म्यांमार में घूमने की 10 सबसे खुबसूरत जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Myanmar Tourist Places In Hindi

म्यांमार जिसे हम बर्मा के नाम से भी पहचानते हैं, बहुत ही खूबसूरत और रोचक देश है, आज के आर्टिकल में हम म्यांमार में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में संपूर्ण जानकारी लेंगे, म्यांमार दक्षिण पूर्वी एशिया का एक देश है, जिसकी पॉपुलेशन लगभग 55 मिलियन के करीब है, यह देश बांग्लादेश और भारत से उत्तर पश्चिम से बॉर्डर सांझा करता है, इसके अलावा म्यांमार के बॉर्डर चीन लाओस और थाईलैंड से भी लगते हैं, यहां पर ज्यादातर बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं, जिनकी संख्या टोटल पापुलेशन में 90% है।

म्यांमार में घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत समुद्री किनारे और बौद्ध मंदिर स्थित है, म्यांमार की सांस्कृतिक समृद्धि बहुत लाजवाब है, भारत और म्यांमार ने 1951 में बॉर्डर ट्रीटी साइन की थी, जिससे कि यह दोनों देश एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, इस देश की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही जबरदस्त है, अगर आप प्राकृतिक और संस्कृत आश्चर्य को देखना चाहते हैं, तो आपको म्यांमार में जरूर आना चाहिए।

आईये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी म्यांमार में घूमने की जगहों को देख लेते हैं।

Table of Contents

म्यांमार में घूमने की जगह – Myanmar Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो इस देश में घूमने की बहुत सी जगह हैं, जो आप यहां पर जाकर एक्सप्लोरर करेंगे, लेकिन आज के आर्टिकल में मैं आपको मुख्य10 जगहों के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहा हूं।

1. बागान – Bagan

बागान म्यांमार में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह स्थान यहां के प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है, यह एक यूनेस्को द्वारा संरक्षित स्थान है, जहां पर दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं, यहां पर आपको बहुत से बौद्ध मंदिर घूमने के लिए मिल जाएंगे, यहां पर कुल मंदिरों की संख्या 2000 से भी अधिक है, जो की 9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनाए गए थे, इस स्थान पर आप कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों भी कर सकते हैं, आप यहां पर हॉट एयर बैलून राइड कर सकते हैं तथा आसपास के इलाके का जबरदस्त व्यू देख सकते हैं।

Myanmar Me Ghumne ki Jagah

2. इनले झील – Inle Lake

इनले झील म्यांमार में घूमने की खूबसूरत प्राकृतिक जगह में से एक है, यह ताजा पानी की एक झील है जो चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है, इस स्थान पर फ्लोटिंग मार्केट भी है, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर आते हैं, यहां पर परंपरागत तरीकों से घर बनाए जाते हैं, जो काफी लाजवाब प्रतीत होते हैं, इसके अलावा आसपास आपको बहुत सी मॉनेस्ट्री भी देखने को मिल जाएगी, जहां पर पानी में तैरती हुई मार्केट है जो रोटेटिंग मार्केट के नाम से विख्यात है, आप यहां पर कई प्रकार की वॉटर एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं आप यहां पर नौका विहार कर सकते हैं और फिशिंग भी कर सकते हैं।

Myanmar ke best tourist places

3. यांगून – Yangon

यांगून वही जगह है, जिसे भारत में रंगून के नाम से पहचाना जाता है, इसका पुराना नाम रंगून ही हुआ करता था, तथा बहुत समय तक यह म्यांमार की कैपिटल सिटी भी हुआ करती थी, यहां पर आपको औपनिवेशिक काल की वास्तुकला देखने को मिलेगी, यह एक मॉडर्न शहर है, जहां पर आपको बहुत से मॉडर्न स्ट्रक्चर देखने को मिल जाएंगे, यहां पर आपको बहुत बड़ा गोल स्तूप देखने को मिलेगा, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं, इसके अलावा आपको यहां की मार्केट भी बहुत जबरदस्त मिलेगी, जहां पर आप परंपरागत परिधानों को खरीद पाएंगे।

myanmar me ghumne ke liye kaise jaye,

4. मांडले – Mandalay

मांडले बहुत ही खूबसूरत जगह है और प्रकृति और खूबसूरत इतिहास के दीवानों के लिए मानो स्वर्ग जैसी जगह है, यहां पर आपको रॉयल पैलेस और जबरदस्त मार्केट देखने को मिल जाएगी, यहां पर इराबादी नाम की एक नदी भी है जो काफी लाजवाब है आप इस स्थान पर कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं तथा प्राचीन स्थलों को देख सकते हैं, यहां की मोनेस्ट्री काफी लाजवाब है तथा दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आते रहते हैं।

best tourist attractions in myanmar

5. कयिक्तियो पगोडा – Kyaiktiyo Pagoda

कयिक्तियो पगोडा नामक जगह जहां की गोल्डन रॉक के लिए जानी जाती है, यह एक पवित्र स्थान है, जहां पर एक बहुत बड़ा पत्थर पहाड़ी के बिल्कुल किनारे पर टिका हुआ है, इसे देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे, आप पाएंगे कि यह बिना किसी सहारे के एकदम कोने पर खड़ा हुआ है, बौद्ध धर्म के लिए यह स्थान बहुत पवित्र माना जाता है, यहां पर आपको लोग पूजा अर्चना करते हुए मिल जाएंगे, इस स्थान से आसपास की छोटी पहाड़ियों का दृश्य काफी लाजवाब प्रतीत होता है।

myanmar tourist attractions

6. नगापाली समुद्रतट – Ngapali Beach

नगर पालिका समुद्र तट काफी लाजवाब है, अगर आप समुद्र के किनारे टहलना पसंद करते हैं और कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो आपको इस समुद्र किनारे पर जरूर आना चाहिए, यह समुद्र किनारा अपने क्रिस्टल क्लियर पानी और साफ सुथरे वातावरण के लिए पहचाना जाता है, यहां पर आप रिलैक्स कर सकते हैं और कई प्रकार के लक्जरी रिसॉर्ट में आनंद ले सकते हैं, इसके अलावा आसपास आपको ट्रेडिशनल गांव भी मिल जाएंगे, जिनमें आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

myanmar me ghumne ki jagah

7. ह्पा अन – Hpa An

ह्पा अन एक घटी है जो आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों के लिए पहचानी जाती है, पहाड़ियों में आपको बहुत सी गुफाएं और बौद्ध मंदिर देखने को मिल जाएंगे, यह स्थान हाइकिंग के लिए लाजवाब माना जाता है, आप हाइकिंग करते हुए पहाड़ियों तक पहुंच सकते हैं, इसके अलावा आपको यहां पर बहुत से परंपरागत घर भी मिल जाएंगे, जो परंपरागत म्यांमार के रीति रिवाज में बनाए गए हैं, अगर आप म्यांमार की सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

8. मेम्यो – Maymyo

Pyin Oo Lwin नामक जगह जिसे मैमों के नाम से भी जाना जाता है, यह काफी लाजवाब है और म्यांमार का हिल स्टेशन है, यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और औपनिवेशिक काल की वास्तुकला के लिए विख्यात है, यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत गार्डन मिल जाएंगे, जिन में आप घूम सकते हैं, औपनिवेशिक काल में गर्मियों के समय ब्रिटिशर इस स्थान पर निवास किया करते थे, यहां पर नेशनल बोटैनिकल गार्डन भी स्थित है और एक सेंट्रल मार्केट भी है।

9. कलाव – Kalaw

कलाव नामक जगह म्यांमार में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, यह एक गांव है जो कि पहाड़ों में स्थित है, आप यहां पर गांव में जाकर यहां की खूबसूरती को देख सकते हैं और यहां पर परंपरागत रूप से खेती को देख सकते हैं, यह स्थान ट्रैकिंग करने के लिए काफी लाजवाब है, इसके अलावा इस जगह को फोटोग्राफी के लिए भी उत्तम माना जाता है, क्योंकि यहां पर ऊंची नीची जमीन पर अलग-अलग स्तर पर की गई खेती के कारण माहौल काफी खूबसूरत प्रतीत होता है, जैसा कि आप नीचे तस्वीर में देख सकते हैं।

10. मिंडैट और कनपेटलेट – Mindat and Kanpetlet

मिंडैट और कनपेटलेट नामक जगह अपने खूबसूरत पहाड़ी रहन-सहन के लिए जान जाती है, यहां पर आपको आसपास चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ दिखाई देंगे, और पहाड़ों के बीच में ही बहुत से गांव बसे हुए हैं, गांव की ऊंचे-नीचे गलियों में आप टहलकर आनंदित हो जाएंगे, आपको यहां पर म्यांमार के परंपरागत लोग निवास करते हुए मिलेंगे, अगर आप हरियाली के शौकीन हैं तो आपको इन जगहों पर जरूर आना चाहिए, इस स्थान पर बहुत से कबीलाई लोग निवास करते हैं।

म्यांमार जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Myanmar Travel Plan in Hindi

पहले दिन: सबसे पहले आपको रंगून में आ जाना है, और यहां पर आपको होटल बुकिंग करवा लेनी है, रंगून में आपको सुबह-सुबह Shwedagon Pagoda नामक जगह पर जाना चाहिए, इसके अलावा भी रंगून में बहुत से खूबसूरत स्थान है, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए, दोपहर के समय में आपको यहां के डाउनटाउन में टहलना चाहिए, जहां पर आप औपनिवेशिक काल की वास्तुकला को देख सकते हैं और यहीं पर आपको भोजन की व्यवस्था भी मिल जाएगी, सांझ के समय आपको आसपास की मार्केट में टहलना चाहिए और यहां के कुछ हैंडीक्राफ्ट जरूर खरीदने चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा आपको Bagan से शुरू करनी चाहिए, आप रंगून से यहां तक फ्लाइट लेकर पहुंच सकते हैं, सबसे पहले आपको यहां के मंदिरों में घूमने के लिए जाना चाहिए, यहां पर बहुत से प्राचीन मंदिर आपको मिलेंगे, यहां की Irrawaddy River भी काफी प्रसिद्ध है, इस स्थान पर आप जा सकते हैं और कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, इस स्थान पर मौज मस्ती करने के बाद आप सांझ के समय यहां पर नौका विहार करना बिल्कुल ना भूले, यहां पर परंपरागत कठपुतलियों का बहुत ही जबरदस्त शो होता है, वह शाम के समय आपको जरूर देखने के लिए जाना चाहिए।

तीसरे दिन: तीसरे दिन आपको Inle Lake पर घूमने के लिए जाना चाहिए, आपको यहां तक फ्लाइट लेकर आना होगा, सबसे पहले आते ही आप आसपास के इलाकों में होटल लेकर जगह ढूंढे, इसके बाद आपको नौका विहार के लिए झील पर जाना चाहिए, झील की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अधिक है, आप यहां पर कई प्रकार के गतिविधियां कर सकते हैं और आनंद ले सकते हैं, पास के गांव भी बहुत ही खूबसूरत है और आपको यहां पर प्राकृतिक रहन-सहन भी देखने को मिलेगा, इसके अलावा अगर आपके पास अधिक समय बचता है तो आप बाकी के स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

भारतीयों के लिए म्यांमार का वीजा – Myanmar Visa Process for Indians

भारतीयों के लिए म्यांमार की वीजा प्रक्रिया बहुत ही आसान है, आप यहां पर ऑनलाइन वीजा अप्लाई कर सकते हैं, या चाहे तो वीजा ओन अराइवल भी ले सकते हैं, अगर आप बॉर्डर क्रॉसिंग या इंटरनेशनल एयरपोर्ट से म्यांमार में आ रहे है तो आपको वीजा ओन अराइवल की सुविधा मिल जाएगी, लेकिन मैं रिकमेंड करूंगा कि आपको पहले वीजा अप्लाई कर देना चाहिए और जब आपका वीजा आ जाए तभी आपको म्यामार की यात्रा करनी चाहिए, यहां पर आप लगभग 1 महीने के लिए घूमने के लिए जा सकते हैं तथा बाद में अपने वीसा को आगे भी एक्सटेंड कर सकते हैं, यहां पर 1 महीने का वीजा भारतीयों को लगभग ₹3000 में मिल जाता है।

म्यांमार में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Myanmar In Hindi

अगर आप साफ सुथरे मौसम में म्यांमार में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको यहां पर नवंबर से फरवरी के बीच में आना चाहिए, इस समय यहां पर मौसम काफी सुहावना रहता है और अधिक गर्मी नहीं होती, अगर आपको वर्षा ऋतु परेशान नहीं करती और आप हरियाली देखने के शौकीन है तो आपको यहां पर बरसात के मौसम में आ जाना चाहिए, यहां पर वर्षा ऋतू जून से अक्टूबर के बीच में रहता है। 

म्यांमार में रुकने की जगह – Where To Stay In Myanmar In Hindi

म्यांमार में आपको लगभग हर जगह पर रुकने की लिए होटल मिल जाएगा, As a टूरिस्ट होटल में रुकना ही आपके लिए सबसे सुरक्षित रहेगा, म्यांमार में आपको ₹1500 से लेकर ₹3000 तक एक बेहतरीन होटल आसानी से मिल जाएगा, रीजनल इलाकों में होटल और भी सस्ता मिल जाता है, पीक टूरिस्ट सीजन में होटल का रेट अधिक रहता है, इसके अलावा अगर आप पहले से होटल बुकिंग करवाते हैं, तो भी होटल आपको काफी सस्ता पड़ जाएगा, यहां पर आने से पहले ही आपको ऑनलाइन होटल बुकिंग करवा लेनी चाहिए।

म्यांमार का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Myanmar In Hindi

Mohinga, Tea Leaf Salad, Shan Noodles, Ohn No Khao Swe, Burmese Curry, Nan Gyi Thohk आदि यहां के प्रसिद्ध भोजन है, आपको यहां पर वेज और नॉनवेज हर प्रकार का भोजन मिल जाएगा, अगर आप समुद्री भोजन के शौकीन हैं तो यहां पर मछली जैसे कई प्रकार के समुद्री भोजन प्रचलित हैं।

म्यांमार कैसे जाएं? – How to reach Myanmar?

अगर आप चाहे तो पूर्वी हिस्सों से सड़क के माध्यम से भी म्यांमार में जा सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग हवाई सफर से ही म्यांमार में जाना पसंद करती हैं, आप इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से रंगून तक की हवाई यात्रा कर सकते हैं, एयर इंडिया की फ्लाइट आपको लगभग 14,000 भारतीय रुपए में पड़ेगी।

म्यांमार का नक्शा – Map of Myanmar

FAQs:- टॉप 10 म्यांमार में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

म्यांमार क्यों प्रसिद्ध है?

म्यांमार अपने औपनिवेशिक काल की वास्तुकला और बौद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है, यहां पर बहुत से प्राचीन मंदिर स्थित है, इसके अलावा प्राकृतिक सुंदरता भी यहां पर भरपूर मिलेगी।

म्यांमार कहां पर स्थित है?

म्यांमार जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

म्यांमार जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह है पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, भारतीयों के लिए म्यांमार थोड़ा सस्ता पड़ेगा, यहां का वीसा भी आपको बहुत सस्ता मिल जाता है और फ्लाइट टिकट भी काफी सस्ती है, इसके अलावा अगर आप सड़क रास्ते से जाते हैं या क्रुज से जाते हैं तो और भी सस्ता पड़ सकता है, यहां पर ज्यादातर घूमने की जगह जनता के लिए फ्री में खुली हुई है, कुछ खास म्यूजियम आदि में टिकट लगती है जो काफी कम है, भारतीय रूपयों में 50 से 150 रुपए के बीच ही टिकट का प्राइस है।

भारतीयों के लिए म्यांमार विजा ओन अराइवल की सुविधा भी प्रदान करता है, अगर आप घूमने की दृष्टि से म्यांमार में जा रहे हैं तो आपको 28 दिन का वीजा मिलेगा और अगर आप बिजनेस के लिए जा रहे हैं तो 3 महीने तक का भी मिल जाएगा।

Myanmar Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने म्यांमार में घूमने की जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी ली है, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, यहां पर हमने मेंबरकी वीजा प्रक्रिया और घूमने के लिए जरूरी सभी जानकारी साझा की है, अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर साझा कीजिए, मिलते हैं किसी नई और बेहतरीन जानकारी में।

जय हिंद जय भारत।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment