राजस्थान में घूमने की जगह- राजस्थान को राजा महाराजाओं की भूमि कहा जाता है। यहां पर एक से एक सूरवीर और महान प्रतापी राजा हुए थे। राजस्थान को वीरो की भूमि कहा जाता है।
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं, राजस्थान नाम का मतलब समझे तो इसमें राज का मतलब राजा से हैं और स्थान का मतलब जगह से हैं जिसका मतलब राजाओ के रहने की जगह से हैं।
राजस्थान में बड़ी बड़ी हवेलियों ओर झीलों को देखने का आनंद ही कुछ और है। इसमें जयपुर की शानदार हवेलियों, उदयपुर की झीलें, जैसलमेर का मरुस्थल, माउंट आबू ओर भी बहुत सारी ऐसी जगह है जो बहुत ही खूबसूरत है। राजस्थान भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है।
राजस्थान में कला और वास्तुकला की एक विशिष्ट शैली है जो राजस्थान को दुनिया में एक अलग ही सांस्कृतिक पहचान दिलाती हैं। राजस्थान में हर साल लाखों देशी ओर विदेशी पर्यटक आते हैं। राजस्थान भारतीय सभ्यता का बहुत ही पुराना राज्य है।
राजस्थान में घूमने की जगह (Tourist Places in Rajasthan in Hindi)
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है परन्तु यहां का एक बड़ा भाग रेतीला है। जहा पर हर तरफ रेत ही रेत है। राजस्थान प्राकृतिक सुंदरता का बहुत ही खूबसूरत नमूना है। राजस्थान में घूमने की जगह आप को राजस्थान का दीवाना बना देगी। राजस्थान का इतिहास बहुत ही पुराना है।
यहां पर बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक चीजे है जो आप के मन को भाव विभोर कर देगी। यहां पर बड़े-बड़े किले है जहां पर पहले राजा महाराजा रहा करते थे। राजस्थान की संस्कृति बहुत ही प्रसिद्ध ओर अद्भुत है। तो चलिए अब हम राजस्थान के पर्यटन स्थल के बारे में जान लेते हैं, जहाँ आपको अपनी राजस्थान यात्रा के समय जरूर घूमना चाहिए
1. राजस्थान में घूमने की जगह जयपुर

पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर राजस्थान में पर्यटन के लिए पहले स्थान पर आता है। जयपुर राजस्थान की राजधानी है यहां पर गुमने के लिए हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, रामबाग पैलेस, जल महल, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ का किला, अलबर्ट हॉल म्यूजियम, इन जगहों पर गुमने जा सकते हो।
यह स्थान पर्टयको के लिए बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जयपुर महलों प्राचीन इमारतों ओर आलीशान होटलों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसलिए जयपुर में हर साल लाखों लोग गुमने आते हैं। अगर आप राजस्थान जा रहे हैं तो आप को यहां पर जरूर जाना चाहिए। जयपुर भारत के प्रमुख शहरों में आता है।
2. राजस्थान में घूमने लायक जगह उदयपुर

झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर राजस्थान का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत है। उदयपुर की स्थापना मेवाड़ के महाराणा उदय सिंह ने 16 वी शताब्दी में की थी। यहां के आलीशान महल ओर झीलें पर्यटकों का मन मोह लेती है।
ज्यादातर महलों को बड़ी बड़ी होटलों में बदल दिया गया है। फतह सागर झील, पिछोला झील, जयसमंद झील, सज्जनगढ़ का किला, सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, सेलिब्रेशन मॉल यह जगह उदयपुर की पर्यटकों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। उदयपुर में आप को इन जगहों पर तो जरूर जाना चाहिए।
उदयपुर में आप किसी भी समय गुमने जा सकते हैं। उदयपुर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। राजस्थान में आप को उदयपुर गुमने जरूर जाना चाहिए।
3. राजस्थान का पर्यटन स्थल जैसलमेर

जैसलमेर थार मरुस्थल की वजह से बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां आपको चारो तरफ रेत के टीले ही टीले दिखाई देंगे। राजस्थान के इस शहर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं।
जैसलमेर में आप हवेलियों, मंदिरों, महलों ओर झीलों को देखने का आनंद लें सकते है। यहां आप ऊंट की सवारी ओर जीप की सवारी कर सकते हो। जैसलमेर में ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में गुमने जाते हैं। अगर आप राजस्थान गुमने जा रहे है तो आप को जैसलमेर जरूर जाना चाहिए।
4. राजस्थान में घूमने की सबसे अच्छी जगह जोधपुर

जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा ओर प्रमुख शहर है। जोधपुर की स्थापना मारवाड़ के महाराजा जोध सिंह जी ने की थी। जोधपुर में पर्यटकों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन हे उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ का दुर्ग, नेहरू पार्क, कायला झील, मंडोला गार्डन, अरना जरना, इन जगहों पर आप गुमने जा सकते हैं।
यह स्थान जोधपुर में पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। जोधपुर को सूर्य नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पहले जिन महलों में राजा महाराजा रहते थे उनको आज होटलों में बदल दिया गया है। जोधपुर में आप को गुमने का बहुत ही सुकून अनुभव होगा। बहुत दिलचस्प शहर है। अगर आप राजस्थान कि यात्रा कर रहे हैं तो आप को जोधपुर जरूर जाना चाहिए।
5. राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। और यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में हर साल लाखों सैलानी है। यहां की अरावली पर्वत मालाएं ओर चारो तरफ हरा भरा जंगल आप को बहुत ही सुकून देगा।
माउंट आबू में गुरु शिखर, नक्की झील, सेनसेट ओर सनराइज पॉइंट, देलवाड़ा का जैन मंदिर, अचल गढ़ का किला इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए यह स्थान माउंट आबू के बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। गर्मियों में यहां का माहौल थोड़ा ठंडा होने के नाते आप यहां गर्मी से राहत पा सकते हैं।
माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता बहुत खूबसूरत है। राजस्थान में आप को माउंट आबू जरूर जाना चाहिए। तो दोस्तो हमने, राजस्थान में घूमने की जगह मे 5 प्रमुख स्थानों के बारे में जान लिया है। अब आगे के 5 प्रमुख स्थानों के बारे मैं विस्तार से जानते हैं। अंत तक जरूर पड़े।
6. राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ को विरो की भूमि कहा जाता है। यहां वीरता ओर त्याग की अमर गाथा है। चित्तौड़ में चित्तौड़गढ़ का किला बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह किला एक पहाड़ी पर बना विशाल दुर्ग है। यहां पास में ही मां काली का मंदिर भी है जो कि धार्मिक आस्था का केंद्र है। चित्तौड़ तत्कालीन मेवाड़ की राजधानी हुआ करता था।
इस किले में रानी पद्मिनी का महल बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर आने पर आप को एक गर्व कि अनुभूति होगी। यहां पर अनेक लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। यहां हर साल हजारों लोग गुमने आते हैं। चित्तौड़गढ़ राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है।
7. राजस्थान में घूमने लायक जगह अजमेर

अजमेर हमेशा से ही राजस्थान में हिन्दुओं और मुस्लिमो का धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। यहां पर हिदुओं का प्रमुख धार्मिक स्थल ब्रह्मा जी का मंदिर अजमेर पुष्कर में स्थित है। अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ है जो कि बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
अजमेर शहर बेहद शांति पूर्ण एवम् आध्यात्मिक है। अजमेर में पुष्कर झील भी है जो कि पर्यटकों का खास आकर्षण का केंद्र है यहां पर आप को बहुत ही सुकून की अनुभूति होगी। आप के मन को शांति मिलेगी। अजमेर बहुत ही प्राचीन एवम् प्रसिद्ध शहर है। राजस्थान में आप को अजमेर यात्रा जरूर करनी चाहिए।
8. राजस्थान में घूमने की खूबसूरत जगह कुंभलगढ़

कुंभलगढ़ का किला राजस्थान का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह किला उदयपुर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ों के बीच यह किला बहुत ही खूबसूरत है यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत है। चारो तरफ हरियाली आप के मन को बहुत ही सुकून का अहसास कराती है। यही वो स्थान है जहां महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार इसी किले के यहां पर स्थित है। कुंभलगढ़ के किले के अंदर आप कुंभ महल, बादल महल, शिव मंदिर, वेदी मंदिर इन स्थानों को जरूर देखे। इस महल का निर्माण राणा कुम्भा ने करवाया था। राजस्थान में आप को कुंभलगढ़ गुमने जरूर जाना चाहिए यह स्थान पर्यटकों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।
9. राजस्थान में घूमने की जगह बीकानेर

बीकानेर की स्थापना बीकानेर के महाराजा बीकाजी महाराज ने करवाई थी। इसकी स्थापना 15 वी शताब्दी में की थी। बीकानेर में आप ऊंटों की सवारी का आनंद उठा सकते हो यहां की ऊंटों की सवारी बहुत प्रसिद्ध है। बीकानेर में आप जूनागढ़ का किला, करनी माता मंदिर,
लालगढ़ पैलेस, भांडासर जैन मंदिर, देविकुंड सागर, रामपुरिया हवेली, गजनेर पैलेस इन जगहों को देखने जरूर जाए। बीकानेर में बहुत बड़ा रेगिस्तान का इलाका है जो की बहुत ही खूबसूरत है। यहां आप आप ऊंटों की सवारी के साथ फोटोग्राफी भी कर सकते हो। बीकानेर को शाही शहर भी कहा जाता है। यहां हर साल हजारों लोग गुमने आते हैं।
10. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। यह वन्य जीव अभयारण्य बहुत ही खूबसूरत है। इसका निर्माण यहां के महाराजा सवाई माधो सिंह ने करवाया था। 18 वी सदी में इसकी स्थापना हुई थी। यहां आप को अनेक तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे।
राजा महाराजा के जमाने में यहां राजा शिकार के लिए आया करते थे। 1980 में इस अभ्यारण को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसको युनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल किया गया है। यहां की हरियाली चारो तरफ हरा भरा वातावरण आप के मन में एक नई उमंग भर देगा। अगर आप राजस्थान कि यात्रा कर रहे हैं तो आप को यहां गुमने जरूर जाना चाहिए।
राजस्थान में घूमने का यात्रा प्लान – Rajasthan travel plan
दोस्तों राजस्थान में घूमने की शुरुआत आपको यहां की पिंक सिटी जयपुर से करनी चाहिए, यहां पर आपके घूमने के लिए बहुत सी जगह है, जैसे की आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस और हवा महल, इसके बाद दूसरे दिन की यात्रा आपको जोधपुर से शुरू करनी चाहिए, मेहरानगढ़ का किला घूमने के लिए बेहतरीन है, आप जोधपुर के आम परिवेश को देखकर चकित रह जाएंगे।
जोधपुर में घूमने के बाद आपको उदयपुर में घूमने के लिए आना चाहिए, उदयपुर में बहुत सी झील है, जहां पर आप घूम सकते हैं तथा कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं, इसके बाद आपको अपनी यात्रा जैसलमेर की तरफ करनी चाहिए, जैसलमेर में आप डेजर्ट सफारी कर सकते हैं, अंत में आप बीकानेर घूमने के लिए जा सकते हैं, बीकानेर में आप जूनागढ़ के किले और सुप्रसिद्ध करणी माता के मंदिर में जरूर जाइये।
राजस्थान में घूमने का सही समय
राजस्थान में गुमने का सही समय अक्टूबर महीने से मार्च तक का समय सबसे अच्छा होता है, इस समय राजस्थान में सबसे ज्यादा पर्यटक गुमने आते है, अप्रैल से जून तक राजस्थान में गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
राजस्थान कैसे पहुंचे
बस से कैसे पहुंचे
अगर आप बस से राजस्थान जाना चाहते है तो आप को राजस्थान के लिए किसी भी बड़े शहर से आसानी से बस मिल जाएगी, इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद इन जगहों से आप को हर थोड़ी थोड़ी देर में बस मिल जाएगी, आप आसानी से बस द्वारा राजस्थान पहुंच सकते है।
ट्रेन से कैसे पहुंचे
राजस्थान ट्रेन से हिंदुस्तान के लगभग हर प्रमुख शहर से जुड़ा हुआ है, ट्रेन का सफर बहुत ही आरामदायक होता है, ट्रैन से आप राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर कही भी आसानी से पहुंच सकते हैं।
हवाई जहाज से कैसे पहुंचे
मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों से राजस्थान के प्रमुख शहर उदयपुर, जयपुर ओर जोधपुर के लिए लगभग रोजाना हवाई सफर की सुविधा है। जैसलमेर भी आप आसानी से पहुंच सकते हैं, इसके अलावा राजस्थान भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है, जहां से आप आसानी से राजस्थान हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं।
राजस्थान का प्रसिद्ध खाना
वैसे तो आप को राजस्थान में हर तरह का खाना किसी भी शहर में आसानी से मिल जाएगा, परन्तु आप को राजस्थान में दाल बाटी और चूरमा जरूर खाना चाहिए यह खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है, एक बार अगर इसको आप ने खा लिया तो आप को बार-बार ये खाना खाने का मन करेगा।
राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध शहर
उदयपुर राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध शहर है, ट्रैवल एंड लेजर की और से यह शहर 2018 में दुनिया के 15 खूबसूरत शहरों में से भारत का इकलौता यह शहर तीसरे नंबर पर आया था, यह शहर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 2009 में इस शहर को सबसे खूबसूरत शहर का खिताब हासिल हुआ था। लगातार यह शहर और भी बेहतरीन होता जा रहा है। हर साल लाखों लोग यहां गुमने आते हैं।
Best Visiting Places in Rajasthan
दोस्तों इस पोस्ट में हमने 10 बेस्ट राजस्थान में घूमने की जगह के बारे में जाना हैं, अगर आप राजस्थान की यात्रा करते हैं तो इन स्थानों पर जरूर घूमना चाहिए, क्योंकि ये राजस्थान के वे स्थान हैं जहाँ प्रत्येक पर्यटक आना पसंद करता हैं। इसी के साथ अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।