Best 15 सबसे प्रसिद्ध कोलकाता में घूमने की जगह और उनकी जानकारी

भारत के 4 सबसे बड़े महानगरों में से एक कोलकाता पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है। कोलकाता में घूमने की जगह में कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थान शामिल है जो अपनी खूबसूरती से हर साल देश और दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

हुगली नदी के पूर्वी तट पर बसे इस शहर को पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। “सिटी ऑफ जॉय” के नाम से मशहूर कोलकाता भारत का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है पहले और दूसरे नंबर पर मुंबई और दिल्ली जैसे शहर आते हैं। ब्रिटिश काल के दौरान कोलकाता अंग्रेजो की राजधानी हुआ करता था।

इतिहास, कला, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय आप को यहां पर देखने को मिल जाएगा। हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, बिरला मंदिर, ईडन गार्डन, कालीघाट, जोड़ासांकू ठाकुरबाड़ी और मार्बल पैलेस मेंशन आदि कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

Table of Contents

कोलकाता में घूमने की जगह

कोलकाता भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में आता है। यहां पर स्थित ईडन गार्डन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। कोलकाता का इतिहास बेहद प्राचीन रहा है जिसकी वजह से आप को यहां पर कई ऐतिहासिक चीजे देखने को मिल जाएगी।

भारत की सबसे पहली मेट्रो ट्रेन भी कोलकाता में ही चली थी। अगर आप कोलकाता की यात्रा कर रहे हैं या करने वाले हैं और कोलकाता में घूमने के लिए कोलकाता की सबसे अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

1. कोलकाता का आकर्षण केंद्र हावड़ा ब्रिज – Howrah Bridge, Kolkata In Hindi

हावड़ा ब्रिज कोलकाता के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि हुगली नदी के ऊपर बना हुआ विशाल स्टील ब्रिज है। इस लैंडमार्क को रविंद्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया के सबसे लंबे केंटीलिवर पुलो में हावड़ा ब्रिज का भी नाम आता है।

यह ब्रिज 1500 फिट लंबा और 71 फिट चौड़ा है। लगभग 265000 टन स्टील से बना हुआ यह ब्रिज 1942 में बन कर तैयार हुआ जो कि हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है। प्रतिदिन इस ब्रिज से हजारों की संख्या में गाड़िया गुजरती है। यह एक ऐसा ब्रिज है जो बिना पिलर के बना हुआ है।

2. कोलकाता के पर्यटन स्थल विक्टोरिया मेमोरियल – Victoria Memorial, Kolkata In Hindi

महारानी विक्टोरिया को समर्पित सफेद संगमरमर से बना यह मेमोरियल कोलकाता के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस महल के चारो तरफ झील और बाग बगीचे है जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद लुभाते हैं।

यहां पर घूमने के लिए शाम के समय जाना चाहिए क्युकी शाम के वक्त यहाँ आप म्यूजिक के साथ वॉटर शो भी देख सकते हैं। रात के समय लाइटिंग की वजह से यह मेमोरियल बहुत खूबसूरत लगता है। अगर आप कोलकाता की यात्रा कर रहे हैं तो आप को अपनी लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करना चाहिए।

3. कोलकाता में घूमने की जगह फोर्ट विलियम – Fort William, Kolkata In Hindi

हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित फोर्ट विलियम कोलकाता के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में आता है। लगभग 70 एकड़ में फैली हुई इस खूबसूरत संचरना का निर्माण 1696 में करवाया गया जिसका नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया।

इसको कोलकाता के ब्लैक हॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप ऐतिहासिक चीजे देखना पसंद करते हैं तो आप को अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान इस स्थान को देखने जाना चाहिए हर साल हजारों लोग यहां पर घूमने जाते हैं।

4. कोलकाता में घूमने की अच्छी जगह बिड़ला तारामंडल – Birla Planetarium, Kolkata In Hindi

यह तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है जो कि कोलकाता के मैदान नामक जगह के पास चौरंगी रोड पर स्थित है। भारतीय वास्तुकला शैली से निर्माण की गई गोलाकार संचरना हैं। इसका उद्घाटन 2 जुलाई 1963 में जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई शो का आयोजन किया जाता है जो हिंदी, इंग्लिश और कई क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किए जाते हैं। इसमें सोरमंडल के ग्रहों के बारे में जानकारी दी जाती है जिससे देखकर पर्यटक बेहद रोमांचित हो जाते हैं।

5. कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भारतीय संग्रहालय – Indian Museum, Kolkata In Hindi

यह संग्रहालय दुनिया मे 9 वाँ सबसे प्राचीन और भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय है। कोलकाता के जवाहरलाल रोड पर स्थित इस संग्रहालय की स्थापना 1814 में की गई थी। इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। प्राचीन मूर्तियां, कंकालो, आभूषणों, मिस्र की ममियो, हथियार और पुरानी वस्तुओं का अद्भुत संग्रह आप को इस संग्रहालय में देखने को मिल जाएगा।

इस संग्रहालय को 6 भागों में बाटा गया है जिसमे पुरातत्व, वनस्पति, मानव शास्त्र, जंतु, भू और कला प्रभाग शामिल हैं। जिनमे लगभग 1 लाख से भी ज्यादा वस्तुएं रखी हुई है। इसके खुलने का समय सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक होता है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

6. कोलकाता के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिरला मंदिर – Birla Mandir, Kolkata In Hindi

बिरला मंदिर कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक है जो कि धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों का केंद्र है। लगभग 130 एकड़ के भू भाग में फैले हुए इस मंदिर में राधा – कृष्ण की मुख्य मूर्तियां हैं इसके अलावा यहां पर भगवान गणेश, विष्णु भगवान, देवी दुर्गा के 10 अवतार और हनुमान जी की मूर्तियां भी है।

सफेद संगमरमर से निर्मित 1996 में इस मंदिर का पूर्ण निर्माण हुआ। हर साल भारी मात्रा में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व यहां पर बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

7. कोलकाता में घूमने की जगह बेलूर मठ – Belur Monastery, Kolkata In Hindi

यह मठ कोलकाता का काफी प्रसिद्ध मठ है। हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों के बेहद शांति की अनुभूति कराता है। श्री रामकृष्ण के विश्राम स्थल के रूप में स्थित इस मठ के अंदर एक स्मारक भी मौजूद है।

इस मठ की वास्तुकला देखने लायक है। अगर आप कोलकाता में शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो यह मठ आप के लिए अच्छा विकल्प है।

8. कोलकाता का प्रसिद्ध अभ्यारण्य जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य – Jaldapara Wildlife Sanctuary, Kolkata In Hindi

लगभग 216 वर्ग के विशाल भू भाग में फैला हुआ जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य कोलकाता के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है जो की दुर्लभ सिंग वाले भारतीय राइनो के लिए सबसे प्रमुख स्थान है। पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित इस अभ्यारण्य में आप को कई प्रकार के वन्य जीवों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी

जिसमें हाथी, रॉयल बंगाल टाइगर, सांभर, जंगली सुअर के अलावा भी कई प्रकार के वन्य जीवों की प्रजातियां शामिल हैं। यहां के आस पास का प्राकृतिक वातावरण भी काफी सुनहरा है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

9. कोलकाता में घूमने वाली जगह अलीपुर चिड़ियाघर – Alipore Zoo, Kolkata In Hindi

46 एकड़ में फैला हुआ अलीपुर चिड़ियाघर कोलकाता में बच्चों के साथ घूमने की प्रसिद्ध जगह है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग समान है। यहां पर आप को कई तरह के वन्य प्राणी देखने को मिल जाएंगे जिसमें मृग, हिरण, सफेद टाइगर, रॉयल बंगाल टाइगर, जेबरा और हाथी आदि शामिल हैं। इसके अलावा यहां पर अलग-अलग प्रकार के तीतर, हॉर्नबिल्स तथा शुतुरमुर्ग के अलावा भी कई पक्षी देख सकते हैं।

10. कोलकाता में देखने लायक जगह पार्क स्ट्रीट – Park Street, Kolkata In Hindi

मदर टेरेसा सरानी रूप में प्रसिद्ध पार्क स्ट्रीट कोलकाता की सड़क है। यहां पर हमेशा हलचल भरा माहौल देखने को मिलता है। पार्क स्ट्रीट कोलकाता वो सड़क है जो कभी सोती नही है। यहां पर नाइट क्लब, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और रेस्तरां भी मौजूद है।

यह सड़क कोलकाता का प्रसिद्ध हैंगआउट स्पॉट और शानदार पर्यटन स्थल है जहां पर काफी लोग घूमने आते हैं। यहां पर आप विभिन्न गतिविधियों के साथ कई तरह के स्वादिष्ट फूड का आनंद उठा सकते हैं।

11. कोलकाता में घूमने लायक जगह मार्बल पैलेस – Marble Palace, Kolkata In Hindi

मार्बल पैलेस कोलकाता के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में आता है इसका निर्माण राजा राजेंद्र मलिक ने सन् 1835 में करवाया था। इस पैलेस की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है। यह पैलेस कोलकाता के उत्तर में चोरबागान के नजदीक स्थित है।

इस पैलेस के भीतर एक चिड़ियाघर भी हैं जहां पर कई पक्षियों की प्रजातियां और जानवर देखने को मिल जाएंगे। पेंटिंग की शानदार कृतियों के लिए जाना जाने वाला यह स्थान पर्यटको द्वारा कोलकाता में काफी पसंद किया जाता है।

12. कोलकाता के दर्शनीय स्थल कलकत्ता जैन मंदिर – Calcutta Jain Mandir, Kolkata In Hindi

जैनियों के प्रसिद्ध 4 तीर्थो को समर्पित यह मंदिर कोलकाता के सबसे लोकप्रिय मंदिरो में आता है। यह जैन अनुयायियों का बेहद प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है। इस मंदिर पर बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की गई है। यह मंदिर तीर्थ स्थल होने के साथ साथ कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है जहां पर काफी श्रद्धालु आते हैं।

अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप को अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान इस खूबसूरत मंदिर को देखने जाना चाहिए।

13. कोलकाता के पर्यटन स्थल बॉटनिकल गार्डन – Botanical Garden, Kolkata In Hindi

273 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह उद्यान हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। इस उद्यान को भारत के सबसे प्राचीन उद्यानों में गिना जाता है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसकी स्थापना 1787 में व्यवसायिक उद्देश्य के लिए की थी।

इस गार्डन में लगभग 12000 से भी अधिक जीवित बारहमासी पौधे देखने को मिल जाएंगे जिनको दुनियाभर से एकत्रित किया गया हैं। इसके अलावा इस गार्डन में एक बरगद का विशाल पेड़ है जो यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। 250 साल पुराना यह पेड़ 3 एकड़ के भू भाग को कवर करता है।

14. कोलकाता में घूमने की जगह ईडन गार्डन – Eden Garden, kolkata In Hindi

ईडन गार्डन कोलकाता में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। 50 एकड़ में फैले इस गार्डन में लगभग 66000 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह गार्डन कोलकाता उच्च न्यायालय के नजदीक स्थित है।

गवर्नर जनरल ऑकलैंड ने 1864 में इसकी नींव का नेतृत्व किया था। वैसे तो इस गार्डन में कई खेल खेलें जाते हैं लेकिन मुख्य रूप से क्रिकेट खेला जाता है।

15. कोलकाता के दर्शनीय स्थल काली घाट मंदिर – Kalighat Tempal, Kolkata In Hindi

मां काली को समर्पित काली घाट मंदिर कोलकाता के काली घाट में स्थित है जो हिंदुओ की धार्मिक आस्था का केंद्र है। हावड़ा रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर में भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कहा जाता है कि इस स्थान पर माता सती के दाहिने पैर की ऊंगली गिरी थी

जिसकी वजह से इस मंदिर को देश में स्थित 51 शक्तिपीठों मे से एक माना जाता है। इस मंदिर के अंदर की मूर्ति लाल और काले रंग के पत्थर की बनाई हुई है।

कोलकाता का यात्रा प्लान – Kolkata Travel Plan

दोस्तों अगर आप कोलकाता में अच्छे से घूमना चाहते हैं, तो आपको कम से कम एक सप्ताह का टूर प्लान बनाना चाहिए, आप मेरे द्वारा बनाए गए टूर प्लान को फॉलो कर सकते हैं, टूर प्लान के हिसाब से आपको अपनी यात्रा विक्टोरिया मेमोरियल से शुरू करनी चाहिए, यह जबरदस्त ऐतिहासिक प्लेस है, यहां पर आप इंडिया म्यूजियम में घूम सकते हैं, इसके बाद आपको यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होना चाहिए, यहां पर आपको काली मंदिर में जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा आप पास की नदी पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आप मदर टेरेसा के घर पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं, यह मदर हाउस के नाम से विख्यात है, पास में खूबसूरत पार्क भी है, जहां पर आप टहल सकते हैं, इसके अलावा आप मार्केट में जाकर यहां का प्रसिद्ध भोजन चख सकते हैं तथा नाइटलाइफ के लिए भी यह स्थान प्रसिद्ध है।

कोलकाता घूमने जाने का सही समय – Best Time To Visit Kolkata In Hindi

कोलकाता में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का माना जाता है इसी समय कोलकाता में पर्यटक सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। इस दौरान यहाँ कई फेस्टिवल का आयोजन भी होता है जिसमे दुर्गा पूजा कोलकाता में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।

गर्मियों के मौसम में कोलकाता की यात्रा से बचना चाहिए इस समय यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कोलकाता का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Kolkata In Hindi

कई लोग कोलकाता घूमने जाने से पहले जानना चाहते हैं की कोलकाता में खाने में क्या फेमस हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगा, कोलकाता में आप को लगभग सभी तरह के बंगाली भोजन और व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे।

ज्यादातर बंगाली भोजन मछली और चावल के होते हैं जिनको बंगाली लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। प्रांस करी, प्रोन मलाई, मिस्टी दाई, बेगुनी भाजा, भटकी पातुरी, मोमोस और थुप्पा कोलकाता के स्वादिष्ट व्यंजन है। इसके अलावा बंगाल के रसगुल्ले भी काफी प्रसिद्ध है।

कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Kolkata In Hindi

कोलकाता भारत का प्रमुख शहर होने की वजह से भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach kolkata By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से कोलकाता की यात्रा करना चाहते हैं तो यह विकल्प आप के लिए काफी अच्छा हो सकता है। कोलकाता भारत के विभिन्न राज्यो से सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग से आसानी से कोलकाता पहुंच सकते हैं। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और भारत के प्रमुख शहरों से कोलकाता के लिए बस की सुविधा भी मिल जाएगी।

हवाई जहाज द्वारा कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Kolkata By Flight In Hindi

कोलकाता का सबसे प्रमुख एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप हवाई जहाज द्वारा आराम से कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।

इस हवाई अड्डे के बाहर आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Kolkata By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से कोलकाता की यात्रा करना चाहते हैं तो कोलकाता के 3 सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है जिनमे सियालदह, चितपुर और हावड़ा रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

यह रेलवे स्टेशन भारत के सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशनों से काफी अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ट्रेन द्वारा कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।

कोलकाता में कहा ठहरें – Where To Stay In Kolkata In Hindi

अगर आप अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान कोलकाता में ठहरने की सोच रहे हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता में आप को लो बजट से लेकर हाई बजट की लग्जरी होटलों की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी होटल का चयन कर सकते हैं। आप चाहे तो होटल ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

कोलकाता का नक्शा – Map Of Kolkata

Best Visiting Places In Kolkata In Hindi
दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने कोलकाता में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट कर के हमे जरूर बताएं और आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

2 thoughts on “Best 15 सबसे प्रसिद्ध कोलकाता में घूमने की जगह और उनकी जानकारी”

  1. Very nice. I like your good information.
    Please send me gangasagar and sunderban blogs
    Thanku very much 👍😊

    Reply

Leave a Comment