20 Best मसूरी में घूमने की जगह और उनकी संपूर्ण जानकारी

उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनो में से एक मसूरी में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है। उत्तराखंड की राजधानी से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।

हिमालय की तलहटी में स्थित यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर साल देश और दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां इस स्थान की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी में पर्यटकों के लिए बहुत से पर्यटन स्थल मौजूद है

जिसमे झीलें, झरने, मंदिर और पहाड़ आदि शामिल हैं। यह स्थान गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। मसूरी एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है जहां पर भारी संख्या में लोग हनीमून मनाने भी आते हैं।

Table of Contents

मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Mussoorie Main Ghumne Ki Jagah

प्रकृति प्रेमियों के लिए मसूरी स्वर्ग से कम नहीं है यहां का शान्त और सुनहरा प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो एक बार मसूरी की यात्रा जरूर करनी चाहिए। मसूरी के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. मसूरी में घूमने की खूबसूरत जगह गनहिल – Ganhill, Mussoorie In Hindi

गनहिल मसूरी के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि समुद्र तल से 2024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ से ढके पहाड़ और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है, कहा जाता है कि प्राचीन समय में घड़ी नहीं होती थी इसलिए यहां के लोगों को समय की जानकारी देने के लिए यहां से गन चलाई जाती थी।

ताकि लोगों को समय की जानकारी हो जाए। तब से इस चोटी का नाम गनहिल पड़ गया। गनहिल से आप हिमालय की खूबसूरत पर्वत श्रंखला देख सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो गनहिल आप के लिए अच्छा विकल्प है।

2. मसूरी के पर्यटन स्थल केम्प्टी वॉटरफॉल्स – Kempty Watarfalls, Mussoorie In Hindi

केम्पटी वॉटरफॉल्स मसूरी का सबसे बड़ा और खूबसूरत झरना है जो 40 फिट की ऊंचाई से गिरता है। चकराता मार्ग पर स्थित यह झरना मसूरी का लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। यहां का हरा भरा और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

प्रतिदिन यहां पर भारी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। यहां पर आप विभिन्न तरह की स्वीमिंग एक्टिविटी का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

3. मसूरी में घूमने की जगह लाल टिब्बा – Lal Tibba, Mussoorie In Hindi

लाल टिब्बा मसूरी के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि मसूरी की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। इस चोटी से आप दूरबीन की मदद से गंगोत्री, बद्रीनाथ, श्रीकांता और नंदादेवी की खूबसूरत चोटियों को भी देख सकते हैं। यहां के पहाड़ों का रंग लाल रंग जैसा दिखाई देता है

इसलिए इस स्थान का नाम लाल टिब्बा पड़ गया। इसके अलावा इस स्थान को डीपो हिल के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

4. मसूरी में घूमने की अच्छी जगह मसूरी झील – Mussoorie Lake, In Hindi

मसूरी झील मसूरी के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है जो मसूरी से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है जो देहरादून मार्ग पर स्थित है। परिवार के साथ पिकनिक मनाने और सुकून का कुछ समय बिताने के लिए यह झील काफी अच्छा विकल्प है। इस झील के यहां पर आप नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं।

5. मसूरी के दर्शनीय स्थल क्लाउड एंड – Cloud End, Mussoorie In Hindi

शहर की भीड़ भाड़ भरे वातावरण से दूर शांत वातावरण में स्थित इस स्थान से आप बादलों को करीब से देख सकते हैं। पहाड़ों से घिरा हुआ यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत के जैसा है। हरा भरा और मनोरम दृश्य पर्यटकों को बेहद पसंद आता है।

मसूरी लाइब्रेरी रोड से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान घने जंगलों से घिरा हुआ है। अगर आप मसूरी की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को अपने परिवार के साथ देखना नहीं भूले।

6. मसूरी में घूमने की लोकप्रिय जगह भट्टा फॉल्स – Bhatta Falls, Mussoorie In Hindi

भट्टा फॉल्स मसूरी का काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो की बेहद खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह फॉल्स मसूरी से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो कि देहरादून रोड पर भट्टा गांव के नजदीक स्थित है। इसके अलावा यहां पर कई तरह के फूड रेस्टोरेंट भी मौजूद है जहां पर नूडल्स, सूप और उबले अंडो आदि के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।

7. मसूरी के खूबसूरत पर्यटन स्थल द मॉल – The Mall, Mussoorie In Hindi

द मॉल मसूरी के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में आता है जो मसूरी के बीच में स्थित है। पर्यटक यहां पर अपने परिवार और बच्चों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। मनोरंजन के लिए यहां पर कई वीडियो गेम पार्लर और स्केटिंग रिंग मौजूद है। इसके अलावा यहां पास में ही तिब्बती बाजार भी मौजूद है जहां पर आप विविध संस्कृति को देख सकते हैं।

8. मसूरी में शानदार ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग – Trekking And Paragliding In Mussoorie In Hindi

अगर आप मसूरी की यात्रा कर रहे हैं तो यहां पर ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाना नही भूले। पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग करना आप की मसूरी यात्रा का यादगार पल होगा।

यहां की पहाड़ियों और मनोरम दृश्य युक्त वातावरण में ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग करना पर्यटकों को बेहद रोमांच से भर देता है। लेकिन उड़ान से पहले आप को यहां के नियमो की जानकारी दी जाएगी जिसका पालन करना होगा।

9. मसूरी का आकर्षक पर्यटन स्थल झरीपानी फॉल्स – Jharipani Falls, Mussoorie In Hindi

झरीपानी फॉल मसूरी का शानदार पर्यटन स्थल है जो मसूरी से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान मसूरी का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है। यह एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो इस फॉल को देखने जरूर जाएं।

10. मसूरी में घूमने की जगह नाग टिब्बा ट्रैक – Nag Tibba Treck, Mussoorie In Hindi

नाग टिब्बा ट्रैक शहर की भीड़ भाड़ भरे माहौल से कुछ दूर शांत वातावरण में स्थित लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल है। लगभग 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ है।

नाग टिब्बा 9914 मीटर की ऊंचाई के साथ नाग टिब्बा रेंज की सबसे अधिक ऊंचाई वाली पर्वत चोटी है। पेड़ो और वनस्पतियों से गिरा हुआ यह स्थान पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

इस स्थान को सर्प की चोटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां का प्रमुख आकर्षण गंगोत्री पिक, केदारनाथ पिक और बंदर टिफक है।

11. मसूरी के प्रमुख अभ्यारण बेनोग वन्य जीव अभयारण्य – Benog Wildlife Sanctuary Mussoorie In Hindi

बेनोग वन्य जीव अभयारण्य मसूरी के सबसे प्रसिद्ध अभ्यारणो में से एक है जो वन्य जीव प्रेमियों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यह अभ्यारण लाइब्रेरी पॉइंट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप को कई तरह के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे

जिसमें भालू, तेंदुआ, हिरण और पैंथर आदि शामिल हैं। देवदार के पेड़ो से घिरा हुआ और यहां का हरा भरा सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

12. मसूरी में घूमने की जगह कंपनी गार्डन – Company Garden, Mussoorie In Hindi

कंपनी गार्डन मसूरी का बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध गार्डन है। बगीचे में मानव निर्मित झरने और एक तालाब भी मौजूद है जहां पर आप अपने परिवार के साथ नाव की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। फूलो के बीच हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बहुत लुभाता है।

उच्च हिमालय के बीच स्थित इस गार्डन की नीव डॉ. एच. फकनर ने रखी थी। फूल और वनस्पतियां इस गार्डन के प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा इस गार्डन के यहां पर खाने पीने के लिए एक फूड कोर्ट भी मौजूद है।

13. मसूरी के नजदीक घूमने की जगह धनोल्टी – Dhanolti Mussoorie In Hindi

अगर आप मसूरी के आस-पास घूमने के लिए अच्छी जगह की तलाश में हैं तो धनोल्टी आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो कि मसूरी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धनोल्टी उत्तराखंड का छोटा सा शहर है जो समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

बर्फ से ढके पहाड़ यहां की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। देवदार के जंगलों से घिरा हुआ यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। अगर आप मसूरी की यात्रा कर रहे हैं तो धनोल्टी भी घूमने जरूर जाएं।

14. मसूरी के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन मोसी फॉल्स – Mossy Falls, Mussoorie In Hindi

मोसी फॉल्स मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जहां पर काफी मात्रा में पर्यटक घूमने जाते हैं। यह फॉल मसूरी से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो की घने जंगल से घिरा हुआ है। शांत वातावरण में स्थित यह फॉल

अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। बालाहिसा या बालोरगंज के द्वारा यहा पर पहुंचा जा सकता है। अपनी मसूरी यात्रा के दौरान इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

15. मसूरी के प्रमुख मंदिर सुरकुण्डा देवी मंदिर – Surkunda Devi Temple, Mussoorie In Hindi

सुरकुंडा देवी का मंदिर धनोल्टी में स्थित है जो मसूरी के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर पहाड़ो की सबसे ऊपरी चोटी पर स्थित है। इस मंदिर के यहां ट्रैकिंग करते हुए जाना पड़ता है इसके अलावा

यहां पर आप घुड़सवारी करके भी पहुंच सकते हैं। मंदिर के यहां पर पहुंचने के बाद आप को बेहद सुकून का आभास होगा। इस मंदिर के यहां से आप मसूरी का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

16. मसूरी में घूमने की बेहतरीन जगह मॉल रोड – Mall Road, Mussoorie In Hindi

अगर आप मसूरी की यात्रा कर रहे हैं तो मसूरी के प्रसिद्ध मॉल रोड पर घूमने जरूर जाएं। शाम के वक्त परिवार के साथ यहां पर स्ट्रीट फूड का आनंद उठाना बहुत ही सुखद अनुभव होगा कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे।

इसके अलावा यहां पर स्थित बाजार मसूरी के प्रमुख बाजार में आता है जहां से आप कपड़ो आदि की खरीददारी कर सकते हैं। चारो तरफ पहाड़ों की खूबसूरत हरियाली पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

17. मसूरी के प्रमुख धार्मिक स्थल संतुरा देवी मंदिर – Santura Devi Temple, Mussoorie In Hindi

देवी दुर्गा को समर्पित यह मंदिर मसूरी के काफी लोकप्रिय मंदिरो में शामिल हैं। यह मंदिर मसूरी से क्योटी फॉल के मार्ग पर लगभग 6 किलोमीटर आगे की ओर स्थित है। इसके अलावा इस मंदिर के यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद अद्भुत देखने लायक है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

18. मसूरी में घूमने की जगह हाथी पांव – Hathi Panv, Mussoorie In Hindi

प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ यह स्थान मसूरी से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो की देहरादून मार्ग पर है। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी यहां का मुख्य आकर्षण है। पहाड़ों के बीच घुमावदार रोड पर मौजूद यह स्थान सर्दियों

के मौसम में पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाने वाला स्थान है। अगर आप सर्दियों के मौसम में मसूरी की यात्रा कर रहे हैं तो यह स्थान काफी अच्छा है बाकी इस स्थान के यहां रास्ते से देखते हुए गुजर सकते हैं।

19. मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थल पिक्चर पैलेस – Picture Place, Mussoorie In Hindi

अगर आप अपनी मसूरी की यात्रा अपने परिवार और बच्चों के साथ कर रहे हैं तो यह स्थान आप के लिए काफी अच्छी जगह है। क्यूकि यहां पर बच्चो के लिए कई तरह के एक्टिविटी और गेमिंग की सुविधा है जो बच्चों को बेहद पसंद आती है। बच्चें यहां पर भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।

20. मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जॉर्ज एवरेस्ट हाउस – Jorj Everest House, Mussoorie In Hindi

जॉर्ज एवरेस्ट हाउस मसूरी के काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है जहां से आप ढलते हुए सूरज रंग बिरंगी किरणों का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां का अद्भुत नजारा देखने काफी लोग आते हैं। ऐसा नजारा आप को मसूरी में कही ओर जगह पर देखने को नहीं मिलेगा। अपनी मसूरी यात्रा के दौरान इस स्थान को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मसूरी में घूमने का यात्रा प्लान – Mussoorie Travel Plan

दोस्तों अगर आप मसूरी में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको इस यात्रा प्लान के हिसाब से अपनी यात्रा शेड्यूल करनी चाहिए, मेरा यात्रा प्लान कुछ इस प्रकार रहेगा कि आपको मसूरी में सबसे पहले केम्प्टी फॉल्स पर घूमने के लिए जाना चाहिए, इसके बाद आपको माल रोड पर जाना चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन गली है, जहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं।

इसके बाद आपको गन हिल पर घूमने के लिए जाना चाहिए, यहां पर लाल टिब्बा और जवाहर एक्वेरियम नामक जगह बेहद ही लाजवाब है, इन जगहों पर भी आपको जरूर ही जाना चाहिए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां के मशहूर क्राइस्ट चर्च पर घूमने के लिए जा सकते हैं, अगर आप वाटर एक्टिविटी के दीवाने हैं और गर्मियों में आ रहे हैं तो आपको मसूरी की प्रसिद्ध झील पर भी जरूर जाना चाहिए।

मसूरी का प्रसिद्ध भोजन क्या है – Famous Food In Mussoorie In Hindi

मसूरी अपने पर्यटन स्थलों के साथ साथ कई स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। मोमोज यहां का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है जिसके स्वाद का लुप्त आप को मसूरी में जरूर उठाना चाहीए इसके अलावा कप्पा, आलू की सब्जी और सिसुनक जैसे व्यंजन भी काफी लोकप्रिय है। कई कैफे और हुक्का बार भी यहां पर मौजूद है जिनका आनंद भी आप यहां पर उठा सकते हैं।

मसूरी के प्रमुख शॉपिंग बाजार – Best Shopping Market In Mussoorie In Hindi

अगर आप मसूरी में खरीददारी करना चाहते हैं तो कुलरी बाजार, मॉल रोड, केंब्रिज बुक डिपो, हिमालयन विवर्स, गांधी चौक और सिस्टर बाजार मसूरी के प्रसिद्ध शॉपिंग मार्केट है जहां से आप कपड़ो, जूतों आदि की खरीददारी कर सकते हैं।

मसूरी घूमने का सही समय कौनसा है – Best Visiting Time In Mussoorie In Hindi

मसूरी में घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम को छोड़कर पूरे साल भर अच्छा माना जाता है। मानसून के मौसम में यहां पर किसी भी समय बारिश होने की वजह से आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप मसूरी में बर्फबारी का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप को सर्दियों के मौसम में जाना चाहिए।

मसूरी जाने का मार्ग- How To Reach Mussoorie In Hindi

सड़क मार्ग द्वारा मसूरी कैसे जाएं – How To Reach Mussoorie By Road In Hindi

मसूरी सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से अपनी मसूरी यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल और दिल्ली जैसे शहरों से मसूरी के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

हवाई जहाज द्वारा मसूरी कैसे जाएं – How To Reach Mussoorie By Flight In Hindi

देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा मसूरी का सबसे नजदीक हवाई अड्डा है जो मसूरी से लगभग 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा भी मिल जाएगी जिससे आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा मसूरी कैसे जाएं – How To Reach Mussoorie By Train In Hindi

मसूरी से लगभग 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देहरादून का रेलवे स्टेशन मसूरी का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस रेलवे स्टेशन के बाहर आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिससे आप आराम से मसूरी पहुंच सकते हैं।

मसूरी का नक्शा – Map Of Mussoorie

FAQ

  1. मसूरी की यात्रा कितने दिन की होनी चाहिए ?

    मसूरी में अच्छे से घूमने के लिए कम से कम 3 से 4 दिन की यात्रा होनी चाहिए।

  2. मसूरी की यात्रा का कितना खर्च आ सकता है ?

    वैसे तो खर्च करना आप के ऊपर निर्भर करता है फिर भी सामान्यत लगभग 5 से 6 हजार का खर्च प्रति व्यक्ति आ सकता है।

Best Visiting Places In Mussoorie In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने मसूरी में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं, अगर आप मसूरी की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ऊपर बताये स्थानों पर जरूर घूमने जाएँ और आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

2 thoughts on “20 Best मसूरी में घूमने की जगह और उनकी संपूर्ण जानकारी”

Leave a Comment