भारत में घूमने की 25 सबसे खूबसूरत जगह – Best Visiting Places In India In Hindi

भारत दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में गिना जाने वाला बहुत ही खूबसूरत देश है। भारत में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है। भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। हर साल भारत में दुनिया भर के लाखों लोग घूमने आते हैं। भारत अपने विशाल किलो और महलों के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

भारत में आप को कई ऐतिहासिक चीजे देखने को मिल जाएगी। कई विशाल और ऐतिहासिक मंदिर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते है। पर्यटन के हिसाब से भारत दुनिया के सबसे प्रमुख देशों में आता है।

भारत के बारे में कहा जाता है कि यह देश विविधताओ से भरा हुआ है विविधता में एकता भारत कि पहचान है। भारत में कई तरह की अलग अलग भाषाएं बोली जाती है हिन्दी भारत की मुख्य भाषाओं में से एक है।

Table of Contents

भारत में घूमने की जगह

कश्मीर, शिमला, माउंट आबू और मनाली भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर पर्यटक अपनी भारत यात्रा के दौरान एक बार जरूर जाना चाहते है। स्वादिष्ट भोजन और खूबसूरत वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेता है। भारत एक बहुत ही विशाल देश है भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे नंबर पर आता है।

भारत की कई जगहें ऐसी है जो हरियाली और कई अद्भुत जंगलों से भरी हुई है। तो आइए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत की उन सबसे खूबसूरत और सस्ती जगहों के बारे में जानकारी देने वाले है जहां पर पर्यटक अपनी भारत यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े।

1. भारत की सबसे खूबसूरत जगह कुल्लू मनाली

भारत में घूमने की जगह

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित भारत का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन है। आसमान छूते पहाड़ और हरा भरा वातावरण प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहा भारत में लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।

रोहतांग पास, सोलांग वेली, मनु मंदिर, वन विहार, मणिकरण, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और हिडिंबा देवी मंदिर कुल्लू मनाली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह स्थान बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है सीजन के समय थोड़ा महंगा हो सकता है।

लोग गर्मियों के मौसम में यहां प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है। कुल्लू मनाली भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है आप अपनी भारत यात्रा के दौरान इस जगह को देखने जरूर जाएं यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है।

2. भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कश्मीर

भारत में घूमने की जगह

हिमालय की गोद में बसा कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्मीर अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

चारो तरफ बर्फ की चादर और लंबे लंबे देवदार के पेड़ बहुत मनमोहक दृश्य लगता है। एशिया की सबसे बड़ी साफ पानी की वुलर झील भी कश्मीर में ही स्थित है।

पहलगाम, श्रीनगर, गुलमर्ग, वैश्णो देवी मंदिर, पुलवामा, जम्मू और पटनीटॉप कश्मीर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है। अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं तो आप को कश्मीर घूमने जरूर जाना चाहिए।

3. भारत की बेहतरीन जगह मैसूर

चारो और पहाड़ों से गिरा हुआ प्रकृति की गोद में बसा मैसूर भारत का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर जिसको पर्वतों की रानी कहा जाता है। यहां का वातावरण गर्मियों के मौसम में बहुत सुनहरा होता है।

यह स्थान भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। गन हिल, मैसूर लेक, धनोल्टी, लाल टिब्बा, मैसूर एडवेंचर पार्क, हम्पी वेली और थे मॉल रोड मैसूर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

4. भारत की प्रसिद्ध जगह ऋषिकेश

भारत में घूमने की जगह

हिमालय की तलहटी पर स्थित ऋषिकेश भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। राफ्टिंग, खूबसूरत समुद्र तटो, माउंटेन बाइकिंग और ट्रेकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी के लिए यह स्थान बहुत पसंद किया जाता है। प्राचीन मंदिर, योग आश्रमों की वजह से यह स्थान भारत में काफी प्रसिद्ध है।

यहां पर जा कर आप को अलग ही सुकून कि अनुभूति होगी। यह स्थान शराब और मांस से बिल्कुल मुक्त है शराब और मांसाहारी भोजन यहां पर आप को देखने को भी नहीं मिलेंगे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

5. भारत में घूमने की जगह शिमला

भारत में घूमने की जगह

भारत के हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है यह एक हिल स्टेशन है। शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल देशी और विदेशी लाखो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

टॉय ट्रेन के लिए शिमला पूरे भारत में मशहूर है। हनीमून मनाने के लिए यह स्थान भारत के सबसे प्रमुख हनीमून डेस्टिनेशन में आता है। कुफरी, जाखू मंदिर, ग्रीन वेली, टॉय ट्रेन, तारा देवी मंदिर और क्राइस्ट चर्च शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

जहां आप को शिमला की यात्रा के दौरान जरूर जाना चाहिए। अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं तो आप को अपनी भारत यात्रा के दौरान शिमला की यात्रा करनी चाहिए।

6. भारत की खूबसूरत जगह गोवा

भारत में घूमने की जगह

गोवा भारत की सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में आता है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटो, किलो, बाजारों और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल देश दुनिया से लाखो पर्यटक गोवा की यात्रा करने आते है। मौज मस्ती और नाइट लाइफ का एन्जॉय करने के लिए गोवा सबसे बेस्ट विकल्प है।

सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां पर जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं गोवा में ज्यादा सर्दी नहीं पड़ती है। बागा बीच, पालोलेम बीच, दूध सागर वाटरफॉल और कोलवा बीच गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल है। हनीमून मनाने के लिए भी यह सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है।

7. भारत का पर्यटन स्थल दिल्ली

भारत में घूमने की जगह

भारत की राजधानी दिल्ली भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यहां पर आप को कई ऐतिहासिक किले, महल, स्मारक और प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे। भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर दिल्ली जिसको दिल वालो की नगरी कहा जाता है।

लाल किला, अक्षरधाम, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मक़बरा और लोटस टेंपल दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर हर कोई अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान जाना चाहता है। दिल्ली भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों में आता है। इतिहास प्रेमियों के लिए दिल्ली बहुत प्रसिद्ध है। यह शहर आप को भारत के इतिहास और संस्कृति से परिचित करवाएगा।

8. भारत में घूमने की जगह जयपुर

भारत में घूमने की जगह

जयपुर भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी है। यह शहर देशभर में पिंक सिटी के नाम से मशहूर है। ऐतिहासिक किलो, झीलों और महलों के लिए यह शहर दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसकी वजह से हर साल जयपुर में लाखो देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं।

कई प्राचीन मंदिर भी यहां पर देखने को मिल जाएंगे अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप इन मंदिरो में जा कर बेहद सुकून का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। हवा महल, सिटी पैलेस, जयगढ़ दुर्ग, आमेर दुर्ग और नाहरगढ़ दुर्ग जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां आप को अपनी जयपुर यात्रा के दौरान देखने जरुर जाना चाहिए।

9. भारत की खूबसूरत प्राकृतिक जगह लद्दाख

लद्दाख भारत के सबसे ऊंचाई वाले इलाकों में से एक है। लेह इसकी राजधानी है। इस स्थान कि लेह लद्दाख के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप को चारो तरफ बर्फ के पहाड़, आसमान छूते पहाड़, और चारो तरफ हरा भरा वातावरण आप के मन को भाव विभोर कर देगा।

यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाने वाला स्थान है यह स्थान भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। मैग्नेटिक हिल, नुब्रा वेली, लेह पैलेस, हमिस नेशनल पार्क, शांति स्तूप और जंसकार वेली लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

10. भारत की प्रसिद्ध जगह माउंट आबू

भारत में घूमने की जगह

माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य के सिरोही जिले में स्थित है। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है जो कि भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। चारो तरफ पहाड़ और हरा भरा वातावरण बहुत ही खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य लगता है। माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है गर्मियों के मौसम में पर्यटक यहां पर सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

वहीं मानसून के मौसम में यहां का मौसम बहुत सुनहरा होता है। गुरु शिखर, नक्की झील, देलवाड़ा मंदिर, अर्बुदा देवी मंदिर, अचलगढ, हनीमून पॉइंट और माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

11. भारत का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आगरा

भारत में घूमने की जगह

आगरा भारत के उतर प्रदेश राज्य का एक शहर है जो कि ताज महल की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ताज महल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। ताज महल का निर्माण शाहजहां ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज की याद में करवाया था। ताज महल को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

अपनी असीम सुंदरता और बेहतरीन बनावट के लिए ताजमहल पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। ताजमहल के अलावा भी आप को आगरा में फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, मरियम का मकबरा, अकबर का मकबरा आदि ऐतिहासिक स्थल देखने को मिल जाएंगे।

12. भारत की प्रसिद्ध धार्मिक जगह वाराणसी

वाराणसी मा गंगा नदी के तट पर स्थित दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह शहर हिन्दुओं कि आस्था का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र है। ऐसा कहा जाता है कि यह नगरी भगवान् शिव जी के त्रिशूल पर खड़ी है। भारत की संस्कृति को देखने यहां हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का सबसे प्रमुख मंदिर है जो कि भगवान् शिव जी को समर्पित है। यह शहर काशी और बनारस के नाम से भी देशभर में प्रसिद्ध है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत ही पवित्र माना जाता है।

मंदिरो की इस नगरी में जा कर आप को बहुत ही सुकून कि अनुभूति होगी। अस्सी घाट, गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका घाट, दुर्गा माता मंदिर और भारत माता मंदिर वाराणसी के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

13. भारत में घूमने की जगह शिल्लोंग

शिलोंग भारत के मेघालय राज्य की राजधानी है। यह भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल लाखों लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। मानसून के मौसम में पर्यटक यहां पर सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

लेडी हैदरी पार्क, एलिफेंट फॉल्स, डॉन बास्को संग्रहालय, वर्ड्स झील और शिलोंग पाक शिलोंग में घूमने की प्रसिद्ध जगह है जहां आप को अपनी शिलोंग यात्रा के दौरान जरूर जाना चाहिए। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। आप अपनी भारत यात्रा के दौरान शिलोंग की यात्रा जरूर करें यह भारत का बहुत ही खूबसूरत एवम् सस्ता पर्यटन स्थल है।

14. भारत की खूबसूरत जगह देहरादून

देहरादून भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी है जो भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने हर साल लाखों सैलानी देश दुनिया से आते हैं। प्रकृति की गोद में बसा यह स्थान बहुत ही अद्भुत है।

यह स्थान भारत के सस्ते पर्यटन स्थलों में आता है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भारत की यात्रा कर रहे है तो आप यह स्थान देखने जरुर जाए।

15. भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल ऊटी

यह स्थान दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। चाय के बागान और रोज गार्डन के लिए ऊटी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। शान्त वातावरण में सुकून का कुछ समय बिताना चाहते हैं तो

आप के लिए यह प्राकृतिक जगह सबसे अच्छा विकल्प है। पहाड़ी इलाकों और चारो तरफ हरा भरा वातावरण आप के मन को भाव विभोर कर देगा। यहां का प्राकृतिक दृश्य बेहद खूबसूरत है।

16. भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोनावला

लोनावला भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो मुंबई और पुणे के करीब स्थित है। झीलों, झरनों और पहाड़ों की वजह से यहां का वातावरण बहुत सुनहरा होता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से हर साल लाखों सैलानी यहां पर आते हैं।

यह एक कम बजट वाला पर्यटन स्थल है। प्राकृतिक दृश्य देखना पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटक सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।

17. भारत की बेहतरीन जगह उदयपुर

उदयपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर है जो कि झीलों के शहर के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर आप को कई ऐतिहासिक महल और झीलें देखने को मिल जाएगी। फतह सागर झील, पिछोला झील, उदय सागर झील, सिटी पैलेस, सज्जन गढ़,

विंटेज कार म्यूजियम और सहेलियों की बाड़ी उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां आप को अपनी उदयपुर यात्रा के दौरान जरूर जाना चाहिए। शाम के वक्त फतह सागर झील घूमने जाना उदयपुर यात्रा का सुखद अनुभव होगा।

18. भारत की प्रसिद्ध धार्मिक जगह अयोध्या

सरयू नदी के तट पर बसा यह शहर हिन्दुओं के आराध्य भगवान् श्री राम का जन्म स्थान है। आयोध्य में आप को कई घाट और मंदिर देखने को मिल जाएंगे। राम घाट, लक्ष्मण घाट, जानकी घाट और गुप्तार घाट अयोध्या के सबसे प्रमुख घाट है।

ऐसा कहा जाता है कि भूल से किए हुए पाप यहां पर स्नान करने से नष्ट हो जाते है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सीता की रसोई, कनक भवन, दशरथ महल, राम की पौड़ी अयोध्या के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस धार्मिक नगरी में आने पर आप के मन को एक अलग ही शांति का अनुभव होगा।

19. भारत की खूबसूरत जगह दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित बहुत ही खूबसूरत जगह है। चाय की खेती और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से यह स्थान दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह स्थान ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का वातावरण बहुत ही शान्त और सुनहरा होता है।

टाइगर हिल, चोवरस्ता, बतासिया लूप, दार्जिलिंग रोपवे, नाइटिंगेल पार्क, टेंजिंग रॉक, पीस पैगोडा, और धूम मोनेस्ट्री दार्जिलिंग में घूमने की प्रसिद्ध जगह है जहां आप को अपनी दार्जिलिंग यात्रा के दौरान जरूर जाना चाहिए।

20. भारत की प्रसिद्ध जगह नैनीताल

नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित भारत का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। नैनी झील यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। खूबसूरत कुमाऊ पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। नौका विहार आप के लिए बहुत ही शानदार अनुभव होगा। चारो और पहाड़ों का हरा भरा वातावरण बेहद खूबसूरत दृश्य लगता है।

21. भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल कन्याकुमारी

कन्याकुमारी भारत का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो शानदार समुद्र तटों की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बहुत अद्भुत और देखने लायक होता है। यहां के समुद्र तट पर अपने परिवार या दोस्तो के साथ घूमना आप के लिए बहुत खूबसूरत अनुभव होगा।

अगर आप भारत की यात्रा कर रहे हैं तो आप को कन्याकुमारी घूमने जरूर जाना चाहिए यह स्थान भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है।

22. भारत में घूमने की जगह मैकलोडगंज

मैकलोडगंज भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। डल झील, मठ और मंदिरो के लिए यह स्थान पर्यटकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी अच्छा माना जाता है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। चारो तरफ पहाड़ और हरियाली सैलानियों का मन मोह लेती हैं।

23. भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोधपुर

जोधपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित खूबसूरत शहर है। शानदार महलों, किलो, पार्क और मंदिरो के लिए यह शहर दुनिया भर में जाना जाता है। मेहरानगढ़ दुर्ग, कायलाना झील, नेहरू गार्डन, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, कदम खंडी, मसूरिया हिल, उम्मेद भवन पैलेस, बालसमंद झील और अरना झरना जोधपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां आप को अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान देखने जरुर जाना चाहिए।

24. भारत में घूमने की जगह जैसलमेर

जैसलमेर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित बहुत ही खूबसूरत थार मरुस्थल है। यहां आप को चारो तरफ रेत ही रेत दिखाई देगी। यहां रेगिस्तान की वजह से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। जैसलमेर में सर्दियों के मौसम में सैलानी सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

गर्मियों के मौसम में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से गर्मियों में बहुत कम पर्यटक यहां जाते हैं। सैम सेंड डूंस, जैसलमेर का किला, गाढ़ी सर झील, डेजर्ट नेशनल पार्क और अमर सागर झील जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

25. भारत की प्रसिद्ध जगह मुंबई

मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित भारत का सबसे प्रसिद्ध शहर है। ग्लैमर, आकर्षक जीवनशैली और आधुनिकता के लिए यह शहर दुनिया भर में जाना जाता है। इस शहर को सपनों का शहर कहा जाता है। बॉलीवुड का घर कहा जाने वाला यह शहर अपनी चकाचौंध भरी दुनिया की वजह से हर साल लाखों सैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है।

नाइट लाइफ के लिए यह शहर बहुत प्रसिद्ध है। मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है। गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, जुहू बीच, सिद्धि विनायक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और हाजी अली दरगाह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां आप को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान जरूर जाना चाहिए।

भारत के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temples of India

भारत देवताओं का देश है, अगर आप भारत में भ्रमण करना चाहते हैं तो आपको यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में जरूर घूमना चाहिए, भारत के प्रसिद्ध मंदिर कुछ इस प्रकार है, भारत का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर को माना जाता है, जो की वाराणसी में स्थित है, इसके बाद तिरुपति बालाजी मंदिर जो की तिरुमला की पहाड़ियों में स्थित है यह मंदिर आंध्र प्रदेश कि शान है।

इसके बाद अमृतसर का गोल्डन टेंपल, मदुरई का मीनाक्षी मंदिर और पुरी का जगन्नाथ मंदिर, भगवान विष्णु को समर्पित बेहद ही लाजवाब मंदिर है, दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर अलौकिक माना जाता है, आपको इन मंदिरों में जरूर घूमना चाहिए, अगर आप भारत के मंदिरों में नहीं जाते हैं तो आपकी भारत यात्रा असफल मानी जाती है, इनके अलावा भी भारत में बहुत से तीर्थ स्थल है, जिन पर आप भ्रमण करके अलौकिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Best Visiting Places In India In Hindi

तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने भारत में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना आप को यह लेख पसंद आया हो तो कमेंट कर के हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तो और परिवारजनों के साथ शेयर जरुर करें ताकि वो भी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जान पाए।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

1 thought on “भारत में घूमने की 25 सबसे खूबसूरत जगह – Best Visiting Places In India In Hindi”

  1. कन्याकुमारी मुझे सबसे अच्छा लगा

    धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment