Best 20 आगरा में घूमने की जगह और उनकी संपूर्ण जानकारी

भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित आगरा में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध है। आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले दुनिया के 7 अजूबो में से एक ताजमहल दिमाग में आता है, ताजमहल आगरा का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसकी वजह से हर साल दुनियाभर से लाखों लोग आगरा घूमने आते हैं। यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा भारत का ऐतिहासिक शहर है।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। प्राचीन समय में आगरा को प्यार मोहब्बत की नगरी भी कहा जाता था आगरा अपने ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के साथ-साथ प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजन के लिए भी जाना जाता है। इतिहास प्रेमियों के लिए आगरा स्वर्ग समान है।

Table of Contents

आगरा में घूमने के लिए जगह- Agra Me Ghumne Ki Jagah

आगरा भारत के प्रमुख शहरों और उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े शहरों में आता है। दोस्तो और फैमली के साथ एन्जॉय करने के लिए आगरा बहुत अच्छा स्थान है। आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. आगरा की सबसे प्रमुख जगह ताजमहल – Tajmahal, Agra In Hindi

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल आगरा का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसको देखने देश और दुनिया से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण शाहजहां ने 16 वी शताब्दी मे अपनी प्रिय बेगम मुमताज की याद में करवाया था। यमुना नदी के तट पर मौजूद इस इमारत का निर्माण सफेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया जिसके निर्माण में लगभग 21 वर्षो का समय लगा था।

ताजमहल को युनेस्को द्वारा विश्व हैरिटेज साइट की सूची में भी शामिल किया गया है। ताजमहल को देखने का समय सुबह 6 बजे से शाम के 5 बजे तक का होता है। अगर आप आगरा की यात्रा कर रहे हैं तो ताजमहल को देखना बिल्कुल नहीं भूले इसके बिना आप की आगरा यात्रा अधूरी है।

2. आगरा के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बुलंद दरवाजा – Buland Darwaza, Agra In Hindi

लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित बुलंद दरवाजा आगरा की ऐतिहासिक जगह है जो फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर मौजूद है यह स्थान आगरा से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस दरवाजे की खूबसूरत वास्तुकला देखने लायक है।

इस खूबसूरत संरचना का निर्माण 17 वी शताब्दी मे मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था जिसको गुजरात पर हुई जीत की याद में निर्मित किया गया। इतिहास प्रेमियों द्वारा इस स्थान को बहुत पसंद किया जाता है।

3. आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा का किला – Agra Fort, Agra In Hindi

आगरा का किला आगरा का प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 16 वी शताब्दी मे करवाया था। इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। इस किले को युनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया हुआ है।

मुगलों की दिल्ली राजधानी से पहले यह किला मुगलों का गढ़ हुआ करता था। यह किला दिल्ली के लाल किले से मिलता जुलता है जिसकी वजह से इस किले को आगरा का लाल किला भी कहा जाता है। अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखना पसंद करते हैं तो अपनी आगरा यात्रा के दौरान इस किले को देखने जरूर जाएं।

4. आगरा में घूमने की जगह मेहताब बाग – Mehtab Bag, Agra In Hindi

लगभग 25 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह बाग आगरा के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में आता है जो कि ताजमहल के विपरीत दिशा में मौजूद हैं। 17 वी शताब्दी मे निर्मित इस बाग को चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है। यमुना नदी के तट पर बना यह खूबसूरत बाग यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

यहां का शान्त, हरा भरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद लुभाता है। यह बाग ताजमहल के बिल्कुल नजदीक में स्थित है जिसकी वजह से आप यहां से ताजमहल का बहुत ही खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

5. आगरा में घूमने वाली जगह फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri, Agra In Hindi

फतेहपुर सीकरी आगरा की बेहद प्राचीन जगह है जो मुगल शासकों की राजधानी हुआ करती थी। फतेहपुर सीकरी से पाकिस्तान के लाहौर तक जाने के लिए मुगलों ने सुरंग का निर्माण किया था जो आज भी मौजूद है लेकिन देश आजाद होने के बाद इस सुरंग को बंद कर दिया गया।

फतेहपुर सीकरी के अंदर कई खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतें बनी हुई है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। जोधाबाई महल, बुलंद दरवाजा, पंच महल, दीवान ए आम, दीवान ए खास, बीरबल महल आदि फतेहपुर सीकरी के प्रमुख आकर्षण केंद्र है।

6. आगरा में घूमने की खूबसूरत जगह अंगूरी बाग – Anguri Bag, Agra In Hindi

अंगूरी बाग आगरा का बहुत ही खूबसूरत बाग है जो आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यमुना नदी के तट पर स्थित यह बाग अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। कहा जाता है कि यह बाग कभी जहांगीर का विश्राम स्थल हुआ करता था।

पानी के साथ फव्वारे इस बाग की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। शांत वातावरण में सुकून का कुछ समय बिताने के लिए यह बाग बहुत अच्छा विकल्प है।

7. आगरा का प्रमुख वॉटरपार्क डॉल्फिन वॉटरपार्क आगरा – Dolphin Watarpark, Agra In Hindi

डॉल्फिन वॉटरपार्क आगरा के सबसे प्रसिद्ध वॉटर पार्कों में से एक है जहां पर विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां पर भारी मात्रा में लोग दोस्तो और पार्टनर के साथ स्विमिंग आदि को एन्जॉय करते हैं। विकेंड पर छुट्टी बिताने के लिए यह वॉटर पार्क बहुत अच्छा स्थान है।

8. आगरा में घूमने की जगह ताज म्यूजियम – Taj Museum, Agra In Hindi

अगर आप प्राचीन ऐतिहासिक चीजे देखना पसंद करते हैं तो ताज म्यूजियम आप के लिए बेस्ट स्थान है यहां पर आप मुगल काल के दौरान की कई चीजे देख सकते हैं जिसमे सिक्के, शासकों की तलवारे, मटके, राजा और रानियों के कपड़े आदि शामिल हैं। अगर आप आगरा की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

9. आगरा घूमने की अच्छी जगह इत्माद उद्दौला मकबरा – Itimad Ud-daulah Tomb, Agra In Hindi

17 वी शताब्दी मे निर्मित यह मकबरा मुगल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है जो पूरी तरह से सफेद संगमरमर से निर्मित है। यमुना नदी के तट पर स्थित इस मकबरे को बेबी ताज महल के नाम से भी जाना जाता है। यह मकबरा ताजमहल से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो 23 वर्ग मीटर के भू भाग में फैला हुआ है।

10. आगरा में घूमने लायक जगह चीनी का रौजा – Chini Ka Rauza, Agra In Hindi

यमुना नदी के तट पर स्थित चीनी का रौजा आगरा का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसका निर्माण 17 वी शताब्दी मे किया गया। यह एक अंतिम संस्कार स्मारक है जिसका निर्माण आयताकार आकार में किया गया है। आगरा किले से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित यह मकबरा काफी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

11. आगरा के पर्यटन स्थल अकबर का मकबरा – Akbar Tomb, Agra In Hindi

आगरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मकबरा सिकंदरा नामक स्थान पर मौजूद है जो की लगभग 118 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। अकबर के शासन काल में इस मकबरे का निर्माण शुरू हुआ जिसको पूर्ण अकबर के पुत्र जहांगीर ने किया। मथुरा रोड पर स्थित यह मकबरा मुगल स्थापत्य कला का खूबसूरत नमूना है। लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित इस विशाल मकबरे में अकबर को दफन किया गया।

12. आगरा के प्रमुख मंदिर बजेश्वर मंदिर – Bajreshwar Temple, Agra In Hindi

बजेश्वर मंदिर आगरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र केंद्र माना जाता है। मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में एक खूबसूरत शिवलिंग स्थापित है और मंदिर परिसर में नंदी की मूर्ति भी मौजूद है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आगरा के समशाबाद रोड पर स्थित इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

13. आगरा में घूमने की जगह मरियम का मकबरा – Mariyam Tomb, Agra In Hindi

यह मकबरा अकबर की प्रिय बेगम की समाधि है जो की एक राजपूत थी जिसको अकबर ने मरियम मकानी की उपाधि दी थी मतलब संसार की मां की उपाधि दी थी। इस मकबरे का निर्माण जहांगीर ने करवाया था जहांगीर उनका पुत्र था। आगरा और सिकंदरा के बीच मौजूद यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

14. आगरा में घूमने की अच्छी जगह सुर सरोवर पंछी अभ्यारण – Sur Sarovar Birds Sanctuary, Agra In Hindi

सुर सरोवर पंछी अभ्यारण आगरा के सबसे अच्छे अभ्यारणों में आता है जो आगरा शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर आप को कई प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी पक्षी प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग समान है। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है।

15. आगरा की लोकप्रिय जगह जामा मस्जिद – Jama Masjid, Agra In Hindi

जामा मस्जिद आगरा की सबसे लोकप्रिय मस्जिदों में से एक है जहां पर भारी मात्रा में मुस्लिम श्रद्धालु के अलावा पर्यटक भी आते हैं। यह मस्जिद आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है जो कि आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। अपनी आगरा यात्रा के दौरान इस मस्जिद को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

16. आगरा के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट आराम बाग – Aaram Bag, Agra In Hindi

यमुना नदी के तट पर बना यह बाग भारत के सबसे प्राचीन बागो में आता है जिसका निर्माण 16 वी शताब्दी मे मुगल काल के दौरान किया गया। इस बाग को राम बाग के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बनाए गए मंडप में बैठकर आप यमुना नदी से निकलने वाली सुखद हवाओं का आनंद लें सकते हैं।

17. आगरा के प्रमुख दर्शनीय स्थल मोती मस्जिद – Moti Masjid, Agra In Hindi

मोती मस्जिद आगरा की सबसे प्रमुख मस्जिदों में से एक है जिसका निर्माण 17 वी शताब्दी मे शाहजहां ने करवाया था जो की यमुना नदी के तट पर मौजूद है। सफेद संगमरमर से निर्मित इस मस्जिद की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है। यहां पर काफी मात्रा में मुस्लिम श्रद्धालु आते हैं।

18. आगरा में घूमने वाली जगह जोधाबाई महल – Jodhabai Mahal, Agra In Hindi

फतेहपुर सीकरी इलाके में स्थित यह महल आगरा का काफी खूबसूरत ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जो मुगल बादशाह अकबर की प्रिय राजपूत पत्नी का निवास स्थान हुआ करता था। इंडो – मुगल शैली में निर्मित इस इमारत की वास्तुकला अद्भुत है। महल के अंदर से आप ताजमहल की खूबसूरत झलक का नजारा देख सकते हैं। यह महल आगरा किले से लगभग सात किलोमीटर की दुरी पर उपस्थित हैं।

19. आगरा में घूमने की जगह मच्छी भवन – Macchi Bhawan, Agra In Hindi

मच्छी भवन आगरा का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो कभी शाहजहां का स्वर्ण सिंहासन हुआ करता था। यह एक 2 मंजिल का प्राचीन खूबसूरत भवन हैं जो एक शानदार बगीचे से घिरा हुआ है। मेहराबदार गैलरी इस भवन की प्रमुख विशेषता है। अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखना पसंद करते हैं तो आप इस भवन को देखने जा सकते हैं।

20. आगरा में देखने लायक जगह दिवान-ए-आम – Diwan-A-Aam Agra In Hindi

यह स्थान आम सभाओं के लिए जाना जाता था जहां पर शाहजहां आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते थे। तीन खंडों में विभाजित यहां पर स्थित विशाल हॉल जिसका निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया। इसको देखने का समय सुबह 6 से शाम के 6 बजे तक का होता है। इसका निर्माण शाहजहां ने 17 वी शताब्दी में करवाया था।

आगरा के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temples of Agra

दोस्तों अगर आप आगरा में घूमने के लिए जा रहे हैं और अगर आपके पास समय बचता है तो आपको आगरा के मंदिरों में भी जरूर घूमने के लिए और दर्शन के लिए जाना चाहिए, आगरा में बहुत से प्रसिद्ध मंदिर है, इनमें से गुरु का ताल, पृथ्वीनाथ टेंपल, कैलाश रानी मंदिर और मनकामेश्वर भगवान शिव का मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध है, आपको इन स्थानों पर जरूर ही घूमने के लिए जाना चाहिए।

मनकामेश्वर मंदिर आगरा के किले के पास में ही स्थिति बेहद ही लाजवाब मंदिर है, इस मंदिर की नकाशी देखकर आप मोहित हो जाएंगे, गुरु का ताल आगरा के सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित है, इसके अलावा बलकेश्वर महादेव मंदिर यमुना नदी के किनारे पर ही स्थित है तथा यहां पर आपको जरूर जाना चाहिए, पृथ्वीनाथ मंदिर भगवान शिव का ही एक और मंदिर है जो आगरा में ही स्थित है।

आगरा का प्रसिद्ध भोजन – Local Famous Food Agra In Hindi

आगरा अपने पर्यटन स्थलों के साथ-साथ प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है पेठा, बेडई, पराठा, डालमोट आदि आगरा के प्रमुख स्वादिष्ट भोजन और व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद आगरा में जरूर उठाए। इसके अलावा भी आप को आगरा में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिल जाएंगे।

आगरा के प्रमुख शॉपिंग बाजार – Famous Shopping Market In Agra In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ आगरा में खरीददारी करना चाहते हैं तो राजा की मंडी, शू बाजार, किनारी बाजार और शाह मार्केट आगरा के प्रमुख शॉपिंग मार्केट है जहां से आप कपड़ो, जूतों आदि की खरीददारी कर सकते हैं।

आगरा घूमने का सही समय – Best Visiting Time Agra In Hindi

आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का होता है जो कि सर्दियों का मौसम होता है इसी समय सबसे ज्यादा पर्यटक आगरा की यात्रा करने जाते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां पर काफी गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra In Hindi

आगरा सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से आगरा की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से आगरा कैसे पहुँचे- How To Reach Agra By Flight In Hindi

खेरिया हवाई अड्डा आगरा का प्रमुख हवाई अड्डा है जो भारत के प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप हवाई जहाज द्वारा आसानी से अपनी आगरा यात्रा कर सकते हैं। यह हवाई अड्डा आगरा शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे के बाहर आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिससे आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra By Train In Hindi

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन आगरा के प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो भारत के मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं जिससे आप आराम से ट्रेन द्वारा आगरा यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra By Road In Hindi

आगरा भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक होने की वजह से सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप आसानी से सड़क मार्ग द्वारा अपनी आगरा यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों से आगरा के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

आगरा का नक्शा – Map Of Agra

FAQ

1 – आगरा की यात्रा कितने दिन की होनी चाहिए?

Ans – आगरा में अच्छे से घूमने के लिए कम से कम 2 से 3 दिन की यात्रा होनी चाहिए।

2 – आगरा यात्रा का कितना खर्चा आ सकता है ?

Ans – हालाकि यह आप पर निर्भर करता है की आप कितना खर्चा करते हैं लेकिन अनुमानित प्रति व्यक्ति कम से कम 5 से 6 हजार का खर्च आ सकता है।

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आगरा में घूमने की जगह या आगरा में घूमने की बेहतरीन जगह की बारे में जानकारी प्राप्त की हैं, अगर आप उत्तरप्रदेश या आगरा की यात्रा करते हैं तो यहाँ बताये पर्यटन स्थलों पर जरूर घूमने जाएँ और जानकारी पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment