भारत में केरला राज्य के किनारे पर समुद्र में 36 द्वीपों के समूह को लक्षद्वीप कहा जाता है, इस आर्टिकल में हम लक्षद्वीप में घूमने की जगह के बारे में चर्चा करेंगे, यह वह छुपा हुआ खजाना है जो अभी पूरी तरह से खुद आ जाना बाकी है, यहां पर अभी भी टूरिस्ट इतनी अधिक मात्रा में नहीं जाते हैं जितनी आवश्यकता है इस बेहतरीन टूरिस्ट अट्रैक्शन को पूरी दुनिया को देखना चाहिए अगर आप लक्ष्यद्वीप जाना चाहते हैं तो आज का आर्टिकल खास आपके लिए ही है।
लक्षद्वीप पर जाकर आप यहां के लोगों के रहन सहन के बारे में और अधिक जान सकते हैं, यहां के लोगों का रहन सहन बहुत ही अच्छा है, प्रकृति के साथ मिल जुल कर रहना और जीवन के लिए समुंदर को सहारा बनाना आप इन लोगों से सीख सकते हैं, लक्षद्वीप में जाकर आप यह महसूस कर पाएंगे कि लक्षद्वीप की अर्थव्यवस्था फिशिंग, नारियल और पर्यटकों पर टिकी हुई है।
लक्षद्वीप में घूमने के लिए ज्यादातर द्वीप ही है, क्योंकि यह बहुत से द्वीपों के समूह से बना हुआ प्रदेश है, लक्षद्वीप में बहुत सारे लग्जरी टूरिस्ट रिसॉर्ट भी हैं, जिनके बारे में भी हम आगे जिक्र करेंगे, तो आइए दोस्तों देर न करते हुए आर्टिकल को शुरू करते हैं।
लक्षद्वीप में घूमने की जगह (Lakshadweep Me Ghumne ki Jagah)
दोस्तों लक्षद्वीप एक बहुत ही बेहतरीन आईलैंड है, जहां पर आप अपनी छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं, वैसे तो लक्षद्वीप में घूमने की बहुत सी जगह है, जहां पर जाकर आप इंजॉय कर सकते हैं, लेकिन यहां मैं आपको लक्षद्वीप में घूमने की मुख्य 15 जगहों के बारे में जानकारी दे।
1. अगत्ती द्वीप (Agatti Island)

अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है, लक्षद्वीप अपने लैगून और कोरल रीफ के लिए प्रसिद्ध है, लैगून उस जगह को कहा जाता है जहां पर समुद्र में पानी का कुछ छोटा सा हिस्सा जमीन पर एक झील के जैसा आकार बना लेता है, यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है, कोरल रीफ समुंदर में छोटे-छोटे जानवरों के घर होते हैं जो कि दिखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं, इनके अलावा भी इस द्वीप पर बहुत सी टूरिस्ट अट्रैक्शन है, जिसको आप यहां जाकर एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
2. कवारत्ती द्वीप (Kavaratti Island)

कवारत्ती द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है, यह द्वीप यहां के खूबसूरत समुंद्री किनारे, लैगून और वाटर सपोर्ट के लिए मशहूर है, यह जगह यहां के समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी प्रख्यात है, लक्षद्वीप में यहां की नृत्य कला बहुत मशहूर है, दर्शक यहां पर जाकर यहां के आम जनजातीय लोगों का नृत्य देख सकते हैं और इसी के अलावा यह जगह अपने मशहूर हस्तकला के लिए भी जानी जाती है।
3. मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island)

मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की मशहूर जगहों में से एक है, यह द्वीप यहां के प्रसिद्ध मछलियों से बने भोजन के लिए विख्यात है, यहां पर आप अलग-अलग प्रकार के सीफूड का आनंद ले सकते हैं, यहां पर मार्केट में आप लक्ष्यद्वीप की हस्तकलाएँ भी खरीद सकते हैं, इसी के साथ-साथ मिनिकॉय के लोगों का नृत्य भी बहुत मशहूर है, अगर आप यहां पर त्योहारों के सीजन में जाते हैं तो आप यहां पर लोगों की नृत्य कलाएं देख सकते हैं जो कि दर्शकों को देखने में बहुत ही मनमोहक प्रतीत होती है।
4. बंगाराम द्वीप (Bangaram Island)

बंगाराम द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की खूबसूरत जगहों में से एक है, यह द्वीप अपने बेहद सुंदर समुद्री किनारों के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आप वाटर स्पोर्ट का मज़ा ले सकते हैं और इसी के साथ साथ बेहतरीन समुद्री जीवन जीने का आनंद ले सकते हैं, यहां के समुद्री किनारों पर पानी बहुत शांत रहता है और बहुत कम उथल-पुथल नजर आती है, यह जगह फोटोग्राफी के लिए बिल्कुल सही रहेगी, यहां के क्रिस्टल क्लियर नीले पानी में खड़े रहकर फोटो खिंचवाना एक अलग ही अनुभव पैदा करता है।
5. कदमत द्वीप (Kadmat Island)

कदमत द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की लाज़वाब जगहों में से एक है, इस द्वीप में क्रिस्टल क्लियर वॉटर और एक बेहतरीन समुद्री किनारे वाले सभी गुण हैं इसी के साथ-साथ आप यहां पर स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, और कयाकिंग भी कर सकते हैं, यहां पर आप नाव चलाने और मछली पकड़ने जैसे एडवेंचर के काम भी कर सकते हैं।
6. थिन्नाकारा द्वीप (Thinnakara Island)

थिन्नाकारा द्वीप लक्षद्वीप की शानदार जगहों में से एक है, यह एक निर्जन आइलैंड है, यानी कि यहां पर किसी भी प्रकार के कोई जीव जंतु नहीं मिलते हैं, यह एक बहुत छोटा सा द्वीप है जिसको आप कुछ ही समय में पूरा एक्सप्लोर कर सकते हैं, यहां पर भी आपको बेहतरीन सुंदर समुद्री किनारे मिल जाएंगे, इस द्वीप पर जंगली जीवो का खतरा भी बिल्कुल नहीं है, क्योंकि यह एक निर्जन द्वीप है, यहां कोई जंगली जीव या कोई भी जनजाति नहीं रहती।
7. अगत्ती समुद्री संग्रहालय (Agatti Marine Museum)
अगत्ती समुद्री संग्रहालय लक्षद्वीप में घूमने की प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां पर आपको मछलियों और अलग-अलग प्रकार के सेल की प्रजाति मिल जाएगी, यहां पर आप लक्षद्वीप के इतिहास के बारे में और अधिक जान सकते हैं, यह संग्रहालय लक्षद्वीप की जैविक विविधता को दर्शाने के लिए बनाया गया है, यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट आते हैं और यहां की एंट्री फीस भी बहुत कम है।
8. प्रकाशस्तंभ (Lighthouse)

यह मिनिकॉय आईलैंड का एकमात्र प्रकाश स्तंभ है जो कि लक्षद्वीप का सबसे मशहूर प्रकाश स्तंभ, अगर आप प्रकाश स्तंभ के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दूं कि समुंदर में समुद्री जहाजों को रास्ता दिखाने और समुंदर में रेकी करने के लिए प्रकाश स्तंभों का इस्तेमाल किया जाता है, इस प्रकाश स्तंभ से आसपास की जगहों का बेहद सुंदर नजारा दिखता है।
फिलहाल यह प्रकाश स्तंभ टूरिस्ट लोगों के लिए खुला हुआ है आप भी जाकर इस प्रकाश स्तंभ को देख सकते हैं और इसके यूनिक डिजाइन और इतिहास के बारे में अधिक जान सकते हैं।
9. टूना कैनिंग फैक्ट्री (Tuna Canning Factory)
टुना कैनिंग फैक्ट्री लक्षद्वीप में घूमने की जगह में मशहूर टूरिस्ट अट्रैक्शन है, यहां पर आप टूना कैनिंग प्रोसेस को देख सकते हैं, और इस आइसलैंड की फिशिंग इंडस्ट्री के बारे में और अधिक जान सकते हैं, अगर आप टूना केनिंग के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दूं कि यह मछलियों के मीट को प्रोसेस करने का एक तरीका होता है।
10. समुद्री मछलीघर (Marine Aquarium)

मरीन एक्वेरियम लक्षद्वीप में घूमने की अच्छी जगहों में से एक हैं, यहां पर आपको बहुत से समुद्री जीव जंतु मिल जाएंगे, आप यहां आकर समुद्री जीवो के बारे में और अधिक जान सकते हैं, यहां पर आपको वह समुद्री जीव भी मिलेंगे जिन्हें आप समुंदर के किनारों पर जाकर नहीं देख सकते हैं, समुंदर की गहराइयों में मिलने वाली मछलियां और तरह-तरह के जीव जंतु और पौधे भी इस मछलीघर में है।
11. अमीनदीवी द्वीप (Amindivi Island)
अमीनदीवी द्वीप लक्ष्यद्वीप में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यहां पर जाकर आप लक्षद्वीप की संस्कृति को और नजदीक से देख सकते हैं, यहां पर आपको लक्ष्यद्वीप में रहने वाले अलग-अलग प्रकार के लोगों और जनजातियों के साथ मिलने जुलने का मौका मिलेगा, यहां पर आप लक्ष्यद्वीप के लोगों के रहन-सहन इनकी हस्तकलाओं और इनकी अनोखी भाषा के बारे में जान सकते हैं, और इसी के साथ-साथ आप द्वीप के बेहतरीन समुंद्री किन्नरों का आनंद भी ले सकते हैं।
12. कल्पेनी द्वीप (Kalpeni Island)
कल्पेनी द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है, यह द्वीप भी बाकी द्वीप समूहों की तरह ही बहुत खूबसूरत और लाजवाब है यहां का पानी बहुत ही साफ सुथरा है आप यहां पर वाटर स्पोर्ट्स भी खेल सकते हैं, जिसमें स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग और कयाकिंग शामिल है।
13. पराली द्वीप (Parali Island)
यह अगाती आईलैंड से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह एक छोटा सा आईलैंड है जो कि लगभग 1 किलोमीटर स्क्वेयर एरिया में फैला हुआ है, यहां के रेतीले समुद्र किनारे में घूमना टूरिस्ट को बहुत पसंद आता है, इस द्वीप पर बहुत हरी-भरी ग्रीनरी है जो कि दर्शकों को बहुत आकर्षित करती है, यहां पर स्विमिंग के साथ-साथ बहुत से स्पोर्ट्स किए जा सकते हैं।
14. डॉल्फिन डाइव सेंटर (Dolphin Dive Center)
डॉल्फिन डाइव सेंटर लक्षद्वीप के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, यह स्कूबा डाइविंग का एक सेंटर माना जाता है, यहां पर आप स्कूबा डाइविंग सीख सकते हैं और अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं, यहां पर बिगिनर से एडवांस लेवल तक स्कूबा डाइविंग सिखाई जाती है।
जब आप इस सेंटर में जाएंगे तो आप यहां पर स्कूबा डाइविंग करते हुए लोगों को देख सकते हैं, आप चाहे तो खुद भी एडवेंचर के लिए स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं, यहां के डायवर्स आपको पहले थोड़ी प्रैक्टिस करवाएंगे और उसके बाद आपको डाइविंग के लिए समुंदर में उतार देंगे।
15. उजरा मस्जिद – Ujra Mosque
उजरा मस्जिद लक्ष्यद्वीप के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, यह यहां की सबसे पुरानी मस्जिद है जैसा कि आप जानते हैं कि लक्षद्वीप में ज्यादातर मुस्लिम बहुल इलाका है, यह मस्जिद कवरती द्वीप पर है, यह मस्जिद अपने बेहतरीन नक्काशी दार डिजाइन और लकड़ी की खूबसूरत कढ़ाई के लिए जानी जाती है, इस मस्जिद को देखकर आप लक्षद्वीप के समृद्ध इतिहास के बारे में गहराई से जान सकते हैं।
लक्षद्वीप में घूमने का यात्रा प्लान – Lakshadweep Travel Plan
दोस्तों आप लक्षद्वीप में काम से कम कर दिन का यात्रा प्लान बनाकर जरूर आईये, आप मेरे द्वारा बनाया गया यात्रा प्लान फॉलो कर सकते हैं, पहले दिन आपको अगाती में आ जाना है, यह लक्षद्वीप का एंट्री पॉइंट माना जाता है, इसके बाद दूसरे दिन आपको बंगाराम आइसलैंड पर आ जाना है, यह बहुत ही खूबसूरत आइलैंड है तथा यहां के समुद्री किनारे आपको आनंदित कर देंगे, तीसरे दिन आपको कदमत पर चले जाना है यह भी बहुत ही खूबसूरत द्वीप है, यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं, यहां पर आप नौका विहार का आनंद भी ले पाएंगे।
इसके बाद तीसरे दिन आपको कर कवरती चले जाना है, कवरती लक्ष्यद्वीप की राजधानी मानी जाती है, तथा बहुत ही खूबसूरत जगह है, यहां के समुद्र किनारे पर काफी लाजवाब है तथा यहां पर आपको मरीन एक्वेरियम भी मिल जाएगा।
लक्षद्वीप में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Lakshadweep In Hindi)
लक्षद्वीप में घूमने का सही समय अक्टूबर से आधी मई तक का होता है, इस समय यहां का तापमान बहुत ही बेहतरीन और ठंडा होता है, यह समय बहुत से समुद्री खेलों के लिए लाजवाब रहता है, इस समय यहां का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रहता है, वैसे तो लक्षद्वीप में गर्मियों में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है, लेकिन उमस के कारण गर्मियों में घूमना मुश्किल हो जाता है।
अगर आप अक्टूबर से थोड़ा पहले आते हैं तो यहां पर मानसून सीजन में घूमना नामुमकिन हो जाता है, मानसून सीजन में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है और लक्षद्वीप में बहुत अधिक वर्षा होती है, इसलिए सबसे सही रहेगा कि आप यहां पर अक्टूबर से मई के बीच में ही आयें।
लक्षद्वीप में रुकने की जगह (Where To Stay In Lakshadweep In Hindi)
लक्षद्वीप में रुकने के लिए बहुत से लग्जरी रिजॉर्ट्स हैं, लेकिन इनका खर्चा बहुत अधिक है, आपको एक रिसोर्ट में रोज का 8 से 15000 तक का खर्चा भी लग सकता है और इससे अधिक भी लग सकता है, अगर आप किसी प्रकार की कोई एक्टिविटी करते हैं और अगर आप यहां पर सस्ता होटल ढूंढ रहे हैं तो आपको 400 से ₹800 के बीच आसानी से एक रात गुजारने के लिए होटल मिल जाएगा।
लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Lakshadweep In Hindi)
लक्षद्वीप अपने समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है अगर इनमें से कुछ पकवानों का नाम बताऊं तो कोकोनट लड्डू, बनाना चिप्स, मसाला फ्राइड फिश, टूना फ्राई है, लक्षद्वीप की मार्केट में आपको बेहतरीन सीफूड मिलता है और यहां पर आप स्ट्रीट फूड को इंजॉय भी कर सकते हैं।
लक्षद्वीप कैसे जाएं? (How to reach Lakshadweep)
1. समुंद्र मार्ग से लक्षद्वीप कैसे जाएं? (How To Reach Lakshadweep By Ship In Hindi)
कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए लगातार समुद्री जहाज चलती रहती है, यह रास्ता लगभग 14 से 20 घंटों का है, यह रास्ता उन लोगों के लिए सबसे सही रहेगा जो लक्ष्यद्वीप पर सस्ते में घूम कर आना चाहते हैं, क्योंकि समुद्री रास्ते से लक्षद्वीप जाना काफी आसान और सस्ता पड़ता है।
2. टूर पैकेज से लक्षद्वीप कैसे जाएं? (How To Reach Lakshadweep on tourist packages In Hindi)
बहुत सी टूर कंपनियां लक्षद्वीप के लिए टूर अरेंज करती है, अगर आप टूर पैकेज से लक्षद्वीप पर जाते हैं, तो यहां पर आपको लेकर जाना और आपकी सभी सुख सुविधाओं का ख्याल टूर पैकेज कंपनी ही रखती है, आप अपने आसपास की किसी टूर पैकेज कंपनी से इस विषय में जानकारी ले सकते हैं।
3. हवाई जहाज से लक्षद्वीप कैसे जाएं? (How To Reach Lakshadweep By Flight In Hindi)
यह लक्षद्वीप में जाने का सबसे सरल और महंगा तरीका है, अगाती आईलैंड पर लक्षद्वीप का मुख्य एयरपोर्ट है, यह एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट है, इसकी फ्लाइट मुंबई, बेंगलुरु, कोची, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से भी आती हैं, आप अगाती आईलैंड पर फ्लाइट से आ सकते हैं और इसके बाद लक्ष्यद्वीप की बाकी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लक्ष्यद्वीप का लक्ष्य – Map of Lakshadweep
FAQs Related to this Post
लक्षद्वीप क्यों प्रसिद्ध है?
यहां के कुछ बेहद सुंदर किनारों पर आप पानी के अलग-अलग खेलों का मजा भी ले सकते हैं, जोकि लक्षद्वीप मैं घूमने के मजे को और अधिक बढ़ा देता है।
लक्षद्वीप कहां पर स्थित है?
लक्षद्वीप जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?
लेकिन अगर आप सस्ते होटल में रुकते हैं तो आप वही खाना काफी सस्ते में खा सकते हैं, यहां पर आपको लोकल स्ट्रीट फूड भी मिल जाएगा, जो काफी सस्ता होता है, यहां पर आप 500 से 1000 रुपए में 1 दिन का भोजन कर सकते हैं, अगर आप वेजिटेरियन है तो यहां पर भोजन ढूंढना है आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है, आपको यहां पर वेज होटल बहुत कम और ना के बराबर ही दिखेंगे, अगर आपको किसी प्रकार का कोई वेज भोजन नही मिल रहा है, तो यहाँ आपको फल खाकर गुजारा करना पड़ सकता है।
अगर आप भारत के उत्तरी हिस्से में रहते हैं तो आपके लिए लक्ष्यद्वीप जाने का खर्च भी अधिक हो सकता है क्योंकि यह समुंद्र में है और यहां पर फ्लाइट या समुद्री जहाज से ही जाया जा सकता है, जिसका खर्च काफी अधिक होता है।
Conclusion –
दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह Lakshadweep Tourist Place In Hindi आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने लक्षद्वीप में घूमने की 15 मुख्य जगह के बारे में पूरी जानकारी ली है, इसके अलावा हमने लक्षद्वीप जाने घूमने का खर्च और लक्षद्वीप जाने के रास्ते भी जाने हैं।
यहां पर हमने लक्षद्वीप में घूमने की जगह और यहां के मशहूर भोजन के बारे में भी पूरी जानकारी ली है, अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।
इन्हें भी पढ़े:-