बारीकी से की गई है। मुंबई में गणपति उत्सव भी बहुत धूम धाम से मनाया जाता है।

मुंबई की यात्रा में सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश जी के दर्शन करना मुंबई की सबसे अच्छी चीजों में से एक है। इस मंदिर के अंदर गणेश जी की मूर्ति को काले रंग के पत्थर से तराशा गया है। इस मंदिर का निर्माण 1801 में किया गया था।

7. मुंबई में घूमने की जगह हाजी अली दरगाह

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई में हाजी अली दरगाह समुंदर में तैरती एक विशाल ईमारत है। ऐसा माना जाता है कि जब पीर हाजी अली मक्का की यात्रा पर जा रहे थे यात्रा के दौरान उनका देहान्त हो गया था। और उनका ताबूत समुद्र में बहता हुआ मुंबई के तट पर आ पहुंचा और चमत्कार पूर्ण रूप से इस दरगाह का निर्माण हुआ।

इसका निर्माण 19वी सदी में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि यह दरगाह पीर हाजी अली की याद में स्वत ही निर्मित हुई थी। हाजी अली दरगाह सुमद्र के बीच में होने कि वजह से यहां का वातावरण भी बहुत अच्छा लगता है। यह दरगाह लगभग 400 साल पुरानी है। सबसे खास बात यह है कि यह दरगाह समुद्र के बीचों बीच होने के बावजूद कभी पानी में नहीं डूबती।

8. मुंबई का प्रसिद्ध बीच जुहू बीच

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मुंबई में जुहू बीच अरब सागर की तट पर स्थित है। जुहू बीच पिकनिक के लिहाज से बहुत ही अच्छा विकल्प है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। यहां का शान्त वातावरण बहुत ही सुकून देता है। यहां पर आप केमरा ले कर जाए तो अच्छी फोटो ग्राफी कर सकते हैं।

जुहू बीच बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यहां पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ घंटो बीता सकते हैं। खाने पीने की चीजों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आप भेलपुरी, पानीपुरी, इडली, डोसा और वड़ापाव के स्वाद का लुप्त उठा सकते हैं। बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे यही पर रहते हैं।

9. मुंबई का प्रमुख मंदिर महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर देवी लक्ष्मी माता जी का मंदिर है जो कि मुंबई में बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है यह लोगों की आस्था का केंद्र हैं। महालक्ष्मी मंदिर हाजी अली दरगाह से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यह स्थान मुंबई के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यहां पर लोग बहुत दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर बहुत ही विशाल मंदिर है। इस मंदिर से कई पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं।

10. मुंबई का प्रमुख स्थान महाकाली गुफाएं

महाकाली गुफाएं बहुत ही सुन्दर और अद्भुत गुफाएं है। इन गुफाओं में भगवान् बुद्ध की मूर्तियां और स्पुत है। इन गुफाओं को कोंडिवाइट गुफाओं के नाम से भी जाना जाता है। 19 गुफाओं का यह समूह बहुत खूबसूरत स्थान है। अगर आप मुंबई में कुछ अलग ही चीज देखने की तलाश कर रहे हैं तो

आप के लिए यह स्थान सबसे अच्छा स्थान है। मुंबई में आप अपने परिवार के साथ यह स्थान देखने जरुर जाए। यह स्थान देखने के लिए आप को प्रति व्यक्ति 20 रुपए शुल्क देना होगा।

11. मुंबई का प्रसिद्ध सी लिंक ब्रिज

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

यह लिंक मुंबई का बहुत प्रसिद्ध लिंक है। दरअसल यह लिंक एक लटकता हुआ पुल है। यह लिंक बांद्रा वर्ली सी लिंक के नाम से भी जाना जाता है। यह लिंक वर्ली से बांद्रा लगभग 10 से 12 मिनट में पहुंचा देता है। यह लिंक मुंबई की शान है इस लिंक की अद्भुत संरचना देखकर मुंबई आने वाला हर इंसान तारीफ जरूर करता है।

यहां से अरब सागर का बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। इस लिंक पर आप को यात्रा करने के लिए 75 रुपए का शुल्क देना होगा। आप अपनी मुंबई यात्रा के समय यह लिंक देखना मिस ना करे।

12. मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्सेल वर्ल्ड

एक्सेल वर्ल्ड मुंबई में लगभग 26 सालो से मौजूद है। यह मुंबई की रोमांचक जगहों में सबसे प्रमुख जगह है। पूरे सप्ताह के काम के बाद अगर आप वीकेंड पर एन्जॉय की सोच रहे हैं तो आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ यहां पर छुट्टी का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

यहाँ पर कुछ अद्भुत सवारियां भी कर सकते हैं, यहाँ पर वॉटर किंगडम एशिया का सबसे अच्छा वॉटर पार्क है। मुंबई की गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो आप इस वॉटर पार्क में जा सकते हैं। यह वॉटर पार्क आप के बचपन की याद दिला देगा क्यूकी यहां पर पानी में एकदम बच्चो की तरह एन्जॉय कर सकते हैं।

13. मुंबई में घूमने लायक जगह विक्टोरिया टर्मिनस

विक्टोरिया टर्मिनस को मुंबई में अंग्रेजो के समय में बनाया गया है। यह स्थान अंग्रेजो का बहुत बड़ा व्यापारिक केंद्र हुआ करता था। इसकी वास्तु कला बहुत ही अद्भुत एवम् प्रशंसनीय है। इस जगह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यह स्थल ब्रिटिश राज का प्रतीक है। यह शहर के केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह जगह आज के समय में भी लोगो के आकर्षण का केंद्र है। यहां पर पास में ही आप फुटपाथ पर खरीददारी भी कर सकते हैं। जो लोग ऐतिहासिक चीजें देखना पसंद करते हैं उनको यह स्थान देखने जाना चाहिए। 1996 से इसका नाम शिवाजी महाराज के नाम पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवेे स्टेशन रखा गया है।

14. मुंबई की शानदार नाइट लाइफ

मुंबई में रात के समय क्लब और डिस्को का लोग भरपूर आनंद लेते हैं मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है मुंबई की नाइट लाइफ एक अलग ही दुनिया है जो हमेशा अपनी एक अलग ही धुन में मशगूल रहता है। मुंबई में चलने वाली डिस्को और क्लब पार्टियां पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

इसके अलावा मरीन ड्राइव का रात का नजारा बहुत खूबसूरत देखने लायक होता है। शाम के वक्त जुहू बीच देखने अपने दोस्तो या परिवार के साथ जरूर जाएं इस जगह पर शाम को बहुत लोग आते हैं। इसके अलावा आप रात के समय मुंबई की सड़कों पर साईकलिंग का मजा भी ले सकते हैं।

15. मुंबई की प्रसिद्ध कान्हेरी गुफाएं

यह गुफाएं कभी बौद्ध भिक्षुओं का घर हुआ करती थीं। जिन्होने इन गुफाओं के यहां पर ध्यान एवम् अध्ययन किया था। यहां की नक्काशी, शिलालेख, मूर्तियां और पेंटिंग देखने के लिए मुंबई की प्रसिद्ध जगह में से है। इस जगह के देखने का समय सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक का है।

जिसमें प्रति भारतीय लोगो का 15 रुपए शुल्क है वहीं विदेशी लोगो को 200 रुपए शुल्क देना पड़ता है। इन 109 गुफाओं को बेसाल्ट चट्टान से बनाया गया है। यह भी मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक हैं, अपनी मुंबई यात्रा में यहाँ पर जरूर जाएँ।

16. मुंबई की खूबसूरत जगह गोरई बीच

यह बीच मुंबई में बहुत ही शान्त वातावरण में मौजूद है। यह बीच शहर के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अरब सागर की लहरें शाम के समय बहुत अच्छी लगती है। आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ कुछ समय शान्त वातावरण में बिताना चाहते हैं

तो यह स्थान आप के लिए परफेक्ट स्थान है। यह स्थान मुंबई के उत्तरी उपनगर में है। अगर आप मुंबई में यह स्थान देखने जा रहे हैं तो शाम के वक्त जाए शाम के वक्त यहां का वातावरण बहुत ही सुनहरा होता है।

17. मुंबई में घूमने की जगह आइस बार

मुंबई में आइस बार इसलिए प्रसिद्ध है कि मुंबई में ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है इसलिए गर्मियों के मौसम में पर्यटक और स्थानीय लोग ठंडी-ठंडी वादियों का एहसास कर सके। मुंबई की प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत लोग इस आइस बार में मज़े लेने आते हैं।

यह आइस बार चारो तरफ से बर्फ से ढका हुआ है। यहां पर आप को एकदम कश्मीर जैसे ठंडी वादियों का एहसास होगा। यहां पर आप जैकेट और हाथों में ग्लव्स पहन कर जाए।

18. मुंबई का प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट मेरी चर्च

माउंट मेरी चर्च एक रोमन कैथोलिक चर्च है इसका निर्माण 1760 में किया गया है। यह स्थान माउंट मेरी का प्रसिद्ध मंदिर है। यह स्थान मुंबई में बांद्रा में स्थित है। यहां कुमारी मेरी का जन्म दिवस 8 सितंबर के पश्चात एक सप्ताह तक मानते हैं।

मेरी के जन्म दिवस के अवसर पर यहां पर बहुत लोग आते हैं और यहां के माहौल का आनंद उठाते हैं। यह स्थान मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यहां पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ जा सकते हैं।

19. छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

इसका निर्माण 1922 में हुआ था। यह स्थान मुंबई में मरीन ड्राइव और ताज होटल से वॉकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। इसके चारो और गार्डन है जहा पर आप कुछ समय के लिए रिलेक्स होना चाहते है तो यह अच्छा स्थान है। इसमें तीन फ्लोर है।

यहां पर देश की प्राचीन संस्कृति के बारे में बताया जाता है। यहां पर ऑडियो गाइड भी है जिससे सुन कर आप यहां अंदर रखी वस्तुओं के बारे में आसानी से जान सकते हैं लेकिन ऑडियो गाइड के लिए आप को लगभग 40 रुपए शुल्क देना होगा।

20. मुंबई का प्रसिद्ध संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

यह उद्यान लगभग 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्थान भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में आता है। यहां पर हर साल हजारों लोग आते हैं। यहां पर एक झील भी है जहा पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आप सुबह 7.30 से शाम 6.30 बजे तक जा सकते हैं।

सोमवार को यह बंद रहता है। यहां पर आप जीव जंतु भी देख सकते हैं। यहां का हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है। टॉय ट्रेन यहां पर बच्चो को बहुत आकर्षित करती है। आप यहां पर अपने बच्चो और परिवार के साथ जा सकते हैं। यह स्थान मुंबई के बोरीवली उपनगर के पास में स्थित है।

मुंबई में घूमने का यात्रा प्लान – Mumbai Travel Plan

अगर आप मुंबई में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको बता दूं कि मुंबई में आपके एक्सप्लोर करने के लिए बहुत सी चीज हैं, यहां पर आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना चाहिए, आप यात्रा प्लान कुछ इस प्रकार से बनाया की सबसे पहले आपकी यात्रा की शुरुआत गेटवे ऑफ इंडिया से हो, यह एक हिस्टोरिक स्मारक है जिसे जरूर देखना चाहिए।

इसके बाद आपको एलिफेंटा की गुफाओं पर भी जाना चाहिए, इन गुफाओं पर जाने के लिए आपको क्रूज लेनी होगी, जो गेटवे ऑफ इंडिया के पास से ही मिल जाएगी, इसके बाद आपको छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर जाना चाहिए, यह स्थान यूनेस्को द्वारा संरक्षित भी है, इसके अलावा आपके यहां के बहुत से खूबसूरत म्यूजियम और आर्ट गैलरी में भी जरूर घूमना चाहिए, यहां का प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम और जहांगीर आर्ट गैलरी अत्यधिक प्रसिद्ध है।

मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temple In Mumbai In Hindi

मायानगरी मुंबई में आप को खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ कई प्रसिद्ध मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, श्री मुंबादेवी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और बाबुलनाथ मंदिर आदि मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर आप अपनी मुंबई यात्रा के दौरान दर्शन करने जा सकते हैं।

मुंबई घूमने का सही समय

मुंबई में घूमने के लिए आप पूरे साल में किसी भी समय जा सकते है, फिर भी हम अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो नवंबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा होता है क्यूकि इस समय हर जगह बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है लेकिन मुंबई का वातावरण समुंद्र तट होने की वजह से सामान्य रहता है,

यहां ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है, इसके अलावा अप्रैल से जून तक यहां बहुत गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप जिस भी मौसम को अपने लिए उचित समझते हैं उस मौसम में मुंबई की यात्रा कर सकते हैं।

मुंबई कैसे पहुंचे

मुंबई बस से कैसे पहुंचे

भारत के हर छोटे बड़े शहर से आप को आसानी से बस मिल जाएगी, जिससे आप आराम से बस का सफर कर के मुंबई पहुंच सकते है, इसके अलावा आप सड़क मार्ग से खुद के वाहन से भी नासिक मुंबई एक्सप्रेस वे से जा सकते है। उतर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश और गोवा लगभग भारत के हर राज्य से रोजाना मुंबई के लिए बहुत सी बसे जाती हैं।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

मुंबई में आप छत्रपति शिवाजी रेलवेे स्टेशन और विक्टोरिया टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं, यहां से आप को मुंबई में कही भी जाने के लिए टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी, ट्रेन से मुंबई पहुंचने की सुविधा आप को लगभग भारत के हर प्रमुख शहर से मिल जाएगी जहां पर ट्रेन की सुविधा हो।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे

मुंबई का सबसे बड़ा और प्रमुख हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, यहां पर आप को टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी जिससे आप आराम से मुंबई में कही भी पहुंच सकते हैं। मुंबई पहुंचने के लिए आप को भारत के लगभग हर प्रमुख शहर से रोजाना हवाई जहाज की सुविधा मिल जाएगी।

मुंबई का प्रसिद्ध खाना

मुंबई में वड़ा पाव बहुत ही प्रसिद्ध फास्ट फूड है, मुंबई में आप को वड़ा पाव के स्वाद का लुप्त जरूर उठाना चाहीए, इसके अलावा फालूदा, पावभाजी भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर कई ऐसे रेस्टोरेंट है जहा पर आप को हर तरह का भारतीय भोजन मिल जाएगा।

आप को अनेक तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए मुंबई में जुहू चौपाटी जरूर जाना चाहिए यह स्थान खाने पीने की चीजों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

मुंबई का फैशन स्ट्रीट

बॉलीवुड की वजह से मुंबई की फैशन बहुत प्रसिद्ध है, फैशन स्ट्रीट पर आप को कम पैसों में खूबसूरत ओर स्टाइलिश कपड़े, जूते, एसेसरीज मिल जाएगी, यहां पर पास में ही कॉफी शॉप भी है जहा पर आप कप्पल एक साथ कॉफी पी सकते हैं। अगर आप फैशनेबल है तो आप को फैशन स्ट्रीट से शॉपिंग करनी चाहिए यहां पर आप को एक से बढ़कर एक फैशनेबल चीज मिल जाएगी।

मुंबई का नक्शा

Best Visiting Places in Mumbai

दोस्तों उम्मीद करता हूँ हमारे द्वारा दी गई मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अपनी मुंबई यात्रा में अपनी पसंद की जगहों के बारे में जान गए होंगे।

दोस्तों अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे वे भी मुंबई में घूमने के लिए अपनी पसंदीदा जगहों के बारे में जान सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment