हिमाचल प्रदेश के मंडी में घूमने की 10 लाजवाब जगह | जहाँ आप प्रकति के नज़ारों को निहार सकते हैं

मंडी भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत शहर है, यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता ऐतिहासिक जगहों और यहां की सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, इस आर्टिकल में हम मंडी में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में चर्चा करेंगे,

यहां मैं आपको मंडी में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां पर रुकने की जगह, मंडी के मशहूर भोजन और एक छोटे यात्रा प्लान के बारे में भी बताऊंगा, आशा करूंगा कि आप आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखेंगे। मंडी को पहाड़ियों वाली वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है,

हिमाचल प्रदेश में होने के कारण यहां पर पहाड़ तो है ही इसी के साथ साथ यह स्थान मंदिरों के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर बहुत से पुराने मंदिर है, जिनकी बहुत अधिक ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता बनी हुई है, यह शहर ब्यास नदी के किनारे पर बसा हुआ है और आसपास का माहौल बहुत ही मनमोहक होता है, यह सभी चीजें मिलकर इस जगह को एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाती है।

Table of Contents

मंडी में घूमने की जगह – Mandi Me Ghumne ki Jagah

वैसे तो मंडी में घूमने की बहुत सी जगह है, जब आप इस स्थान पर जाएंगे तो हर एक जगह को एक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर देख पाएंगे, लेकिन यहां पर मैं आपको प्रमुख 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।

1. पराशर झील – Prashar Lake

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

पराशर झील मंडी के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, यह झील लगभग 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिससे कि आसपास का हरा भरा नजारा और बर्फ से ढके हुए पहाड़ बेहद ही मनोहर प्रतीत होते है, यह स्थान मंडी के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक माना जाता है, इसलिए अगर आप घूमने के लिहाज से मंडी में आ रहे हैं तो आपको पराशर झील पर जरूर आना चाहिए।

2. रिवालसर झील – Rewalsar Lake

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

रिवालसर झील मंडी में घूमने के सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, इस झील पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, इस झील को त्सो पेमा लोटस झील के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म के लिए इस झील का महत्व बहुत अधिक है, यहां पर सिख और बुद्धिस्ट लोग भी बहु-संख्या में आते हैं, इस झील के आसपास आपको कई प्राचीन मंदिर और बोद्ध मठ दिख जाएंगे।

3. भीमा काली मंदिर – Bhima Kali Temple

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

भीमा काली मंदिर मंडी के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक हैं, यह काली माता को समर्पित मंदिर है जो कि हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण देवी मानी जाती है, यह मंदिर परंपरागत हिमाचली वास्तुकला में बना हुआ है, यह कुछ आपको जापानी मंदिरों के जैसा भी दिखाई देगा,

पहाड़ों और जंगलों के बीच में स्थित होने के कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता लाजवाब है, भीमा काली मंदिर के बिल्कुल सामने आपको एक गार्डन भी मिलेगा, जिसमें बच्चों के लिए बहुत से झूले लगे हुए हैं, अगर आप परिवार के संग घूमने आ रहे हैं तो आपको इस मंदिर में जरूर आना चाहिए।

4. शिकारी देवी मंदिर – Shikari Devi Temple

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

शिकारी देवी मंदिर मंडी के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, यह मंदिर लगभग 3332 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, इस मंदिर कि इतनी ऊंचाई होने के कारण यहां से आसपास की घाटियाँ और पहाड़ काफी खूबसूरत नजर आते हैं, ऊपर से आपको पहाड़ों के ऊपर हरे भरे मैदान नजर आएंगे,

गर्मियों में यहां पर बेहतरीन हरियाली देखने को मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में इस जगह पर बर्फ भी बहुत अधिक पड़ती है, कई बार तो मंदिर के बिल्कुल सामने ही 2 से 3 फुट तक बर्फ जम जाती हैं।

5. पंडोह बांध – Pandoh Dam

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

पंडोह बांध मंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थल से एक है, यह ब्यास नदी के ऊपर बनी हुई एक बांध है, इसके ऊपर से नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है, आप व्यास नदी के नजदीक वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, और फोटोग्राफी और पिकनिक के लिए भी यह स्थान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, आसपास काफी अधिक मात्रा में हरियाली है और वसंत ऋतु में मौसम देखने लायक और बेहद ही सुहाना प्रतीत होता है।

6. बड़ौत घाटी – Barot Valley

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

बड़ौत घाटी मंडी में घूमने की लाजवाब जगह में से एक है, यह घाटी ट्रेकिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, यहां पर आपको बहुत से विदेशी टूरिस्ट ट्रैकिंग करते हुए दिख जाएंगे, यहां पर आप नदी में फिशिंग भी कर सकते हैं,

और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं, सर्दियों में बर्फ पड़ जाने के बाद यहां का नजारा स्वर्ग समान हो जाता है, चारों तरफ आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है, और नदी भी बिल्कुल जम जाती है, जिसके ऊपर आप टहल भी सकते हैं।

7. जंजैहली – Janjehli

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

जंजैहली प्राकृतिक सुंदरता पसंद करने वालों और ट्रैकिंग पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन जगह है, इस जगह को मिनी शिमला भी कहा जाता है, क्योंकि बर्फ के समय यहां का नजारा बिल्कुल शिमला जैसा हो जाता है, इस जगह पर आपको कई प्रकार की घाटियाँ और पठार देखने को मिल जाएंगे,

अगर आप मंडी में आ रहे हैं तो आपको जंजैहली में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, गर्मियों में यहां के हरे भरे घास के मैदान और जंगल काफी खूबसूरत प्रतीत होते हैं, और सर्दियों में चारों तरफ बर्फ होने के कारण आप कई प्रकार की आइस एक्टिविटी कर सकते हैं।

8. कामरू नाग झील – Kamrunag Lake

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

कामरू नाग झील मंडी में घूमने की सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक मानी जाती है, यह एक छोटी मगर बेहद ही खूबसूरत झील है जो कि अपने साफ-सुथरे पानी के लिए जानी जाती है, यह झील घने जंगलों के बीच में स्थित है, जिसके कारण कई प्रकार की फॉरेस्ट एक्टिविटी यहां पर हो सकती है, आप चाहे तो झील में कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, फोटोग्राफी के लिए भी यह स्थान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

9. तत्तापानी – Tattapani

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

तत्तापानी मंडी में घूमने की नायाब जगहों में से एक है, यह एक गर्म प्राक्रतिक फ़व्वारा है जो कि अपनी थेरेपिक प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको बहुत से टूरिस्ट नहाते हुए मिल जाएंगे, आप भी यहां पर नहा सकते हैं और कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, यह फ़व्वारा प्राकृतिक रूप से गर्म पानी देता है, जिसके कारण आसपास के इलाके में बहुत अधिक विख्यात है।

10. जोगिंदरनगर – Joginder Nagar

Mandi Tourist Place In Hindiमंडी में के प्रमुख दर्शनीय स्थलमंडी के प्रमुख धार्मिक स्थलमंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलमंडी में घूमने की जगह

जोगिंदरनगर को विद्युत नगर के नाम से भी जाना जाता है, यह मंडी की इलेक्ट्रिक सिटी है, यहां के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के कारण इसे देखने के लिए कई लोग इस स्थान पर आते हैं, आसपास की प्राकृतिक सुंदरता भी लाजवाब है, अगर आप साइंस एंड टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, तो आपको जोगेंद्रनगर जरूर आना चाहिए।

मंडी जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Mandi Travel Plan in Hindi

यहां मैं आपको एक छोटा यात्रा प्लान दे रहा हूं, यह यात्रा प्लान 3 दिन का रहेगा, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान को आगे भी बढ़ा सकते हैं, या घटा भी सकते हैं।

पहले दिन: अगर आप मंडी में 3 दिनों की यात्रा कर रहे हैं तो पहले दिन आपको मंडी शहर को एक्सप्लोरर करना चाहिए, यहां पर आप भीमा काली मंदिर में घूमने जाइए और इसके बाद ब्यास नदी पर कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी, आपको ब्यास नदी पर स्थित डैम पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा में आपको पाराशर झील और इसके आसपास की खूबसूरती को देखने के लिए जाना चाहिए, आपको पाराशर झील पर जाने के लिए मंडी से 2 घंटे की यात्रा करनी होगी, पाराशर झील के आसपास आपको कई पहाड़िया मिलेंगी, जिन पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं और प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आप नैना देवी मंदिर पर घूमने के लिए जा सकते हैं, यह भी मंडी का प्रसिद्ध मंदिर है, इसके अलावा मैंने आपको ऊपर कई और मंदिरों के बारे में भी बताया था, आप वहां पर भी जा सकते हैं, नैना देवी मंदिर के पास में रेवाल सर झील पर आपको जरूर जाना चाहिए, यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते है।

मंडी में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Mandi In Hindi

मार्च से जून और सितंबर से नवंबर दोनों समय मंडी में घूमने के लिए परफेक्ट है, मार्च से अप्रैल के बीच में मौसम नियंत्रित रहता है ना तो अधिक गर्मी होती है ना अधिक सर्दी होती है, आसपास आपको खूबसूरत फूल खिले हुए मिलेंगे, और हरियाली अत्यधिक मात्रा में मिलेगी, मई से जून में यहां पर सर्दियां होती है, थोड़ी सी गर्मी हो सकती है, लेकिन टेंपरेचर बिल्कुल स्थिर रहता है।

यह एक ठंडा इलाका है, इसलिए अधिक गर्मी आपको नहीं देखने को मिलेगी, आप चाहे तो जुलाई से अगस्त में भी आ सकते हैं लेकिन इस समय यहां पर मानसून होता है और पहाड़ी इलाके में मानसून भयानक रूप ले लेता है।

मंडी में रुकने की जगह – Where To Stay In Mandi In Hindi

मंडी में रुकने के लिए आपको कई जगह मिल जाएंगी, आप चाहे तो मंडी टाउन में रुक सकते हैं या पराशर  झील के पास रुक सकते हैं, यहां पर रिवालसर रोड के किनारे भी आपको कई गेस्ट हाउस मिल जाएंगे, अगर आप होटल में रुकते हैं तो आपका खर्च 800 से 1500 रुपए एक रात का लग जाएगा, इसके अलावा गेस्ट हाउस रुकने के लिए सस्ता सौदा हो सकता है।

मंडी का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Mandi In Hindi

हिमाचल प्रदेश अपने लजीज भोजन के लिए भी जाना जाता है, यहां के कुछ प्रसिद्ध भोजनों की बात करूं तो इनमें धाम, सिदू, चना मद्रा, बाबरू, अटोरी, मीठा, सेपू वादी आदि सामिल है, आप इन पकवानों को सस्ते से महंगे होटल और मंडी में स्ट्रीट फूड के तौर पर भी आनंद ले सकते हैं।

मंडी कैसे जाएं? – How to reach Mandi?

सड़क मार्ग से मंडी कैसे जाएं? – How To Reach Mandi By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से मंडी में आना चाहते हैं तो आपको बता दू कि दिल्ली से मंडी की यात्रा लगभग 450 किलोमीटर है, आपको नेशनल हाईवे 44 से मंडी में जाने के लिए 10 से 12 घंटे का समय लगेगा, चंडीगढ़ से मंडी केवल 200 किलोमीटर है और आप नेशनल हाईवे 205 से जा सकते हैं, इस सफर में आपको केवल 6 घंटे का समय लगेगा, अगर आप मनाली में घूमने गए हुए हैं, और मनाली से मंडी जाना चाहते हैं, तो यह यात्रा केवल 110 किलोमीटर की रहेगी, और आप नेशनल हाईवे नंबर 3 से लगभग 4 घंटे का सफर तय करके जा सकते हैं।

ट्रेन से मंडी कैसे जाएं? – How To Reach Mandi By Train In Hindi

मंडी का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, यहां का करीबी बड़ा रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर का रेलवे स्टेशन है, और यह रेलवे स्टेशन पंजाब के पठानकोट से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है, जोगिंदर नगर से मंडी की दूरी लगभग 55 किलोमीटर की है।

हवाई जहाज से मंडी कैसे जाएं? – How To Reach Mandi  By Flight In Hindi

अगर आप हवाई यात्रा से मंडी में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो बता दूं कि मंडी का सबसे करीबी एयरपोर्ट भुंतर एयरपोर्ट है जो कि कुल्लू तहसील में स्थित है, यह मंडी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है, इस एयरपोर्ट पर आने के बाद आप टैक्सी या लोकल साधन से मंडी में आ सकते हैं, इस यात्रा में आपको 1:30 से 2 घंटे तक का समय आसानी से लग सकता है।

मंडी का नक्शा – Map of Mandi

FAQs:- टॉप 10 मंडी में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

मंडी क्यों प्रसिद्ध है?

मंडी अपने प्राचीन मंदिरों झीलों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण मशहूर है, यहां पर व्यास नदी बेहद ही खूबसूरत है और इलाके के चारों तरफ हरियाली बेशुमार है।

मंडी कहां पर स्थित है?

यह हिमाचल प्रदेश का एक टूरिस्ट प्लेस है जो कि चंडीगढ़ से 200 किलोमीटर दिल्ली से 450 किलोमीटर और मनाली से केवल 110 किलोमीटर की दूरी पर है।

मंडी जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

मंडी जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, सबसे पहले तो अपने स्थान से मंडी में जाने का खर्च निकाल लीजिए, इसके बाद रही रहने और खाने-पीने की बात तो आपको बता दूं कि आप 400 से 500 में एक समय का भोजन आसानी से मंडी में कहीं भी कर सकते हैं, आप 500 से ₹800 एक रात के किराए में एक अच्छा होटल लेकर मंडी में ठहर सकते हैं।
इसके अलावा आपको ट्रैवल एक्सपेंस करना होगा, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए आपको बस या टैक्सी की सहायता लेनी होगी, यहां पर ऊपर बताए गए स्थानों की एक दूसरे से दूरी 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है। मंदिरों में पूजा पाठ के लिए आपका अलग पैसा लग सकता है, लेकिन ऊपर बताए गए किसी भी स्थान पर कोई एंट्री फीस नहीं है, यह सभी खुले स्थान है, और आप किसी भी समय यहां पर जा सकते हैं।

Mandi Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल इस आर्टिकल में हमने हिमाचल प्रदेश के मसूरी टूरिस्ट स्पॉट मंडी में घूमने की 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी देखी है मंडी में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां पर रुकने की जगह मंडी का मसूर भोजन और मंडी जाने के रास्तों के बारे में भी जाना है।

यहां पर मैंने आपको एक छोटा यात्रा प्लान भी दिया है, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान को आगे भी बढ़ा सकते हैं, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं आप से किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment