Top 10 वृंदावन में घूमने की जगह – Vrindavan Tourist Places In Hindi

वृंदावन एक धार्मिक और खूबसूरत शहर है, हजारों श्रद्धालु यहां पर भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों का दर्शन करने के लिए आते हैं, यह नगरी भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान के कारण भी बहुत प्रसिद्ध है आज के आर्टिकल में मैं आपको वृंदावन में घूमने के स्थानों के बारे में पूरी जानकारी दूंगा, इसी के साथ-साथ वृंदावन में रुकने की जगह और यहां के मुख्य भोजन के बारे में भी पूरी बात करेंगे।

इस नगरी को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भी माना जाता है और इस नगरी में ज्यादातर मंदिर भगवान श्री कृष्ण के ही हैं, यहाँ पर लगभग 5000 मंदिर और बहुत सी धार्मिक जगह हैं, जिनका भ्रमण करके आप आनंदित महसूस करेंगे, तो आइए दोस्तों आर्टिकल को शुरू करते हैं।

वृंदावन में घूमने की जगह – Vrindavan Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो वृंदावन में बहुत सी घूमने लायक जगह है, लेकिन यहां पर जो 10 जगहों के बारे में बता रहा हूं यह सबसे मुख्य हैं, इनमें से ज्यादातर भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री कृष्ण से जुड़े हुए मंदिर ही हैं, और कुछ नदियां और घाट है।

1. बांके बिहारी मंदिर – Banke Bihari Temple

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल में सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है, इस मंदिर की धार्मिक मान्यता वृंदावन के बाकी मंदिरों से ज्यादा है और दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में श्री हरि के दर्शन के लिए आते हैं, इस मंदिर को भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है,

और काले और सफेद संगमरमर की नक्काशी इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरत बनाती है, इस मंदिर में परंपरागत हिंदू शैली का प्रयोग किया गया है, जो की मंदिर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है।

2. इस्कॉन मंदिर – ISKCON Temple

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

इस्कॉन मंदिर वृंदावन के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है, यह मंदिर यहां की खूबसूरत तस्वीरों और भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी खूबसूरत मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आपको भगत जन हर समय कीर्तन करते हुए मिल जाएंगे, यह मंदिर देखने में बहुत ही भव्य है और यहां पर आपको बहुत शांति महसूस होगी।

अगर आप वेजिटेरियन है तो आपके लिए इस मंदिर में एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ा रेस्टोरेंट भी है, जिसमें आप किसी भी समय सस्ता और सबसे अच्छा वेजीटेरियन भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों इस्कॉन की फुल फॉर्म International Society for Krishna Consciousness हैं।

3. प्रेम मंदिर – Prem Mandir

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

प्रेम मंदिर वृंदावन के कुछ नए बनाए गए मंदिरों में से एक है, यह मंदिर मॉडर्न जमाने में बहुत ही खूबसूरत परंपरागत तकनीक से बनाया गया है, यह मंदिर बनने के बाद थोड़े समय में ही प्रसिद्ध हो गया, क्योंकि इस मंदिर को बनाने में बहुत ही जटिल कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो यह मंदिर फोटो खिंचवाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

यह मंदिर सफेद मार्बल से बनाया गया है और रात को यहां पर सुनहरी लाइट और रंग बिरंगी कलाकृतियों से मंदिर को सजा दिया जाता है, जिससे यहां का मनोरम दृश्य देखने वाले देखते रह जाती हैं।

4. राधा रमण मंदिर – Radha Raman Temple

राधा रमण मंदिर वृंदावन में घूमने की जगह में से एक प्रसिद्ध जगह है, यहां के कुछ पुराने मंदिरों में से भी एक है भगत जनों का मानना है कि इस मंदिर के दर्शन करना और यहां पर बैठ कर ध्यान लगाना खुद को भगवान को समर्पित करने के बराबर है और इस मंदिर में हर एक प्रकार की इच्छा भगवान के द्वारा पूरी की जाती है। यहां के लोकल लोगों का यह भी मानना है कि राधारमण खुद इस मंदिर में आये थे।

5. केशी घाट – Keshi Ghat

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

केसी घाट यमुना नदी के किनारे नहाने के लिए एक खूबसूरत घाट है, मथुरा में घूमने वाली जगह में से यह एक प्रसिद्ध जगह है, ऐसी मान्यता है कि इस किनारे पर भगवान श्रीकृष्ण ने खुद केसी नाम के एक भूत का वध किया था।

यह घाट यमुना नदी के किनारे एक खूबसूरत घाट है और यहां से यमुना नदी का दृश्य बहुत ही मनोरम दिखाई देता है, बहुत से दार्शनिक यहां पर सूर्य उदय और सूर्य अस्त की घटना देखने के लिए आते हैं, ब्रह्म मुहूर्त में इस घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में होती है।

6. मदन मोहन मंदिर – Madan Mohan Temple

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

मदन मोहन मंदिर मथुरा वृंदावन में घूमने की जगह में से सबसे प्रमुख है, यह मंदिर केसी घाट के पास में ही स्थित है इसलिए अगर आप केसी घाट पर स्नान करने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन जरूर करने चाहिए, यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण और राधा को समर्पित मंदिर है।

मदन मोहन मंदिर दिखने में बहुत ही खूबसूरत है, और यहां की कलाकारी श्रद्धालुओं के मन को मोह लेती है, यहां पर आपको बहुत से देसी और विदेशी श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हुए दिख जाएंगे।

7. यमुना नदी – Yamuna River

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

यमुना नदी हिंदुओं की बहुत ही पवित्र नदी है, और ऐसी मान्यता है कि यमुना भगवान श्री कृष्ण की बहन थी, मथुरा वृंदावन में आने वाले सभी श्रद्धालु, इस नदी में जरूर डुबकी लगाते हैं, ऐसी मान्यता है कि एक बार इस नदी में स्नान करने से उनके सारे पाप श्री कृष्ण द्वारा हर लिए जाते हैं, और उनका शरीर और आत्मा शुद्ध हो जाती है।

वृंदावन यमुना नदी के किनारे पर बसा शहर है, इसलिए इस शहर के लिए यह नदी बहुत महत्व रखती है, मथुरा वृंदावन में यमुना नदी के अनेकों घाट है जो कि अपनी अलग-अलग कहानियां संजोए हुए हैं, इतिहास में इनकी धार्मिक मान्यताएं बहुत अधिक होती थी, और आज भी हजारों श्रद्धालु साल भर में यमुना नदी में गोता लगाने के लिए और अपने पाप धोने के लिए मथुरा वृंदावन को जाते हैं।

8. सेवा कुंज – Seva Kunj

सेवा कुंज वृंदावन में घूमने की जगहों में से शानदार जगह है, ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण और राधा ने यहां पर समय व्यतीत किया था, इसलिए यह जगह बहुत प्रसिद्ध है।

इस बाग में बहुत खूबसूरत पेड़ और खूबसूरत फूल पौधे हैं और यह साधना और तपस्या करने वालों के लिए एक उचित जगह है, अगर आप मेडिटेशन करना चाहते हैं तो यह बहुत शांत जगह है यहां पर बैठकर आपको श्रीकृष्ण के साथ निकटता महसूस होगी और आप अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे। यहां पर आपको बहुत से श्री कृष्ण भगत ध्यान लगाते हुए दिख जाएंगे।

9. गोविन्द देव मंदिर – Govind Dev Temple

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

गोविंद देव मंदिर राधारमण मंदिर के पास में ही स्थित है, और वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं, यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर बहुत ही भव्य है और इसकी सुंदरता देखकर पर्यटक मोहित हो जाते हैं,

इस मंदिर में आपको भगत भजन कीर्तन करते हुए और बातचीत करते हुए दिखाई देंगे और यहां पर बहुत ही शांति का माहौल है इसलिए मैडिटेशन करने के लिए भी यह मंदिर उचित है।

10. रंगजी मंदिर – Rangji Temple

वृंदावन में घूमने की जगह
वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Vrindavan Me Ghumne ki Jagah
वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल
वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

रंगजी मंदिर भगवान विष्णु के अवतार रंग नाथ को समर्पित एक भव्य मंदिर है, इस मंदिर में आपको दक्षिण भारत और उत्तर भारत की मिश्रित वास्तुकला देखने को मिलती है, इस मंदिर की नक्काशी देखकर पर्यटक मोहित हो जाते हैं, इस मंदिर में बहुत भव्य गोपुरम है और अंदर से भी मंदिर बहुत बड़ा है, यहां पर राधा कृष्ण सीता राम और हनुमान जी के भी कई छोटे-छोटे मंदिर इस मंदिर के अंदर ही देखने को मिल जाएंगे।

होली के दिनों में इस मंदिर में बहुत भीड़ उमड़ती है, भगतानी यहां पर होली का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाते हैं और आपको बहुत से भगत जन राधा कृष्ण की ड्रेस में भी दिख जाएंगे।

वृंदावन में घूमने का यात्रा प्लान – Vrindavan Travel Plan

दोस्तों अगर आप पावन धरती वृंदावन में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपके लिए बाद एक खूबसूरत यात्रा प्लान होना अति आवश्यक है, मेरे बताए यात्रा प्लान के हिसाब से सर्वप्रथम आपको बांके बिहारी मंदिर में जाना चाहिए यह बहुत ही खूबसूरत मंदिर है, यहां पर आपको आरती में शामिल होना चाहिए, इसके बाद आपको इस्कॉन के कृष्ण बलराम मंदिर में भी जाना चाहिए और इसी कड़ी में आपको प्रेम मंदिर में भी जाना चाहिए।

प्रेम मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है, साँझ के समय यहां पर बेहतरीन लाइटिंग होती है, जिससे की यहां का माहौल काफी मनोरम प्रतीत होता है।

इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां पर राधा रमन मंदिर, कुसुम सरोवर और ब्रज परिक्रमा के लिए भी जा सकते हैं, यह सभी स्थान अत्यंत पावन है, और पूरे वृंदावन में भगत-जन आते ही रहते हैं।

वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Vrindavan In Hindi

वृंदावन में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है इस समय मैं यहां पर सर्दी का मौसम होता है जिससे कि यहां का तापमान बहुत ही सुहाना हो जाता है इन दिनों में यहां का तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच ही रहता है और ऐसे सुहाने मौसम में मेडिटेशन करने का अलग ही आनंद होता है।

इस मौसम में आप अलग-अलग मंदिरों में बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं, क्योंकि अगर आप यहां पर गर्मी के मौसम में जाएंगे तो कड़कती धूप में आपका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा, दिवाली और होली जैसे त्यौहार भी अक्टूबर से मार्च के बीच में ही आते हैं इसलिए त्योहारों के मौसम में भी यहां पर बहुत भीड़ भाड़ होती है और आपको घूमने में बहुत आनंद आएगा, क्योंकि चारों तरफ आपको श्रद्धालु देखने को मिलेंगे जो कि 24 घंटे कीर्तन करते रहते हैं।

अप्रैल से जून में यहां पर भीषण गर्मी पड़ती है और जून से अक्टूबर तक मानसून का सीजन होता है और भारी वर्षा के कारण यहां पर घूमना नामुमकिन हो जाता है, इसलिए आपको यहां पर अक्टूबर से मार्च के बीच में ही आना चाहिए।

वृंदावन में रुकने की जगह – Where To Stay In Vrindavan In Hindi

मथुरा वृंदावन में आपको बहुत से होटल मिल जाएंगे जहां पर आप रुक सकते हैं, यहां के कुछ मशहूर होटल के नाम बताऊ तो निधिवन सरोवर, MVT गेस्ट हाउस, आनंद कृष्ण वन, हरे कृष्णा होटल है।

अगर आप सस्ता होटल लेते हैं तो आपको 500 से ₹800 तक का किराया पड़ेगा और अगर आप महंगा और लग्जरी होटल ढूंढ रहे हैं तो चार पांच हजार या इससे ज्यादा भी लग सकते हैं। कई होटल में खाना फ्री होता है और बहुत से होटलों में आपको अलग से खाने के पैसे देने पड़ते हैं।

वृंदावन का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Vrindavan In Hindi

वृंदावन बहुत ही स्वादिष्ट और शाकाहारी भोजन के लिए जाना जाता है हिंदू धर्म के लिए यह शहर बहुत ही पवित्र है, इसलिए इस शहर में आपको केवल वेजिटेरियन भोजन ही मिलेगा, जिनमें से 56 भोग, यहां का स्वादिष्ट पेड़ा, उत्तर प्रदेश की मशहूर आलू टिक्की, शानदार कचौड़ी, और मथुरा वृंदावन का मशहूर सीतल लस्सी भी मिलेगी।

वृंदावन कैसे जाएं? – How to reach Vrindavan?

सड़क मार्ग से वृंदावन कैसे जाएं? – How To Reach Vrindavan By Road In Hindi

आप आसानी से सड़क मार्ग से वृंदावन जा सकते हैं वृंदावन दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आप चाहे तो टैक्सी सर्विस भी ले सकते हैं या खुद की गाड़ी से भी वृंदावन आसानी से जा सकते हैं यहां पर बहुत अच्छे-अच्छे हाईवे और अच्छी रोड कनेक्टिविटी मिलेगी।

ट्रेन से वृंदावन कैसे जाएं? – How To Reach Vrindavan By Train In Hindi

वृंदावन शहर का अपना एक रेलवे स्टेशन है जहां की टिकट आप किसी भी रेलवे स्टेशन से ले सकते हैं।

हवाई जहाज से वृंदावन कैसे जाएं? – How To Reach Flight By Train In Hindi

वृंदावन के सबसे करीब हवाई अड्डा इंदिरा गांधी नेशनल हवाई अड्डा दिल्ली वाला है दिल्ली से वृंदावन ट्रेन 100 किलोमीटर की दूरी पर है आप चाहे तो टैक्सी ले सकते हैं।

FAQs:-

वृंदावन क्यों प्रसिद्ध है?

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने के कारण हिन्दुओं का एक पवित्र शहर है, यहां पर लगभग 5000 मंदिर और बहुत सारे धार्मिक स्थल है, जिन पर वर्ष भर में लाखों श्रद्धालु भ्रमण करने और तीर्थ स्थान के रूप में आते हैं।

वृंदावन कहां पर स्थित है?

वृंदावन मथुरा जिले और स्टेट उत्तर प्रदेश में स्थित है।

वृंदावन जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

वृंदावन जाने का कितना खर्चा आएगा, यह आप पर निर्भर करता है कि आप देश में किस जगह पर रहते हैं अगर आप विदेश से आ रहे हैं तो खर्चा बहुत अधिक बढ़ जाएगा, वृंदावन में मंदिरों में घूमने का कोई खर्चा नहीं लगता अगर आप किसी म्यूजियम या चिड़ियाघर जैसी चीजों में जा रहे हैं, तो वहां पर अलग से टिकट लग सकती है, लेकिन ज्यादातर यहां पर ही हैं इसलिए अधिक पैसा नहीं लगेगा। वृंदावन में खाना भी काफी सस्ता है और कई जगह पर आप को भंडारे भी मिल जाएंगे, इसलिए आप 400 से ₹500 में दोनों समय अच्छे से भोजन कर सकते हैं।

Vrindavan Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने वृंदावन में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी ली है, आशा करता हूं कि आपको जानकारी अच्छी लगी होगी, यहां पर हमने वृंदावन जाने और घूमने का खर्चा और यहां के प्रमुख भोजनों के बारे में भी पूरी जानकारी ली है, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने गरीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल ना भूलें मिलते हैं किसी नई जानकारी में।

इन्हें भी पढ़े:-