दिल्ली में घूमने की 20 सबसे खूबसूरत जगह – Best Visiting Places in Delhi

दिल्ली को दिल वालों की नगरी कहा जाता है। राजधानी दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना रहा है। दिल्ली में घूमने की जगह में बहुत सी पुरानी इमारतें और मंदिर है। दिल्ली भारत के बड़े बड़े शहरों में प्रमुख स्थानों में आता है।

यह शहर आबादी में मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इस शहर की आबादी लगभग 1.93 करोड़ के आस पास है। दिल्ली राजनीति के हिसाब से देश का सबसे बड़ा और प्रमुख केन्द्र है।

संसद भवन और राष्ट्रपति भवन दिल्ली में बहुत ही प्रसिद्ध राजनीतिक इमारतें देखने लायक है। दिल्ली प्राचीन इतिहास और आधुनिकता का बहुत अच्छा केन्द्र है। यहां पर राजा महाराजाओं के समय में बनाई गई बहुत सी एतिहासिक इमारतें मौजूद है

जिनको देखने हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। इतिहास प्रेमियों से लेकर आर्किटेक्चर के शौकीनों और पिकनिक मानने वाले पर्यटकों तक को दिल्ली बहुत ही ज्यादा आकर्षित करती है। दिल्ली में आपको कई प्राचीन मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च और मस्जिद देखने को मिल जाएगी।

Table of Contents

दिल्ली में घूमने की जगह

ऐसा कहा जाता है कि आज का दिल्ली शहर महाभारत काल के समय में इंद्रप्रस्थ था जहा पर कभी पांडव रहा करते थे। बाद में इस शहर पर अनेक हिन्दू और मुस्लिम शासकों ने राज किया था। दिल्ली का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है। यह शहर यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इसका इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली में आप चांदनी चौक की गलियों में घूमेंगे तो आप यहां पर देशी घी के बने पराठे और यहां की प्रसिद्ध कचौरी को देख कर खाने के लिए अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। लाल किला, इंडिया गेट और क़ुतुब मीनार दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

1. दिल्ली की ऐतिहासिक जगह लाल किला

दिल्ली में घूमने की जगह

लाल किले का निर्माण शाहजहां ने 17 वी शताब्दी में करवाया था। इसका निर्माण लाल रंग के पत्थरों से किया गया है। जिसकी वजह से इसका रंग लाल है। लाल रंग होने की वजह से इस किले का नाम लाल किला पड़ गया। यह किला एक विशाल ऐतिहासिक किला है। लाल किला दिल्ली में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।

रंग महल लाल किले का सबसे खूबसूरत महल है। यह किला शहर के केंद्र में स्थित है। यह मुगल शासकों का प्रमुख निवास स्थल हुआ करता था। 2007 में इस किले को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री इसी लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं।

2. दिल्ली की प्रसिद्ध जगह इंडिया गेट

दिल्ली में घूमने की जगह

इंडिया गेट दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सामने बना हुआ है। इस इमारत का निर्माण प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में 1931 में किया गया था। यहां पर हमेशा अमर जवान ज्योति जलती रहती हैं। इस इमारत पर कई सैनिकों के नाम आज भी लिखे हुए है।

यह इमारत आप के दिल में देश भक्ति की एक अलग ही भावना पैदा कर देगी। इसकी तुलना अकसर फ्रांस के आर्क डी ट्रायंफ और मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से की जाती है। यह स्थान गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए भी प्रसिद्ध है। यह देश के प्रमुख युद्ध स्मारकों में आता है।

3. दिल्ली में घूमने की जगह कुतुब मीनार

दिल्ली में घूमने की जगह

कुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। इसलिए इसका नाम कुतुब मीनार पड़ा यह ऐतिहासिक और बहुत ही खूबसूरत मीनार है। यह दिल्ली का सबसे नामी पर्यटन स्थल है। यह युनेस्को की विश्व हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल हैं। इसके पास में ही लौह स्तंब बना हुआ है

जो कि लोहे का बना हुआ है फिर भी इस पर कभी जंग नहीं लगा यह अपने आप में बहुत ही अद्भुत है। कुतुब मीनार दुनिया का सबसे ऊंचा टावर है। यह स्थान दिल्ली और यहां आने वाले लोगो का सबसे प्रमुख और पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है

4. दिल्ली का प्रमुख दर्शनीय स्थल कमल मंदिर

दिल्ली में घूमने की जगह

कमल मंदिर बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां का वातावरण बहुत ही शान्त है वैसे इस मंदिर में किसी भी भगवान् की मूर्ति नहीं है यहां हर धर्म के लोगो का स्वागत किया जाता है। और धार्मिक ग्रंथो को पड़ा जाता है। इसका आकार कमल के फूल जैसा है इसलिए इस मंदिर का नाम कमल मंदिर रखा गया है।

क्युकी कमल का फूल शांति का प्रतीक है। इस मंदिर को लोटस टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इमारतों में से एक है अगर आप दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं तो इस मंदिर को देखने जरूर जाए।

5. दिल्ली का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इस्कॉन मंदिर

दिल्ली में घूमने की जगह

इस्कॉन मंदिर भगवान् श्री कृष्ण ओर राधे मां का बहुत ही भव्य मंदिर है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां का माहौल अलग ही होता है। बहुत सारे लोग यहां प्रभु के दर्शन करने आते हैं। शाम के समय यहां पर की गई लाइटिंग इस मंदिर को बहुत ही शोभित कर देती है ये मंदिर आप का मन मोह लेगा।

इस मंदिर कि स्थापना 1998 में अच्युत कनविंडे द्वारा की गई है। इस मंदिर में एक संग्रहालय भी है जो मल्टी मीडिया शो का आयोजन करता है जिसमें रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्य प्रदर्शित किए जाते है।

6. दिल्ली का प्रसिद्ध मंदिर अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली में घूमने की जगह

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। विश्व के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल स्वामीनारायण का यह मंदिर बहुत ही विशाल और भव्य मंदिर है। मंदिर को देखने के बाद आप इसकी भव्यता की प्रसंशा जरूर करेंगे। यह मंदिर अलग-अलग भागो में विभाजित किया गया है।

जिसमें नोका विहार सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम के वक्त होता वॉटर शो ये सारी चीजे आप के मन को भाव विभोर कर देगी। इस मंदिर के हर एक कोने का बहुत ही बारीकी से निर्माण किया गया है। यमुना नदी के तट पर बना यह मंदिर हिन्दू धर्म और संस्कृति को दर्शाता है। इस मंदिर का निर्माण 2005 में किया गया है।

7. दिल्ली में घूमने की जगह कनॉट प्लेस

दिल्ली में घूमने की जगह

कनॉट प्लेस दिल्ली का बहुत ही बड़ा वित्तीय केंद्र है। यहां पर लगभग सभी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय चैन स्टोर, फूड रेस्टोरेंट, रेस्तंरा और बार है। यहां पर आप शॉपिंग भी कर सकते हो। खाने पीने के लिए भी बहुत अच्छी अच्छी वेरायटी मिल जाएगी।

यहां आप अपने पार्टनर के साथ भी आ सकते हो। पार्टनर के लिए भी यहां बहुत रोमांटिक जगह मौजूद है। कनॉट प्लेस में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है। यह दुनिया में 9 वा सबसे महंगा कार्यालय बाजार है। कनॉट प्लेस दिल्ली का प्रमुख शॉपिंग सेंटर और मनोरंजन का केंद्र है।

8. दिल्ली में घूमने की खूबसूरत जगह होज खास विलेज

होज खास विलेज के यहां का वातावरण बहुत ही हरा भरा और खूबसूरत है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हो। यहां के फूड दिल्ली में बहुत ही मशहूर है। यहां आधुनिकता और इतिहास का बहुत अच्छा मेल है। होज खास विलेज कैफे, बार और पब के साथ-साथ नाइट लाइफ के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।

यहां आप नाइट लाइफ का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ जरूर जाएं। होज खास विलेज होज खास किले के चारो और बसा हुआ है। इस विलेज को 1960 में DLF द्वारा विकसित किया गया।

9. दिल्ली का खूबसूरत मंदिर छत्तरपुर मंदिर

दिल्ली में घूमने की जगह

छत्तरपुर मंदिर 70 एकड़ में फैला हुआ है। यह मंदिर मुख्य रूप से देवी कात्यायनी का मंदिर है। परन्तु इस मंदिर में भगवान् शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और लक्ष्मी माता की विशाल मूर्तियां स्थापित है। अगर आप धर्म में विश्वास रखते हैं तो आप यहां आ कर भक्ति में लीन हो सकते है। आप के मन को यहां बहुत शांति मिलेगी।

यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इस मंदिर कि स्थापना कर्नाटक के संत महाराज नागपाल जी ने की थी। यहां पर पहले सिर्फ एक कुटिया हुआ करती थी अब यहां पर एक भव्य मंदिर है। यह मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह खूबसूरत मंदिर चारो और बगीचों से गिरा हुआ है।

10. दिल्ली की प्राचीन जगह हुमायूं का मक़बरा

दिल्ली में घूमने की जगह

हुमायूं के मकबरे का निर्माण हुमायूं कि पत्नी हाजी बेगम ने करवाया था, कई साल बीत जाने के बाद भी इसकी सुंदरता आज भी बरकरार है यह मकबरा मुगल वास्तु कला का प्रशंसनीय नमूना हैं। यहां हुमायूं के साथ मुगलों के कुछ खास सदस्यों की समाधि भी बनी हुई है।

इसका निर्माण 1570 ईस्वीं में करवाया गया था। इसे फारसी वास्तुकार मिराक मिर्जा घियाथ द्वारा डिजाइन किया गया है। 1993 में इसको युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। इसके आस पास का हरा भरा वातावरण बहुत खूबसूरत लगता है।

11. दिल्ली की प्रसिद्ध जगह जामा मस्जिद

दिल्ली में घूमने की जगह

दिल्ली के बीचों-बीच स्थित यह मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है। यह मस्जिद इतनी बड़ी है कि यहां पर एक साथ 25000 लोग नमाज पड़ सकते हैं। ईद के मौके पर यहां पर हजारों लोग नमाज अदा करने आते हैं। जामा मस्जिद दिल्ली के सबसे पुराने इलाके में स्थित है जिसे अभी चांदनी चौक कहा जाता है।

यह मस्जिद 1656 में बन कर तैयार हुई थी इसका काम लगभग 6 साल चला था। इस मस्जिद का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने करवाया था। यह मस्जिद दिल्ली में धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है।

12. दिल्ली में घूमने की जगह जंतर मंतर

जंतर मंतर का निर्माण 1724 में सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। यह स्थान नई दिल्ली के दक्षिण कनॉट सर्किल में स्थित एक विशाल वेधशाला है। यहां पर अनेक प्रकार के उपकरण ग्रहों की गति को नापने के लिए लगाए गए हैं।

सम्राट यंत्र यहां का सबसे बड़ा यंत्र है सूर्य की सहायता से यह यंत्र वक्त और ग्रहों की स्थिति की जानकारी प्रदान करता है। ऐसी वेधशालाओ का निर्माण महाराज सवाई जयसिंह द्वितीय जी ने जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में भी करवाया हुआ है।

13. दिल्ली की खूबसूरत जगह वेस्ट टू वंडर पार्क

यहां पर आप को दुनिया के 7 अजूबों की प्रतिकृति देखने को मिल जाएगी। इन अजूबों को लगभग 150 टन कचरे से बनाया गया है। यहां आप को 60 फुट का एफिल टॉवर और 20 फिट का ताजमहल सहित अलग अलग 7 अजूबे देख सकते हैं। राजनाथ सिंह जी ने इस पार्क का उद्घाटन किया था तब से हजारों लोग इसको देखने जाते हैं।

यहां पर आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ अच्छी-अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसको देखने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का है। इसको देखने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए शुल्क देना पड़ता है वहीं बच्चों के लिए 25 रुपए का शुल्क देना पड़ता है।

14. दिल्ली में घूमने की जगह लोधी गार्डन

यह गार्डन दिल्ली में सफदरगंज मकबरे और खान मार्केट के पास में स्थित है। इसका निर्माण 15 वीं शताब्दी में लोधी शासन काल में करवाया गया है। यहां पर सैय्यद शासक मोहम्मद शाह और सिकंदर लोधी की कब्रे है। लोधी पार्क को लेडी विलिंगडन पार्क के नाम से भी जाना जाता है।

लेकिन भारत का अंग्रेजो से आजाद होने के बाद इसका नाम बदल कर लोधी गार्डन कर दिया गया था। यह गार्डन दिल्ली में लोगो के लिए सुबह और शाम को योगा और एक्सरसाइज के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां का वातावरण बहुत सुनहरा होता है। इसके अलावा यहां पर बहुत लोग पिकनिक मानने आते हैं।

15. दिल्ली में घूमने लायक जगह प्रगति मैदान

प्रगति मैदान दिल्ली में एक छेत्र है जहा हर साल नवंबर में भारतीय विश्व व्यापार मेले का आयोजन किया जाता है। यह मैदान दिल्ली में मथुरा रोड पर स्थित है। इसमें 16 विशाल हॉल है और यहां पर हर साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों और सम्मेलनों का आयोजन होता है।

वर्ल्ड बुक फेयर, दिल्ली बुक और ऑटो एक्सपो जैसे अनेक प्रकार के कार्यक्रम होते हैं जिसकी वजह से यहां पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं। प्रगति मैदान दिल्ली की सबसे प्रमुख एवम् प्रसिद्ध जगहों में आता है।

16. दिल्ली का प्रमुख धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बंगला साहिब

सिक्खों के आठवें गुरु हर किशन सिंह जी अपने दिल्ली प्रवास के दौरान यहां पर रहे थे। यह गुरुद्वारा पहले एक बंगला था जो जयपुर के महाराज जय सिंह जी का था। यह गुरुद्वारा 1783 में सरदार भागल सिंह द्वारा बनवाया गया है।

यह गुरुद्वारा सिक्खों और हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस स्थान को पवित्र स्थान माना जाता है।
धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत ही खूबसूरत जगह है। अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान परिवार के साथ इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

17. दिल्ली में घूमने की जगह मुगल गार्डन

दिल्ली में मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन परिसर के अंदर स्थित है। यह उद्यान लगभग 13 एकड़ के विशाल भू-भाग पर फैला हुआ है। 1917 में एडविन लुटियंस द्वारा डिज़ाइन किया गया है, यहां पर मौसम के अनुसार अनेक तरह के फूल लगते हैं गार्डन में जो कि बहुत ही खूबसूरत होते हैं।

यहां पर आप को लगभग 159 तरह की फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यहां का शान्त वातावरण बहुत सुनहरा लगता है। दिल्ली में आप सुकून का कुछ समय इस गार्डन में आराम से बिता सकते हैं।

18. दिल्ली की प्रसिद्ध जगह सिटी वॉक मॉल

यह मॉल दिल्ली का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मॉल में से एक है। यहां पर आप को देश और दुनिया के लगभग सारे नामचीन ब्रांड्स के कपड़े जूते और अन्य चीजें मिल जाएगी। यहां पर मल्टीप्लेक्स, किड्स जॉन, फूड कोर्ट, कैफे और बार की सुविधा मिल जाएगी।

मॉल के पास में ही एक आउटडोर एरिया है जहा पर आप आराम से टहल सकते हैं। यह मॉल दिल्ली में साकेत उपनगर में स्थित है। शॉपिंग के लिए यह मॉल दिल्ली में बहुत ही लोकप्रिय है।

19. दिल्ली में घूमने की जगह चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है जो कि पुरानी दिल्ली में स्थित है। इसका निर्माण 17 वीं शताब्दी में शाहजहां ने करवाया था। यह दिल्ली का सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला प्रमुख इलाका है। जहा पर सबसे ज्यादा लोग खरीददारी करने आते हैं।

यह दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किले के सामने ही स्थित है। यहां के बाजार में बहुत सी पतली पतली गलिया है जिसकी वजह से यहां पर शॉपिंग करने का बहुत मज़ा आता है। यहां पर ज्यादातर थोक व्यापारी है जिसकी वजह से लोगो को भारी मात्रा में डिस्काउंट मिल जाता है। यहां पर लोग कपड़ों, गहनों और अनेक घरेलू चीजों कि खरीददारी के लिए आते हैं।

20. दिल्ली की बेहतरीन जगह राजघाट

राजघाट दिल्ली का सबसे लोकप्रिय स्थान है। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 1948 में हत्या होने के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। यह जगह भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रखती है। यह दिल्ली जनपथ से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

दुनिया के बड़े बड़े राष्ट्रध्यक्ष भारत यात्रा के दौरान यहां पर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आते हैं। यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस स्मारक को वानू जी भूटा द्वारा डिजाइन किया गया है। यहां पर एक सभाघर भी है जहा पर लगभग 200 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temples of Delhi

अगर आप दिल्ली घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको दिल्ली के इन प्रसिद्ध मंदिरों में जरूर जाना चाहिए, यहां का सुप्रसिद्ध मंदिर अक्षरधाम मंदिर है, जो अपनी बेहतरीन वास्तुकला और खूबसूरती के लिए जाना जाता है, दिल्ली का लोटस टेंपल बहाई धर्म का बहुत ही खूबसूरत मंदिर है, इस मंदिर का डिज़ाइन देखकर आप मंत्र मुक्त हो जाएंगे, यह कमल के फूल की आकृति का मंदिर है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

इसके बाद आपको दिल्ली का इस्कॉन मंदिर और बिरला मंदिर भी जरूर देखना चाहिए, बिरला मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से सुप्रसिद्ध है और भगवान विष्णु को समर्पित खूबसूरत मंदिर है, इस्कॉन मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित बहुत ही खूबसूरत मंदिर है, इसके अलावा यहां पर छतरपुर और कनॉट प्लेस का हनुमान मंदिर भी बहुत ही खूबसूरत है।

अगर आपके पास समय बचता है तो आप काल्काजी मंदिर और झंडेवाला मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय

वैसे तो आप दिल्ली में घूमने के लिए पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं परन्तु अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो नवंबर से ले कर मार्च महीने तक का समय सबसे अच्छा होता है। क्यू की इस समय यहां पर इतनी गर्मी नहीं पड़ती है।

बाकि आप अप्रैल से जून तक जाते है तो इस समय यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप और आपके परिवार को परेशानी हो सकती है। वहीं बारिश के मौसम में अगर बारिश आ जाए तो आप के लिए बाधा उत्पन्न हो सकती है।

दिल्ली कैसे पहुंचे

राजधानी दिल्ली देश के लगभग हर प्रमुख शहर से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से आप देश के किसी भी कोने से बड़ी आसानी से किसी भी जरिए पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने के लिए आप को भारत के लगभग हर प्रमुख शहर से आसानी से बस की सुविधा मिल जाएगी। वहीं अगर आप अपने खुद के साधन या पर्सनल गाड़ी ले कर जाना चाहते हैं तो भी आप बड़ी आसानी से जा सकते हैं क्यू की दिल्ली भारत का सबसे प्रमुख शहर होने की वजह से भारत के हर राज्य और बड़े शहरों से हाईवे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

अगर आप कही से भी ट्रेन से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो दिल्ली में 4 प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहा पर आप उतर सकते हैं जिसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है। यहां पर आपको बाहर ही टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिससे आप आसानी से दिल्ली में कही भी जा सकते हैं।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे

इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली का प्रमुख हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। टर्मिनल 1 D जहां से आप को घरेलू उड़ाने मिल जाएगी और टर्मिनल 3 के यहां से आप को सभी तरह की अंतराष्ट्रीय फ्लाइट मिल जाएगी। एयरपोर्ट के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी।

दिल्ली का प्रसिद्ध भोजन

दिल्ली में आप को सभी तरह के भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएंगे। फिर भी अगर दिल्ली में सबसे अच्छी खाने की चीज की बात करे तो छोले भटूरे सबसे प्रसिद्ध है। यह भोजन दिल्ली वासियों और दिल्ली यात्रा पर आने वाले लोगो को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होते है। अगर आप दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं तो छोले भटूरे के स्वाद का लुप्त जरूर उठाए।

दिल्ली का प्रसिद्ध बाजार

दिल्ली में वैसे तो बहुत से अलग-अलग बाजार है लेकिन अगर आप कपड़ों कि और जूतों की खरीददारी करना चाहते हैं तो सरोजिनी नगर बाजार बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आप को तरह-तरह की फैशन की चीजे मिल जाएगी। यहां पर आप को वाजिब दाम पर सारी चीज़ें मिल जाएगी। इसके अलावा यहां पर कई सारे ब्रांडेड शोरूम भी है। इसके अलावा जनपथ और तिब्बती बाजार में आप को हस्तशिल्प की चीजे मिल जाएगी।

दिल्ली का नक्शा

Best Visiting Places in Delhi

दोस्तों इस पोस्ट में हमने दिल्ली में घूमने की जगह के बारे में बताया जहा पर घूमकर आप अपनी दिल्ली यात्रा को सफल बना सकते हैं। अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग दिल्ली में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जान सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

1 thought on “दिल्ली में घूमने की 20 सबसे खूबसूरत जगह – Best Visiting Places in Delhi”

Leave a Comment