औरंगाबाद में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह | Aurangabad Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, इस आर्टिकल में हम औरंगाबाद में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी देंगे, और इसी के साथ साथ यहाँ पर मैं आपको औरंगाबाद जाने का सही समय जाने का रास्ता रुकने की जगह और यहां के मशहूर भोजन के बारे में भी पूरी जानकारी दूंगा।

औरंगाबाद भारत के महाराष्ट्र स्टेट में है, औरंगाबाद का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है और यह एक सांस्कृतिक जगह है, औरंगाबाद में घूमने के लिए आपको बहुत सी पुरानी जगह मिल जाएंगी, जहां पर आप घूम कर इंजॉय कर सकते हैं, यहां पर आपको बहुत अच्छे-अच्छे पैलेस गुफा और कई मकबरे मिलेंगे, तो आइए दोस्तों आर्टिकल को शुरू करते हैं, और पूरी जानकारी आसान भाषा हिंदी में देख लेते हैं।

Table of Contents

औरंगाबाद में घूमने की जगह (Aurangabad Me Ghumne ki Jagah)

यहां पर मैं आपको जो औरंगाबाद में घूमने की 10 जगह बता रहा हूं, यह औरंगाबाद की मुख्य जगहों में सबसे सुमार है, इनके अलावा भी औरंगाबाद में बहुत सी घूमने की जगह है, जो कि आप औरंगाबाद जाने के बाद आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं तो आइए दोस्तों इन 10 जगहों के बारे में देख लेते हैं।

1 अजंता की गुफाएं (Ajanta Caves)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

अजंता की गुफाएं औरंगाबाद की प्रसिद्ध जगहों में से एक है, इन्हें विश्व धरोहर के रूप में यूनेस्को संरक्षण प्रदान करता है, अजंता की गुफाओं के नाम से प्रसिद्ध यह गुफाएं गिनती में लगभग 30 हैं, जो कि दूसरी शताब्दी के समय से यहां पर है, यह गुफाएं खूबसूरत आकृति में पत्थरों की कटाई के द्वारा बनाई गई है, इनकी खूबसूरत कटाई के कारण ही इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं, यहां पर बहुत ही खूबसूरत पत्थरों की नक्काशी पर बनाई गई तस्वीरें मूर्तियां आदि बहुत फेमस है।

2. एलोरा की गुफाएं (Ellora Caves)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

एलोरा की गुफाएं भी औरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है, यह गुफाएं भी यूनेस्को द्वारा संरक्षित है और विश्व धरोहर का दर्जा मिला हुआ है, यहां पर लगभग 34 गुफाएं हैं, जो कि पत्थरों को काट छांट कर बनाई गई है, दिखने में यह गुफाएं बिल्कुल अजंता की गुफाओं के समान ही है, लेकिन यह गुफाएं छठी से दसवीं शताब्दी के बीच बनाई गई थी।

इन गुफाओं में हिंदू और जैन संस्कृति का मेलजोल भी दिखता है, जो कि देखने वाले दर्शकों को काफी यूनिक लगता है, इसलिए इन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते रहते हैं।

3. बीबी का मकबरा (Bibi Ka Maqbara)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

बीबी का मकबरा औरंगाबाद की एक फेमस जगह है, बीबी के मकबरे को दक्षिण भारत का ताजमहल भी कहा जाता है, यह लगभग 17 वीं सदी में प्रिंस आजम शाह के द्वारा बनाया गया था और यह इनकी माता बनू बेगम की याद में बनाया गया मकबरा है।

इस मकबरे पर बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की गई है, और मकबरे के आसपास काफी खूबसूरत बाग है, यहां पर लोग घूम सकते हैं और मकबरे के माध्यम से शहर के इतिहास के बारे में और अधिक जानकारी ले सकते हैं।

4. दौलताबाद का किला (Daulatabad Fort)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

दौलताबाद का यह किला औरंगाबाद की एक खूबसूरत जगह है, जब 12 वीं सदी में औरंगाबाद में यादवों का राज हुआ करता था, तो उस समय में यादव साम्राज्य द्वारा इस किले का निर्माण करवाया गया था, इसके बाद कई राजाओं ने इस किले पर अपनी छाप छोड़ी थी।

कालांतर में मुगलों और ब्रिटिश लोगों ने इस किले को अपने अपने हिसाब से बदल दिया था, लोग यहां पर घूम कर किले की खूबसूरती को देख सकते हैं, यह किला दिखने में बहुत ही खूबसूरत है, यहां की नक्काशी देखकर आप मोहित हो जाएंगे।


5. पंचक्की (Panchakki)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

पंचक्की को देखकर आप औरंगाबाद के इतिहास के बारे में और अधिक जान सकते हैं, आप यह जान सकते हैं कि 17वीं शताब्दी में लोग किस तरह से हाइड्रोलिक सिस्टम का इस्तेमाल किया करते थे।

पंचक्की को अंग्रेजी मे वाटर मिल कहा जाता है, यह पानी पर एक तरह का चक्का लगा हुआ होता है, जब पानी आगे बढ़ता है तो चक्का गोल घूमता है, और गोल घूमने के साथ यह आटा पीसने दलिया बनाने जैसे कार्य कर सकता है, आप इस पंचक्की को देखकर औरंगाबाद के इतिहास में आ रही आधुनिकता के बारे में और अधिक जान सकते हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पंचक्की आज भी काम करती है।

6. औरंगाबाद की गुफाएं (Aurangabad caves)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

औरंगाबाद की गुफाएं औरंगाबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है, यह गुफाएं बौद्ध धर्म के लिए बहुत ही महत्व रखती है, और इन गुफाओं का निर्माण अजंता की गुफाओं के निर्माण के समय में ही किया गया था यानी कि इन गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्दी में हुआ है।

यह औरंगाबाद की गुफाएं यहां के खूबसूरत कल्चर और पत्थरों की नक्काशी को बहुत अच्छे से दर्शाती हैं, आप इन गुफाओं में घूम कर दूसरी शताब्दी के लोगों के रहन-सहन और भगवान के बारे में उनके विश्वास को और अधिक अच्छे से जान सकते हैं।

7. सिद्धार्थ बाग और चिड़ियाघर (Siddharth Garden and Zo)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

सिद्धार्थ बाग औरंगाबाद का एक प्रसिद्ध बाग है, इस बाग में एक चिड़ियाघर एक एक्वेरियम और बहुत ही खूबसूरत चीजें हैं, अगर आप पिकनिक मनाने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो औरंगाबाद में सिद्धार्थ भाग एक खूबसूरत जगह है, आप यहां पर परिवार के साथ आ सकते हैं, और इंजॉय कर सकते हैं, यहां पर आपको जानवरों की अच्छी-अच्छी प्रजातियां भी मिलेंगी, जिससे कि आप वन्य जीवो के करीब रहकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

8. सलीम अली झील और पक्षी अभयारण्य (Salim Ali Lake and Bird Sanctuary)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

सलीम अली झील औरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, यहां के पक्षी अभ्यारण में घूम कर आप पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी ग्रहण कर सकते हैं, और बहुत से खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं अगर आप परिवार के साथ घूमने जा सकने वाली जगह के बारे में और अधिक जान रहे हैं,

तो आपको सलीम अली झील और पक्षी अभ्यारण में एक बार जरूर आना चाहिए, यह बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है, और इसी के साथ-साथ अगर आप फोटोग्राफी के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां पर फोटो भी बहुत खूबसूरत आती है।

9. नौखंडा पैलेस (Naukhanda Palace)

औरंगाबाद में घूमने की जगहऔरंगाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलऔरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलAurangabad Me Ghumne ki JagahAurangabad Tourist Place In Hindi

मुगल राजा औरंगजेब द्वारा बनाया गया 17 वीं शताब्दी का लोखंडा पैलेस औरंगाबाद में घूमने जा सकने वाले जगहों में से एक सुविख्यात जगह है, यह पैलेस बहुत ही खूबसूरत है और यहां पर आपको मुगल काल की बहुत अच्छी झलक देखने को मिलेगी, यहां की नक्काशी देखकर दर्शक मोहित हो जाते हैं।

यहां पर पथरों की डिजाइनिंग बहुत ही अच्छी है और बहुत अच्छी अच्छी पेंटिंग और मूर्तियां सत्र वीं शताब्दी की मिल जाएगी, जिनको देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे, वैसे तो औरंगाबाद में इसके अलावा और भी बहुत से पैलेस है, लेकिन यह सबसे सुविख्यात है।

10. खुलदाबाद (Khuldabad)

खुल्दाबाद औरंगाबाद की खूबसूरत जगह है, यह गांव मुस्लिम सूफी संतों के कारण प्रसिद्ध है कालांतर में यहां पर बहुत से सूफी संतों का ठिकाना हुआ करता था दूर-दूर से लोग यहां पर आते थे मुस्लिम धर्म के लिए यह गांव बहुत अधिक महत्व रखता है अगर आप सूफी आंदोलन और सूफी संतो के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको खुल्दाबाद में एक बार जरूर आना चाहिए।

यहां पर आपको औरंगाबाद के इतिहास के बारे में भी बहुत से जानकारी मिलेगी, जो कि आप को चकित कर देंगी।यहां पर सूफी संतों की बहुत सी मस्जिद और मकबरे हैं मुगल राजा औरंगजेब का मकबरा भी खुल्दाबाद में ही है।

औरंगाबाद में घूमने का यात्रा प्लान – Aurangabad Travel Plan

औरंगाबाद में घूमने के लिए आपके पास जबरदस्त यात्रा प्लान होना चाहिए, आप मेरे द्वारा दिया जा रहा यात्रा प्लान फॉलो करके औरंगाबाद में बहुत ही अच्छे से घूम सकते हैं, आपको अपनी यात्रा यहां कि अजंता की गुफाओं से शुरू करनी चाहिए, अजंता की गुफाएं बहुत ही खूबसूरत है, और पत्थर कटाई का अद्भुत नमूना है, गुफाओं के अंदर बहुत से बौद्ध मंदिर भी स्थित है, तथा आप यहां के खूबसूरत वास्तुकला को देखकर आनंदित हो जाएंगे।

अजंता की गुफाओं को देखने के बाद आपको एलोरा की गुफाएं जरूर देखनी चाहिए, यह भी अजंता की गुफाओं के समान ही बहुत ही खूबसूरत है तथा यहां पर बहुत से हिंदू और जैन मंदिर भी स्थित है, मुख्य तौर पर यह सभी बौद्ध गुफाएं है, इसी के साथ ही यहां पर भगवानशिव का बहुत ही खूबसूरत मंदिर भी स्थित है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप औरंगाबाद के मिनी ताजमहल को देखने के लिए भी जा सकते हैं।

औरंगाबाद में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Aurangabad In Hindi)

औरंगाबाद जाने का सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच में रहता है, इस समय सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है, जिससे कि आप आसपास की जगहों को बहुत अच्छे से एक्सप्लॉर कर सकते हैं।

अक्टूबर से मार्च के बीच यहां का तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच ही रहता है, और आसमान साफ सुथरा रहता है और अगर आप मार्च के बाद आ रहे हैं, तो गर्मियां अधिक हो जाएगी, जिससे कि घूमना नामुमकिन हो जाएगा।

और अगर आप अक्टूबर से पहले आते हैं तो मानसून के सीजन में यहां पर घूमना असंभव हो जाता है किसी भी समय वर्षा शुरू हो जाती है जिससे कि अगर आप प्लान बना कर आ रहे हैं तो आप का प्लान बिगड़ सकता है, इसलिए हम कह सकते हैं कि औरंगाबाद में घुमने का सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच ही रहता है।

औरंगाबाद में रुकने की जगह (Where To Stay In Aurangabad In Hindi)

औरंगाबाद में बहुत अच्छी रुकने की जगह है, विवांता औरंगाबाद, होटल लेमन ट्री, होटल ग्रीन ओलिव जैसे कुछ प्रमुख होटलों के नाम है, इनमें से बहुत से होटल लग्जरी होटल है, और कुछ सस्ते होटल भी आपको मिल जाएंगे।

अगर आप लग्जरी होटल में रात गुजारना चाहते हैं तो आपका खर्चा बहुत अधिक बढ़ जाएगा, क्योंकि एक तरह से औरंगाबाद महंगे शहरों में से एक है और अगर आप सस्ते होटलों में रात गुजारना चाहते हैं तो आपको 700 से 1200 रुपए तक 1 दिन के लिए कमरा मिल जाएगा।

औरंगाबाद का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Aurangabad In Hindi)

नान कालिया, दम बिरयानी, शीर खुरमा, तहारी, नान खालिया, कबाब, पान जैसे कुछ भोजन औरंगाबाद के बहुत ही प्रसिद्ध भोजनों में से एक है।

पान औरंगाबाद का एक स्ट्रीट फूड है जो कि एक तरह की मिठाई होती है और माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है, आपको औरंगाबाद में बहुत से स्ट्रीट फूड मिलेंगे, जो कि आप शहर को घूमते हुए आसानी से खा सकते हैं।

औरंगाबाद कैसे जाएं? (How to reach Aurangabad?)

औरंगाबाद जाने के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग में से किसी भी मार्ग को चुन सकते है नीचे तीनो मार्ग से औरंगाबाद जाने की जानकारी दी गयी है।

1. सड़क मार्ग से औरंगाबाद कैसे जाएं? (How To Reach Aurangabad By Road In Hindi)

मुंबई से औरंगाबाद की दूरी लगभग 350 किलोमीटर के लगभग है, आप मुंबई पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से औरंगाबाद आसानी से आ सकते हैं।

2. ट्रेन से औरंगाबाद कैसे जाएं? (How To Reach Aurangabad By Train In Hindi)

औरंगाबाद का अपना रेलवे स्टेशन भी है, जो कि बाकी देश के साथ बहुत जबरदस्त कनेक्टिविटी रखता है, आप कहीं से भी ट्रेन के माध्यम से औरंगाबाद में आ सकते हैं और आगे घूमने के स्थानों पर टैक्सी या बस की सहायता लेकर जा सकते हैं।

3. हवाई जहाज से औरंगाबाद कैसे जाएं? (How To Reach Aurangabad By Flight In Hindi)

औरंगाबाद का अपना एक हवाई अड्डा है जो कि देश के बाकी मुख्य शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी रखता है आप पुणे दिल्ली हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे स्थानों से डायरेक्ट फ्लाइट लेकर औरंगाबाद आ सकते हैं।

FAQs Related to Post

औरंगाबाद क्यों प्रसिद्ध है?

औरंगाबाद अपनी बहुत ही खूबसूरत घूमने की जगह के कारण प्रसिद्ध है, औरंगाबाद की समृद्ध संस्कृति और समृद्ध इतिहास से सभी परिचित हैं।

औरंगाबाद कहां पर स्थित है?

औरंगाबाद भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

औरंगाबाद जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

औरंगाबाद जाने का कितना खर्चा आएगा यह आप पर निर्भर करता है कि आप देश में किस स्थान पर रहते हैं यहां पर घूमने का अधिक खर्च नहीं लगेगा, क्योंकि बहुत सी जगहों पर किसी भी प्रकार की कोई एंट्री फीस नहीं लगती है कुछ खास जगहों पर एंट्री फीस है जो कि 50 से ₹100 के बीच ही है, यहाँ पर आप सस्ता होटल लेकर 400 से ₹500 में रह सकते हैं।

Conclusion –

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल औरंगाबाद में घूमने की जगह (Aurangabad Tourist Place In Hindi) इस आर्टिकल में हमने औरंगाबाद में घूमने की 10 जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी देखी है, और इसी के साथ-साथ औरंगाबाद मैं जाने का सही समय वहां पर ठहरने की जगह और यहां के मशहूर भोजन के बारे में भी जिक्र किया है।

दोस्तों अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, जिससे वे भी महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर में घूमने जाएँ तो इन जगहों पर जरूर जाएँ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment