25 सबसे खूबसूरत सिक्किम में घूमने की जगह और संपूर्ण जानकारी

सिक्किम भारत का एक बेहद खूबसूरत और छोटा सा राज्य है। सिक्किम में घूमने की जगह बहुत ही लोकप्रिय है। नदियों, झीलों, झरनों, ऊंचाई वाले पहाड़ों और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला सिक्किम हर साल देश और दुनियां के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा को आप यहां पर देख पाएंगे जो की सिक्किम का सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्र है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप को जीवन में एक बार तो सिक्किम की यात्रा जरूर करनी चाहिए जो भी एक बार सिक्किम की यात्रा कर लेता है उसका बार बार सिक्किम जाने का मन करता है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए सिक्किम स्वर्ग समान है। जो भी लोग सिक्किम की यात्रा करते हैं सिक्किम के पर्यटन स्थल उनको अपना दीवाना बना देते हैं। ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी का आप यहां पर भरपूर आनंद उठा सकते है। फैमली वेकेशन हो या दोस्तो के साथ एन्जॉय करना हो सिक्किम सभी तरह के लोगो के लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

Table of Contents

सिक्किम में घूमने की जगह (सिक्किम के पर्यटन स्थल)

गंगटोक सिक्किम राज्य की राजधानी है जो की सिक्किम का सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम की सीमा नेपाल और भूटान से लगती हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आप को यहां पर कई प्राचीन मठ और मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। बर्फ से ढकी पहाड़ी चोटियां और यहां के मनोरम दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते है।

पर्यटन के लिए सिक्किम को भारत के सबसे आकर्षक राज्यों में गिना जाता है। अगर आप सिक्किम की यात्रा कर रहे हैं और यहां घूमने के लिए यहां की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. सिक्किम का आकर्षण केंद्र युक्सोम – Yuksom, Sikkim In Hindi

चारों ओर से हरे भरे पहाड़ों से घिरा हुआ यह प्राकृतिक स्थान सिक्किम के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि सिक्किम के पश्चिम भाग में स्थित है। कंचनजंगा पर्वत तक पहुंचने के लिए युक्सोम एक आधार शिविर के रूप में काम करता है। युक्सोम में घूमने की जगह में आप को ऐतिहासिक स्मारक, झीलें, झरने और प्राचीन मठ देखने को मिल जाएंगे।

खेचोपचरी झील, ताशीदिंग मठ, कंचनजंघा नेशनल पार्क, कटोक मठ, ताशी तेनका और डबड़ी मठ आदि युक्सोम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अगर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ सिक्किम की सबसे अच्छी जगह पर घूमना चाहते है तो युक्सोम को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून माह तक का होता है।

2. सिक्किम के पर्यटन स्थल गंगटोक – Gangtok, Sikkim In Hindi\

दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक गंगटोक शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर स्थित सिक्किम की राजधानी है जो कि 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक में घूमने की जगह अपनी खूबसूरती से हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कंचनजंघा पर्वत के खूबसूरत नजारे आप यहां से देख सकते हैं। नाथुला पास, एमजी रोड, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, हिमालयन जुलोजिकल पार्क और बाबा हरभजन सिंह मंदिर गंगटोक के प्रमुख पर्यटन स्थल है। रोमांच प्रेमियों के लिए गंगटोक काफी लोकप्रिय है।

3. सिक्किम में घूमने की जगह त्सोमो झील – Tsomo Jhil, Sikkim In Hindi

समुद्र तल से 12400 फिट की ऊंचाई पर पहाड़ों के बीच त्सोमो झील नाथुला राजमार्ग पर स्थित है। बर्फ से ढके पहाड़ों और जंगलों के बीच स्थित यह झील भारत की सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली झीलों में से एक है। जो भी सिक्किम की यात्रा करते हैं उन में से ज्यादातर लोग एक बार इस झील को देखने जरूर जाते हैं।

यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्य पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देते हैं। अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान इस झील को देखना न भूलें। यहाँ पर घूमने के लिए गर्मियों का मौसम बेहतरीन माना जाता हैं।

4. सिक्किम की आकर्षक जगह नाथुला पास – Nathula Pass, Sikkim In Hindi

नाथुला दर्रा सिक्किम का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो भारत और चीन के व्यापार से जुड़ा हुआ सैन्य ठिकाना है जो कि गंगटोक से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप की जानकारी के लिए बता दे कि यहां जाने के लिए एक परमिट की जरूरत पड़ती है।

यहां पर जाने के लिए सिर्फ भारतीय पर्यटकों को अनुमति है विदेशी पर्यटकों के जाने की अनुमति नहीं है। समुद्र तल से 14450 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान तिब्बत के नजदीक स्थित है। भारत और चीन दोनों देशों के सैनिक आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे।

5. सिक्किम में घूमने की अच्छी जगह युमथांग घाटी – Yumthang Ghati, Sikkim In Hindi

फूलो की घाटी के नाम से मशहूर 3564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। कई तरह के फूलों की प्रजातियां आप यहां पर देख सकते हैं। यहां का खूबसूरत और मनमोहक वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

फैमली वेकेशन हो या फिर दोस्तो के साथ घूमने के लिए यह स्थान बेस्ट विकल्प है। इस स्थान पर लाचुंग चू नदी भी बहती है। गर्मियों के मौसम में पर्यटक यहां पर सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

6. सिक्किम में घूमने की खास जगह गुरुडोंगमार झील – Gurudongmar Jhil, sikkim In Hindi

समुद्र तल से 17100 फिट की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली झीलों में से एक है। यह झील सिक्किम के दूसरी सबसे ऊंचाई वाली झील है पहली सबसे ऊंचाई वाली झील चोलमू झील है जो कि लगभग 18000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।

आस पास बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य इस गुरुडोंगमार झील की खूबसूरती के चार चांद लगाते हैं। इस झील को बेहद पवित्र माना जाता है।

7. सिक्किम के दर्शनीय स्थल पेलिंग – Pelling, Sikkim In Hindi

समुद्र तल से 6800 फिट की ऊंचाई पर स्थित पेलिंग सिक्किम के पश्चिम जिले में स्थित खूबसूरत शहर है। गंगटोक के बाद यह शहर सिक्किम का दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन शहर है। सांचाचेलिंग मठ, पेलिंग हेलीपैड, दराप ग्राम, रिम्बी नदी और रिंबी झरना पेलिंग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी को यहां पर भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हे तो आप को एक बार इस जगह को देखने जरूर जाना चाहिए।

8. सिक्किम में घूमने की शानदार जगह रवांगला – Ravangala Sikkim In Hindi

सिक्किम के दक्षिण में स्थित रवांगला एक बेहद खूबसूरत और छोटा सा शहर है जो कि लगभग 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ के पहाड़ों, चाय के बागानों, झरनों, पुराने मठों और गांवों के शांत वातावरण के लिए जाना जाने वाला यह स्थान काफी मात्रा में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

बौद्ध पार्क, बोन मठ, डोलिंग गोम्पा, रेयांग सनराइज व्यू पॉइंट, रंगल मठ, रालोंग हॉट स्प्रिंग्स और टेमी टी गार्डन आदि रवांगला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

9. सिक्किम की बेहतरीन जगह जुलुक – Zuluk, Sikkim In Hindi

सिक्किम के पूर्वी हिमालय की गोद में बसा हुआ यह स्थान सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो की समुद्र तल से 10000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ से ढके पहाड़ और घने जंगलों का हरा भरा वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

कुपुप लेक, थम्बी व्यू पॉइंट, लूंगथुंग और नथांग घाटी जुलूक के प्रमुख पर्यटन है। जुलुक में घूमना आप के जीवन के यादगार पलों में से एक हो सकता है।

10. सिक्किम के दर्शनीय स्थल रूमटेक मठ – Rumtek Monastery, Sikkim In Hindi

गंगटोक से 23 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित रूमटेक मठ सिक्किम के सबसे बड़े और प्रमुख मठों में से एक है। यह मठ सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में आता है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इस मठ की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है।

बौद्ध धर्म को अच्छे से समझने के लिए आप यहां पर जा सकते हैं। यह मठ लगभग 300 साल पुराना है यहां से आप गोल्ड, सिल्वर और महंगे पत्थरों से बने हुए गोल्डन स्तूप तक भी पहुंच सकते हैं।

11. सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल लाचेन – Lachen, Sikkim In Hindi

सिक्किम के उत्तरी भाग में स्थित लाचेन खूबसूरत छोटा सा शहर है। यह स्थान सिक्किम के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में आता है। लगभग 2750 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान गंगटोक से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आप ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी को यहां पर कर सकते हैं। विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए कम आबादी वाला यह स्थान काफी बेस्ट है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देती है।

12. सिक्किम में घूमने वाली जगह लाचुंग – Lachung, Sikkim In Hindi

पहाड़ों से घिरा हुआ लाचुंग सिक्किम का खूबसूरत छोटा सा गांव है जो कि सिक्किम के उत्तरी हिस्से में बसा हुआ है। नदियों के संगम पर बसा यह स्थान लगभग 9600 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।

इस गांव में आप को बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत पहाड़ी चोटियां और झरने देखने को मिल जाएंगे। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं।

13. सिक्किम में घूमने की आकर्षक जगह थांगू घाटी – Thangu Valley, Sikkim In Hindi

लाचेन से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थांगू घाटी सिक्किम की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है जो कि 3900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भीड़ भाड़ भरे वातावरण से कुछ दूर शान्त वातावरण में स्थित यह स्थान पर्यटकों को बेहद लुभाता है।

इस प्राकृतिक जगह पर पहुंचने के बाद आप को काफी सुकून की अनुभूति होगी। यहां के ग्रीन लेक और चोपटा घाटी जैसे स्थानों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। गर्मियों का मौसम यहां पर जाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

14. सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंगन – Mangan, Sikkim In Hindi

मंगन सिक्किम के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है। हिमालय की गोद में बसा हुआ प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ अद्भुत स्थान है। एकदम शांत और हरे भरे वातावरण में सुकून के कुछ पल आप यहां पर बीता सकते है।

लगभग 500 फिट की ऊंचाई पर बसे इस गांव से आप कंचनजंगा के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। पहाड़ों से घिरा हुआ यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

15. सिक्किम में घूमने की जगह चोपता घाटी – Chopta Ghati, Sikkim In Hindi

चोपता घाटी थांगु घाटी के पास में ही स्थित सिक्किम का शानदार पर्यटन स्थल है। यहां का शान्त और मनोरम वातावरण हर साल भारी मात्रा में पर्यटकों को आकर्षित करता है। कैपिंग और ट्रैकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी का आनंद आप यहां पर उठा सकते हैं।

बर्फ की चादर से लिपटी यह घाटी प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है। अगर आप छुट्टियां बिताने के लिए सिक्किम में कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो यह घाटी आप के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।

16. जवाहरलाल नेहरू बॉटनिकल गार्डन, सिक्किम – Jawaharlal Nehru Botanical Gardan, Sikkim In Hindi

पेड़ पौधों से भरा हुआ यह हरा भरा गार्डन कई प्रकार के पेड़ पौधों की विदेशी प्रजातियों का घर कहा जाता है। यह गार्डन रूमटेक मठ के पास में ही स्थित है। अगर आप अपने परिवार के साथ कुछ समय हरे भरे वातावरण में बिताना चाहते हैं तो यह गार्डन आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

सुबह 8 बजे से शाम के 6.30 बजे तक यह गार्डन खुला रहता है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम होता है।

17. सिक्किम के पर्यटन स्थल नामची – Namchi, Sikkim In Hindi

नामची सिक्किम के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है जो की गंगटोक से 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान समुद्र तल से 1675 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसको बौद्ध धर्म के लोगों का धार्मिक स्थल माना जाता है।

तेडोंग हिल, नामची मठ और रालोंग मठ नामची के प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा इस शहर में 108 फिट की भगवान शिव जी की मूर्ति भी लगी हुई है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं।

18. सिक्किम में घूमने की शानदार जगह चोलमू झील – Cholamu Lake, Sikkim In Hindi

समुद्र तल से 18000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह झील सिक्किम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में शुमार है। दुनिया की 15 सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली झीलों में इस झील का नाम भी आता है। आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह झील तिब्बत सीमा से कुछ दूरी पर स्थित होने की वजह से यहां जाने की अनुमति लेना थोड़ा मुश्किल है।

दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए यह झील अच्छा विकल्प है हालाकि अगर आप अपने परिवार के साथ सिक्किम की यात्रा कर रहे हैं तो आप को यहां पर जाने से बचना चाहिए।

19. सिक्किम में घूमने की जगह अरितार – Aritar, Sikkim In Hindi

हरे भरे जंगलों और नदियों से घिरा हुआ यह स्थान पूर्वी सिक्किम का सबसे प्रमुख शहर है। यहां पर आप को कई मंदिर और मठ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान कम भीड़ भाड़ वाली जगह की तलाश में हैं तो अरितार आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां के सुनहरे वातावरण में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। गर्मियों का मौसम यहां पर घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है इस समय यहां का वातावरण ठंडा होता है।

20. सिक्किम का आकर्षण केंद्र गोइचा ला – Goecha La, Sikkim In Hindi

4940 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गोइचा ला सिक्किम का बेहद ऊंचाई वाला पहाड़ी दर्रा है। कंचनजंगा के दक्षिण पूर्व चोटी के लिए यह स्थान आधार शिविर के रूप में कार्य करता है। यह स्थान सिक्किम के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में शामिल हैं।

आप की जानकारी के लिए बता दे कि केवल युक्सोम से ट्रेकिंग द्वारा यहां पर पहुंचा जा सकता है। एक व्यक्ति को गोइचा ला जा कर वापस आने में 6 से 7 दिन का समय लगता है और यहां पर पहुंचने के लिए उचित परमिट की जरूरत पड़ती है।

21. सिक्किम के अच्छे पर्यटन स्थल माउंट कटाओ – Mount Katao, Sikkim In Hindi

माउंट कटाओ सिक्किम के अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि साहसिक यात्रा करने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह स्थान गंगटोक से 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ यह स्थान बेहद अद्भुत है।

हालाकि यहां पर जाने के लिए सेना की अनुमति लेनी पड़ती है। यहां पर घूमने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। स्नोबोर्डिंग और स्टोन ट्यूबिंग जैसी एक्टिविटी का मजा आप यहां पर उठा सकते हैं।

22. सिक्किम में देखने लायक जगह गीजिंग – Geyzing, Sikkim In Hindi

सिक्किम के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक गीजिंग सिक्किम का बेहद शानदार पर्यटन स्थल है जो कि समुद्र तल से 6500 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। इसके अलावा यहां के मठ भी प्रमुख आकर्षण है जो बौद्ध श्रद्धालुओ द्वारा काफी मात्रा में देखे जाते हैं।

अगर आप सिक्किम की यात्रा कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल करें। गीजिंग घूमने का सबसे अच्छा समय फरवरी से जून माह तक होता है।

23. सिक्किम में घूमने लायक जगह सेवन सिस्टर व्यू पॉइंट – Seven Sister View Point, Sikkim In Hindi

गंगटोक से 32 किलोमीटर की दूरी पर गंगटोक-लाचुंग हाईवे पर स्थित यह स्थान एक खूबसूरत वाटरफॉल है। इस हाईवे पर गुजरने वाले ज्यादातर पर्यटक इस सुंदर दृश्य को देखना जरूर पसंद करते हैं।

पहाड़ से घिरता हुआ पानी और आस पास का हरा भरा मनोरम दृश्य स्वर्ग से कम नही लगता। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए सेवेन सिस्टर व्यू पॉइंट अच्छी जगह है।

24. सिक्किम के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल फेंसांग मोनेस्ट्री – Phensang Monastery, Sikkim In Hindi

सिक्किम में पहाड़ों के ऊपर बसा हुआ यह मठ बौद्ध धर्म के अनुयायियों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां पर आप को कई साधु संत देखने को मिल जाएंगे। यह मठ सिक्किम के सबसे बड़े मठों में से एक है।

यहां पहुंचने पर आप के मन को बेहद शांति का आभास होगा। इसके अलावा इस मठ के आस पास का हरा भरा और शांत वातावरण पर्यटकों को काफी लुभाता है।

25. सिक्किम में घूमने की जगह कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kanchenjunga National Park, Sikkim In Hindi

हिमालय की गोद में स्थित कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान को सिक्किम के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। 8586 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस उद्यान को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। इसका नाम कंचनजंगा पर्वत चोटी के नाम पर रखा गया है जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

850 वर्ग किलोमीटर के विशाल भू भाग में फैले हुए इस उद्यान में आप को कई प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी के लिए यह स्थान परफेक्ट है।

सिक्किम में घूमने का यात्रा प्लान – Sikkim Tour Plan

दोस्तों अगर आप सिक्किम में सुगमता से घूमना चाहते हैं तो आपको इस ट्रैवल प्लान के हिसाब से अपनी यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए, आपको सर्वप्रथम गंगटोक में आना चाहिए, जो की सिक्किम की राजधानी है, यह बहुत ही खूबसूरत शहर है, इसको घूमने के बाद आपको लाचुंग नमक पास के खूबसूरत गांव में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, इसके बाद आप आसपास के झीलों पर घूमने के लिए जा सकते हैं तथा बहुत से बौद्ध मठों पर दर्शन के लिए जा सकते हैं, यहां का अनुभव अलौकिक है।

अगर आपके पास समय बचता है तो आप पास में दार्जिलिंग में घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा टाइगर हिल्स और चाय के बागान जैसे बहुत से खूबसूरत स्थान पास में ही स्थित है, आपको इन स्थानों पर जरूर घूमना चाहिए।

सिक्किम घूमने का सही समय – Best Time To Visit Sikkim In Hindi

सिक्किम में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर जून माह तक का होता है। इसी समय सिक्किम में पर्यटक सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। इसके अलावा आप मानसून के मौसम में भी सिक्किम की यात्रा कर सकते हैं

इस दौरान भी यहां का वातावरण काफी सुनहरा होता है। सर्दियों के मौसम में यहां पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है इसलिए सर्दियों के मौसम में सिक्किम की यात्रा करने से बचना चाहिए।

सिक्किम का प्रसिद्ध खाना – Local Famous Food Of Sikkim In Hindi

सिक्किम जितना प्रसिद्ध अपने पर्यटन स्थलों की वजह से है उतना ही प्रसिद्ध स्थानीय भोजन और व्यंजनों के लिए भी है। जो भी सिक्किम की यात्रा करता है यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्वाद का लुप्त उठाए बिना नही जाता है।

भूटान, नेपाल, तिब्बत और भारत के कई अवयवों और तत्वों से मिलता जुलता भोजन आप को यहां पर मिल जाएगा। मोमो, थुक्पा, पक्कू और छूरपी आदि यहां के प्रसिद्ध व्यंजन है।

सिक्किम के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल – Famous Mandir In Sikkim In Hindi

पर्यटन स्थलों के साथ साथ सिक्किम धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। यहां पर आप को कई खूबसूरत मंदिर और मठ देखने को मिल जाएंगे। बाबा हरभजन सिंह मंदिर, साई बाबा मंदिर, दुर्गा मंदिर, ठाकुर बाड़ी मंदिर और किरातेश्वर महादेव मंदिर सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।

इसके अलावा डबडी मठ, रलंग मठ, फोडोंग मठ, रूमटेक मठ और ताशीदिंग मठ सिक्किम के प्रमुख मठ है जो सिक्किम की संस्कृति को दर्शाते हैं।

सिक्किम कैसे पहुंचे – How To Reach Sikkim In Hindi

अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सिक्किम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आप को पहले यह डिसाइड करना होगा की परिवहन के किस माध्यम से सिक्किम की यात्रा पर जाना चाहते हैं। नीचे इसके बारे में हमने कुछ विशेष जानकारी दी है जो आप की यात्रा के माध्यम को सलेक्ट करने में मदद करेगी।

सड़क मार्ग द्वारा सिक्किम कैसे पहुंचे – How To Reach Sikkim By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से सिक्किम की यात्रा करना चाहते हैं तो आप के लिए यह विकल्प काफी बेस्ट हो सकता है। सिक्किम सड़क मार्ग से दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी और कलीमपोंग जैसे शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा भी आप देश के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से सिक्किम पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा सिक्किम कैसे पहुंचे – How To Reach Sikkim By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से सिक्किम की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे कि सिक्किम में कोई भी उचित रेल नेटवर्क नही है लेकिन पश्चिम बंगाल का न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन सिक्किम के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है जो कि सिलीगुड़ी से लगभग 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

और यहां से गंगटोक की दूरी 130 किलोमीटर है। ट्रेन द्वारा न्यू जलपाईगुड़ी या सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद आगे की यात्रा सिक्किम के लिए आप को सड़क मार्ग से करनी होगी।

हवाई जहाज द्वारा सिक्किम कैसे पहुंचे – How To Reach Sikkim By Air In Hindi

सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाक्योंग हवाई अड्डा सिक्किम का पहला हवाई अड्डा है जिसको 2018 में शुरू किया गया। यह हवाई अड्डा भारत का सबसे ऊंचाई वाला हवाई अड्डा है जो कि सिक्किम के पाक्योंग नामक गांव में स्थित है।

यहां से आप को कोलकाता और गुवाहाटी के लिए उड़ान की सुविधा मिल जाएगी हालाकि यह हवाई अड्डा देश के दूसरे विभिन्न शहरों से अच्छी तरह से नही जुड़ा हुआ है। इसके अलावा सिक्किम के सबसे नजदीक पश्चिम बंगाल का बागडोगरा एयरपोर्ट है जो सिलीगुड़ी के पास में स्थित है। गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डा 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सिक्किम में कहा ठहरें – Hotels In Sikkim In Hindi

अगर आप अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान ठहरने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे कि सिक्किम के सभी शहरों और पर्यटन स्थलों के आस पास लो बजट से लेकर हाई बजट की लग्जरी होटलों की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार कोई भी होटल ले सकते हैं और आप चाहे तो होटल ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप को यहां पर कैफे और रिजॉर्ट्स की सुविधा भी मिल जाएगी।

सिक्किम का नक्शा – Map Of Sikkim

FAQs

सिक्किम यात्रा का कितना खर्च आ सकता है?

सिक्किम में अच्छे से घूमने के लिए प्रति व्यक्ति कम से कम 20 से 22 हजार का खर्चा आ सकता है। हालाकि यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी सुविधाओं के लिए कितना खर्चा करते हैं।

सिक्किम की यात्रा कितने दिन की होनी चाहिए?

अगर आप सिक्किम में अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं तो कम से कम 7-8 दिन का समय निकाल कर जाना चाहिए।

सिक्किम की सबसे प्रसिद्ध जगह कोनसी है?

गंगटोक, युक्सोम, त्सोमो झील, नाथुला पास, गुरुडोंगमार झील और यूमथांग घाटी सिक्किम की सबसे प्रसिद्ध जगह है।

सिक्किम की राजधानी क्या है?

गंगटोक सिक्किम की राजधानी है।

Best Visiting Places In Sikkim In Hindi
तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने सिक्किम में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना। आप को यह लेख पसंद आया है तो हमे कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो और परिवारजनों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment